Articles by "crime"

Showing posts with label crime. Show all posts

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 19एक्टिव मरीज 344
कोरोना मुक्त 7104, मृत्यु 220कुल संख्या 7668

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 44एक्टिव मरीज 254
कोरोना मुक्त 4375मृत्यु 181, कुल संख्या 4810

🔺 बदलापुर में नए मरीज 37, एक्टिव मरीज 177
कोरोना मुक्त 3706, मृत्यु 69, कुल संख्या 3952

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 272एक्टिव 3343
कोरोना मुक्त 23,749, मृत्यु 592, कुल संख्या 27,684
युसूफ शेख । हीरो बोधा
सत्संग विवाद में एक घायल, 
तीन पर अपराध दर्ज
उल्हासनगर। राधास्वामी सतसंग ब्यास का गेट ना खोलने को लेकर एवं एक नाले के विवाद को लेकर तीन लोगों ने सत्संग की देखभाल करने वाले व्यक्ति को पाईप से मारकर घायल किया और सत्संग इंचार्ज को धाक पट्टी जमाते हुए नाले के पास ले गए। इससे इंचार्ज को मानसिक परेशानी होने से उन्हें हृदयविकार का झटका आने से इंचार्ज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। विट्ठलवाड़ी पुलिस में घायल आशेलेगांव उल्हासनगर-4 निवासी चंदर ईश्वरलाल मंगलानी(51) ने आरोपी पप्पू भोईर, विशाल भोईर और एक अज्ञात के विरुद्ध शिकायत लिखाया है कि तीन आरोपी 18 अगस्त को शाम 5 बजे राधास्वामी सत्संग ब्याग माणेरेगांव के गेट पर आए। गेट पर शिकायतकर्ता और उनका साथी रोहित खडे थे। तीनों ने गेट खोलने के लिए कहा दोनों ने कहा कि कोरोना संसर्ग के कारण सत्संग नहीं हो रहा है इसलिए गेट खोलने की अनुमति उन्हें नहीं दी गई है। तीनों आरोपी गेट के उपर से कूदकर अंदर आए और शिकायतकर्ता से गाली गलौज करके उन्हें मारा और एक ने सफी पाईप से मारकर घायल किया। वह फिर इंचार्ज जवाहरलाल के पास गए उन्हें भी दमदाटी करके झगड़ा करने लगे और उन्हें जबरदस्ती पकड़कर विवाद वाले नाले के पास ले गए उनकी इस जबरदस्ती से जवाहरलाल को दिल का दौरा पड़ा और वह वहीं गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। जवाहरलाल के मरने का कारण तीनों की जबरदस्ती थी इसलिए तीनों आरोपियों पर दफा 304(अ), 452, 324, 323, 504, 506, 188, 34 के अनुसार बुधवार को अपराध दर्ज हुआ है। तीनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच सह.पु.नि. एएम सोनवणे कर रहे हैं।
उल्हासनगर में रिकवरी रेट में आयी गिरावट

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार को 19 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7668 हो गई है। आज एक कोरोना के मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। आज केवल 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 7104 हो गई है। पिछले दिनों समाचार आया कि देशभर में उल्हासनगर में रिकवरी रेट सबसे अच्छा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से रिकवरी प्रतिशत में गिरावट आयी है। रिकवरी प्रतिशत कम होकर 92.64 बताया गया है। वहीं अब 344 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 118, होम आयसोलेशन में 66 व 160 मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 से 5, उल्हासनगर-2 से 0, उल्हासनगर-3 से 9, उल्हासनगर-4 से 4 तथा उल्हासनगर-5 से 1 मरीज मिले हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। 
अंबरनाथ में अब तक 4375 कोरोना मुक्त
 
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में रैपीड एंटीजन टेस्ट ज्यादा होने के कारण शहर में कोरोना के नए बाधित 24 घंटे के भीतर बढ़ गए हैं। आज गुरुवार को 44 रोगी मिले हैं। कुल संख्या 4810 हो गई है। आज एंटीजन टेस्ट 333 हुए हैं जिसमें 22 पाॅजिटीव आए हैं स्वेब टेस्ट 43 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 22 पाॅजिटीव पाए गए हैं।कुल 420 कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी है। आज तक 4375 रोगी ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं ठीक होने वालों का प्रतिशत 90.95 प्रतिशत है। एक्टीव मरीज 254 हैं जिसमें से 57 डेंटल कोविड अस्पताल में मरीज हैं। आज पूर्व में 26 और पश्चिम में 18 रोगी प्राप्त हुए हैं। आज वांद्रापाड़ा से पांच, बुवापाड़ा से दो और पूर्व में ओल्ड पोस्ट आफीस के पास से पांच मरीज मिले हैं। आज तक 13148 नागरिकों ने कोरोना टेस्ट कराए हैं। अंबरनाथ नपा नेताओं, पूर्व नगरसेवकों, मंडलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर शहर के कोने कोने में एंटीजन टेस्ट के लिए कैम्प लगाकर लोगों के मुफ्त में कोरोना चेकअप कर रही है। आज एक कोरोना मरीज की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 181 हो गई है। शहर में मृतकों का प्रतिशत 3.76 है। शहर में कोरोना के 77 होम क्वारनटाईन हैं तो शहर पूर्व के सिटी अस्पताल में केवल 2 मरीज हैं।
बदलापुर में आज 37 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में गुरुवार 37 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 3952 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.75 प्रतिशत के साथ कुल मरने वालों की संख्या 69 हो गई है। आज दो मरीजों की मौत हुई है। यहां पर 93.78 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 3706 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 4.47 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 177 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 5778 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 47 स्वेब की रिपोर्ट में 10 नेगेटिव और 37 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 272 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में गुरुवार को कुल 272 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 27,684 तक जा पहुची है इनमें 3343 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 23,749 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 10 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 592 हो गयी है 217 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 29, कल्याण पश्चिम में 90, डोंबिवली पूर्व में 91, डोंबिवली पश्चिम में 33, मांडा टिटवाला में 16, पिसवली में 6 तथा मोहना में 7 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।

महाड में इमारत ढहने की घटना में अब तक

 16 की मौत, सलाहकार गिरफ्तार

महाड। रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बुधवार तड़के दो और शव बरामद होने के बाद हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने बुधवार को घटना के सिलसिले में इमारत के एक आरसीसी सलाहकार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सिलसिले में उसके समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर महाड कस्बे में तारिक गार्डन नामक पांच मंजिला इमारत सोमवार (24 अगस्त) देर शाम ढह गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत मलबे में दबने से हुई, वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की सोमवार रात को एक स्थानीय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल नौ लोगों का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''बुधवार तड़के 70 वर्षीय एक पुरुष और 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, इसलिए कुल मृतक संख्या 16 हो गई है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस, स्थानीय आपदा प्रबंधन बचाव दल समेत स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने के काम में लगे हुए थे। मंगलवार रात तक 13 पीड़ितों के शवों को निकाला गया था। मंगलवार को दुर्घटना के 19 घंटे बाद चार वर्षीय एक बच्चे को मलबे से जीवित निकाला गया था। वहीं 26 घंटे बाद 60 वर्षीय एक महिला को भी सुरक्षित बचाया गया था।
अधिकारी ने बताया, ''दोनों सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है।" उन्होंने कहा कि मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। रायगढ़ के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ''पांच मंजिला इमारत के एक आरसीसी कन्सल्टेंट (सलाहकार) को आज तड़के उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बाहुबली धमाने के तौर पर की गई है।" अधिकारी ने बताया कि उसे मनगांव में एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे रविवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
महाड पुलिस ने धमाने के अलावा मंगलवार को बिल्डर फारूक काजी, आर्किटेक्ट गौरव शाह, नगर पालिका इंजीनियर शशिकांत दिघे और महाड नगरपालिका परिषद के मुख्य अधिकारी दीपक जिंजाड पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया, ''बिल्डर, आरसीसी कन्सल्टेंट और आर्किटेक्ट पर निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता के लिए मामला दर्ज किया गया है, वहीं नगरपालिका अधिकारियों पर कब्जा प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।" अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है।
Download Ulhasnagar Municipal 

कानपुर। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंगकर भागने लगा।
सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कार हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विकास दुबे की एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसा है। उनका कहना है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।
आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।
कोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम
सीने और कमर में लगीं गोलियां : विकास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसके सीने और कमर में दो गोली लगीं। 
- कानपुर हैलट अस्पताल में विकास की बॉडी सील। कोरोना टेस्ट कर बाद  पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव।
कानपुर के एसपी वेस्ट डा. अनिल कुमार ने बताया : 
पुलिस वाहन पलटने के बाद पुलिस की पिस्टल छीन कर विकास दुबे भागने लगा। एसकार्ट में पीछे लगी गाडिय़ों में तैनात कानपुर एसटीएफ और पुलिस के जवानों ने घेराबंदी की और विकास को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल विकास की हैलट अस्पताल में मौत हो गई।
मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल, उर्सला अस्पताल रेफर
विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में नवाबगंज एसओ रमाकांत पचौरी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को कल्याणपुर सीएससी से उर्सला अस्पलात भेज दिया गया है।
- कानपुर शहर से 17 किमी पहले  विकास दुबे को ला रहा पुलिस वाहन हल्की बारिश के बीच भौंती हाईवे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
- यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कार नही पलटी सरकार पलटने से बचाई गई। 
विकास के 5 अन्य करीबी भी पुलिस एनकाउंटर में हुए ढेर
अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में विकास समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद 15 लोगों के और नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। विकास पर पांच लाख और इन सभी पर फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की हुई मॉब लिंचिंग की घटना को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 110 में से 101 लोगों को 30 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है जबकि नाबालिगों को जुवेनाइल सेंटर होम में भेजा गया है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से रविवार की शाम को यह कहा गया कि पालघर घटना पर कार्रवाई की गई है और पुलिस ने दो साधु, एक ड्राईवर की मॉब लिंचिंग और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया
महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में गुरुवार रात तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने इस इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी है क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताये जा रहे हैं। 
देशमुख ने ट्वीट किया, '' सूरत जा रहे तीन लोगों की पालघर में हुई हत्या में संलिप्त 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के मामले में मैंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।'' देशमुख ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। देशमुख ने कहा, '' पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग धर्मों के नहीं थे।'' भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
क्या है पूरा पालघर का मॉब लिंचिंग मामला
दरअसल, दो साधु और एक ड्राईवर को महाराष्ट्र के पालघर में बीते गुरुवार की देर रात करीब 200 लोगों ने मॉब लिंचिंग कर दी। पुलिस ने इस घटना पर बीते शुक्रवार को बताया कि तीन दिन में यह दूसरी ऐसी घटना है। पुलिस के मुताबिक, मॉब ने इको वैन में बैठे दोनों साधु और उनके ड्राईवर को चोर समझकर उनकी मॉब लिंचिंग कर दी। कासा पुलिस थाने के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव काले ने कहा कि वैन नासिक से आ रही थी जब गुस्साई भीड़ ने दधाडी-खानवेल रोड पर गधचिंचाले गांव के नजदीक रोका।
काले ने कहा कि मॉब ने पहले वैन रोककर सवाल पूछे और उसके बाद खींचकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। ड्राईवर किसी तरह पुलिस को कॉल किया और टीम मौके पर पहुंच गई। आनंद राव काले ने कहा- मॉब में काफी संख्या लोग थे और हमने साधुओं और ड्राईवर को बचाने की कोशिश की लेकिन मॉब ने हम पर भी हमला किया और पत्थर फेंकने लगे। जिसका नतीजा ये हुआ कि तीनों ने पिटाई के चलते वहीं पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील गिरी महाराज (35), चिकने महाराज कल्पवरुक्षगिरी और ड्राईवर नीलेश तेलगाडे के तौर पर हुई है। 
अखाड़ा परिषद ने पालघर घटना की कड़ी निंदा की
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़ा के दो संतों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना की रविवार को कड़ी निंदा की। साथ ही, सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान यदि कोई संत- महात्मा ब्रह्मलीन होता है तो उसकी समाधि में न जाएं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ये संत महात्मा, एक संत की समाधि में शामिल होने जा रहे थे और उन्हें जाना भी चाहिए, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि लॉकडाउन में इसके लिए उन्हें प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए थी।
पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणववीस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
उधर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा- पालघर में मॉब लिंचिंग घटना का वीडियो हैरान करने वाला और अमानवीय है। ऐसी विपदा के समय इस तरह की घटना और भी ज्यादा परेशान करने वाली है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं राज्य सरकार से गुजारिश करता हूं कि वह इस मामले की हाई लेवल जांच करवाएं और जो दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

मुंबई। अंधेरी इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचल दिया। सूत्रों के अनुसार गाड़ी एक 74 साल का बुजुर्ग चला रहा था, जो कि हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके बाद ड्राइवर कार पर काबू नहीं रख पाया और कार ने एक ही परिवार के चार लोगों को टक्टर मार दी और फुटपाथ पर चढ़ गई। कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को भी कुचल दिया। वहीं कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई, वहीं पुलिस के आने से पहले ही आरोपी ड्राइवर श्रीचंद्रा गिरधारी लाल वहां से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि अभी हादसे की वजह साफ नहीं है, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

मेक्सिको की पुलिस कुख्यात ड्रग्स तस्कर सरगना जोआकिन 'अल चेपो' गुजमान के साथ अमेरिकी अभिनेता शॉन पेन की मुलाकात की जांच कर रही है। इन दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी, जब गुजमान फरार था। हालांकि, अब गुजमान पुलिस की गिरफ्त में है।
मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरीक पेना नीतो के मुताबिक, जोओकीन 'अल चेपा' गुजमेन को जेल से भागने के छह महीने बाद पकड़ लिया गया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मिशन पूरा हो गया। हमने उसे पकड़ लिया। मैक्सिको वासियों को बताना चाहता हूं कि गुजमेन को गिरफ्तार कर लिया गया है।'
'रॉलिंग स्टोन' पत्रिका में शनिवार को प्रकाशित पेन के लेख के मुताबिक, जुलाई में गुजमान के जेल से फरार होने के बाद अक्टूबर में उन्होंने गुजमान का साक्षात्कार लिया था। उस समय पुलिस को उसकी तलाश थी। इस संबंध में मेक्सिको अभिनेत्री केट डेल कैस्टिलो भी जांच के दायरे में हैं।
'ला जोर्नाडा' अखबार के मुताबिक, शेन पेन और केट डेल कैस्टिलो के खिलाफ मामले को छिपाने के लिए शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। दोनों कलाकारों को पता था कि गुजमान एक भगोड़ा है। पुलिस को उसकी तलाश है, लेकिन मेक्सिको प्रशासन को बताए बिना उन्होंने गुजमान से मुलाकात की।
बताते चलें कि मेक्सिको सिटी के ऐल्टीप्लानो जेल से डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग के जरिए गुजमान भाग गया था। अमरीकी वित्त मंत्रालय उसे दुनिया का सबसे ताकतवर ड्रग तस्कर मानता है। उसकी संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा है। वह मशहूर गूजमान सिनलोआ समूह का प्रमुख रह चुका है।

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि नाबालिगों के साथ रेप केस में सख्त से सख्त सजा देने के लिए संसद को कानून बनाने पर विचार करना चाहिए। दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सर्वोच्च न्यायालय महिला वकील संघ द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह बात कही। इसमें रेप करने वाले अपराधियों की नसबंदी कराने के प्रावधान की मांग की गई है।
खंडपीठ ने याचिकाकर्ता की वकील महालक्ष्मी पवानी को बताया कि आवेश और भावुकता के आधार पर अपराधियों को सख्त सजा देने के लिए कानून नहीं बनाए जा सकते। न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के निवेदन का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि कानून बनाने की शक्ति संसद के अधिकार क्षेत्र में है, यह काम न्यायालय नहीं कर सकता। वहीं, एक मामले अदालत ने पुरुषों की सुरक्षा की बात की।
रेप केस से एक वकील को आरोपमुक्त करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे झूठे मामलों के प्रभाव से पुरुषों को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाया जाए। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत वापस ले लिए जाने के बाद अदालत ने बलात्कार के इस मामले में कहा कि यदि वकील चाहे तो क्षतिपूर्ति के लिए शिकायतकर्ता के खिलाफ केस दायर कर सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में व्हाट्सएप पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री शेयर कर दी गई। जिसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और उसके सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।
मॉर्डन क्राइम का यह मामला जिले के कांधला शहर का है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों नेव्हाट्सएप के एक ग्रुप में एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट और शेयर कर दी। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस सर्किल अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के एक एडमिन और उसके सदस्यों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। कांधला पुलिस ने असलम की शिकायत पर ग्रुप एडमिन बारम सैनी और सदस्य दीपक को नामजद किया है।
पुलिस अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के तहत दो समुदायों के बीच धार्मिक आधार पर बैर को बढ़ाने और सांप्रदायिक एकता को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को उकसाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

एनआईए ऑफिस पहुंच गए हैं। शुक्रवार को एनआईए ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया था। उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कराया जा सकता है। एसपी, उनके दोस्त राजेश वर्मा और उनके कुक मदनलाल के बयानों के बीच विरोधाभास को देखते हुए उनकी भूमिका शक के घेरे में हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने सलविंदर सिंह की दूसरी शादी के आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धनप्रीत कौर को मामले की जांच सौंपी है। पंजाब के टांडा उरमुर की एक महिला करनप्रीत कौर ने दावा किया है कि अप्रैल, 1994 में उसकी सलविंदर सिंह से शादी हुई थी। उस समय वह अमृतसर में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।
एसपी सलविंदर सिंह ने बताया था वह खुद पीड़ित है, संदिग्ध नहीं। उनको गंभीर चोटें लगी हैं। वह किसी तरह मौत के मुंह से वापस आए हैं। पठानकोट के कोलिआं मोड़ पर उन लोगों ने गाड़ी रोकी थी। गाड़ी उनका दोस्त राजेश वर्मा चला रहा था। उसी समय अचानक आतंकी उनकी गाड़ी में घुस गए। उन्होंने अंदर की लाइट बंद करने के लिए कहा। उन्हें पीछे धकेल दिया। उनके हाथ सीट के पीछे बांध दिए। उन सभी को गन प्वाइंट पर ले रखा था।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.