Latest Post

 💥 उल्हासनगर में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 80

कोरोना मुक्त 20,881, मृत्यु 639, कुल संख्या 21,600

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 54

कोरोना मुक्त 20,104, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,709

💥 बदलापुर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 106

कोरोना मुक्त 22,174, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,651

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 42, एक्टिव 732

कोरोना मुक्त 1,39,547, मृत्यु 2296, कुल 1,43,013

हीरो बोधा / करण बोधा
IPL पर सट्टेबाजी करते 3 सटोरी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर
बड़े बुकी अभी भी पकड़ से दूर
इस कारोबार में शहर की युवा पीढ़ी पूरी तरह लिप्त
कर्ज में डूबे युवा कर चुके हैं आत्महत्या
वर्ल्ड कप पर सट्टेबाजों की नजर
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर एक बार फिर सट्टेबाजों का बड़ा केंद्र बनते जा रहा है। अगर सट्टेबाजी का इतिहास उठाकर देखे तो इस शहर से ही सबसे बड़े बुकी देश व विदेश तक अपना कारोबार फैलाए हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी अनिल जयसिंघानी बीते कई वर्ष पूर्व यह कारोबार करता था। लेकिन अब उनके कुछ सहयोगी व शहर के कुछ पंटर इस कारोबार को अंजाम दिए हुए हैं। ऐसे में 2 अक्टूबर की रात को उल्हासनगर-3 में आईपीएल टूर्नामेंट के मुंबई व दिल्ली की मैच पर सट्टेबाजी कर रहे तीन सटोरियों को मध्यवर्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 लाख नकद व सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले यंत्र बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर-3 स्थित थाहिरीयासिंग दरबार के पास महाबजाज विला के दूसरे मंजिल पर 2 अक्टूबर की शाम में आईपीएल टूर्नामेंट के मुंबई इंडियन्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच पर कुछ सट्टेबाजी जुआ का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और वहां पर सट्टेबाजी कर रहे धर्मेंद्र (कालू) जामनदास बजाज(53), राहुल धर्मेंद्र बजाज(29) तथा चिरंजिव अनिल आहुजा(29) को पुलिस ने 325/2021 के अंतर्गत भा.द.वी. कलम 420, 34, महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक कायदा कलम 4, 5 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। सट्टेबाजी करते समय उनके पास से पुलिस ने 12 लाख रुपए नकद, मोबाईल, लैपटॉप, ट्रांसमिशन मशीन, इंटरनेट राउटर, गुगल पे द्वारा क्रिकेट बैटिंग पैमेंट आदि संबंधित सामान भी जब्त कर लिया है। तीनों सटोरियों को कल कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।गिरफ्तार हुए सट्टोरियों से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तो छोटी मछली पुलिस के हाथ लगी है अभी तो बड़ी मछली और इस खेल के पीछे हो रहे जुए के खेल के प्रमुख आरोपियों को तो पकड़ना अभी बाकी है। आईपीएल तो कुछ ही दिनों में पूरा होने जा रहा है लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है अब उल्हासनगर के सटोरियों की नजर आगामी कप पर है क्योंकि इसमें करोड़ों के वारे न्यारे होंगे। इस खेल में उल्हासनगर के कई युवा लिप्त बताए गए हैं। इस सट्टेबाज में कई युवाओं ने आत्महत्या भी की है और हत्याएं भी हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस सब कुछ जानकर भी अंजान बन बैठी है। खबर मिली है कि बंटी यवतमाल, बाबा हैदराबाद राजू अकोला जैसे बड़े बुकियों के लिए बजाज कटिंग का काम करता है। बजाज के पास ही इस बैटिंग का कार्य चलता है। नामचीन बुकी किशू खान, अजय बटाटा, हीरा तलरेजा, कैलाश रामानी, राम, सुरेश पिन्या आदि ने गोवा में बैठकर अपना कारोबार कर रहे हैं जिसमें सट्टा लगाने वाले उल्हासनगर के ही युवा पीढ़ी के लोग बताए जा रहे हैं।
उल्हासनगर में 2 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 2 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,600 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 639 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,881 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.67 बताया गया है। वहीं 80 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 20, होम आयसोलेशन में 45 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,11,267 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,25,972 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,704 हो गई है। 97.07 प्रतिशत के साथ आज तक 20,104 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 54 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,20,451 पहुंच गई है। आज 224 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 220 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 51,783 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 23,329 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 8 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 8 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,651 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.89 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,174 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.43 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 106 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 75,693 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 141 नेगेटिव और 8 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 42 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,013 तक जा पहुंची है इनमें 732 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,547 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2296 तक पहुंच गई है। 49 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 6, कल्याण पश्चिम में 22, डोंबिवली पूर्व में 10, डोंबिवली पश्चिम में 4, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 83

कोरोना मुक्त 20,876, मृत्यु 639, कुल संख्या 21,598

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 52

कोरोना मुक्त 20,102, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,705

💥 बदलापुर में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 98

कोरोना मुक्त 22,174, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,643

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 71, एक्टिव 740

कोरोना मुक्त 1,39,498, मृत्यु 2295, कुल 1,42,971

हीरो बोधा / करण बोधा
भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर रहा मुख्यालय का कारोबार
नगरसेविका का पुत्र कर रहा टीपी में बड़ी सैटिंग
पूर्व टीपी ने सेवानिवृति से 6 दिन पूर्व 89 निर्माणों की दी अनुमति
सबसे भ्रष्ट अरुण गुडगुडे फिर विवादों में
पूर्व आयुक्त ने भी इसी तरह से बड़े प्रोजेक्ट्स को दी थी ओसी
उल्हासनगर का विधायक चुप, मुरबाड के विधायक ने की जांच की मांग
उल्हासनगर। भ्रष्टाचार की मुख्यालय बनी उल्हासनगर महानगरपालिका में एक और कांड हो गया है। भ्रष्टाचार की सारी हदों को पार कर यहां पर पहले बड़े प्रोजेक्ट्स को पूर्व आयुक्त ने सेवानिवृत्ति से पहले ओसी दे दी थी। ठीक उसी तरह तत्कालीन नगर रचनाकार ने सेवानिवृत्ति के अंतिम छह दिनों में 89 निर्माणों को अनुज्ञापत्र दिये जाने का खुलासा हुआ है और विधायक किसान कथोरे ने मनपा आयुक्त से जांच की मांग की है. इस पर संज्ञान लेते हुए मनपा आयुक्त ने मौजूदा नगर रचनाकारों को इन अनुमतियों को पुनर्जांच के लिए पुणे स्थित नगर रचनाकारों को भेजने का निर्देश दिये हैं। उल्हासनगर मनपा नगर रचनाकार विभाग हमेशा विवादों में रहा है।  इससे पहले नगर रचनाकारों को जेल की हवा भी खानी पड़ी है. कुछ तो रिश्वत लेते हुए पाए गए, जबकि लापता नगर योजनाकार संजीव करपे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तत्कालीन नगर योजनाकार अरुण गुडगुडे मई 2021 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रिटायरमेंट से पहले मात्र 6 दिनों में 89 बिल्डिंग परमिट जारी किए। विधायक किसान कथोरे ने आरोप लगाया कि इसमें फ्लोर एरिया और निर्माण नियमों का उल्लंघन किया गया है और मनपा आयुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग की है. शहर में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है कि उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी इस मामले में चुप है और मुरबाड के विधायक कथोरे जांच की माग कर रहे हैं। क्या दाल में कुछ काला है। इसके बाद कमिश्नर डॉ. राजा दयानिधि ने विधायक कथोरे की शिकायत पर संज्ञान लिया। समझा जाता है कि उन्होंने नगर रचनाकार प्रकाश मुले को 89 भवन अनुज्ञापत्र पुन: निरीक्षण के लिए पुणे निदेशक नगर रचनाकार के पास भिजवाने का निर्देश दिया है. ऐसे में नगर रचनाकार विभाग और तत्कालीन नगर रचनाकार अरुण गुडगुडे एक बार फिर विवादों में हैं। 2010 से 2012 के बीच टाउन प्लानर के पद से ट्रांसफर हुए अरुण गुडगुडे पर 110 बिल्डिंग परमिट देने का आरोप है. व्यापक विरोध के बीच गुडगुडे को टाउन प्लानर के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था. इस संबंध में गुडगुडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सारे आरोप निराधार हैं। उल्हासनगर मनपा टीपी विभाग में सैटिंग करने के लिए उल्हासनगर की एक नगरसेविका का पुत्र इसमें पूरी तरह शामिल है जिसकी जानकारी समय पर दी जाएगी।
कैसे मिली ओसी
ज्ञात हो कि पूर्व आयुक्त हांगे द्वारा कुछ नगरसेवकों व नेताओं की मिली भगत से उल्हासनगर शहर व परिसर के शहरों में विवादित बहुमंजिला इमारतों को सालों बाद भी ओसी नहीं मिल रही थी उन्हें पूर्व आयुक्त ने सेवानिवृत्त से पूर्व ओसी देने का काम किया जिसमें मोटी रक्कम चलाई गई है। इसकी जांच भी होनी चाहिए। शहर के हर इमारतों के प्लाॅन में झोल है जिसकी पोल खोलनी जरूरी है अन्यथा भविष्य में इमारत में रहने वालों पर तोड़क कार्रवाई की तलवार लटेगी।
अतिरिक्त आयुक्तों के खिलाफ आरोप?
शिवसेना के एक नगरसेवक ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त आयुक्त करुणा जुइकर और तत्कालीन नगर रचनाकार अरुण गुडगुडे ने आयुक्त के अधिकार के बिना अप्रैल में एक 23 मंजिला इमारत के 36 मंजिला संशोधित भवन की अनुमति दी थी। संपर्क करने पर गुडगुडे ने कहा कि 23 की जगह 36 नहीं बल्कि 27 मंजिलों के लिए संशोधित भवन अनुज्ञापत्र नियमों के तहत दिया गया. वहीं जुइकर से संपर्क नहीं हो सका है.
उल्हासनगर में 7 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,598 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 639 हो गई है। आज 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,876 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.66 बताया गया है। वहीं 83 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 19, होम आयसोलेशन में 47 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,11,267 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,25,972 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 3 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 3 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,705 हो गई है। 97.08 प्रतिशत के साथ आज तक 20,102 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 52 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,20,234 पहुंच गई है। आज 348 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 345 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 51,783 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 23,329 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,643 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.92 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,174 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.43 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 98 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 75,546 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 132 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 71 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 71 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,42,971 तक जा पहुंची है इनमें 740 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,498 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2295 तक पहुंच गई है। 71 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 13, कल्याण पश्चिम में 28, डोंबिवली पूर्व में 17, डोंबिवली पश्चिम में 10, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 80

कोरोना मुक्त 20,872, मृत्यु 639, कुल संख्या 21,591

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 57

कोरोना मुक्त 20,094, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,702

💥 बदलापुर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 92

कोरोना मुक्त 22,164, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,627

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 58, एक्टिव 741

कोरोना मुक्त 1,39,427, मृत्यु 2294, कुल 1,42,900

हीरो बोधा / करण बोधा
शहर में शिवसेना का महापौर व सांसद होते हुए भी
भाजपा विधायक कुमार आयलानी लेंगे संन्यास
उल्हासनगर शहर को निजी ठेकेदारों के हाथों बेचा गया
उल्हासनगर को नजरअंदाज कर किणीकर व गायकवाड़ अपने क्षेत्रों में ही व्यस्त
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में हालांकि कालानी ने सबसे ज्यादा राज कर कोई काम नहीं किया लेकिन उनके साथ भाजपा व शिवसेना ने भी कोई बड़ा कमाल नहीं किया है। उल्हासनगर की खस्ता हालत के जिम्मेदार जितने कालानी हैं उतने ही भाजपा व शिवसेना में राज करने वाले उनके नेता व सहयोगी भी हैं। क्योंकि सत्ता की भागीदारी उन्हें भी समय-समय पर मिली है। वर्तमान में शिवसेना की सत्ता है। महापौर लीलाबाई आशान व सांसद श्रीकांत शिंदे तथा अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालाजी किणीकर जिनका क्षेत्र कैम्प 5 भी आता है उस तरह से देखा जाएं तो शिवसेना के पास उल्हासनगर शहर का विकास कार्य करने के लिए बहुत कुछ है बावजूद शहर पूरी तरह खस्ता हालत में है। कल्याण पूर्व में उल्हासनगर-4 परिसर आता है लेकिन यहां पर भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड उल्हासनगर को नजरअंदाज किए हुए हैं। रही बात उल्हासनगर-1,2, 3 तथा म्हारल, वरप व कांबा परिसर के विधायक कुमार आयलानी वो तो कुछ काम करेंगे नहीं लोगों ने उन्हें जीताकर गलती कर ली है और तो वो केवल फोटो सेशन में ही नजर आते हैं उनका कार्यकाल देखकर ऐसा लग रहा है कि यह उनका अंतिम कार्यकाल साबित होगा। हालांकि चुने जाने के बाद उन्होंने एक बयान में संन्यास का ईशारा भी दिया था। शहर में उनके कर्ज में डूबे तथा गलत बयान के वीडियो हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं।
चुनाव प्रचार में विकास कार्य भूले नेता
उल्हासनगर शहर में आगामी महानगरपालिका चुनाव फरवरी 2022 में होने जा रहे हैं जिसको लेकर शहर के हर वार्ड में वर्तमान नगरसेवक व इच्छुक उम्मीदवार मतदाताओं को सोशल मीडिया के जरिए अथवा स्वयं जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पप्पू कालानी ने भी बाहर रहकर धुआधार प्रचार करने लगे। लेकिन यह चुनावी प्रचार जब नेता व नगरसेवक कर रहे हैं तो वो यह भूल रहे हैं कि उन्होंने शहर विकास के लिए कुछ नहीं किया। क्योंकि अब इमारतों के हादसे नहीं हो रहे हैं तो लोग भूल गए हैं ऐसा नहीं है आज भी बेघर हुए लोगों को अपने आशियाने की तलाश है। एक तरफ जहां लोगों का आशियाना टूट रहा है तो दूसरी तरफ राजनैतिक पक्ष के ठेकेदार वहां पर अपना कारोबार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
भाजपा व शिवसेना की राज में सबसे बड़े ठेके हुए पास
उल्हासनगर शहर को निजी ठेकेदारों के हाथों बेचा गया है। उल्हासनगर में हाल ही में कचरे का ठेका रिन्यू किया गया और जीआईएस मैपिंग का करोड़ों का घोटाला सामने आया है। इतना ही नहीं स्कूल बोर्ड में भी बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है जिसकी खबर किसी को नहीं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। इसके अलावा छोटे व बड़े नालों को बनाने का ठेका जिसे दिया जाता है वो भाजपा व शिवसेना के ही ठेकेदार हैं जिनके बिल काम होने से पहले ही पास हो जाते हैं। एक ही काम के कई बार बिल बनाए जाते हैं लेकिन समाचार पत्रों को दी जानी वाली जाहिरात के बिल पास नहीं होते यह अजब कारोबार है मनपा है।
भाजपा व शिवसेना के पास है अवैध निर्माणों को बनाने वाले ठेकेदारों की फौज
जिस तरह टीम ओमी कालानी के कार्यकर्ता जो कि अवैध निर्माणों में पूरी तरह से लिप्त हैं उनकी मोटी-मोटी कमाई देखकर भाजपा व शिवसेना के भी कार्यकर्ता बनाम अवैध निर्माणों के ठेकेदारों ने बड़े-बड़े इमारतों को बनाने के ठेके लेने शुरू किए हैं। भाजपा व शिवसेना के नगरसेवक जिन्हें विकास कार्य करना चाहिए उससे ज्यादा वार्ड में कहां और कितने अवैध निर्माण करने चाहिए उसकी चिंता ज्यादा होती है।
आखिर कैसे होगा विकास
अगर राजनैतिक नेता चाहे तो शहर को समस्याओं से मुक्त कर सकते हैं लेकिन कुर्सी व सत्ता की लालच में नेता व नगरसेवक इस तरह उलझे हुए हैं कि सबको अपने विकास की ही पड़ी हुई है शहर विकास की चिंता केवल आम जनता को ही है। इस चुनाव में नोटा का इस्तेमाल कर शहरवासी नेताओं को जरूर सबक सिखाएंगे।
उल्हासनगर में 5 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,591 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 639 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,872 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.67 बताया गया है। वहीं 80 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 20, होम आयसोलेशन में 46 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,07,625 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,24,640 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 2 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 2 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,702 हो गई है। 97.06 प्रतिशत के साथ आज तक 20,094 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.27 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 57 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,19,866 पहुंच गई है। आज 191 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 189 नेगेटिव और 2 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 50,442 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 22,663 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 8 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 8 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,627 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.96 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,164 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.40 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 92 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 75,396 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 130 नेगेटिव और 8 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 58 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 58 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,42,900 तक जा पहुंची है इनमें 741 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,427 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2294 तक पहुंच गई है। 69 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 17, डोंबिवली पूर्व में 17, डोंबिवली पश्चिम में 5, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.