Articles by "mumbai"

Showing posts with label mumbai. Show all posts

 डीसीएम ऑफिस में उप सचिव बनाये गए विकास ढाकने

मुंबई। पुणे, पिंपरी-चिंचवड़  और उल्हासनगर में इन्फ्रास्ट्रक्चर में सकारात्मक बदलाव लाने वाले उल्हासनगर मनपा के कमिश्नर विकास ढाकने को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए डीसीएम ऑफिस में उप सचिव बनाया है।

गौरतलब है कि इकोनॉमिक्स में मास्टर करने वाले विकास

बुनियादी ढांचे के 'एक्शन मैन' के रूप में जाने जाते हैं। 2008 बैच के सिविल सेवा अधिकारी, ढाकने की प्रशासनिक क्षमताओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। ढाकने महाराष्ट्र शासन परिदृश्य में व्यापक अनुभव के लिए प्रसिद्ध हैं।

बता दें कि विकास ढाकने को उल्हासनगर में व्यापक परिवर्तन के लिए लाया गया था। पर सरकार ने इन्हें राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में परिवर्तन के लिए डीसीएम ऑफिस में लाया। विकास ने हाल ही में उल्हासनगर में कमिश्नर का चार्ज लिया था, उन्होंने शहर के विकास के लिए व्यापक परिवर्तन करते हुए मिशन 50 शुरू किया था।

 NCP अजित गुट नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या


बाबा सिद्दीकी की हत्या पर मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। संदेह जताया जा रहा है कि मामले में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। इस बीच पुलिस ने इस हत्याकांड पर कई अहम खुलासे भी किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ समय से मुंबई में थे और सिद्दीकी पर कड़ी नजर रख रहे थे। बाबा सिद्दीकी को तीन लोगों ने गोली मारी है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं, एक आरोपी की तलाश जारी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। सलमान खान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात. सलमान खान बाबा सिद्दीकी के करीबी माने जाते हैं. लॉरेंस बिश्नोई ने कई मौकों पर सलमान को जान से मारने की धमकी दी है.

मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 2 से 3 गोलियां चलाई गई। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी रात करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त वे अपने दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की।एक गोली बाबा सिद्दीकी के सहयोगी के पैर में लगी। इसके बाद दूसरी गोली सिद्दीकी को लगी। गोली लगने से बाबा सिद्दीकी गिर पड़े। लोग उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खबर यह भी है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी, 10 को NCP जॉइन की थी

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी थी। 2 दिन बाद 10 फरवरी को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए थे। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी। NCP की सदस्यता लेने के बाद बाबा सिद्दीकी ने कहा था- कांग्रेस में मुझे करी पत्ते की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसका काम सिर्फ स्वाद बढ़ाना होता है। जब आपकी बात न सुनी जाए तो आप किनारा कर ही लेते हैं। अब चिड़िया खेत चुग गई है। सिद्दीकी ने कहा- मैं 48 साल तक कांग्रेस से जुड़ा रहा। इतने समय में लोगों की जिंदगी निकल जाती है। मैं मोटी चमड़ी का नहीं हूं। इसलिए मुझे पार्टी छोड़ते वक्त दुख हुआ। रोज रोने से अच्छा है कि आप दूर हो जाएं। कांग्रेस को सिर्फ वोट चाहिए। उन्हें कुछ देना नहीं है।

बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर

नकाबपोश हमलावरों ने उन पर 2 से 3 गोलियां चलाईं

इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी, 10 को NCP जॉइन की थी

बाबा सिद्दीकी ने 19 जून 2020 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- आप हर आम आदमी की आवाज हैं। एक निडर नेता हैं, जो हमेशा अपनी बात रखते हैं। बाबा सिद्दीकी ने 19 जून 2020 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- आप हर आम आदमी की आवाज हैं। एक निडर नेता हैं, जो हमेशा अपनी बात रखते हैं।

रायपुर लोकसभा के प्रभारी थे सिद्दीकी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बाबा सिद्दीकी को कुछ समय पहले ही छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद संभावना थी कि वे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आते। यहां चुनाव कि तैयारियों को लेकर बैठक करते, लेकिन उससे पहले ही सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

सिद्दीकी छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े रहे

बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। वे 1977 में अपने छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। बाबा ने मुंबई के एमएमके कॉलेज से पढ़ाई की। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा साल 1992 और 1997 में दो बार बीएमसी नगर निगम पार्षद चुने गए। इसके बाद बाबा 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस के विधायक हैं और मुंबई युवा कांग्रेस के नेता भी हैं।

कुछ दिन पहले ही पैसे और हथियार मिले

पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। दोनों आरोपियों से मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे और उन्हें कुछ दिन पहले हथियारों की डिलीवरी मिली थी। आरोपियों से मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी पिछले आठ घंटों से पूछताछ कर रहे हैं।

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 120

कोरोना मुक्त 20,315, मृत्यु 549, कुल संख्या 20,984

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 164

कोरोना मुक्त 19,367, मृत्यु 525, कुल संख्या 20,056

💥 बदलापुर में नए मरीज 26, एक्टिव मरीज 228

कोरोना मुक्त 21,007, मृत्यु 351, कुल संख्या 21,586

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 106, एक्टिव 979

कोरोना मुक्त 1,34,850, मृत्यु 2209, कुल 1,38,433

हीरो बोधा / करण बोधा
5 जिलों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई। मुंबई में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे सड़कों पर पानी भर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि मुंबई अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने रायगढ़ और पुणे सहित महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने दो दिनों के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। यहां भी भारी बारिश होने की संभावनी जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक कोंकण, गोवा और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। 24 जुलाई को पूर्व और आसपास के मध्य भारत में व्यापक रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मुंबई में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने कहा है कि यह बहुत संभावना है कि पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा में अत्यधिक बारिश होगी। मौसम कार्यालय ने कहा कि अत्यधिक भारी वर्षा का मतलब 24 घंटों में 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश है। बारिश के लिए रेड अलर्ट का मतलब है कि अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को निकालने और बचाव दल तैनात करने जैसे काम करने की जरूरत पड़ती है। बुधवार से शुक्रवार के बीच मुंबई के लिए आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट में कहा गया है कि महानगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 मिमी से 204.4 मिमी) की संभावना है। वहीं बारवी डैम परिसर में हो रही अच्छी बारिश के चलते डैम 52.16 प्रतिशत भर गया है। अगर 10 दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो जल्द ही डैम ओवरफ्लो हो जाएगा। वाट्सअप पर अफवाह फैल रही है कि डैम फुल होने के कारण उसका गेट खोला गया है वो सरासर गलत है डैम का गेट कभी भी नहीं खोला जाता अब डैम केवल ओवरफ्लो होकर बहता है। वहीं उल्हासनगर व अंबरनाथ परिसर में हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित है लेकिन ज्यादा पानी भरने की खबर नहीं है लेकिन उल्हास व वालधुनी नदी अभी भी उफान पर है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उल्हासनगर में 10 नए मरीज, 3 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,984 हो गई है। आज 3 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 549 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,315 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.81 बताया गया है। वहीं 120 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 7, होम आयसोलेशन में 69 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 2, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 5 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6329 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3243 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 15,381 तथा 45 वर्ष से अधिक 67,016 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। मनपा द्वारा घोषणा की गई है कि 21 व 22 जुलाई को वैक्सीन कार्यक्रम नहीं होगा। इसलिए लोग वैक्सीन लगाने सेंटर पर न आएं। शुक्रवार को सेंटर खुलेंगे।
अंबरनाथ में 14 नए मरीज, 1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,056 हो गई है। 96.56 प्रतिशत के साथ आज तक 19,367 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.81 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 164 हैं। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 525 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,05,831 पहुंच गई है। आज 184 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 170 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 24,766 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 8646 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 26 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 26 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,586 हो गई है। मृतकों का 1.62 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 351 हो गई है। यहां पर 97.31 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,007 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.05 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 228 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 62,080 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 312 नेगेटिव और 26 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 106 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 106 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,38,433 तक जा पहुंची है इनमें 979 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,34,850 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2209 तक पहुंच गई है। 83 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 24, कल्याण पश्चिम में 32, डोंबिवली पूर्व में 21, डोंबिवली पश्चिम में 17, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 7 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

 

मुंबई। मुंबई में जनवरी माह के अंत तक सभी लोगों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की संभावना प्रबल हो गई है। वेस्टर्न रेलवे प्रशासन की ओर से 29 जनवरी से अपनी सभी लोकल सेवाओं को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत वेस्टर्न रेलवे की ओर से अपनी सभी 1367 सेवाओं को चलाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक सेंट्रल रेलवे की ओर से कोई जानकारी सभी लोकल ट्रेनों को चलाने के संबंध में नहीं मिली थी। पर यह संभावना लग रही है कि जल्द ही सेंट्रल रेलवे भी एक दो दिन में निर्णय ले लेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस अवसर पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा जनवरी अंत तक शुरू की जाएगी। इस संबंध में अधिकारी आवश्यक कार्रवाई पूरा करें। इस बैठक में मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशिष कुमार सिंह, प्रधान सचिव विकास खारगे, सचिव आबासाहेब जराड, मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, आपदा व्यवस्थापन संचालक अभय यावलकर, सेंट्रल रेलवे के महाव्यवस्थापक संजीव मित्तल, वेस्टर्न रेलवे के महाव्यवस्थापक आलोक कंसल, मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह सहित तमाम अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में कोरोना संबंधी रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन घट रही है। इसे देखते हुए मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई । इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी के अंत तक इस बारे में प्रशासन पूरी तैयारी करें, इसके बाद वह इस बारे में अंतिम निर्णय लेने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन की घोषणा के बाद 24 मार्च 2020 को मुंबई में पूरी लोकल ट्रेन सेवा ठप कर दी गई थी। इसके बाद लोकल सेवा अत्यावश्यक कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.