"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं, उल्हासनगर में नए मरीज 1 एक्टिव 3, अंबरनाथ में नए मरीज 1 एक्टिव 1, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 0

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 3

कोरोना मुक्त 25,756, मृत्यु 655, कुल संख्या 26,414

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 1

कोरोना मुक्त 23,857, मृत्यु 580, कुल संख्या 24,438

💥 बदलापुर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 0

कोरोना मुक्त 25,203, मृत्यु 388, कुल संख्या 25,592

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 0, एक्टिव 4

कोरोना मुक्त 1,63,541, मृत्यु 2951, कुल 1,66,497

हीरो बोधा / करण बोधा
महाराष्ट्र में सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए गए
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई राज्य में घटते कोरोना मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सभी कोविड प्रतिबंध वापस ले लिए हैं। कल से महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं बल्कि स्वैच्छिक होगा। यानी लोग अपनी इच्छा से मास्क पहन सकते हैं। सीएम की अध्यक्षता में आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा कि मास्क का उपयोग अब नागरिकों के लिए वैकल्पिक होगा। कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर कहा कि राज्य कैबिनेट ने राज्य में सभी कोविड-19 प्रतिबंधों को हटा दिया है। गुड़ी पड़वा, बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, रमजान समारोह बिना किसी प्रतिबंध के अनुमति दी जाएगी।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मास्क पहनना स्वैच्छिक कर दिया गया है। "हालाँकि हमने सभी प्रतिबंधों में ढील दी है, फिर भी हम जनता से भीड़ और सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क का उपयोग करने का आग्रह कर रहे हैं।" महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य में कोविड-19 प्रबंधन के लिए आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सभी Covid19 प्रतिबंधों को रद्द कर दिया गया है। सार्वजनिक परिवहन और मॉल, थिएटर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर यात्रा करने के लिए पूरी तरह से टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होगी। 
कभी कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत के इस पश्चिमी राज्य ने बुधवार को वायरस के 119 नए मामले और दो नई संबंधित मौतें दर्ज कीं। ठीक होने के बाद 138 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब 939 सक्रिय मामले हैं।
उल्हासनगर में 1 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 1 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,414 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 655 हो गई है। आज 0 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,756 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.51 बताया गया है। वहीं 3 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 0, होम आयसोलेशन में 3 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 69,262 लोगों ने वैक्सीन लगाई है।
अंबरनाथ में 0 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 0 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,438 हो गई है। 96.62 प्रतिशत के साथ आज तक 23,857 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.00 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 1 हैं। मृतकों की कुल संख्या 580 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,49,141 पहुंच गई है। आज 46 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 45 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,89,308 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 0 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 0 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,592 हो गई है। मृतकों का 1.51 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 388 हो गई है। यहां पर 98.44 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,203 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.04 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 0 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 95,565 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 44 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 0 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 0 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,497 तक जा पहुंची है इनमें 4 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,63,541 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2951 तक पहुंच गई है। 0 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 0, कल्याण पश्चिम में 0, डोंबिवली पूर्व में 0, डोंबिवली पश्चिम में 0, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.