Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 82

कोरोना मुक्त 20,916, मृत्यु 640, कुल संख्या 21,638

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 55

कोरोना मुक्त 20,124, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,730

💥 बदलापुर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 84

कोरोना मुक्त 22,240, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,695

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 65, एक्टिव 729

कोरोना मुक्त 1,39,912, मृत्यु 2300, कुल 1,43,379

हीरो बोधा / करण बोधा
बहुसदस्यीय पैनल पद्धति के कारण वार्डों का होगा पुनर्गठन
3 से 4 माह और देरी से होंगे चुनाव!
उल्हासनगर। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के महापालिका में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली को फिर से शुरू करने के लिए एक अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए हैं. जब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक आरक्षण को फिर से लागू नहीं किया जाता है, तब तक चुनाव स्थगित करने की चाल माना जा रहा है। अब मुंबई को छोड़कर सभी महानगर पालिकाओं में तीन सदस्यीय वार्ड प्रणाली और नगर पालिकाओं में दो सदस्यीय वार्ड प्रणाली का मार्ग प्रशस्त हो गया है. हालांकि बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली के कारण वार्डों को पुनर्गठित करना होगा। इसके कारण चुनाव कराने में तीन से चार महीने की देरी हो सकती है. भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार की बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली राजनीतिक रूप से व्यवहार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार ने फडणवीस सरकार के निर्णय को रद्द कर एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली के अनुसार चुनाव कराने के लिए कानून में बदलाव किया था। तदनुसार, चुनाव आयोग ने कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, कोल्हापुर, वसई-विरार और औरंगाबाद महापालिका के एक सदस्यीय वार्ड संरचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी की थी। आयोग ने अगले साल फरवरी से अप्रैल के बीच होने वाले मुंबई और ठाणे समेत 18 महानगरपालिका चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी के तहत मनपा को एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली के अनुसार वार्ड बनाने का आदेश दिया गया था. उसी के अनुरूप वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, सत्ताधारी दल को डर था कि यदि अन्य पिछड़े वर्गों के राजनीतिक आरक्षण का समाधान किए बिना चुनाव कराए गए तो यह एक राजनीतिक नुकसान होगा।  अधिकारियों द्वारा प्राप्त एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली बड़े शहरों में भाजपा को लाभान्वित कर सकती है। राज्य सरकार ने मुंबई को छोड़कर महापालिका और नगर पालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली को फिर से शुरू करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का फैसला किया। इसके अनुसार मुंबई में एक सदस्य वार्ड, अन्य महापालिका में तीन सदस्यीय वार्ड, नगर पालिकाओं में दो सदस्य वार्ड और नगर पंचायतों में एक सदस्य वार्ड होगा.
चुनाव आगे बढ़ने की वजह..
राज्य चुनाव आयोग के माध्यम से मनपा चुनाव के लिए बहुसदस्यीय वार्ड व्यवस्था के लिए नए मॉडल वार्ड ढांचे का रफ ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने मनपाओं को निर्देश जारी किए हैं कि इस कच्चा प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया 05 अक्टूबर से शुरू की जानी चाहिए। जैसे ही मसौदा तैयार हो, आयोग को तुरंत ई-मेल द्वारा सूचित किया जाना चाहिए ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। राज्य चुनाव आयोग दिवाली के बाद इन स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली के कारण वार्डों को पुनर्गठित करना होगा। इसमें तीन से चार महीने का समय लगेगा। अप्रैल-मई तक महापालिका चुनाव होने की संभावना नहीं है।
उल्हासनगर में 9 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 9 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,638 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 640 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,916 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.66 बताया गया है। वहीं 82 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 19, होम आयसोलेशन में 44 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 8 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,24,952 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,30,810 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,730 हो गई है। 97.07 प्रतिशत के साथ आज तक 20,124 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 55 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,21,573 पहुंच गई है। आज 218 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 214 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 53,429 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 24,385 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 3 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 3 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,695 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.99 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,240 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.37 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 84 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 76,555 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 115 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 65 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 65 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,379 तक जा पहुंची है इनमें 729 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,912 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2300 तक पहुंच गई है। 91 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 3, कल्याण पश्चिम में 36, डोंबिवली पूर्व में 14, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 82

कोरोना मुक्त 20,902, मृत्यु 640, कुल संख्या 21,624

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 54

कोरोना मुक्त 20,118, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,723

💥 बदलापुर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 100

कोरोना मुक्त 22,213, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,684

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 64, एक्टिव 743

कोरोना मुक्त 1,39,744, मृत्यु 2298, कुल 1,43,223

हीरो बोधा / करण बोधा
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन जरूरी-CM
मुंबई कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद, गुरुवार को महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल फिर से खोल दिए गए हैं। नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से मुंबई और अन्य स्थानों पर मंदिरों और मस्जिदों में भक्तों की भीड़ भी देखने को मिली है। धार्मिक स्थल खोले जाने के बाद पहले दिन राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और दोनों बेटे आदित्य और तेजस के साथ सुबह करीब नौ बजे मुंबा देवी मंदिर में दर्शन पूजा करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 महामारी के ध्यान में रखते हुए पूजा स्थलों पर स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना भी सभी की जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि उन्होंने मुंबा देवी से प्रार्थना की कि वे कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि सभी पूजा स्थलों के ट्रस्टियों और पुजारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भक्त पूजा करते समय अनुशासन का पालन करें और मंदिर परिसर की बार-बार सफाई की जाए और सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। सीएम ने कहा कि हम इस संबंध में एक उदाहरण स्थापित कर सकते हैं।
मार्च में धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था
कोरोना वायरस की पहली लहर के खत्म होने के बाद, महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में धार्मिक पूजा स्थलों को फिर से खोल दिया गया था, लेकिन मार्च 2021 में राज्य में दूसरी लहर शुरू होने के बाद उन्हें फिर से लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। विपक्षी भाजपा लंबे समय से महाराष्ट्र में मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को फिर से खोलने की मांग कर रही थी। पार्टी ने अपनी मांग के समर्थन में अगस्त में महाराष्ट्र के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन भी किया था। 
पिछले महीने की थी धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने राज्य में 7 अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ फिर से खोलने की घोषणा की थी। पिछले महीने, धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री ठाकरे ने लोगों से आग्रह किया था कि वे महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सावधानी बरतें और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
शिरडी में केवल पास रखने वाले भक्तों को अनुमति
शिरडी के प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर ने उन भक्तों को प्रवेश की अनुमति दी, जो अपनी यात्रा के लिए पास लेकर गए थे, जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पास खरीदने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को रोजाना मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी।
उल्हासनगर में 8 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 8 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,624 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 640 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,902 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.66 बताया गया है। वहीं 82 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 19, होम आयसोलेशन में 45 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 3 और उल्हासनगर-5 में 2 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,17,407 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,28,249 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,723 हो गई है। 97.08 प्रतिशत के साथ आज तक 20,118 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 54 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,21,177 पहुंच गई है। आज 352 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 348 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 53,429 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 24,385 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 7 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 7 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,684 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.92 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,213 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.44 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 100 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 76,295 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 150 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 64 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 64 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,223 तक जा पहुंची है इनमें 743 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,744 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2298 तक पहुंच गई है। 53 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 10, कल्याण पश्चिम में 24, डोंबिवली पूर्व में 15, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 79

कोरोना मुक्त 20,897, मृत्यु 640, कुल संख्या 21,616

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 52

कोरोना मुक्त 20,116, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,719

💥 बदलापुर में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 102

कोरोना मुक्त 22,204, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,677

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 56, एक्टिव 732

कोरोना मुक्त 1,39,691, मृत्यु 2298, कुल 1,43,159

हीरो बोधा / करण बोधा
बकरी का किया शिकार
वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क
बदलापुर। जंगल में सड़क किनारे एक टाइगर (बाघ) के घूमने का वीडियो गत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये सीन बदलापुर बारवी डैम रोड का है, ऐसा लिखा गया है. क्या सच में ये बाघ बारवी डैम के जंगल में है? ऐसी चर्चा शहर में है. अभी खबर आई है कि बदलापुर कात्रप के जंगलों में एक चीता हो सकता है. इस चीते ने एक बकरी पर हमला करके उसे मार डाला है. बकरी के मालिक ने चीते को देखा है और वन विभाग को इसी खबर की है. वन विभाग के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया है. आसपास चीते के पैर के निशान भी वन विभाग को मिले हैं. कात्रप जंगल परिसर में रोजाना यहां के निवासी माॅर्निंग वाॅक और घूमने फिरने के लिए जाते हैं. यहां पर चीते के होने की खबर से लोग घबराए हुए हैं. इस परिसर में लोग न जाएं, ऐसा वन विभाग ने लोगों से कहा है. यहां के निवासी आदिवासियों से भी कहा गया है कि वह रात में अकेले घर से बाहर ना निकलें. छोटे बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा गया है. पालतू जानवरों की सुरक्षा पर भी ध्यान रखने को आसपास के निवासियों से कहा गया है. लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक बाघ को बताया गया है. उसकी भी जांच करके वन विभाग ने बताना चाहिए कि इस वीडियो में सत्यता कितनी है?
उल्हासनगर में 5 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,616 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 640 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,897 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.67 बताया गया है। वहीं 79 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 19, होम आयसोलेशन में 43 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,13,615 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,26,961 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 3 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 3 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,719 हो गई है। 97.08 प्रतिशत के साथ आज तक 20,116 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 57 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,20,863 पहुंच गई है। आज 251 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 248 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 51,783 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 23,329 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 13 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 13 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,677 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.91 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,204 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.44 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 102 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 76,135 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 141 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 56 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 56 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,159 तक जा पहुंची है इनमें 732 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,691 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2298 तक पहुंच गई है। 87 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 5, कल्याण पश्चिम में 30, डोंबिवली पूर्व में 8, डोंबिवली पश्चिम में 9, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

 💥 उल्हासनगर में नए मरीज 11, एक्टिव मरीज 81

कोरोना मुक्त 20,890, मृत्यु 640, कुल संख्या 21,611

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 57

कोरोना मुक्त 20,108, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,716

💥 बदलापुर में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 97

कोरोना मुक्त 22,196, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,664

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 90, एक्टिव 764

कोरोना मुक्त 1,39,604, मृत्यु 2297, कुल 1,43,103

हीरो बोधा / करण बोधा
चोरों ने लूट के इरादे से दिया घटना को अंजाम
कल्याण। डोंबिवली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है , घटना डोंबिवली के ठाकुर्ली इलाके की है। यह घटना लूट के इरादे से की गयी है, कल्याण और डोंबिवली को जोड़ने वाली 90 फुट की सड़क अपराधियों का अड्डा बन गई है, दिन में प्रेमी जोड़ों की भीड़ लगी रहती है। रात में काफी शोर होता है। डोंबिवली के शेलारनाका इलाके में रहने वाले बेचन प्रसाद चौहान और बबलू चव्हाण फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं। दोनों गांव जाने के लिए रात को कल्याण स्टेशन के लिए निकले थे। खंबलपाड़ा इलाके में जैसे ही रिक्शा पहुंचा तो कुछ लोगों ने रिक्शा को रोक लिया। दोनों को रिक्शे से बाहर निकाला गया। दोनों को रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाया गया और पीटा गया। उनमें से एक का गला काट दिया गया था। एक अन्य घायल हो गया और झाड़ी में गिर गया। यह मानकर कि वह मर चुका है, लुटेरों ने उनके पास से जो भी नकदी थी ले ली और बाहर निकल गए। दोनों के बैग और मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक के किनारे मिले थे। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष शशिकांत कांबले घायलों को लेकर तिलकनगर थाने पहुंचे। बबलू को पता भी नहीं था कि उसका दोस्त बेचन जिंदा है या मर गया है। कांबले घायल बबलू को रेलवे स्टेशन परिसर में यह देखने के लिए ले गए कि घटना कहां हुई है। बेचन का शव जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मिला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस घटना में शामिल रिक्शा चालक की भी तलाश कर रही है। बढ़ते अपराध से कल्याण डोंबिवली के नागरिक दहशत की स्थिति में हैं। इस घटना से पूरा कल्याण डोंबिवली सदमे में है। इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने की मांग की जा रही है। मांग की जा रही है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
उल्हासनगर में 11 नए मरीज1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 11 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,611 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 640 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,890 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.66 बताया गया है। वहीं 80 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 20, होम आयसोलेशन में 44 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 3, उल्हासनगर-4 में 3 और उल्हासनगर-5 में 3 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,11,267 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,25,972 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 7 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 7 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,716 हो गई है। 97.06 प्रतिशत के साथ आज तक 20,108 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.27 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 57 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,20,581 पहुंच गई है। आज 159 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 152 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 51,783 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 23,329 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 13 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 13 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,664 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.93 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,196 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.42 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 97 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 75,981 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 270 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 90 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 90 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,103 तक जा पहुंची है इनमें 764 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,604 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2297 तक पहुंच गई है। 57 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 8, कल्याण पश्चिम में 36, डोंबिवली पूर्व में 19, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 15, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.