Articles by "world"

Showing posts with label world. Show all posts

पिछले 12 घंटे में 447 नए केस और 22 की मौतें, जानें कहां कितने मामले

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में पिछले 24 घंटे में कमी देखने को मिली है, जो संकट के इस घड़ी में राहत की खबर है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 447 केस और 22 मौतें दर्ज की गई हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 12380 मामलों में से 10477 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1488 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 187 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3398 हो गई है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति....
महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कुल 3398 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 2916 केस एक्टिव हैं और 295 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 187 लोगों की जान जा चुकी है। 
दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 1650 मामलों में 1578 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 32 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 40 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 
तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1374 पार कर गई है। इनमें से से 1242 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 14 की मौत भी हो चुकी है और 118 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 
केरल: केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 609 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 388 है और 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 218 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 559 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 14 की मौत भी हुई है।
अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 21 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 10 ठीक हो चुके हैं।
अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आया है। 
असम: असम में कोरोना संक्रमण के 34 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 100 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से एक की मौत भी हो चुकी है। 
चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 केस सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 13 लोग ठीक हो चुके हैं।
गोवा: गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
गुजरात: गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 863 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 64 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  
हरियाणा: यहां कोरोना वायरस के 251 केस सामने आए हैं, जिनमें से 43 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 52 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 340 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 36 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। 
कर्नाटक: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 371 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यहां इस बीमारी से 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है 80 लोग ठीक हो चुके हैं। 
लद्दाख: लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। 
मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1104 हो गई है, जिनमें से 53 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 64 लोग ठीक हो चुके हैं।
मणिपुर: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 3 मामले सामने आए हैं। 
मिजोरम: यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है। 
ओडिशा: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 79 है। यहां एक की मौत हो चुकी है।
पुडुचेरी: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 8 केस सामने आया है।
पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। इनमें से जहां 13 की मौत हो चुकी है, वहीं 27 का इलाज कर दिया गया है। 
राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 1173 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 3 मौत का मामला सामने आया है, वहीं 147 लोग ठीक हो चुके हैं।
तेलंगाना:  तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 785 हो चुकी है। इनमें से 18 की मौत और 120 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है। 
त्रिपुरा: यहां 3 मामले सामने आए हैं।
उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 46 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 9 पूरी तरह से ठीक हैं। 
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 797 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 51 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 280 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है। 
झारखंड: इस राज्य में अब तक इसके 30 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत भी हो गई है।
महाराष्ट्र में कहर जारी
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के कम से कम 165 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,081 पर पहुंच गई है। केवल मुंबई में 2000 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 107 मामले मु्ंबई शहर से और 19 पुणे से सामने आए। मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 11 नए मामले आने के साथ ही इस झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि 11 नए मामलों में से चार धारावी के मुकुंद नगर, दो-दो सोशल नगर और राजीव नगर और एक-एक मामला साई राज नगर, ट्रांजिट कैम्प और रामजी चॉल इलाकों से सामने आए।
धारावी के अलग-अलग हिस्सों में मिले मरीज
उन्होंने बताया कि कुल 71 मामलों में से 18 मामले धारावी के मुकुंद नगर इलाके से, 8 सोशल नगर और सात मामले मुस्लिम नगर इलाकों से सामने आए। अभी तक धारावी के 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती है। इस अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में बनी झुग्गियों में करीब 15 लाख लोग रहते हैं। 
राज्य में कहां कितने नए केस
अधिकारी ने बताया कि राज्य में सामने आए 165 केस में से सबसे अधिक 107 मुंबई में आए हैं। इसके अलावा 11 नए मामले नागपुर, 13 ठाणे, 4-4 पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) और मालेगांव (नासिक), दो-दो नवी मुंबई और वसई-विरार (पालघर) और एक-एक मामला अहमदनगर, चंद्रपुर तथा पनवेल (रायगड) से सामने आए हैं। 
187 लोगों की हो चुकी मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 2916 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 295 लोग ठीक हो चुके हैं तो 187 की मौत हो चुकी है। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 12380 है। इनमें से 1489 ठीक हो चुके हैं और 414 लोग जान गंवा चुके हैं।

53 देशों में 3 हजार से अधिक भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित, 25 लोगों की मौत

कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कई देश इस महामारी से जूझ रहे हैं और हजारों की संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। इस बीच पीटीआई ने अपने सरकारी के सूत्रों के सूत्रों के हवाले से बताया है कि 53 ऐसे देश हैं जहां पर 3 हजार 336 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि 25 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि किस देश में कितने भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित है और कितने की मौत हो चुकी है। 

इस बार लाॅक डाऊन के नियम सख्त होंगे- पीएम

देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के 21वें दिन देश के नाम संबोधन में मंगलवार को सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ सीमित सेक्टर्स में सशर्त सीमित छूट दी जा सकती है। मगर कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं दिखने पर इसे वापस ले लिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। जिस तरह से देशवासियों ने त्याग और तपस्या का परिचय दिया है, वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि मंगलवार यानी आज खत्म हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है उसने दुनियाभर में सरकारों और हेल्थ एक्सपर्टों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है। भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब आगे कैसे बढ़े, हम विजयी कैसे हों, हमारा नुकसान कैसे हो, लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो, इन बातों को लेकर राज्यों के साथ मैंने निरंतर चर्चाएं की हैं। सबका यही सुझाव यही आता है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा, यानी 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। 
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना वायरस को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। इसलिए हमें हॉटस्पॉट (Hotspots) को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। नए हॉटस्पॉट का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। 
20 अप्रैल बाद कुछ छूट संभव
पीएम मोदी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है। इसलिए, न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। 
रोज कमाई करने वाले मेरा परिवार
पीएम मोदी ने कहा कि जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है। अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो। 
भारत में एक ला्ख से अधिक बेड
उन्होंने कहा कि हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जहां जनवरी में हमारे पास कोरोना की जांच के लिए सिर्फ एक लैब थी, वहीं अब 220 से अधिक लैब्स में टेस्टिंग का काम हो रहा है। भारत में आज हम एक लाख से अधिक बेड की व्यवस्था कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं, जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं। इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है। 
देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है। हमारे इस भारतवर्ष को बचाया है। मैं जानता हूं आपको कितनी दिक्कतें आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, तो कोई घर-परिवार से दूर है, लेकिन आप देश की खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। मैं आप सबको आदरपूर्वक नमन करता हूं। 
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, आज पूरे विश्व में कोरोना की जो स्थिति है, हम सब उससे परिचित हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी। जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं था, उससे पहले ही भारत ने कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। कोरोना के मरीज 100 तक पहुंचे, उससे पहले विदेश से आए हर यात्रियों के लिए भारत ने 14 दिनों का आइसोलेशन शुरू कर दिया था। मॉल, जिम आदि को बंद कर दिया गया। 
 उन्होंने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना के 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण भारत के लॉकडाउन का एक अहम और बड़ा कदम उठा लिया। हमने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही दिखी उसी समय उसे रोकने का प्रयास किया। 
पीएम मोदी ने कहा हा कि वैसे यह ऐसा संकट है, जिसमें किसी भी देश के साथ उचित नहीं है। मगर फिर भी कुछ सच्चाइयों को नकार नहीं सकते। ये भी एक सच्चाई है कि दुनिया के सामर्थ्यवान देशों की तुलना करें तो भारत आज बहुत ही संभली हुई स्थिति में है। महीना-डेढ़ महीना पहले कई देश कोरोना संक्रमण के मामले में एक तरह से भारत के बराबर खड़े थे। आज उन देशों में भारत की तुलना में कोरोना के केस 25 से 30 गुना बढ़ गए हैं। उन देशों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने सही अप्रोच नहीं दिखाया होता और सही फैसले नहीं लिए होते तो आज भारत की स्थिति क्या होती, इसकी कल्पना करते ही रोएं खड़े हो जाते हैं। मगर बीते दिनों के अनुभवों से यह साफ है कि हमने जो रास्ता चुना है, आज की स्थिति में वही हमारे लिए सही है। 
उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का लाभ देश को मिला है। सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह महंगा जरूर लगता है, मगर भारतवासी की जिंदगी के आगे इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनियाभर में हो रही है। 
सरकारी कामकाज शुरू होने की उम्मीद : सरकारी विभागों में शीर्ष स्तर पर शुरू हो चुके कामकाज को इसी दिशा में उठाया कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आवश्यक सेवाएं और कृषि संबंधी गतिविधियां अभी लॉकडाउन के दायरे में नहीं हैं। इन सेवाओं में कुछ और कार्य शामिल हो सकते हैं। साथ ही कई सरकारी सेवाएं ऑनलाइन शुरू की जा सकती हैं।
कौन-कौन राज्य कर चुके हैं लॉकडाउन का ऐलान : पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल कोरोना लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लागू कर चुके हैं। इसके अलावा आठ राज्यों में इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है।
देश में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1211 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10363 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 339 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 10363 मामलों में से 8988 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1035 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 160 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2711 हो गई है।

लॉकडाउन के बीच प्रेमी संग घर से भाग गई प्रेमिका

love
देश में कोरोना लॉकडाउन के बीच केरल से प्यार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आई है। केरल के कोझीकोड जिले में नजदीक के थामारास्सेरी से अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाला एक प्रेमी जोड़ा हाल ही में घर से भाग गया। मगर पुलिस ने प्रेमी जोड़े पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते शनिवार की है, जब 21 वर्षीय युवती अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई।
दरअसल, अलग-अलग धर्म से होने के कारण युवती का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पुलिस के समक्ष पेश हुए और फिर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दोनों के बालिग होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। महिला ने अदालत में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से अपनी प्रेमी के साथ गई थी।
बहरहाल, अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कोविड-19 के कारण लगाए गए बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि केरल में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 430 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 345 है और दो की मौत हो चुकी है और 83 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 
न्यूयॉर्क में दिखा था अजीब प्यार
कोरोना लॉकडाउन के बीच न्यूयॉर्क में एक शख्स जेरेमी कोहेन ने अपने घर के पास वाले घर की छत पर एक लड़की को डांस करते देखा था, जिसका नाम टोरी है। उसके बाद उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़े बिना टोरी से प्यार का इजहार किया और डेटिंग तक भी कर डाली। दरअसल, कोहेन ने लॉकडाउन की इस स्थिति में टोरी से बात करने की तरकीब निकाली थी।

चीन से निकल कर दुनियाभर में तबाही मचाने वाले खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमित की संख्या 15 लाख के पार हो गई है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब दुनिया के करीब 205 देशों में फैल चुके इस कोरोना के संक्रमण की वजह से अब तक 88500 लोगों की मौत हो गई है और 15 लाख से अधिक (कुल 1518783) लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, दुनियाभर में अब तक करीब सवा तीन लाख से अधिक लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।
भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 5734 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 166 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 473 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
वहीं, अमेरिका में इस बीमारी से पिछले 24 घंटों में कुल करीब 2000 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार की मौतों के आंकड़े को मिला दिया जाए तो बीते दो दिनों में अमेरिका में कोरोना वायरस से करीब 4 हजार लोगों की मौत हुई है। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है, जहां अब तक करीब सवा चार लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान करीब दो हजार लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 12844 पर पहुंच गया है।
अब  सिर्फ इटली से पीछे अमेरिका
अमेरिका ने कोरोना वायरस से मौतों के मामले में यूरोपीय देश स्पेन को पीछे छोड़ दिया है और अब वह केवल इटली से पीछे है। अमेरिका में इस बीमारी से अबतक कुल 4,24,945 लोग संक्रमित हो चुके हैं जो कि पूरे विश्व में किसी दूसरे देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अबतक 23,292 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक 17669 लोगों की मौत हुई है और अब तक 139442 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में ही हुई है।
इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81865 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 3335 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।
स्पेन अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर
स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 148220 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और इसके प्रकोप से 14792 लोगों की  मृत्यु हो चुकी है। मौत के मामले में स्पेन का स्थान इटली और अमेरिका के बाद तीसरा है।
इस बीच, कोरोना से संक्रमण के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस ने एक बार फिर जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस में अब तक 112950 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 10869 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना से अब तक 109329 लोग संक्रमित हुए हैं और 2096 लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 60 हजार को पार कर चुकी है तथा इससे अब तक सात हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 60733 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और अब तक 7०97 लोगों की मौत हो चुकी है।
कहां कितने मामले
कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 64586 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि करीब चार हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में मरने वालों की कुल संख्या 3993 हो चुकी है। नीदरलैंड में 2248, बेल्जियम में 2240, स्विट्जरलैंड में 858, ब्राजील में 800, तुर्की में 725, स्वीडन में 687, कनाडा में 381, पुर्तगाल में 380, ऑस्ट्रिया में 273, इंडोनेशिया में 240 में है। दक्षिण कोरिया में इस महामारी से अब तक 203 लोगों की मौत हुई है जबकि 10423 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। गौरतलब है कि पूरे विश्व में कोरोना से संक्रमित 328255 लोग अब तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना: अमेरिका में भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, AI की मदद से सेकंडों में कोरोना जांच

कोरोना से जूझ रही दुनिया को फिर एक भारतीय वैज्ञानिक ने उम्मीद की नई राह दिखाई है। चेन्नई की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक कर चुके भरत नारायणन ने एक नई तकनीक विकसित की है जो केवल कुछ ही सेकंड में और 98 फीसदी सटीकता के साथ कोरोना का पता लगा सकती है। नारायण ओहियो की प्रसिद्ध डेटन यूनिवर्सिटी में रिसर्च साइंटिस्ट हैं। 


एक्सरे स्कैन से जांच

यूनिवर्सिटी ऑफ डेटन रिसर्च इंस्टीट्यूट (यूडी) के वैज्ञानिक नारायणन ने एक विशिष्ट सॉफ्टवेयर कोड तैयार किया है जो छाती के एक्स-रे को स्कैन करके कोविड-19 बीमारी का पता लगा सकता है। यह प्रक्रिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक डीप लर्निंग एल्गोरिथ्म का उपयोग करती है, जिसे कोरोना वायरस से जुड़े चिह्नों की खोज करने के लिए बीमार और स्वस्थ लोगों के फेफड़ों के एक्स-रे स्कैन का उपयोग करके तैयार किया गया है।
कुछ ही घंटों में लाइसेंस
नारायणन ने सिस्टम को कुछ ही घंटों में मौजूदा मेडिकल डायग्नोस्टिक सॉफ्टवेयर से अनुकूलित किया गया और फिर तीन दिनों से कम समय में लाइसेंस दे दिया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ डेटन रिसर्च इंस्टीट्यूट (यूडी) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले नारायणन वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में काम कर रहे हैं ताकि प्रौद्योगिकी विकसित करने की उम्मीद के साथ स्वास्थ्य पेशेवरों को तेजी से दर पर रोगियों के निदान और उपचार में मदद मिल सके। 

पहले भी कर चुके कमाल

उन्होंने पहले भी कई सॉफ्टवेयर कोड विकसित किए हैं जो 92 से 99 प्रतिशत सटीकता के साथ फेफड़े और स्तन कैंसर, मलेरिया, मस्तिष्क ट्यूमर, तपेदिक, मधुमेह रेटिनोपैथी और निमोनिया का पता लगाते हैं। चेन्नई की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक करने वाले भरत नारायणन, देश में भी कुछ समय तक काम किया है।   

नई दिल्‍ली: पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए जेआईटी का गठन करने का फैसला किया है। ख़बर के मुताबिक, पाक प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने अपने ख़ुफ़िया चीफ को मामले की जांच के लिए ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन टीम बनाने को कहा है। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि वह अब नतीजों का इंतजार कर रहा है।
जांच कमेटी को भारत द्वारा लगाए गए उन आरोपों की तहकीकात करनी है, जिसमें भारत सरकार ने हमले की साजिश के लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, पठानकोट हमले के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने साफ़ किया है कि पाकिस्तान भारत के दिए सुराग़ों पर कार्रवाई करता दिखे, तभी बात होगी, जिसके बाद पाक पीएम नवाज़ शरीफ़ ने आला अधिकारियों के साथ पठानकोट हमले को लेकर दो बार हाईलेवल मीटिंग की थी।
इसके साथ ही अमेरिका ने भी पाकिस्‍तान से भारत में हुए इस आतंकी हमले की त्‍वरित जांच किए जाने का दबाव बनाया है।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.