Latest Post

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 93

कोरोना मुक्त 11,320, मृत्यु 371, कुल संख्या 11,784

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 103
कोरोना मुक्त 8332, मृत्यु 315, कुल संख्या 8750

🔺 बदलापुर में नए मरीज 32, एक्टिव मरीज 144
कोरोना मुक्त 9512, मृत्यु 126, कुल संख्या 9782

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 165, एक्टिव 1284
कोरोना मुक्त 59,905, मृत्यु 1162, कुल संख्या 62,351
हीरो बोधा / करण बोधा / अनिल कटेजा
1 जख्मी आरोपी युवक गिरफ्तार
कल्याण। कल्याण पश्चिम खडकपाडा पुलिस की हद में  शादी से पहले हल्दी समारोह में  चल रहे तेज डीजे की आवाज का फायदा उठाकर एक युवक द्वारा  समारोह में गोली चलाकर अपनी चाची  की हत्या करने और  उसे बचाने आयी अपनी  मां पर भी गोली चलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है । इस हत्याकांड की घटना को पहले लूटपाट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह किया गया, लेकिन आरोपी युवक पवन महात्रे (21) को गिरफ्तार कर पुलिस ने हकीकत का पता किया तो यह  अनैतिक संबंध के चलते हत्या होने की बात पुलिस द्वारा बतायी जा रही, खडकपाडा पुलिस आगे की जांच पडताल कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब साडे 11 बजे कल्याण पश्चिम खडकपाडा पुलिस की हद में आने वाले सापर्डे गांव में तुसार घोडे की शादी से पहले हल्दी समारोह चल रहा था,उसमें बज रहे डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाते हुए पवन महात्रे (21) ने अपनी चाची सुवर्णा महात्रे (36) पर किसी बात पर विवाद होने के बाद गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई और उससे बचाने आयी अपनी खुद की मां भारती महात्रे (40) पर भी गोली चला दी जिससे उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई, इस वारदात को पहले लूटपाट की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह किया गया लेकिन आरोपी युवक पवन महात्रे को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला कि आरोपी युवक का अपनी चाची सुवर्णा से अनैतिक संबंध था और किसी विवाद पर गुस्सा होकर पवन ने चाची  पर गोली चला दी और उसे बचाने आयी अपनी मां भारती महात्रे  पर भी गोली चला दी जिसमें उसकी चाची की मौत हो गई और उसकी घायल हुई मां अस्पताल में भर्ती हैं जहां उसका उपचार चालू  हैं, गुरुनाथ घोडे की शिकायत पर धारा 302 व 307 के तहत मामला दर्ज करके खडकपाडा पुलिस आगे की जांच पडताल कर रही हैं।  आरोपी पवन महात्रे  को न्यायालय ने 26 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है और खडकपाडा पुलिस आगे की जांच पडताल कर रही हैं। 

24 घंटे में 80 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेजी आने लगी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में  8,807 नए मामले सामने आए हैं। 80 लोगों की मौत भी हुई है। 2772 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा, मुंबई में 1,167 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में कुल कोरोना के केस बढ़कर 21,21,119 हो गए हैं। इसमें से 20,08,623 लोग रिकवर भी हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 59,358 है, जबकि कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,937 हो गया है।

वहीं, राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों और स्थानीय निकायों के आयुक्तों से जांच में तेजी लाने को कहा है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि बैठक में राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। राज्य में पिछले दो सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 60,000 नमूनों की जांच की जा रही है। मलिक ने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे अतिसक्रियता से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाएं।

इससे पहले, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई थी, जबकि 51 संक्रमितों की मौत हुई। अकोला मंडल में मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि सोमवार को 5210 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 6218 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 21,12,312 हो गए। राज्य में 10 फरवरी के बाद दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 

उल्हासनगर में आज 7 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 14 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,784 हो गई है। मृतकों की संख्या 371 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,320 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.06 बताया गया है। वहीं 93 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 17, होम आयसोलेशन में 33 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 23 फरवरी को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 102 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व दूसरे चरण हेतु 23 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 36 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है व दूसरे चरण हेतु 12 लोगों को वैक्सीन लगाई गई अब तक कुल 2839 व दूसरे चरण में 471 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है। उल्हासनगर मनपा प्रशासन द्वारा भी कोरोना पर सख्ती के दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसमें मास्क अनिवार्य किया गया है।
अंबरनाथ में 8332 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 19 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8750 हो गई है। 95.22 प्रतिशत के साथ आज तक 8332 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.18 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 103 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 16 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 42,123 पहुंच गई है। आज 122 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 103 नेगेटिव और 19 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 32 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 32 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9782 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों का 1.28 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 126 हो गई है। यहां पर 97.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9512 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.47 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 144 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 18,963 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 50 नेगेटिव और 32 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 165 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 165 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62,351 तक जा पहुची है इनमें 1284 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 59,905 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1162 तक पहुंच गई है। 98 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 30, कल्याण पश्चिम में 42, डोंबिवली पूर्व में 57, डोंबिवली पश्चिम में 27, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 86

कोरोना मुक्त 11,313, मृत्यु 371, कुल संख्या 11,770

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 92
कोरोना मुक्त 8316, मृत्यु 315, कुल संख्या 8731

🔺 बदलापुर में नए मरीज 32, एक्टिव मरीज 134
कोरोना मुक्त 9491, मृत्यु 125, कुल संख्या 9750

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 102, एक्टिव 1219
कोरोना मुक्त 59,807, मृत्यु 1160, कुल संख्या 62,186
हीरो बोधा / करण बोधा
शहर में होटलें 11 बजे तक ही खुली रहेंगी
उल्हासनगर। महाराष्ट्र राज्य में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए उल्हासनगर शहर में महानगरपालिका प्रशासन व पुलिस सख्त हो गई है। कोरोनाकाल में ही दुकानों को सुबह 9 से रात 9 बजे तक ही अनुमति थी लेकिन कोरोना की रफ्तार कम होते देख शहर में व्यापारियों ने देर रात तक अपनी दुकानों को खुला रखा लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर के चलते पुलिस व मनपा प्रशासन सख्ती करते हुए अब रोजाना रात 9 बजे तक शहर की सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने पत्रकारों से कहा है कि अगर रात 9 बजे के बाद किसी की दुकान खुली रही तो उन्हें पहली बार में 2 हजार दंड, दूसरी बार में 5 हजार दंड और तीसरी बार में दुकान को सील कर दुकानदार पर गुन्हा दाखिल किया जाएगा। वहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि शहर की सभी होटलों को रात 11 बजे तक बंद करना है अन्यथा उपरोक्त कार्रवाई उनपर भी होगी। शासन के नियमानुसार विवाह समारोह में केवल 50 लोग मौजूद होने चाहिए और वहां पर मास्क अनिवार्य है और सैनेटाईजर व सामाजिक दूरी अनिवार्य है अन्यथा हाॅल मालिक पर इसका उल्लंघन करने पर पहली बार में 20 हजार दंड व दूसरी बार में गुन्हा दाखिल और तीसरा बार में हाल सील किया जाएगा। उल्हासनगर पुलिस थाने के इंचार्ज ने कहा है कि शहर में कलम 144 लागू हो चुका है और शहरवासी शासन के नियमों का पालन करें। 
उल्हासनगर में आज 5 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 12 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,770 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 371 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,313 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.12 बताया गया है। वहीं 86 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 15, होम आयसोलेशन में 29 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 22 फरवरी को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 131 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व दूसरे चरण हेतु 48 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 56 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है व दूसरे चरण हेतु 19 लोगों को वैक्सीन लगाई गई अब तक कुल 2818 व दूसरे चरण में 391 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है। उल्हासनगर मनपा प्रशासन द्वारा भी कोरोना पर सख्ती के दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसमें मास्क अनिवार्य किया गया है।
अंबरनाथ में 8316 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 16 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8731 हो गई है। 95.34 प्रतिशत के साथ आज तक 8316 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.05 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 92 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 15 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 41,988 पहुंच गई है। आज 109 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 93 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 32 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 32 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9750 हो गई है। मृतकों का 1.28 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 125 हो गई है।यहां पर 97.34 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9491 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.37 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 134 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 18,879 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 36 नेगेटिव और 32 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 102 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 102 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62,186 तक जा पहुची है इनमें 1219 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 59,807 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1160 तक पहुंच गई है। 67 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 18, कल्याण पश्चिम में 31, डोंबिवली पूर्व में 33, डोंबिवली पश्चिम में 14, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 80

कोरोना मुक्त 11,308, मृत्यु 370, कुल संख्या 11,758

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 84
कोरोना मुक्त 8316, मृत्यु 315, कुल संख्या 8715

🔺 बदलापुर में नए मरीज 35, एक्टिव मरीज 123
कोरोना मुक्त 9470, मृत्यु 125, कुल संख्या 9718

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 132, एक्टिव 1185
कोरोना मुक्त 59,740, मृत्यु 1159, कुल संख्या 62,084
हीरो बोधा / करण बोधा

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों ने जनता और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में पहले ही कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया जा चुका है और अब नागपुर में सख्त नियम जारी किए हैं। संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि नागपुर जिले में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास 7 मार्च तक बंद रहेंगे, सप्ताहांत पर मुख्य बाजार भी बंद रहेंगे। होटल, रेस्तरां 50% की क्षमता पर खुलने वाले हैं 25 फरवरी के बाद 7 मार्च तक मैरिज हॉल को बंद कर दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी लोगों से मास्क पहनने और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। ऐसा न करने पर वह कठोर कदम उठा सकते हैं। अमरावती जिले में प्रशासन ने 22 फरवरी को रात 8 बजे से 1 मार्च तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू 1 मार्च को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। इस कर्फ्यू के दौरान बेहद सख्ती रहेगी और जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेंगे। राशन, सब्जी, फल और दूध आदि जरूरी चीजें बेचने वाली दुकानें भी सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी। पुणे, नागपुर और मुंबई जैसे अहम शहरों में एक बार फिर से कोरोना सिर उठाने लगा है। तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगले 8 दिन अहम रहने वाले हैं। यदि लोगों ने लापरवाही बंद नहीं की और कोरोना के मामलों में यूं ही इजाफा होता रहा तो फिर लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। इन दोनों राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य भी चिंता की वजह बने हुए हैं।
उल्हासनगर में आज 6 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,758 हो गई है। मृतकों की संख्या 370 हो गई है। आज 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,308 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.17 बताया गया है। वहीं 80 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 11, होम आयसोलेशन में 23 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 21 फरवरी को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 122 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व दूसरे चरण हेतु 112 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 16 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है व दूसरे चरण हेतु 10 लोगों को वैक्सीन लगाई गई अब तक कुल 2698 व दूसरे चरण में 324 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है। उल्हासनगर मनपा प्रशासन द्वारा भी कोरोना पर सख्ती के दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसमें मास्क अनिवार्य किया गया है।
अंबरनाथ में 8316 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8715 हो गई है। आज शहर पूर्व में 10 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.42 प्रतिशत के साथ आज तक 8316 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.96 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 84 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 16 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 41,864 पहुंच गई है। आज 92 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 78 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 35 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 35 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9718 हो गई है। मृतकों का 1.28 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 125 हो गई है।यहां पर 97.44 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9470 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 123 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 18,811 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 40 नेगेटिव और 35 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 132 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 132 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62,084 तक जा पहुची है इनमें 1185 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 59,740 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1159 तक पहुंच गई है। 63 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 20, कल्याण पश्चिम में 32, डोंबिवली पूर्व में 51, डोंबिवली पश्चिम में 22, मांडा टिटवाला में 7, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 





Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.