"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

28 अक्टूबर से चलेंगी सभी लोकल ट्रेनें, उल्हासनगर में नए मरीज 2 एक्टिव 64, अंबरनाथ में नए मरीज 5 एक्टिव 57, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 32

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 64

कोरोना मुक्त 21,047, मृत्यु 643, कुल संख्या 21,754

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 57

कोरोना मुक्त 20,226, मृत्यु 553, कुल संख्या 20,836

💥 बदलापुर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 47

कोरोना मुक्त 22,393, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,811

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 32, एक्टिव 444

कोरोना मुक्त 1,40,917, मृत्यु 2317, कुल 1,44,135

हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी!
मुंबई महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 28 अक्टूबर से पहले की तरह अब सभी लोकल ट्रेनें चलने जा रही हैं। ये ट्रेनें कोरोना संक्रमण के कारण रोक दी गईं थी। लगातार हो रहे टीकाकरण और घट रहे मामलों को देखते हुए अब सभी ट्रेनों को पहले की तरफ पूरी क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया है। इससे पहले अगस्त महीने में उन लोगों को मुंबई लोकल की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक के बाद से 14 दिनों का अंतराल पूरा कर चुके थे। उन्हें स्मार्टफोन, वार्ड कार्यालयों और उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से सर्टिफिकेट प्राप्त करना था।
4 महीने बाद शुरू हुई थीं लोकल ट्रेनें
मुंबई और आसपास के शहरों में कोरोना वायरस के मामलों में स्पाइक के कारण 15 अप्रैल, 2021 से दूसरी बार यात्रियों के लिए लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। जबकि उससे पहली लहर के बाद 1 फरवरी को निर्धारित समय के साथ जनता के लिए ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की गईं थीं।
उल्हासनगर में 2 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 2 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,754 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 642 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,047 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.75 बताया गया है। वहीं 64 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 14, होम आयसोलेशन में 29 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,63,265 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,42,934 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 5 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 5 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,836 हो गई है। 97.07 प्रतिशत के साथ आज तक 20,226 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.27 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 57 हैं। मृतकों की कुल संख्या 553 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,24,602 पहुंच गई है। आज 93 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 88 नेगेटिव और 5 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 60,664 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 26,959 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 3 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 3 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,811 हो गई है। मृतकों का 1.62 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 98.16 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,393 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.20 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 47 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 79,040 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 89 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 32 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,135 तक जा पहुंची है इनमें 444 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,40,917 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2317 तक पहुंच गई है। 31 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 6, कल्याण पश्चिम में 14, डोंबिवली पूर्व में 6, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.