Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 12

कोरोना मुक्त 25,736, मृत्यु 655, कुल संख्या 26,403

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 3

कोरोना मुक्त 23,855, मृत्यु 579, कुल संख्या 24,437

💥 बदलापुर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 12

कोरोना मुक्त 25,189, मृत्यु 387, कुल संख्या 25,588

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 1, एक्टिव 16

कोरोना मुक्त 1,63,507, मृत्यु 2947, कुल 1,66,473

हीरो बोधा / करण बोधा
अकेले पुणे में आए 200 से ज्यादा नए केस
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई। मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र भर में पिछले कुछ दिनों के कोरोना संक्रमण (Maharashtra Corona Update) की दर कम होती चली गई है. इस वजह से राज्य के 14 जिलों में कोरोना काल के सारे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं और ये जिले कोरोना काल से पहले की तरह से खोल दिए गए हैं. लेकिन शुक्रवार को ओमिक्रॉन से जुड़े आंकड़े (Omicron in maharashtra) ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार को राज्य में 525 नए कोरोना के केस सामने आए. ओमिक्रॉन के 200 से अधिक केस सामने आए. ये सारे ओमिक्रॉन से संक्रमित केस पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में सामने आए हैं. यानी राज्य में कोरोना के केस कम हो रहे हैं तो ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ना शुरू हो गया है. पुणे में कुल 206 ओमिक्रॉन के केस (Pune omicron cases) सामने आए हैं. 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक पिछले एक दिन में 992 लोग कोरोना से ठीक होकर घर गए. राज्य में अब तक 77 लाख 15 हजार 711 कोरोनासंक्रमित मरीज ठीक होकर घर गए हैं. राज्य में रिकवरी रेट 98.07 फीसदी है. राज्य में 525 नए कोरोना केस सामने आए और 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. मुंबई की बात करें तो यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. फिलहाल राज्य में मृत्यु दर 1.82 फीसदी है. अब तक 7 करोड़ 81 लाख 38 हजार 182 लोगों की लैब में कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है. इनमें से 78 लाख 67 हजार 916 (10.07 फीसदी) सैंपल पॉजिटिव पाए गए. फिलहाल राज्य में 28 हजार 878 लोग होम क्वारंटाइन हैं. इसी तरह 595 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में हैं. 
पुणे ने दिया महाराष्ट्र को फिर एक बड़ा थ्रेट, ओमिक्रॉन के आए 206 नए केस
पिछले एक दिन में ओमिक्रॉन के 206 नए केस दर्ज हुए हैं. ये सारे केस पुणे महानगरपालिका क्षेत्र से सामने आए हैं. इनमें से 146 केस बी.जे.मेडिकल कॉलेज और 60 केस राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला  पुणे में दर्ज हुए  हैं. अब तक महाराष्ट्र में 5211 ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 4629 मरीज की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया है. अब तक कुल 9382 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए. इनमें से 8944 की रिपोर्ट सामने आई.  438 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. 
मुंबई में कोरोना से जीरो मौत, 78 नए केस और 127 मरीज ठीक होने की रिपोर्ट
इस बीच मुंबई की बात करें तो पिछले एक दिन में मुंबई में 78 नए कोरोना केस सामने आए हैं. 127 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. मुंबई में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख 36 हजार 634 है. इस तरह मुंबई में रिकवरी रेट फिलहाल 98 फीसदी है. इस वक्त कुल 600 ऐक्टिव पेशेंट मुंबई में हैं. पिछले 24 घंटे से मुंबई में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.
उल्हासनगर में 0 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 0 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,403 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 655 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,736 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.47 बताया गया है। वहीं 12 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 0, होम आयसोलेशन में 11 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 52,367 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,417 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,85,904 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,19,078 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 23,575 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 0 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 0 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,437 हो गई है। 96.61 प्रतिशत के साथ आज तक 23,855 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.01 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 3 हैं। मृतकों की कुल संख्या 579 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,47,800 पहुंच गई है। आज 78 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 78 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,82,614 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 1 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 1 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,589 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 387 हो गई है। यहां पर 98.42 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,189 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 12 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 95,394 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 44 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 1 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 1 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,473 तक जा पहुंची है इनमें 16 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,63,507 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2947 तक पहुंच गई है। 3 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 1, कल्याण पश्चिम में 0, डोंबिवली पूर्व में 0, डोंबिवली पश्चिम में 0, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 15

कोरोना मुक्त 25,730, मृत्यु 655, कुल संख्या 26,400

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 4

कोरोना मुक्त 23,854, मृत्यु 579, कुल संख्या 24,437

💥 बदलापुर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 12

कोरोना मुक्त 25,189, मृत्यु 387, कुल संख्या 25,588

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 4, एक्टिव 44

कोरोना मुक्त 1,63,478, मृत्यु 2947, कुल 1,66,472

हीरो बोधा / करण बोधा
दो करोड़ नकद और डेढ़ करोड़ के गहने जब्त
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बृहणमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ ठेकेदारों, एक प्रमुख व्यक्ति और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी की. इसमें दो करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और डेढ़ करोड़ मूल्य के गहने जब्त किए हैं. विभाग ने आज जारी बयान में कहा कि बीती 25 फरवरी को यह कार्रवाई की गई थी. यह छोपमारी 35 परिसरों पर की गई. छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और लूज पेपर जब्त किए गए हैं. इन साक्ष्यों से स्पष्ट पता चलता है कि इन ठेकेदारों और एक प्रमुख व्यक्ति के बीच सांठगांठ थी. इस दौरान तीन दर्जन ऐसी अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनका मूल्य 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है. ये संपत्तियां इन ठेकेदारों, के नाम पर हैं या उनके सहयोगियों के नाम हैं या बेनामी है. 
200 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय ठेकेदारों ने छुपाई
छानबीन में यह भी पता चला है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन हुआ और इसमें विदेशी क्षेत्र की अवैध धनराशि का भी उपयोग किया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन ठेकेदारों ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय को छुपाई हुई है.
NCP नेता नवाब मलिक को नहीं मिली राहत
विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है. दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक की हिरासत आज खत्म हो रही थी. स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 8 दिनों की ईडी हिरासत में भेजा था. वहीं, नवाब मलिक ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए. मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. जिस पर हाई कोर्ट में 7 मार्च को सुनवाई होगी. 
बॉम्बे हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान ईडी ने नवाब मलिक की याचिका पर जवाब देने के लिए कोर्ट से वक्त मांगा. कोर्ट ने ईडी को 7 मार्च तक का समय दिया है. अब हाई कोर्ट में सात मार्च को सुनवाई होगी. मलिक ने सोमवार को बॉम्बे हाइ कोर्ट में याचिका दायर करते हुए यह दावा किया था कि उन पर ईडी की कार्रवाई राजनीतिक कारणों से हुई है. नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के कुर्ला स्थित मुनिरा प्लंबर की 300 करोड़ रुपए की जमीन 30 लाख रुपए में खरीदी थी और उसमें भी पेमेंट 20 लाख रुपए का किया गया था.
उल्हासनगर में 1 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 1 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,400 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 655 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,730 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.46 बताया गया है। वहीं 15 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 0, होम आयसोलेशन में 15 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 50,009 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,414 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,84,439 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,18,551 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 23,242 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 0 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 0 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,437 हो गई है। 96.61 प्रतिशत के साथ आज तक 23,854 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.01 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 4 हैं। मृतकों की कुल संख्या 579 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,47,654 पहुंच गई है। आज 83 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 83 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,81,481 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 1 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 1 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,589 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 387 हो गई है। यहां पर 98.42 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,189 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 12 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 95,394 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 44 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 4 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,472 तक जा पहुंची है इनमें 44 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,63,478 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2947 तक पहुंच गई है। 16 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 1, कल्याण पश्चिम में 2, डोंबिवली पूर्व में 1, डोंबिवली पश्चिम में 0, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 16

कोरोना मुक्त 25,728, मृत्यु 655, कुल संख्या 26,399

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 5

कोरोना मुक्त 23,853, मृत्यु 579, कुल संख्या 24,437

💥 बदलापुर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 11

कोरोना मुक्त 25,189, मृत्यु 387, कुल संख्या 25,587

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 3, एक्टिव 56

कोरोना मुक्त 1,63,462, मृत्यु 2947, कुल 1,66,468

हीरो बोधा / करण बोधा
पुणे में हुआ दर्दनाक हादसा
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
पुणे। पुणे से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. लोनी कालभोर इलाके में शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान बुधवार (2 मार्च) को 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. चार मजदूर एक कदमवाक बस्ती में जय मल्हार कृपा सोसाइटी के ड्रेनेज की सफाई के लिए आए हुए थे. सोसाइटी की ड्रेनेज लाइन का काम करते हुए तीन मजदूर चेंबर के अंदर उतरे हुए थे. अंदर ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई. इसके बाद अपने साथी को बाहर निकालने के चक्कर में चौथे मजदूर की भी टंकी में उतरने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम के साथ-साथ लोणी कालभोर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने चारों शवों को चेंबर से बाहर निकाल लिया है. मरने वाले मजदूरों के नाम सिकंदर पोपट कस्बे, पद्माकर मारुति वाघमारे, कृष्णा दत्ता जाधव, रुपेश कांबले है. 
साथी को बचाने में गई जान, यह कैसा काम जिसमें सुरक्षा का नहीं कोई इंतजाम
पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक पुणे के लोणी कालभोर इलाके में प्यासा होटल के पीछे जय मल्हार कृपा सोसाइटी की इमारत की शौचालय की टंकी का काम शुरू था. इस काम के लिए सिकंदर पोपट कस्बे, पद्माकर मारुति वाघमारे, कृष्णा दत्ता जाधव और रुपेश कांबले नाम के चारों मजदूर आए हुए थे. पहले इन चारों में से एक शख्स नीचे उतरा. इसके बाद बाकी दो भी पीछे-पीछे नीचे उतरे. इन तीनों का दम घुटने लगा तो इन्हें बचाने चौथा शख्स भी अंदर चला गया. इस तरह से इन चारों मजदूरों की दर्दानाक मौत हो गई. 
मजदूरों की मौत से इलाके में खौफ
इस घटना से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. फायर ब्रिगेड की टीम ने शवों को बाहर निकाल लिया है. लेकिन अफसोस की बात यह है कि चारों मजदूरों में से एक की भी जान नहीं बचाई जा सकी है. सेप्टी टैंक की सफाई का यह काम ना सिर्फ गंदगी की सफाई करने वाला मुश्किल काम है, बल्कि कितना जोखिम से भरा है, यह भी इन मजदूरों की दर्दनाक मौत से समझ आता है.
उल्हासनगर में 1 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 1 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,399 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 655 हो गई है। आज 1 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,728 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.46 बताया गया है। वहीं 16 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 0, होम आयसोलेशन में 16 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 47,660 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,413 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,83,152 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,18,115 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 22,637 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 0 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 0 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,437 हो गई है। 96.61 प्रतिशत के साथ आज तक 23,853 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.02 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 5 हैं। मृतकों की कुल संख्या 579 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,47,571 पहुंच गई है। आज 91 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 91 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,81,152 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 0 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 0 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,588 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 387 हो गई है। यहां पर 98.42 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,189 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 11 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 95,394 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 44 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 3 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,468 तक जा पहुंची है इनमें 56 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,63,462 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2947 तक पहुंच गई है। 22 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 1, कल्याण पश्चिम में 2, डोंबिवली पूर्व में 0, डोंबिवली पश्चिम में 0, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.