Articles by "maharashtra"

Showing posts with label maharashtra. Show all posts

महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर, वर्धा में सभी स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद


मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर के बाद अमरावती और यवतमाल में फिर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है तो अन्य जिलों में भी बापंदियां लागू की जा रही हैं। अब वर्धा में भी सभी स्कूल कॉलेज अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। वर्धा की जिला कलेक्टर प्रेरणा एच देशभारतार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यवतमाल, अमरावती और सतारा जिलों में कोरोना के नए स्ट्रेन का कोई नया केस नहीं मिला है

महाराष्ट्र में 75 दिनों के बाद गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5,427 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है,इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 20,81,520 पहुंच गए हैं। बयान में बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण 38 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,669 पहुंच गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से चिंतित पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिला प्रशासन ने गुरुवार रात से 10 दिनों तक लॉकडाउन का आदेश दिया। इससे पहले दिन में, इसी विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। यवतमाल के जिलाधिकारी एम डी सिंह ने कहा कि इस दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास बंद रहेंगे और किसी भी धार्मिक कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी जबकि शादियों में केवल 50 व्यक्तियों को अनुमति दी जाएगी। 


🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 74

कोरोना मुक्त 11,192, मृत्यु 368, कुल संख्या 11,634

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 95
कोरोना मुक्त 8183, मृत्यु 312, कुल संख्या 8590

🔺 बदलापुर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 118
कोरोना मुक्त 9141, मृत्यु 124, कुल संख्या 9383

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 82, एक्टिव 752
कोरोना मुक्त 58,402, मृत्यु 1141, कुल संख्या 60,295
युसूफ शेख / हीरो बोधा

EVM का विकल्प?

मुंबई। महाराष्ट्र में मतदाताओं को ईवीएम के अलावा बैलेट पेपर से भी वोट देने का विकल्प मिल सकता है और इसके लिए कानून बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने मंगलवार को इस संबंध में कानून बनाने का निर्देश दिया है। नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य की विधायिका को मतदाताओं को स्थानीय निकाय चुनावों और राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम के अलावा बैलट पेपर (मतपत्र) के इस्तेमाल का विकल्प देने के लिए एक कानून बनाने को कहा है।

स्पीकर नाना पटोले के फेसबुक पेज पर जारी एक बयान के अनुसार, नागपुर के रहने वाले प्रदीप उके नामक शख्स ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इस संबंध में एक आवेदन दिया था और उसी के अनुसार विधान भवन में उसी पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस मसले पर हुई बैठक में राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह और अन्य लोग भी बैठक के लिए मौजूद थे। इवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतों की ओर इशारा करते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नाना पटोले ने कहा, 'मैंने राज्य सरकर से इस संबंध में एक कानून बनाने को कहा है। राज्य सरकार एक कानून बना सकती है। अतीत में चुनाव के दौरान संदेह पैदा किया गया था (ईवीएम छेड़छाड़ के बारे में)।' उन्होंने कहा कि मतदान एक मौलिक अधिकार है और किसी को भी बैलेट पेपर या ईवीएम का उपयोग करके वोट डालने का विकल्प होना चाहिए। 

बता दें कि चुनाव में अक्सर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आती रही हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र में ईवीएम के अलावा, बैलट पेपर का विकल्प देने को लेकर कानून बनाने की कवायद तेज हो चली है। चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सहित कई दलों ने चुनाव आयोग से बैलेट पेपर प्रणाली को वापस लेने का आग्रह किया था। मंगलवार को आवेदक की ओर से अधिवक्ता सतीश उके ने कहा कि यह मतदाताओं का अधिकार है कि उनके पास ईवीएम के साथ-साथ मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से भी वोट डालने का विकल्प हो। उन्होंने कहा कि ईवीएम या बैलेट पेपर विश्वसनीय हैं या नहीं, यह तय करने के लिए लोगों पर छोड़ दिया जाना चाहिए और यह विधायिका की जिम्मेदारी है कि वह सार्वजनिक जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक कानून बनाए। गौरतलब है कि देशभर के कई विपक्षी दलों ने बीते कई मौकों पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और बैलट पेपर प्रणाली को वापस लेने की मांग की है। हालांकि, भाजपा ने पहले ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा था। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार है, जिसमें शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शामिल है। वहीं भाजपा राज्य में विपक्ष की भूमिका में है।

उल्हासनगर में आज 05 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,634 हो गई है। आज की मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 368 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,192 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.20 बताया गया है। वहीं 74 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 23, होम आयसोलेशन में 35 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 8183 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 07 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8590 हो गई है। आज शहर पूर्व में 5 और पश्चिम में 2 रोगी मिले हैं। 95.26 प्रतिशत के साथ आज तक 8183 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.10 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 95 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 15 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 40,186 पहुंच गई है। आज 100 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 93 नेगेटिव और 07 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 10 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 10 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9383 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 124 हो गई है। यहां पर 97.42 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9141 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 118 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,482 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 55 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 82 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 82 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,295 तक जा पहुची है इनमें 752 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,402 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1141 तक पहुंच गई है। 64 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 37, डोंबिवली पूर्व में 19, डोंबिवली पश्चिम में 9, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 73

कोरोना मुक्त 11,187, मृत्यु 367, कुल संख्या 11,627

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 92
कोरोना मुक्त 8179, मृत्यु 312, कुल संख्या 8583

🔺 बदलापुर में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 135
कोरोना मुक्त 9114, मृत्यु 124, कुल संख्या 9373

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 74, एक्टिव 735
कोरोना मुक्त 58,338, मृत्यु 1140, कुल संख्या 60,213
युसूफ शेख / हीरो बोधा
3 अधिकारी निलंबित
यावतमाल। महाराष्ट्र के यावतमाल में पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की दवा की बजाय सैनिटाइजर पिलाने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यावतमाल डिस्ट्रिक्ट काउंसिल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रीकृष्ण पांचाल ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये सभी बच्चें अब ठीक हैं। उन्होंने बताया कि एक स्वास्थ्य कर्मी, एक डॉक्टर और एक आशा वर्कर को इस मामले में निलंबितकिया जाएगा। श्रीकृष्ण पांचाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया,'यावतमाल में पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की बूंदों के बजाय सैनिटाइजर की ड्रॉप्सदे दी गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वे ठीक हैं। इस मामले में एक स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और एक आशा वर्कर को निलंबित किया जाएगा।'

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जनवरी को साल 2021 के लिए पल्स पोलियो अभियान शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते एक दशक से पोलियो का कोई मामला नहीं आया है। भारत में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी, 2011 को आया था। हालांकि, देश में पोलियो को दोबारा पैर पसारने से रोकने के लिए सरकार सतर्क है क्योंकि भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्ता और पाकिस्तान में यह बीमारी अभी भी मौजूद है। इसलिए पोलियो को हराने के लिए साल में दो बार वैक्सीन प्रोग्राम आयोजित होता है।

उल्हासनगर में आज 06 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 8 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,627 हो गई है। मृतकों की संख्या 367 हो गई है। आज 06 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,187 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.22 बताया गया है। वहीं 73 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 25, होम आयसोलेशन में 33 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर मनपा द्वारा कोविड वैक्सीन का कायर् जारी है। 1 फरवरी को आयटीआय कोविड केंद्र में 62 और कैम्प 5 में स्कूल नं. 28 में 42 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसी तरह अब तक 1069 लाभार्थीयों को वैक्सीन लगाई गई है।
अंबरनाथ में 8179 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 08 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8583 हो गई है। आज शहर पूर्व में 7 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.29 प्रतिशत के साथ आज तक 8179 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 92 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 15 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 40,086 पहुंच गई है। आज 89 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 81 नेगेटिव और 08 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 04 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 04 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9373 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 124 हो गई है। यहां पर 97.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9114 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.44 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 135 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,414 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 60 नेगेटिव और 04 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 74 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 74 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,213 तक जा पहुची है इनमें 735 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,338 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1140 तक पहुंच गई है। 66 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 7, कल्याण पश्चिम में 34, डोंबिवली पूर्व में 28, डोंबिवली पश्चिम में 4, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मंदिर को दोबारा खोलने के लेकर हुए विवाद के बावजूद उसे खोलने की इजाजत नहीं दी है बल्कि दशहरा से राज्य में जिम और फिटनेस सेंटर को खोलने की अनुमति दे दी है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका होगा जब राज्य में जिम और फिटनेस सेंटर को खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, राज्य सरकार ने इसके लिए कुछ शर्ते भी रखी हैं जिसके के लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। राज्य में कोरोना के नए केस में गिरावट के बाद सरकार धीरे-धीरे पहले से लगी पाबंदियों को हटा रही है।

राज्य में शुनिवार कोरोना वायरस संक्रमण के 10259 नए केस सामने आए हैं। दूसरी ओर राहत की बात ये रही कि राज्य में शनिवार को 14238 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 250 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1586321 पहुंच गया है।

वहीं, राज्य में अभी तक 13,58,606 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में फिलहाल 1,85,270 एक्टिव केस हैं जबकि संक्रमण से अभी तक 41,965 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1791 नए केस सामने आए हैं जबकि 2988 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और 47 और लोगों की मौत हुई है।

उल्हासनगर में आज 36 हुए डिस्चार्ज

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 32 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9826 हो गई है। आज फिर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 323 हो गई है। आज 36 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 8971 हो गई है।रिकवरी प्रतिशत 91.30 बताया गया है। वहीं 532 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 173, होम आयसोलेशन में 161 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है।

अंबरनाथ में अब तक 258 की मौत

अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 43 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6968 हो गई है। आज शहर पूर्व में 21 और पश्चिम में 11 रोगी मिले हैं। 92.62 प्रतिशत के साथ आज तक 6454 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.67 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 256 हैं। आज 3 मरीजों की मौत के बाद 3.70 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 258 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 62 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 27,457 पहुंच गई है। आज 196 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 164 नेगेटिव और 32 पाॅजिटीव हैं। 

बदलापुर में आज 44 नए पाॅजिटीव

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 44 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6910 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.34 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। यहां पर 95.39 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6542 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 225 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,598 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 42 नेगेटिव और 44 पाॅजिटीव पाए गए हैं।

कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 238 मरीज

कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 208 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 47,595 तक जा पहुची है इनमें 2862 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 43,786 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 8 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 947 हो गयी है 370 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 52, कल्याण पश्चिम में 58, डोंबिवली पूर्व में 87, डोंबिवली पश्चिम में 30, मांडा टिटवाला में 10, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।



बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड माफिया के दबाव में हैं और सुशांत मामले में जिम्मेदार लोगों को बचाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने बॉलिवुड माफिया को कांग्रेस संपोषित बताते हुए कहा कि कांग्रेस बिहार की जनता को क्या मुंह दिखाएगी? सुमो ने यह भी कहा है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है।
सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''अब बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए के लिए पहुंची बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है।'' उन्होंने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या ने करोड़ों बिहारवासियों को स्तब्ध और दुखी किया है, इसलिए लगभग सभी दल चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो।
सुमो ने यह भी कहा है कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार किसी भी हद तक जाएगी। सुमो ने एक ट्वीट में लिखा, ''बिहार सरकार ने न केवल जांच के आदेश दिए, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में कैवियट दाखिल कर अनुरोध किया कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते समय बिहार का पक्ष भी सुना जाए।'
सुशील मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में पहले भी बिहार के लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती थीं, लेकिन अब वहां कांग्रेस-एनसीपी की बैसाखी पर टिकी उद्धव सरकार ने तो हद कर दी है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ''उद्धव ठाकरे कांग्रेस-संपोषित बालीवुड माफिया के दबाव में हैं, इसलिए सुशांत मामले में जिम्मेदार सभी तत्वों को बचाने पर तुले हैं। कांग्रेस बिहार की जनता को क्या मुंह दिखाएगी?''

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने झोपड़पट्टि क्षेत्र के विकास के लिए एक विशेष कोष बनाने का फैसला किया है। इस कोष के जरिये स्लम पुनर्विकास में जुटे डेवलपर्स को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस कोष में महाराष्ट्र सरकार करीब 700 से 1,000 करोड़ रुपये का योगदान देगी। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जबकि घनी आबादी वाली देश की आर्थिक राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 87,000 के पार पहुंच गई है। यहां अब तक यह महामारी 5,000 ये अधिक लोगों की जान ले चुकी है। 
राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ ने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिये संवाददाताओं से कहा, ''हालिया कोविड-19 संकट के बाद मुंबई को स्लम-मुक्त करने की जरूरत महसूस हुई है। झोपड़पट्टियों में संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं।  उन्होंने कहा कि इस महामारी से पहले से संकट से जूझ रहे आवास उद्योग और डेवलपर समुदाय की स्थिति और खराब हुई है। ऐसे में झोपड़पट्टी विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे बिल्डरों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है। 
अव्हाड़ ने कहा, हमने स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) परियोजनाओं के लिए एक दबाव कोष के गठन का प्रस्ताव किया है। इसके जरिए हम बिल्डरों को बैंकों के जरिए वित्तपोषण प्राप्त करने में मदद कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी इस कोष के गठन के लिए भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बैंकों से बातचीत चल रही है। शिवशाही पुनर्वासन प्रकल्प (एसपीपी) के तहत यह कोष बनाया जाएगा। राज्य इसमें 700 से 1,000 करोड़ रुपए का योगदान करेगा। 

   उल्हासनगर शहर में सोमवार की सुबह को 7 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। सोमवार की सुबह उल्हासनगर-3 के कोरोना हॉटस्पॉट इलाके चोपड़ा परिसर के ब्राह्मणपाड़ा से 3 और उल्हासनगर-3 ओटी सेक्शन के सम्राट अशोक नगर से 3 नए मरीज मिले हैं इसके अलावा उल्हासनगर-2 खेमानी परिसर में कालानी महल के सामने सीमा अपार्टमेंट के ए विंग से एक कोरोना ग्रस्त मिला है। इससे शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 126 हो गई है। 16 कोरोना ग्रस्त ठीक होकर घर गए हैं वहीं 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 105 मरीजों का ईलाज कोविड व कामगार अस्पताल में चल रहा है। रोजाना शहर में करीब 10 मरीजों के मिलने से शहर की चिंता बढ़ गई है। 
   मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और असम स्थित जेलों से अब तक 23,212 कैदियों को जमानत या पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए गए निर्देश के संदर्भ में ये कदम उठाया गया।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के बीच जेलों में भीड़ कम करने के लिए अब तक 72,00 से ज्यादा कैदियों को रिहा किया जा चुका है। महाराष्ट्र में 10,000 और कैदियों को जल्द रिहा किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि जिनकी सजा की अवधि सात साल से कम है, ऐसे करीब 11,000 कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा किया जाएगा।
महाराष्ट्र की 60 जेलों में 35,000 कैदी: लॉकडाउन से पहले महाराष्ट्र की 60 जेलों में 35000 से ज्यादा कैदी थे। लेकिन महामारी के कारण करीब 17,000 कैदियों को अस्थायी जमानत या पेरोल पर रिहा किया जाएगा। मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में 100 से ज्यादा कैदियों और स्टाफ के कोरोना से संक्रमित होने के बाद यह फैसला किया गया।
मध्य प्रदेश में 6,500 कैदी रिहा: मध्य प्रदेश की जेलों से करीब अब तक 6,500 कैदियों को पेरोल और अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। करीब 3,900 सजायाफ्ता कैदियों को 60 दिन के पेरोल पर रिहा किया गया है, जबकि अन्य करीब 2,600 विचाराधीन बंदियों को 45 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। मध्य प्रदेश की जेलों में 28,500 कैदी रखने की क्षमता है, जबकि वर्तमान में करीब 39,000 कैदी रह रहे हैं।
गोवा केंद्रीय जेल से 44 कैदी रिहा: गोवा केंद्रीय जेल ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से चार महिलाओं समेत 44 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा है। जेल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ठसाठस भरी जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के सरकार के आदेश के बाद ऐसा किया गया है। रिहा कैदियों में 40 पुरुष और चार महिलाएं हैं।
छत्तीसगढ़ में 3418 कैदी रिहा किए: छत्तीसगढ़ में 11 मई तक 3,418 विचाराधीन कैदियों को कारागारों से रिहा किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य की 33 जेलों से 1269 कैदियों को अंतरिम जमानत, 1844 को नियमित जमानत और 305 लोगों को पैरोल दी गई। सजा पूरी करने वालो 100 कैदियों को भी रिहा कर दिया गया।
गुजरात में 2500 कैदी रिहा: कोरोना वायरस फैलने के बाद से गुजरात की जेलों से अभी तक करीब 2500 कैदियों को रिहा किया गया है। इन कैदियों में से करीब एक हजार को अंतरिम जमानत पर, 800 को पैरोल पर और 700 को अवकाश पर रिहा किया गया है।
असम में 3,550 कैदी रिहा: असम की जेलों से अब तक 3,550 लोगों को रिहा किया गया है। इनमें डिटेंशन कैंप में रखे गए 300 लोग भी शामिल हैं। रिहा कैदियों में से 3161 विचाराधीन हैं। राज्य की 31 जिलों की सूरत इस रिहाई के बाद बदल गई है। राज्य की जेलों में अभी कुल 8,510 कैदी हैं जबिक क्षमता 8938 कैदियों की है।                  महाराष्ट्र के मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 17 मार्च को 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जो राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए पहली चेतवानी थी। ठीक 60 दिनों बाद, राज्य में मृतकों की संख्या 1 से बढ़कर 1,135 हो गई है -इसे प्रति दिन 19 मौतों का औसत भी कह सकते हैं। मुंबई में ही पहली मौत के बाद से मृत्यु का आंकड़ा 696 पहुंच गया है, जो प्रति दिन लगभग 11 मौतों का औसत है। वहीं संक्रमण के मामले में राज्य में नौ मार्च को केवल दो मामले थे, जहां से आंकड़ा बढ़कर अब 30,706 हो गया है। यह पिछले 70 दिनों में प्रति दिन 438 मामलों का एक चौंका देने वाला औसत है।

* नहीं खुलेंगे वाईन शॉप 
* रविवार सुबह मिले कोरोना के 16 नए मरीज
* सर्वानंद अस्पताल के 40 लोग क्वारनटाईन
   उल्हासनगर। महाराष्ट्र में कोरोना महमारी के कारण 31 मई तक लॉकडाऊन को बढ़ा दिया गया है। उल्हासनगर शहर में रविवार की सुबह को 16 नए मामले मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या अब 119 हो गई है। उल्हासनगर-2 के गोल मैदान स्थित अमित अपार्टमेंट से 4 मरीज मिले हैं, उल्हासनगर-3 के ब्राह्मणपाड़ा से 8 और चार अन्य मरीज शहर में कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। वहीं कल उल्हासनगर-5 के सर्वानंद अस्पताल के मुंबई निवासी ट्रस्टी के संपर्क में आए अस्पताल के डॉक्टर व स्टॉफ को क्वारनटाईन किया गया है। खबर मिली है कि सर्वानंद अस्पताल के करीब 40 लोग क्वारनटाईन किए गए हैं और सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी ऐसा वहां के एक डॉक्टर ने बताया है। वहीं उल्हासनगर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने जिलाधिकारी के आदेशानुसार शहर में वाईन शॉप न खोलने का आदेश जारी किया है लेकिन होम डेलीवरी जारी रहेगा।
   कोरोना वायरस के कहर के बीच महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस तरह से पंजाब और महाराष्ट्र ने औपचारिक तौर पर लॉकडाउन-4 की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र देश का वह राज्य है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे अधिक तबाही मचाहई है। दरअसल, केंद्र सरकार पहले ही यह कह चुकी है कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू होगा, जिसकी औपचारिक घोषणा आज किसी भी वक्त हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की मियाद पूरी हो रही है। 
   महाराष्ट्र के ऐलान के एक दिन पहले यानी शनिवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, '18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी। अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैं 18 मई से ज्यादातर दुकानों और छोटे उद्योगों को खोलने की अनुमति दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, ''निजी स्कूलों की फीस में इस साल कोई वृद्धि नहीं होगी।
   महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की बड़ी तहाबी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 30706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 7088 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1135 लोगों की जान जा चुकी है। 
   देश में कोरोना की स्थिति: भारत में कोरोना वायरस की एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4987 नए मामले सामने आए हैं और करीब 120 लोगों की मौतें हुई हैं। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 90927 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 90927 केसों में 53946 एक्टिव केस हैं, वहीं 34108 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.