Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 102

कोरोना मुक्त 20,257, मृत्यु 528, कुल संख्या 20,887

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 163

कोरोना मुक्त 19,236, मृत्यु 519, कुल संख्या 19,918

💥 बदलापुर में नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 200

कोरोना मुक्त 20,811, मृत्यु 350, कुल संख्या 21,361

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 97, एक्टिव 1168

कोरोना मुक्त 1,33,854, मृत्यु 2202, कुल 1,37,619

हीरो बोधा / करण बोधा
पुलिस व प्रशासन द्वारा हफ्ता लेकर दुकानों को मिल रही खोलने की अनुमति
चाय, नाश्ते व ढाबे वाले कोरोना की तीसरी लहर को दे रहे हैं न्योता!
शहाड मार्केट व आवात चौक में सुबह शाम रहती है भारी भीड़
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाली कई पंढरपुरी और ऐवले चाय की दुकानें, गोल मैदान परिसर में नाश्ता की दुकानें व हाथगाड़ी, ढाबे व होटल मुफ्त में बांट रही हैं कोरोना। मनपा प्रशासन द्वारा निर्धारित समय से देरी तक चलने के साथ ही चाय नाश्ता देने वाले- व होटल, ढाबे वाले ज्यादातर न खुद मास्क पहनते हैं और न ही उस भीड़ में आने वाले ग्राहक मास्क के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उल्हासनगर मनपा ने दुकानों को खोलने का समय  सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित किया है परंतु कई दुकानें दिन भर खुली रहती हैं। विशेषकर चाय की दुकान होटल ढाबे आदि कोरोना के सभी नियमों की अनदेखी करते हुए तय समय से देर तक धड़ल्ले से खुले रहते हैं , खाते पीते समय मास्क हटाने की बात समझ मे आती है पर पार्सल देते लेते समय यह असावधानी स्वस्थ पर भारी पड़ सकती है और यही ढिलाई कहीं न कही कोरोना की तीसरी लहर को अन्तत्रित कर रही है। एक ओर जहाँ करोना महामारी की तीसरी लहर आने की चिंता में मनपा व सरकार दुबली हुई जा रही है तो वंही कानून और नियम के रखवाले लापरवाह नजर आ रहे हैं। वर्तमान सरकार के बस में न पुलिस प्रशासन है और न ही मनपा प्रशासन। यूं तो शनिवार और रविवार और कोरोना के चलते दुकानों को बंद करने का निर्देश है लेकिन उल्हासनगर एक ऐसा शहर है जहां हर चीज कभी भी कहीं भी मिल सकती है। शटर के पीछे हर काम चालू देखा गया है। पुलिस व प्रशासन को हफ्ता देकर खुलेआम दुकानें शुरू रखी जाती है। वहीं रविवार को उल्हासनगर-2 जापानी बाजार में फेरीवालों से खरीदी करते हुए ग्राहकों की भीड़ का फोटो वायरल हो गया, मनपा प्रशासन ने एक घंटे के भीतर ही वहां से फेरीवालों को भगा दिया। उल्हासनगर-1 शहाड मुख्य मार्केट व कैम्प 2 का आवात चौक तथा कैम्प 3 के खटणमल चौक पर रोजाना सुबह से देर रात तक सब्जी व लोगों की भारी भीड़ में देखी जाती है लेकिन पुलिस व प्रशासन को हिम्मत नहीं कि उसे खदेड़ सके। इस बाजार में 80 प्रतिशत लोग बिना मास्क के सामान खरीद व बेच रहे थे। यह नजारा गोल मैदान परिसर में आम हो गया है। पुलिस व प्रशासन को दंड मारने का भी मौका मिल गया है। 500 से 5 हजार रुपए दुकानदारों से वसूल हो रहे हैं। जो हफ्ता देता है उस पर कार्रवाई नहीं होती वो बिंदास रातभर अपना कारोबार चलाता है। उल्हासनगर-1 नाना नानी पार्क के कला निवास इमारत के नीचे निलम ज्यूस सेंटर रात को 2 बजे तक बिंदास कोरोना बेच रहा है उसका कहना है कि पुलिस भी देखकर उसे रोक नहीं पाती। दुकानदारों का कहना है कि हम हफ्ता नहीं देते इसलिए हमारी दुकानें बंद हैं और जो हफ्ता देते हैं उन्हें रातभर दुकानें खोलने की अनुमति दी जाती है। इसी रहिवासी इंदिरा गांधी गार्डन परिसर में रातभर ट्रांसपोर्ट की आवाजों से परिसर के लोग परेशान हैं लेकिन पुलिस व प्रशासन हफ्ता लेने में व्यस्त है यहां पर ट्रांसपोर्ट मालिक बिना मास्क के घूमते है और रातभर शराब के नशे में रिक्शे में बैठकर जुआ भी खेलते हैं ऐसा आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है।
उल्हासनगर में 7 नए मरीज2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,887 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 528 हो गई है। आज 07 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,257 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.98 बताया गया है। वहीं 102 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 8, होम आयसोलेशन में 53 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 2, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6311 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3221 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 10,567 तथा 45 वर्ष से अधिक 62,481 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। कुछ दिनों से बंद वैक्सीन की मुहिम सोमवार से एक बार फिर शुरू हो रही है। आनलाईन स्लाॅट तो शनिवार को कुछ ही मिनटों में बुक हो गए। शहर में वैक्सीन के सेंटर बढ़ाने की आवश्यकता है। सेंचुरी रेयान स्कूल, खेमानी स्कूल, आयटीआय काॅलेज, मिड टाऊन रोटरी, स्कूल नं. 14, कैम्प4, स्कूल नं. 28 कैम्प नं.5 इन वैक्सीन सेंटर में आम जनता के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
अंबरनाथ में 12 नए मरीज1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 12 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,918 हो गई है। 96.56 प्रतिशत के साथ आज तक 19,236 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.82 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 163 हैं। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 519 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,04,029 पहुंच गई है। आज 218 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 206 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,860 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6867 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 22 नए पाॅजिटीव1 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 22 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,361 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 350 हो गई है। यहां पर 97.42 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,811 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.93 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 200 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 59,313 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 201 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 97 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 97 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,37,619 तक जा पहुंची है इनमें 1168 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,854 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2202 तक पहुंच गई है। 111 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 14, कल्याण पश्चिम में 34, डोंबिवली पूर्व में 36, डोंबिवली पश्चिम में 8, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 107

कोरोना मुक्त 20,247, मृत्यु 526, कुल संख्या 20,880

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 165

कोरोना मुक्त 19,223, मृत्यु 518, कुल संख्या 19,906

💥 बदलापुर में नए मरीज 29, एक्टिव मरीज 201

कोरोना मुक्त 20,789, मृत्यु 349, कुल संख्या 21,339

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 79, एक्टिव 1182

कोरोना मुक्त 1,33,743, मृत्यु 2202, कुल 1,37,522

हीरो बोधा / करण बोधा
इससे बेहतर होगी जिंदगी
मुंबई। उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण नीति का ड्राफ्ट पेश कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जरूरी कदम उठाने की बातें होने लगी हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार भी जनसंख्या नियंत्रण की हिमायत करने नजर आ रहे हैं। रविवार को शरद पवार ने इस बारे में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि देश की इकॉनमी, बेहतर रहन-सहन और पर्यावरण संतुलन के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। विश्व जनसंख्या दिवस पर शरद पवार के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अन्य पार्टियां भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू करने की पक्षधर हैं। शरद पवार ने अपने बयान में कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के दिन देश के हर नागरिक को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान देगा। बेहतर देश और बेहतर जनजीवन के लिए यह बहुत ही जरूरी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया कि वो अधिक जनसंख्या से होने वाले नुकसानों के बारे में हर किसी को आगाह करें। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या सभी समस्याओं की जड़ है। इससे समाज में असमानता फैल रही है। एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर किसी को शपथ लेनी चाहिए कि वह इसे नियंत्रित करने में अपना योगदान देगा।
उल्हासनगर में 12 नए मरीज, 3 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 12 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,880 हो गई है। आज 3 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 526 हो गई है। आज 05 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,247 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.97 बताया गया है। वहीं 107 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 9, होम आयसोलेशन में 61 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 8 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6311 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3221 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 10,567 तथा 45 वर्ष से अधिक 62,481 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। कुछ दिनों से बंद वैक्सीन की मुहिम सोमवार से एक बार फिर शुरू हो रही है। आनलाईन स्लाॅट तो शनिवार को कुछ ही मिनटों में बुक हो गए। शहर में वैक्सीन के सेंटर बढ़ाने की आवश्यकता है। सेंचुरी रेयान स्कूल, खेमानी स्कूल, आयटीआय काॅलेज, मिड टाऊन रोटरी, स्कूल नं. 14, कैम्प4, स्कूल नं. 28 कैम्प नं.5 इन वैक्सीन सेंटर में आम जनता के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
अंबरनाथ में 13 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 13 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,906 हो गई है। 96.56 प्रतिशत के साथ आज तक 19,223 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.72 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 165 हैं। मृतकों की कुल संख्या 518 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,03,761 पहुंच गई है। आज 265 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 252 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,860 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6867 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 29 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 29 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,339 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 349 हो गई है। यहां पर 97.42 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,789 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.94 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 201 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 59,086 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 291 नेगेटिव और 29 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 79 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 79 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,37,522 तक जा पहुंची है इनमें 1182 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,743 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2202 तक पहुंच गई है। 89 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 17, कल्याण पश्चिम में 25, डोंबिवली पूर्व में 25, डोंबिवली पश्चिम में 7, मांडा टिटवाला में 4, पिसवली में 1 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 103

कोरोना मुक्त 20,242, मृत्यु 523, कुल संख्या 20,868

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 169

कोरोना मुक्त 19,206, मृत्यु 518, कुल संख्या 19,893

💥 बदलापुर में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 201

कोरोना मुक्त 20,760, मृत्यु 349, कुल संख्या 21,310

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 114, एक्टिव 1192

कोरोना मुक्त 1,33,654, मृत्यु 2202, कुल 1,37,443

हीरो बोधा / करण बोधा
हर सुबह दिखाई देती हैं मरी हुई मछलियां
कल्याण। कल्याण पश्चिम दुर्गाडी किला स्थित खाड़ी किनारे गणेशघाट प्रदूषण की वजह से  प्रदूषण घाट बना गया है, उस गणेश घाट के पास हर सुबह मरी हुई मछलियां और कचरे का अंबार दिखाई देता हैं, प्रदूषण और कचरे से स्थानीय कोली बंधु भी परेशान हैं। बात दें कि  उल्हासनगर से भागी हुई जींस धोने की इकाइयां, धागा रंगाई और रासायनिक कारखाने प्रदूषण उद्योग के कारण कल्याण गोविंदवाड़ी क्षेत्र में रह रहे हैं और भले ही ये उद्योगपति पिछले कई महीनों से  कल्याण खाड़ी को प्रदूषित कर रहे हैं, हैरानी इस बात की व्यक्त की जा रही  है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं है। इसी तरह,  कुछ नागरिकों द्वारा नदी में फेंके जाने वाले कचरे, लकड़ी, बांस और अन्य कचरे के कारण नदी खाड़ी  प्रदूषित हो रही है। वाल्धुनी और उल्हास नदियों में छोड़े गए रसायनों, प्लास्टिक और स्वच्छता के प्रदूषण ने स्थानीय कोली बंधुओं, मछुआरों के लिए भुखमरी का कारण बना दिया है, स्थानीय नागरिकों द्वारा संबंधित विभाग में शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नही हुई हैं। इस बारे में जब महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कल्याण मंडल अधिकारी एस, एल वाघमारे से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि शिकायत की गई होगी तो जांच कर  कार्रवाई की जाएगी।
उल्हासनगर में 04 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 4 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,868 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 523 हो गई है। आज 07 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,242 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.00 बताया गया है। वहीं 103 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 6, होम आयसोलेशन में 56 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 3 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6311 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3221 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 10,567 तथा 45 वर्ष से अधिक 62,481 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। कुछ दिनों से बंद वैक्सीन की मुहिम सोमवार से एक बार फिर शुरू हो रही है। आनलाईन स्लाॅट तो शनिवार को कुछ ही मिनटों में बुक हो गए। शहर में वैक्सीन के सेंटर बढ़ाने की आवश्यकता है। सेंचुरी रेयान स्कूल, खेमानी स्कूल, आयटीआय काॅलेज, मिड टाऊन रोटरी, स्कूल नं. 14, कैम्प4, स्कूल नं. 28 कैम्प नं.5 इन वैक्सीन सेंटर में आम जनता के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
अंबरनाथ में 14 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,893 हो गई है। 96.54 प्रतिशत के साथ आज तक 19,206 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.74 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 169 हैं। मृतकों की कुल संख्या 518 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,03,552 पहुंच गई है। आज 279 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 265 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,860 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6516 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 16 नए पाॅजिटीव1 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,310 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 349 हो गई है। यहां पर 97.41 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,760 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.94 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 201 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 58,779 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 297 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 114 नए पाॅजिटीव2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,37,443 तक जा पहुंची है इनमें 1192 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,654 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2202 तक पहुंच गई है। 128 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 14, कल्याण पश्चिम में 26, डोंबिवली पूर्व में 53, डोंबिवली पश्चिम में 18, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.