Articles by "women"

Showing posts with label women. Show all posts

मुंबई। किशेारी पेडनेकर ने महानगर में कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए अपना पुराना यूनिफॉर्म फिर से पहन लिया है। वह पहले नर्स रह चुकी हैं।शिवसेना पार्टी के एक नेता ने कहा कि वह देर रात की पाली में अपनी सेवाएं देंगी। शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ''यह हमारे मुंबई की सम्मानित महापौर हैं किशोरी पेडनेकर जी। वह रोज सुबह आठ बजे से देर रात दो बजे तक काम करती हैं और अब महानगर की सेवा के लिए उन्होंने नर्स का यूनिफॉर्म भी पहन लिया है। वह नैयर अस्पताल में सेवा देंगी।"
उन्होंने कहा, ''जो लोग उनके बारे में अपमानजनक ढंग से ट्वीट करते रहे हैं उन्हें सबक लेना चाहिए। खुद से पहले काम।" महापौर ने ट्वीट किया, ''मुंबई के लिए कुछ भी। हम घर से काम नहीं कर सकते, हम आपके लिए क्षेत्र में हैं, घर पर रहिए, ख्याल रखिए... मैं नैयर अस्पताल में हूं।
नासिक में कोविड-19 के सात नए मामलों की पुष्टि, आंकड़ा 149 पहुंचा
वहीं, महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार (26 अप्रैल) रात से सोमवार (27 अप्रैल) दोपहर के बीच कोविड-19 के सात नए मामलों की पुष्टि हुई जिससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 149 पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को संक्रमित पाए गए कुल छह में पांच कोविड-19 से संक्रमित मरीज के करीबी थे। छठवां व्यक्ति जिला सिविल अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक है। सोमवार को हमें 440 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली जिनमें सिर्फ एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 149 पहुंच गई है जिनमें 127 मरीज मालेगांव, 11 नासिक शहर और 11 तालुकाओं से हैं।
अमरावती में कोरोना वायरस का आंकड़ा 23 पहुंचा
दूसरी ओर, महाराष्ट्र में अमरावती के 72 साल के मृत व्यक्ति के स्वाब नमूने के जांच रिपोर्ट में सोमवार (27 अप्रैल) को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस व्यक्ति की 24 अप्रैल को मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 20-30 साल के दो युवकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद जिले में संक्रमित लोगों की तादाद 23 हो गई है। कलक्टर शैलेश नवल ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के 12 सक्रिय मामले हैं। अब तक इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो चुकी है और चार इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

रियो डी जेनेरियो। स्‍पेन की कैरोलीन मारिन ने भारत की सुपर गर्ल पीवी सिंधु को रियो ओलंपिक में बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि सिंधु ने सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया। मारिन ने 19-21, 21-12, 21 15 से मुकाबला जीता।
यहां पर मुकाबले का आंखों देखा हाल
तीसरा गेम
शाम 8.59 बजेः मारिन तीसरा गेम 21-15 से जीता
शाम 8.53 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, 16-13 से आगे
शाम 8.46 बजेः मारिन ने लगातार तीन प्वाइंट जीते, 14-11 से आगे
शाम 8.46 बजेः मारिन 11-10 से आगे
शाम 8.44 बजेः सिंधु ने दो प्वाइंट लगातार जीते, स्कोर 10-10 से बराबर
शाम 8.40 बजेः सिंधु ने तीन प्वाइंट लगातार जीते, मारिन 9-7 से आगे
शाम 8.39 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, स्कोर 9-4
शाम 8.37 बजेः सिंधु ने प्वाइंट जीता, मारिन 7-3 से आगे
शाम 8.33 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, स्कोर 6-1
शाम 8.29 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, स्कोर 4-1
शाम 8.29 बजेः मारिन ने पहला प्वाइंट जीता
दूसरा गेम
शाम 8.24 बजेः मारिन ने दूसरा गेम 21-12 से जीता
शाम 8.24 बजेः मारिन 18-11 से आगे
शाम 8.09 बजेः मारिन 18-9 से आगे
शाम 8.22 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, मारिन 17-9 से आगे
शाम 8.19 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, मारिन 14-7 से आगे
शाम 8.18 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, मारिन 13-6 से आगे
शाम 8.09 बजेः मारिन 9-4 से आगे
शाम 8.09 बजेः मारिन 7-2 से आगे
शाम 8.09 बजेः सिंधु ने प्वाइंट हासिल किया, मारिन 6-2 से आगे
शाम 8.07 बजेः मारिन ने लगातर तीन प्वाइंट जीते, स्कोर 3-0
पहला गेम
शाम 8.04 बजेः सिंधु ने लगातार प्वाइंट जीतकर पहला गेम 21-19 से जीता
शाम 8.02 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, स्कोर 19-19
शाम 8.01 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 19-18 से आगे
शाम 08.00 बजेः पहले गेम में मारिन 19-16 से आगे
शाम 7.58 बजेः पहले गेम में लंबी रैली के बाद सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 17-16 से आगे
शाम 7.55 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 16-15 से आगे
शाम 7.54 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 16-13 से आगे
शाम 7.50 बजेः पहले गेम में मारिन 14-11 से आगे
शाम 7.50 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 13-9 से आगे
शाम 7.49 बजेः पहले गेम में मारिन 12-6 से आगे
शाम 7.46 बजेः पहले गेम में मारिन 10-6 से आगे
शाम 7.43 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, स्कोर 7-4
शाम 7.43 बजेः मारिन 7-3 से आगे
शाम 7.42 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, स्कोर 5-3
शाम 7.41 बजेः मारिन पहले सेट में 5-2 से आगे
शाम 7.41 बजेः मारिन 4-2 से आगे
शाम 7.40 बजेः मारिन 3-2 से आगे
शाम 7.39 बजेः सिंधु ने 2-2 से स्कोर बराबर किया
शाम 7.38 बजेः मारिन ने पहला प्वाइंट जीता
शाम 7.37 बजेः भारत की पीवी सिंधु और स्पेन की कारोलिना मारिन के बीच मुकाबला शुरू
शाम 7.00 बजेः भारत की पीवी सिंधु और स्पेन की कारोलिना मारिन के बीच मुकाबला शुरू होने में देरी

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.