Articles by "ठाणे"

Showing posts with label ठाणे. Show all posts

पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की हुई मॉब लिंचिंग की घटना को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 110 में से 101 लोगों को 30 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है जबकि नाबालिगों को जुवेनाइल सेंटर होम में भेजा गया है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से रविवार की शाम को यह कहा गया कि पालघर घटना पर कार्रवाई की गई है और पुलिस ने दो साधु, एक ड्राईवर की मॉब लिंचिंग और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया
महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में गुरुवार रात तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने इस इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी है क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताये जा रहे हैं। 
देशमुख ने ट्वीट किया, '' सूरत जा रहे तीन लोगों की पालघर में हुई हत्या में संलिप्त 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के मामले में मैंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।'' देशमुख ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। देशमुख ने कहा, '' पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग धर्मों के नहीं थे।'' भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
क्या है पूरा पालघर का मॉब लिंचिंग मामला
दरअसल, दो साधु और एक ड्राईवर को महाराष्ट्र के पालघर में बीते गुरुवार की देर रात करीब 200 लोगों ने मॉब लिंचिंग कर दी। पुलिस ने इस घटना पर बीते शुक्रवार को बताया कि तीन दिन में यह दूसरी ऐसी घटना है। पुलिस के मुताबिक, मॉब ने इको वैन में बैठे दोनों साधु और उनके ड्राईवर को चोर समझकर उनकी मॉब लिंचिंग कर दी। कासा पुलिस थाने के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव काले ने कहा कि वैन नासिक से आ रही थी जब गुस्साई भीड़ ने दधाडी-खानवेल रोड पर गधचिंचाले गांव के नजदीक रोका।
काले ने कहा कि मॉब ने पहले वैन रोककर सवाल पूछे और उसके बाद खींचकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। ड्राईवर किसी तरह पुलिस को कॉल किया और टीम मौके पर पहुंच गई। आनंद राव काले ने कहा- मॉब में काफी संख्या लोग थे और हमने साधुओं और ड्राईवर को बचाने की कोशिश की लेकिन मॉब ने हम पर भी हमला किया और पत्थर फेंकने लगे। जिसका नतीजा ये हुआ कि तीनों ने पिटाई के चलते वहीं पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील गिरी महाराज (35), चिकने महाराज कल्पवरुक्षगिरी और ड्राईवर नीलेश तेलगाडे के तौर पर हुई है। 
अखाड़ा परिषद ने पालघर घटना की कड़ी निंदा की
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़ा के दो संतों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना की रविवार को कड़ी निंदा की। साथ ही, सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान यदि कोई संत- महात्मा ब्रह्मलीन होता है तो उसकी समाधि में न जाएं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ये संत महात्मा, एक संत की समाधि में शामिल होने जा रहे थे और उन्हें जाना भी चाहिए, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि लॉकडाउन में इसके लिए उन्हें प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए थी।
पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणववीस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
उधर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा- पालघर में मॉब लिंचिंग घटना का वीडियो हैरान करने वाला और अमानवीय है। ऐसी विपदा के समय इस तरह की घटना और भी ज्यादा परेशान करने वाली है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं राज्य सरकार से गुजारिश करता हूं कि वह इस मामले की हाई लेवल जांच करवाएं और जो दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

उल्हासनगर व अंबरनाथ भी पूर्ण रूप से 3 मई तक बंद रहेगा

उल्हासनगर। ठाणे जिले के 6 महानगरपालिकाओं, 2 नगरपालिकाओं, 2 नगरपंचायतों व ग्रामीण भागों को 3 मई 2020 तक लाॅकडाऊन का पूर्ण रूप से पालन करने का आदेश ठाणे जिलाधिकारी ने जारी किया है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के कारण पिछले करीब एक माह से बंद पड़े छोटे-बड़े व्यवसायों को उम्मीद थी कि 20 अप्रैल से कारोबारियों को छूट दी जाएगी लेकिन ठाणे जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण जिले की 6 महापालिकाओं जिसमें ठाणे, नवी मुंबई, मिरा भाईंदर, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी निजामपुर महापालिका क्षेत्र तथा अंबरनाथ व कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद सहित शहापुर व मुरबाड नगरपंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह आदेश जारी किया है कि उपरोक्त क्षेत्रों को पूर्ण रूप से लाॅकडाऊन का पालन करना है इन क्षेत्रों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगाी।

ज्ञात हो कि ठाणे जिले में कोरोना वायरस के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में ठाणे जिले को रेड झोन में घोषित किया गया है। हालांकि जिले के उल्हासनगर महापालिका क्षेत्र में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है लेकिन परिसर के शहरों में इसका प्रकोप होने के कारण उल्हासनगर शहर को किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई है। 
  • ठाणे महापालिका क्षेत्र में कुल 130 कोरोना मरीज ( 12 ठीक, 2 की मौत) मौजूदा 116 मरीज
  • कल्याण-डोंबिवली महापालिका क्षेत्र में  कुल 73 कोरोना मरीज ( 26 ठीक, 2 की मौत) मौजूदा 45 मरीज
  • नवी मुंबई महापालिका क्षेत्र में  कुल 60 कोरोना मरीज ( 23 ठीक, 4 की मौत) मौजूदा 33 मरीज
  • मिरा-भाईंदर महापालिका क्षेत्र में  कुल 69 कोरोना मरीज ( 5 ठीक, 2 की मौत) मौजूदा 62 मरीज
  • कुलगांव-बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में  कुल 14 कोरोना मरीज ( 1 की मौत) मौजूदा 13 मरीज
  • अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में  कुल 4 कोरोना मरीज ( 1 की मौत) मौजूदा 3 मरीज
  • उल्हासनगर महापालिका क्षेत्र में कुल 1 कोरोना मरीज ( 1 ठीक) मौजूदा 0 मरीज
  • भिवंडी निजामपुर महापालिका क्षेत्र में कुल 3 कोरोना मरीज मौजूदा 3 मरीज
  • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में कुल 10 मरीज ( 3 ठीक) मौजूदा 7 मरीज
ठाणे जिले में कोरोना के 18 अप्रैल की शाम तक 364 कोरोना के मरीज पाए गए हैं जिसमें 70 ठीक हुए हैं और 12 की मौत हो गई है इस तरह कोरोना के 282 मौजूदा मरीजों का ईलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

अब पहले की ही तरह जिले में सब्जी मंडी, दूध व किराणा दुकानें सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगे। शेष बाजारें व कारखाने पूरी तरह बंद रहेंगे और 3 मई तक लाॅकडाऊन का पूरा पालन करेंगे। मेडीकल दुकानें व क्लिनिक पर समय की पाबंदी नहीं रहेगी। लाॅकडाऊन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश भी जिलाधिकारी ने दिया है। उल्हासनगर शहर में खासकर शहाड रेलवे स्टेशन रोड मार्केट में चाय की दुकान सहित कुछ दुकानें खुली हुई भीड़ के साथ देखी गई इसका वीडियो भी दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस व मनपा प्रशासन अब ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता हो गई है क्योंकि व्यवसायी 20 अप्रैल से अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी में थे। ऐसे में जगह-जगह इस तरह की कोशिश की जा सकती है। अंबरनाथ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने से शहरवासियों में चिंता देखी जा रही है।



मुंबई। कोरोना कहर के बीच महाराष्ट्र में कल यानी 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील दी जाएगी, जिसके तहत कुछ व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियां शुरू होंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल से हम कुछ उद्योग और वित्तीय गतिविधियां शुरू कर रहे हैं। कोरोना संकट से बाहर आने के बाद हम वित्तीय संकट में पड़ जाएंगे, इसलिए हम कुछ व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित तरीके से शुरू कर रहे हैं। अच्छी बात ये है कि हमारे कई जिलों में एक भी कोरोना का केस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हम ग्रीन और ऑरेंज जोन में आने वाले कुछ इंडस्ट्री को शुरू करने की इजाजत देते हैं। 
राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों से उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि कोरोना संकट खत्म होते ही महाराष्ट्र सरकार आपको अपने घर पहुंचाएगी और हम चाहते हैं कि आप खुश होकर घर जाएं, डरकर नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हम केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में एक समाधान निकलेगा। आप लोग चिंता मत कीजिए। हम धीरे-धीरे महाराष्ट्र में काम शुरू कर रहे हैं। अगर यह संभव है कि आप काम पर वापस आ सकते हैं, तो आप अपनी आजीविका जारी रख सकते हैं। 
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने अब तक 66 हजार कोरोना टेस्ट किए हैं। इनमें से 95 फीसदी निगेटिव और लगभग 3600 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से लगभग 350 ठीक हो गए हैं। 75 प्रतिशत लोगों मे लक्षण नहीं हैं या फिर बहुत कम लक्षण हैं। 52 मरीज गंभीर हैं, हम लोगों का जीवन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 3 मई तक मुंबई में सबअर्बन ट्रेनें नहीं चेलेंगी।
लॉकडाउन के दौरान राज्य में घरेलू हिंसा के मामलों पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने म

 ठाणे-102, कल्याण-38, बदलापुर-11, अंबरनाथ-2 कोरोना के मरीज


ठाणे। ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा यह जानकारी बताई गई है कि ठाणे जिले में 17 अप्रैल की शाम तक कुल 320 कोरोना संक्रमितों में से 64 ठीक हुए हैं जबकि 11 की मौत हुई हैं जिसमें सबसे अधिक कोरोना के मरीज ठाणे शहर से बताए गए हैं। ठाणे मनपा क्षेत्र में 102 रोगियों का ईलाज चल रहा है, कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र में 38 रोगी है जबकि बदलापुर में 11 और अंबरनाथ में 2 कोरोना के मरीजों का ईलाज चल रहा है। उल्हासनगर शहर में एक महिला रोगी के ठीक होने के बाद अब तक कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है।
  • ठाणे महापालिका क्षेत्र में कुल 115 कोरोना मरीज ( 12 ठीक, 1 की मौत) मौजूदा 102 मरीज
  • कल्याण-डोंबिवली महापालिका क्षेत्र में  कुल 60 कोरोना मरीज ( 20 ठीक, 2 की मौत) मौजूदा 38 मरीज
  • नवी मुंबई महापालिका क्षेत्र में  कुल 59 कोरोना मरीज ( 23 ठीक, 4 की मौत) मौजूदा 32 मरीज
  • मिरा-भाईंदर महापालिका क्षेत्र में  कुल 59 कोरोना मरीज ( 5 ठीक, 2 की मौत) मौजूदा 52 मरीज
  • कुलगांव-बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में  कुल 12 कोरोना मरीज ( 1 की मौत) मौजूदा 11 मरीज
  • अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में  कुल 3 कोरोना मरीज ( 1 की मौत) मौजूदा 2 मरीज
  • उल्हासनगर महापालिका क्षेत्र में कुल 1 कोरोना मरीज ( 1 ठीक) मौजूदा 0 मरीज
  • भिवंडी निजामपुर महापालिका क्षेत्र में कुल 3 कोरोना मरीज मौजूदा 3 मरीज
  • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में कुल 8 मरीज ( 3 ठीक) मौजूदा 5 मरीज
ठाणे जिले में कोरोना के कुल 245 मरीजों का ईलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 217 संदेहास्पद लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस व प्रशासन की सतर्कता से जिले के केवल उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में ही कोरोना का एक भी मरीज नहीं है जिस कारण लोगों से अपील की है कि इस लाॅकडाऊन का पालन करके सहयोग दें। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कहा है कि उल्हासनगर-4 के शासकीय कोरोना अस्पताल में अब तक कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है और ना ही ईलाज के लिए कोई आया है अस्पताल पूरा खाली है और ना ही बदलापुर के कोरोना मरीज को यहां लाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाट्सअप पर कोई भी झूठी अफवाह न फैलाएं अन्यथा गुन्हा दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार की शाम में कैम्प 3 सी ब्लाॅक परिसर से दो लोग पैदल गांव जाने के लिए निकले थे जिन्हें पुलिस ने पकड़कर कैम्प 1 स्थित 24सी स्कूल में रखा है।

पिछले 12 घंटे में 447 नए केस और 22 की मौतें, जानें कहां कितने मामले

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में पिछले 24 घंटे में कमी देखने को मिली है, जो संकट के इस घड़ी में राहत की खबर है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 447 केस और 22 मौतें दर्ज की गई हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 12380 मामलों में से 10477 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1488 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 187 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3398 हो गई है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति....
महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कुल 3398 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 2916 केस एक्टिव हैं और 295 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 187 लोगों की जान जा चुकी है। 
दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 1650 मामलों में 1578 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 32 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 40 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 
तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1374 पार कर गई है। इनमें से से 1242 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 14 की मौत भी हो चुकी है और 118 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 
केरल: केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 609 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 388 है और 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 218 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 559 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 14 की मौत भी हुई है।
अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 21 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 10 ठीक हो चुके हैं।
अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आया है। 
असम: असम में कोरोना संक्रमण के 34 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 100 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से एक की मौत भी हो चुकी है। 
चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 केस सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 13 लोग ठीक हो चुके हैं।
गोवा: गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
गुजरात: गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 863 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 64 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  
हरियाणा: यहां कोरोना वायरस के 251 केस सामने आए हैं, जिनमें से 43 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 52 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 340 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 36 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। 
कर्नाटक: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 371 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यहां इस बीमारी से 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है 80 लोग ठीक हो चुके हैं। 
लद्दाख: लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। 
मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1104 हो गई है, जिनमें से 53 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 64 लोग ठीक हो चुके हैं।
मणिपुर: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 3 मामले सामने आए हैं। 
मिजोरम: यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है। 
ओडिशा: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 79 है। यहां एक की मौत हो चुकी है।
पुडुचेरी: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 8 केस सामने आया है।
पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। इनमें से जहां 13 की मौत हो चुकी है, वहीं 27 का इलाज कर दिया गया है। 
राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 1173 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 3 मौत का मामला सामने आया है, वहीं 147 लोग ठीक हो चुके हैं।
तेलंगाना:  तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 785 हो चुकी है। इनमें से 18 की मौत और 120 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है। 
त्रिपुरा: यहां 3 मामले सामने आए हैं।
उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 46 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 9 पूरी तरह से ठीक हैं। 
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 797 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 51 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 280 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है। 
झारखंड: इस राज्य में अब तक इसके 30 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत भी हो गई है।
महाराष्ट्र में कहर जारी
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के कम से कम 165 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,081 पर पहुंच गई है। केवल मुंबई में 2000 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 107 मामले मु्ंबई शहर से और 19 पुणे से सामने आए। मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 11 नए मामले आने के साथ ही इस झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि 11 नए मामलों में से चार धारावी के मुकुंद नगर, दो-दो सोशल नगर और राजीव नगर और एक-एक मामला साई राज नगर, ट्रांजिट कैम्प और रामजी चॉल इलाकों से सामने आए।
धारावी के अलग-अलग हिस्सों में मिले मरीज
उन्होंने बताया कि कुल 71 मामलों में से 18 मामले धारावी के मुकुंद नगर इलाके से, 8 सोशल नगर और सात मामले मुस्लिम नगर इलाकों से सामने आए। अभी तक धारावी के 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती है। इस अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में बनी झुग्गियों में करीब 15 लाख लोग रहते हैं। 
राज्य में कहां कितने नए केस
अधिकारी ने बताया कि राज्य में सामने आए 165 केस में से सबसे अधिक 107 मुंबई में आए हैं। इसके अलावा 11 नए मामले नागपुर, 13 ठाणे, 4-4 पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) और मालेगांव (नासिक), दो-दो नवी मुंबई और वसई-विरार (पालघर) और एक-एक मामला अहमदनगर, चंद्रपुर तथा पनवेल (रायगड) से सामने आए हैं। 
187 लोगों की हो चुकी मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 2916 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 295 लोग ठीक हो चुके हैं तो 187 की मौत हो चुकी है। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 12380 है। इनमें से 1489 ठीक हो चुके हैं और 414 लोग जान गंवा चुके हैं।

53 देशों में 3 हजार से अधिक भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित, 25 लोगों की मौत

कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कई देश इस महामारी से जूझ रहे हैं और हजारों की संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। इस बीच पीटीआई ने अपने सरकारी के सूत्रों के सूत्रों के हवाले से बताया है कि 53 ऐसे देश हैं जहां पर 3 हजार 336 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि 25 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि किस देश में कितने भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित है और कितने की मौत हो चुकी है। 


ठाणे। महाराष्ट्र के आवास मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आव्हाड ने खुद ही ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दरअसल सोमवार को मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आई थी जितेंद्र आव्हाड कोरोना वायरस की चपेट में हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। लेकिन अब जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर अपनी जांच रिपोर्ट शेयर की है और बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं कल्याण के पूर्व सांसद व राकांपा नेता आनंद परांजपे के कोरोना पाॅजिटीव से राकांपा में गबराहट हो गई है। खबर मिली है कि परांजपे आव्हाड से मिलने उनके घर गए थे इस कारण कोरोना की चपेट में आए हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि मैं फिट हूं और ठीक हूं, सड़क पर काम कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा है कि कुछ चैनलों ने टीआरपी के लिए मेरा उपयोग किया। बता दें कि कोरोना वयारस के खतरे को देखते हुए पूरा भारत लॉकडाउन है। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लागू रहने के बावजूद बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 2916 हो गई है। वहीं, नौ और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 187 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अब तक संक्रमण के 1,896 मामले सामने आये हैं जबकि 114 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिन नौ लोगों की आज मौत हुई उनमें पुणे में छह, मुंबई में दो, अकोला का एक मामला शामिल है। 
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोहराया है कि देश में अब तक सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 232 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 2916 पहुंच गया। वहीं, नौ और व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या अब 187 हो गई है। उन्होंने बताया कि 36 और लोग स्वस्थ हुए हैं, इस तरह राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 295 हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में ठाणे संभाग में संक्रमण के अब तक 2,228 मामले सामने आए हैं। 
वहीं, मुंबई में 114 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे में अब तक 44 लोगों की मौत हुई है और 415 मामले सामने आये हैं। नासिक में 83 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर संभाग में 39 मामले और एक मौत हुई है। मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद संभाग में 25 मामले सामने आये हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि लातूर संभाग में संक्रमण के 13 मामले सामने आये हैं जबकि विदर्भ क्षेत्र के अकोला संभाग में 46 लोग संक्रमित पाये गये हैं। पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर संभाग में अब तक 56 मामले सामने आये हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
अधिकारी ने बताया कि कुल 5394 दस्तों ने अब तक 20 लाख से अधिक लोगों की निगरानी की है। इस बीच, महाराष्ट्र में अब तक 2,330 मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि 70 प्रतिशत या 1646 मरीजों की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है जबकि 684 अन्य की आयु 50 से 60 के बीच है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। आंकड़े के विश्लेषण से यह पता चलता है कि 50 से अधिक आयु समूह के लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77 प्रतिशत है। 


देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की मार देखने को मिल रही है। राज्य में आज कोरोना वायरस के 117 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 2801 हो गया है। देश में कोरोना वायरस से अब तक सबसे अधिक 178 मौतें महाराष्ट्र में ही हुई हैं। वहीं पूरे देश में यह संख्या 377 है। 
महाराष्ट्र में आज आए कोरोना वायरस के 117 नए मामलों में मुंबई के 66 और पुणे के 44 कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है। नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, 'नए रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया रहा है। अब तक धारावी के सात कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है।' बता दें कि धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी-बस्ती क्षेत्र है।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं। वायरस से मंगलवार शाम से 24 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 18 लोग महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के दो-दो लोग और कनार्टक तथा तमिलनाडु का एक-एक व्यक्ति शामिल है।



मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बांद्रा स्टेशन पर हुई घटना को शर्मनाक और सरकार की विफलता बताते हुए कहा, ” बांद्रा की घटना बेहद चिंताजनक है। हम पहले दिन से सरकार से कह रहे थे कि वे उन मजदूरों के लिए कुछ व्यवस्था करें जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। राज्य सरकार को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वे सभी को भोजन और राशन कैसे प्रदान करेंगे।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ” राज्य सरकार मजदूरों की व्यवस्था करने में विफल रही। इसीलिए हमें आज इतनी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा कि भारी तादाद में मजदूर आए और कहा कि या तो हमें खाना मुहैया कराओ या फिर घर-भेजो, यह सब हुआ बांद्रा में, सरकार की नाक के नीचे.”
दरअसल मंगलवार शाम साढ़े चार बजे मुंबई के बांद्रा स्टेशन में प्रवासी मजदुर हजारों की संख्या में जमा हो गये थे और अपने अपने घरों में भेजने की मांग करने लगे. लॉक डाउन के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जमा होने से प्रशासन पुलिस के हाथ फूल गए. वहीं भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज का उपयोग किया हैं.
लोगों को मैसेज कर बताया गया: पूनम महाजन 
मुंबई से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसको बड़ी साजिस बताते हुए कहा कि, ” महाराष्ट्र सरकार मजदूरों को खाना देने में पूरी तरह विफल हो गई हैं, लोगों को फ़ोन में मैसेज कर यहां बुलाया गया हैं. यह एक बड़ी साजिस हैं.”

केंद्र ने मजदूरों के लिए नहीं किया इंतज़ाम: आदित्य ठाकरे

बांद्रा स्टेशन पर जमा हुई भीड़ पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं. उन्होने ट्वीट करते हुए कहा, ” बांद्रा स्टेशन की मौजूदा स्थिति बनी है, केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए घर वापस जाने के रास्ते की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं होने का एक परिणाम है।”
आदित्य ठाकरे ने कहा, ” जिस दिन से ट्रेनों को बंद किया गया है, उसी दिन से, राज्य ने ट्रेनों को 24 घंटे और चलाने का अनुरोध किया था, ताकि प्रवासी श्रमिक घर वापस जा सकें।” उन्होंने कहा, ” CM उद्धव ठाकरे जी ने इस मुद्दे को PM- CM वीडियो में उठाया और साथ ही प्रवासी श्रमिकों के लिए एक रोडमैप का अनुरोध किया था.”
पर्यटन मंत्री ने कहा, ” केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित एक पारस्परिक रोड मैप काफी हद तक प्रवासी श्रमिकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में सुरक्षित और कुशलतापूर्वक घर पहुंचाने में मदद करेगा। समय समय पर इस मुद्दे को केंद्र के साथ उठाया गया है।”
ठाकरे ने कहा, ” गुजरात के सूरत में कानून और व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक एक समान स्थिति के रूप में देखी गई है और सभी प्रवासी श्रमिक शिविरों से प्रतिक्रिया समान है। कई खाने या रहने से इंकार कर रहे हैं। वर्तमान में महा में विभिन्न आश्रय शिविरों में 6 लाख से अधिक लोगों को रखा गया है।” 





अनावश्यक गर्दी टाळण्यासाठी भाजीपाला बाजाराचे विकेंद्रीकरणाचे  नियोजन 

ठाणे। ठाणे जिल्ह्यातील सर्व महानगरपालिका, नगरपरिषद व नगरपंचायत क्षेत्रामध्ये कोरोना विषाणूचा (कोव्हीड-19) प्रादुर्भाव मोठया प्रमाणावर होण्याची शक्यता नाकारता येत नसल्याने ठाणे जिल्ह्यातील सर्व भाजीमंडई / भाजीपाला बाजार/ फळबाजार व सर्व फळे तसेच भाजीपाला दुकाने बंद ठेवण्याचे  आदेश  दिनांक १५ एप्रिल पासुन  संपुष्टात येत असल्याची  माहिती  जिल्हाधिकारी राजेश नार्वेकर यांनी दिली. भाजीपाला बाजार / फळबाजार व सर्व फळे तसेच भाजीपाला दुकाने वितरण व्यवस्था सुरळीत ठेवण्यासाठी   सर्व यंत्रणांना विविध निर्देश श्री नार्वेकर यांनी दिले आहेत. 
संबंधीत महानगरपालिका / नगरपालिका / नगर पंचायत यांचे कार्यक्षेत्रातील प्रभाग (वार्ड) निहाय लोकसंख्या लक्षात घेऊन फळे / भाजीपाला बाजाराचे विकेंद्रीकरण (जो शहरात एकाच ठिकाणी भरतो त्याऐवजी तो शहरातील प्रभागानुसार किंवा दोन प्रभागासाठी एका ठिकाणी) करावे व अनावश्यक गर्दी टाळावी. त्या ठिकाणी घावूक व्यापारी हे किरकोळ विक्रेत्यांना विक्री करु शकतील.
सहकार विभागाने (श्री. शहाजी पाटील, जिल्हा उपनिबंधक यांनी  सोसायटीची एकत्रित मागणी घेऊन घाऊक दुकानदार यांचेमार्फत आवश्यकतेनुसार सोसायटी / इमारती मध्ये थेट पुरवठा होणेसाठी नियोजन व कार्यवाही करावी.
भाजीपाला बाजार / फळबाजार व सर्व फळे तसेच इतर जीवनावश्यक वस्तूंची वाहतूक व वितरण व्यवस्था (Supply Chain) सुरळीत राहील यासाठी प्रत्येक महानगरपालिका / नगरपालिका / नगरपंचायत यांनी त्यांचे स्तरावर एक नोडल अधिकारी नेमावा. या नोडल अधिकाऱ्यानी उपरोक्त नमूद प्रमाणानुसार व्यवस्था प्रभावीपणे राबविण्याची कार्यवाही करावी.
कोरोना विषाणूचा प्रार्दुभाव होऊ नये यासाठी मास्क वापरणे व सुरक्षित अंतराचे नियम  पाळणे तसेच या ठिकाणी अनावश्यक गर्दी टाळण्यासाठी काटेकोर नियोजन करण्यात यावे. सदर ठिकाणी सॅनिटायझर, हँडवॉश उपलब्ध ठेवावे.
जीवनावश्यक वस्तूंचा साठा पुरेशा प्रमाणात ठेवणेसाठी आढावा घेवून नियोजन करावे.
जीवनावश्यक वस्तूंबाबत साठेबाजी किंवा वाढीव दराने विक्री होणार नाही याबाबत वेळोवेळी खात्री करण्यात यावी. 
वैद्यकीय अधिकाऱ्यांमार्फत भाजी विक्रेत्यांची नियमित तपासणी करणेत यावी.
कायदा व सुव्यवस्थेच्या दृष्टीने पुरेसा पोलीस बंदोबस्त व सुरक्षा ठेवणेत यावी.
भाजीपाला बाजार / फळबाजार व सर्व फळे तसेच भाजीपाला दुकाने पुरवठा व वितरण सुरळीतपणे होण्यासाठी सर्व महानगरपालिका / नगर परिषद / नगर पंचायत / कृषि उत्पन्न बाजार समिती यांचे संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व पोलीस विभागाचे अधिकारी, कर्मचारी यांनी आपआपल्या कार्यक्षेत्रात उपरोक्त प्रमाणे सुचनांची काटेकोरपणे व प्राध्यान्याने अंमलबजावणी करावी. गैरप्रकार आढळल्यास संबंधितांविरुध्द भारतीय साथरोग अधिनियम, 1897 व भारतीय दंड संहितेचे कलम, 188 व अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 मधील तरतुदीनुसार कायदेशीर कारवाई करण्यात येईल.
उपरोक्त निर्देशांची अंमलबजावणी सर्व संबंधितांनी काटेकोरपणे करावी असे निर्देशही जिल्हाधिकारी यांनी दिले आहेत.

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हजार के पार, 

82 नए केस आए सामने, मुंबई में मिले 59 पॉजिटिव


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 अप्रैल) की सुबह 10बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकते हैं। देशव्यापी बंद को बढ़ाने के लिए शनिवार (11 अप्रैल) को हुई अहम बैठक में अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए, जिसके बाद से ही केंद्र इस मुद्दे पर विचार कर रही है।
भारत में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए जारी कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मुख्यमंत्रियों की राय ली कि संक्रमण रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। समझा जाता है कि केंद्र सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों में शामिल सभी पक्षकारों और संबंधित एजेंसियों की भी राय ली है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने गत 24 मार्च को 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाली है। इससे पहले पीएम मोदी के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान करने की संभावना है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले देश में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हजार के पार चली गई है। देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2 हजार से अधिक है। इसके बाद दिल्ली और तमिलनाडु में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि राज्य में 82 नए कोरोना संक्रमित आए हैं। इनमें से 59 मुंबई से हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2064 हो गई है। अधिकारी के अनुसार कोरोना वायरस के नये मामलों में 59 मरीज मुम्बई के और तथा 12 नासिक जिले के मालेगांव तहसील के हैं। उनके मुताबिक इसके अलावा ठाणे से 5, पुणे से तीन, पालघर से दो और वसाई विरार से एक एक मामला सामने आया है। सबसे अधिक चिंता मुंबई के धारावी स्लम को लेकर है। एशिया की इस बड़ी झुग्गी बस्ती में कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। यह देश के मृतकों की कुल संख्या 308 का करीब आधा है। दिल्ली में कोरोना के 1154 मरीज हैं, जिनमें 27 ठीक हुए हैं तो 24 लोगों की मौत हई है। तमिलनाडु में 1043 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 50 ठीक हुए हैं तो 11 की मौत हो चुकी है।
तबलीगी जमात के लापता 58 लोगों सें 40 का पता चला
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। ये 58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक इस संगठन के 58 सदस्य लापता थे इनमें से कई व्यक्तियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिये थे जिस वजह से उन्हें ढूढना मुश्किल हो रहा था।
महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड क्वारंटाइन
महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को सबसे अलग करने का सोमवार को फैसला किया। सूत्रों ने बताया कि मंत्री हाल ही में एक पुलिस अधिकारी से मिले थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद अव्हाड ने एहतियाती तौर पर अगले कुछ दिनों के लिए खुद को पृथक करने का फैसला लिया। अव्हाड ठाणे जिले के कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां पिछले कुछ सप्ताह में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उल्हासनगर में एक तो अंबरनाथ में दो अस्पताल सील


     अंबरनाथ। हीरो बोधा-युसूफ शेख 

     अंबरनाथ में दो और कोरोना के रोगी पाए जाने की खबर से शहर में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। ये दोनों संक्रमित रोगी उसी परिवार के सदस्य हैं जिस 50 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिनों पूर्व कोरोना से मौत हो गई थी। तो दूसरी ओर पड़ोस के शहर बदलापुर में तीन कोरोना के रोगी पाॅजिटीव पाए गए हैं। इन तीनों के 8 अप्रैल को स्वॅप टेस्टींग के लिए भेजे गए थे। उसकी पाॅजिटीव रिपोर्ट 10 अप्रैल की रात में आयी है। ऐसी जानकारी बदलापुर के मुख्याधिकारी बोरसे ने पत्रकारों को दी है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा कर दी है कि लाॅकडाऊन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में कोरोना के अब तक 1666 मरीज हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 110 बताई गई है। उल्हासनगर-4 के शिवनेरी अस्पताल में कुछ दिनों पूर्व कोरोना के मरीज ईलाज करवाकर गए थे जिस कारण उस अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही अंबरनाथ के दो अस्पतालों को भी सील किया गया है जिसमें आदित्या नर्सिंग होम व श्रध्दा अस्पताल शामिल है तीनों अस्पतालों के डाॅक्टरों व नर्सों को क्वारंटाईन में रखा गया है।
     
     बदलापुर में कोरोना पीड़ीत की रिपोर्ट पाॅजिटीव आने के बाद तीनों रोगी के संपर्क में आए लोगों की तलाश करके उन्हें क्वारंटाईन किया जा रहा है। बदलापुर में 13 को अब तक क्वारंटाईन किया गया है। अंबरनाथ के बुवापाडा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई थी। उसी घर के दो सदस्यों के कोरोना पाॅजिटीव होने से शहर में हलचल मच गई है। अंबरनाथ शहर के लिए यह धोखे की घंटी है ऐसा कहा जा रहा है। चार दिनों पुर्व इन दोनों के स्वॅप टेस्टींग के लिए भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट आज शाम में पाॅजिटीव प्राप्त होने के बाद प्रशासन और तेजी से काम पर लग गया  है। दोनों के कोरोना पाॅजिटीव होने की पुष्टी मुख्याधिकारी पवार ने की है। बुवापाडा परिसर को एवं अंबरनाथ की सभी सीमाओँ को सील कर दिया गया है। 
    
    बदलापुर पूर्व में रहने वाली पुलिस की पत्नी(45) व लड़की(20) कोरोना संक्रमित हैं। ये दोनों लाॅकडाऊन में सातारा में अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। वहां से वह कोरोना रोगी के संपर्क में आए और उन्हें कोरोना हुआ है। पशिच्म में भी एक रुग्ण के संपर्क में आए और उन्हें वोकार्ट अस्पताल का कर्मचारी बताया गया है। तीनों को ठाणे सिविल कोविड अस्पताल में ले जाया गया है।

ठाणे जिलाधिकारी ने दिया आदेश

अंबरनाथ। युसूफ शेख



ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने यह आदेश जारी किया है कि 10 अप्रैल की रात 12 बजे से 14 अप्रैल की रात 12 तक जिले के सभी महानगरपालिकाओं, नगरपालिकाओं व पंचायत क्षेत्रों में सब्जी मार्केट व फल की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। कोरोना सुरक्षा उपाय योजना को देखते हुए यह सख्त आदेश जारी किए हैं लेकिन इससे लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं अंबरनाथ, उल्हासनगर, कुलगांव-बदलापुर, मुरबाड, शहापुर की सभी सीमाओं को पूर्ण रूप से बंद कर देने का आदेश ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दिया है। यह सुझाव पालक मंत्री एकनाथ शिंदे को अंबरनाथ नपा के पूर्व नगराध्यक्ष सुनील चौधरी ने दिया था। अब कोई भी वाहन लेकर अब शहरवासी सड़कों पर यहां तक गली कूचे में भी नहीं ले जाएंगे। अंबरनाथ और उल्हासनगर के सभी स्कूटर, रिक्शा, चार पहिया वाहन, कार, टैक्सी आदि वाहनों को सड़कों पर चलाने के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। कल्याण डोंबिवली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के कारण ये आदेश जारी करके अहतीयात के तौर पर कदम उठाए गए हैं। शासकीय, सेवा, पुलिस प्रसार माध्यम, डाॅक्टर अत्यावश्यक सेवा आदि के लिए छूट दी गई है। इस आदेश को तुरंत लागू करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। सूत्रों से ये भी जानकारी मिल रही है कि भाजी बेचने वालों पर भी कुछ दिनों के लिए पाबंदी लगाने का विचार किया जा रहा है। कल्याण भाजी मार्केट खुदरा बाजार में भी कुछ भाजी विक्रेताओं को ही अनुमति दी गई है। उपरोक्त शहरों में नासिक से भाजी लायी जाएगी। अब कल्याण से भाजी नहीं आएगी ऐसा सूत्रों ने बताया है। विदित हो कि अंबरनाथ, उल्हासनगर में किराना दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी।

 ठाणे जिल्ह्यातील सर्व महानगरपालिका, नगरपरिषद व नगरपंचायत क्षेत्रातील भाजी मंडई, भाजीपाला बाजार, फळ बाजार तसेच फळे व भाजीपाला दुकाने आज दि. १० एप्रिलच्या बारा वाजेपासून मंगळवार दिनांक 14 एप्रिल रोजीच्या रात्री बारा वाजेपर्यंत बंद ठेवण्याचे आदेश जिल्हाधिकारी राजेश नार्वेकर यांनी दिले आहेत. 

संचारबंदीच्या काळामध्ये जीवनावश्यक वस्तूंची खरेदी करण्यासाठी नागरिकांना बाहेर जाण्याची सूट देण्यात आलेली होती. मात्र ठाणे जिल्ह्यातील सर्व भाजी मंडई मध्ये नागरीकांची मोठ्या प्रमाणावर गर्दी आढळून येत होती तसेच सुरक्षित अंतराचे नियमही पाळले जात नव्हते. त्यामुळे वारंवार संचारबंदी आदेशाचा भंग होत असल्याचे जिल्हा प्रशासनाच्या निदर्शनास आले होते. वेळोवेळी याबाबत नागरिकांना आवाहन तसेच कायदेशीर कारवाई करूनही लोकांच्या वर्तनात फरक न पडल्याचे निदर्शनात आल्यावर खबरदारीची उपाययोजना म्हणून जिल्हा प्रशासनाने भाजी मंडई भाजीपाला बाजार फळ बाजार बंद ठेवण्याचे आदेश दिले आहेत.

 हे आदेश फक्त मनपा नगरपरिषद व नगरपंचायत क्षेत्रासाठी लागू असतील. त्याचे उल्लंघन केल्यास अथवा विरोध दर्शविल्यास संबंधितांविरुद्ध आपत्ती व्यवस्थापन अधिनियम 2005 मधील 51 (b)रोग नियंत्रण अधिनियम 1897 व भारतीय दंड संहिता कलम 188 नुसार दंडनीय तसेच कायदेशीर कारवाई करण्यात येईल असा इशारा जिल्हाधिकारी श्री. नार्वेकर यांनी दिला आहे.

मुंबई। कुर्ला रेलवे स्टेशन से चली लास्ट डीसी (डायरेक्ट करंट) लोकल ट्रेन के मुंबई सीएसटी (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) स्टेशन पर पहुंचते ही सेंट्रल रेलवे के एक बड़े युग का अंत हो गया। एक शानदार विदाई समारोह के साथ मुंबई की लास्ट डीसी लोकल ट्रेन को एसी (अल्टरनेटिंग करंट) ट्रेन में बदल दिया गया। ट्रेन की लास्ट जर्नी को यादगार बनाने के लिए रेलवे ने कुर्ला और सीएसटी स्टेशनों पर भव्य समारोह का आयोजन किया था। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए रेलवे ने हवाई जहाज के टिकट से महंगा टिकट रखा था। 
- फूलों से दुल्हन की तरह सजी ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर कलाकारों के साथ यात्रियों ने जमकर डांस किया।
- यह कुर्ला से शनिवार रात 11.30 बजे मुंबई सीएसटी स्टेशन के लिए रवाना हुई। इसे विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ कुर्ला स्टेशन पर जमा थे।
- यह तकरीबन एक घंटे का सफर पूरा कर रात 12.30 मिनट पर मुंबई सीएसटी स्टेशन पर पहुंची। यहां पहुंचते ही 'फ्लैश मॉब' से इसका स्वागत किया गया।
- इसे विदाई देने के लिए कुर्ला से सीएसटी के बीच के स्टेशनों पर भी जश्न का आयोजन किया गया था।
- यात्रा को मजेदार बनाने के लिए ट्रेन में म्यूजिक बैंड का इंतजाम भी किया गया था।
- इस ट्रेन में आम लोगों के साथ-साथ रेलवे के कई बड़े अधिकारियों ने भी ट्रैवल किया।
- इस पूरे इवेंट को ऑर्गनाइज करने की जिम्मेदारी मुंबई के जे.जे स्कूल ऑफ आर्ट्स को दी गई थी।
- पीले और मरून रंग की डीसी लोकल ट्रेन मुंबई में 91 साल पहले शुरू हुई थी।
- इसका पहला सफर 3 फरवरी 1925 को सीएसटी और कुर्ला के बीच हार्बर लाइन पर शुरू हुआ था।
- शुरू में इस ट्रेन में सिर्फ तीन कोच लगे थे, जिसे समय के साथ बढ़ाया गया। प्रतिदिन इसमें 12 लाख यात्री ट्रेवल करते हैं।
- मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली ज्यादातर लोकल ट्रेनों को डीसी से एसी करंट में पहले ही तब्दील किया जा चुका था।
- सेंट्रल रेलवे इस अंतिम यात्रा को ऐतिहासिक बनाना चाह रहा था, इसलिए इसका टिकट 10 हजार रुपए रखा गया।
- यह टिकट हवाई जहाज के टिकट से भी महंगा था। इन टिकटों से जो कमाई रेलवे को हुई है उसे महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों की सहायता की जाएगी।
- इस मौके को और खास बनाने के लिए सीएसटी स्टेशन के स्टार चेंबर्स में रात 12:30 बजे से 3 बजे तक डीसी-एसी कन्वर्जन का सीधा प्रसारण किया गया।
- कन्वर्जन की इस प्रक्रिया में इसे 1500 डीसी से 25,000 वोल्ट के एसी ट्रैक्शन में डाला गया। सीएसटी की ऐतिहासिक इमारत में बने रूम में बैठ यात्री ट्रेन के कायाकल्प को लाइव देखा।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.