💥 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 57
कोरोना मुक्त 21,093, मृत्यु 645, कुल संख्या 21,795
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 43
कोरोना मुक्त 20,270, मृत्यु 553, कुल संख्या 20,866
💥 बदलापुर में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 61
कोरोना मुक्त 22,417, मृत्यु 373, कुल संख्या 22,851
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 21, एक्टिव 367
कोरोना मुक्त 1,41,206, मृत्यु 2322, कुल 1,44,359
हीरो बोधा / करण बोधा
मनी लॉन्ड्रिंग केसः कोर्ट में हुए पेश
कालानी की राकांपा में एंट्री अशुभ?
मुंबई। उल्हासनगर में टीम ओमी कालानी का राकांपा में विलय तो हो गया लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के लिए उनकी एंट्री अशुभ संकेत लाया है क्योंकि जैसे ही कालानी की राकांपा में एंट्री हुई वैसे ही राकांपा के वरिष्ठ नेता को जेल हो गई। क्या आगामी मनपा चुनाव में राकांपा शुभ संकेत देगा या.... इसी तरह की चर्चा शहर में चल रही है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में पेश किया। ईडी की तरफ से कोर्ट में अनिल देशमुख की 14 दिन की रिमांड मांगी गई। कोर्ट ने अनिल देशमुख को 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी दी है। एजेंसी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह अदालत में पैरवी की। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कोर्ट ने 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने अनिल देशमुख की हिरासत के दौरान घर का भोजन और दवाओं के लिए अनुमति दे दी है। अदालत ने पूछताछ के दौरान अनिल देशमुख को वकील साथ रखने की भी अनुमति दी है। इससे पहले अनिल देशमुख को सोमवार की देर रात तकरीबन 13 घंटो की पूछताछ के बाद निदेशालय ने गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने उनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। फिलहाल इस सुनवाई के दौरान मीडिया को कोर्ट रूम अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर देशमुख के खिलाफ सचिन वाजे के जरिए 100 करोड़ रुपए की हफ्ता वसूली का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि इस मामले में अनिल देशमुख ने खुद को बेदाग बताते हुए कहा था कि परमबीर सिंह को कमिश्नर की पोस्ट से हटाने के बाद में उन्होंने यह आरोप दुर्भावना से ग्रसित होकर लगाया है। आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने भी अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
उल्हासनगर में 10 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,795 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 645 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,093 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.78 बताया गया है। वहीं 57 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 14, होम आयसोलेशन में 27 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 2, उल्हासनगर-2 में 3, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 2 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,74,074 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,46,229 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,866 हो गई है। 97.14 प्रतिशत के साथ आज तक 20,270 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.20 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 43 हैं। मृतकों की कुल संख्या 553 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,25,440 पहुंच गई है। आज 100 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 96 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 70,558 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 34,316 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 4 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 4 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,851 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 373 हो गई है। यहां पर 98.10 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,417 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 61 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 79,989 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 126 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 21 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,359 तक जा पहुंची है इनमें 367 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,41,206 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2322 तक पहुंच गई है। 38 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 3, कल्याण पश्चिम में 7, डोंबिवली पूर्व में 9, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇