Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 27

कोरोना मुक्त 21,170, मृत्यु 646, कुल संख्या 21,843

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 41

कोरोना मुक्त 20,363, मृत्यु 557, कुल संख्या 20,964

💥 बदलापुर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 32

कोरोना मुक्त 22,522, मृत्यु 377, कुल संख्या 22,931

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 21, एक्टिव 234

कोरोना मुक्त 1,41,873, मृत्यु 2332, कुल 1,44,911

हीरो बोधा / करण बोधा
औरंगाबाद प्रशासन का बड़ा फैसला
औरंगाबाद कोरोनारोधी वैक्सीनेशन मुहिम को तेज करने के लिए देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता बढ़ाने के लिए सलमान खान जैसे बड़े स्टार से वैक्सीनेशन करवाने की अपील करवाई जा रही है. कई ठिकानों में कठोर नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है. औरंगाबाद जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने वैक्सीनेशन की मुहिम को रफ्तारा देने के लिए एक ‘हट के’ रास्ता चुना है. उन्होंने अपने जिले में  ‘नो वैक्सीन, नो दारू’ का आदेश दिया है. यानी जिन शराबियों ने वैक्सीन नहीं ली है, अब से उन्हें दारू नहीं मिलेगी. जिलाधिकारी चव्हाण द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक शराब की सभी दुकानों, वाइन/बीयर शॉप, देशी दारू की दुकानें, FL3 धारक मद्य बिक्री के ठिकानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कंप्लीट होना जरूरी है. यानी उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोस  ली हो, यह जरूरी है. इसके अलावा ग्राहकों के लिए भी इससे जुड़ा एक सख्त नियम है. वैक्सीन की कम से कम  एक डोज ले चुके ग्राहकों को ही शराब बेची जा सकेगी, वरना घर लौटा दिया जाएगा. 
वैक्सीनेशन नहीं करवाया तो पेट्रोल-डीजल भी नहीं मिलेगा
इसके अलावा अब से होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय, ढाबा और अन्य खाद्य सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए भी वैक्सीनेशन कंप्लीट होने की शर्त लगाई गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, वे पेट्रोल-डीजल भी नहीं ले पाएंगे. जिलाधिकारी सुनील चव्हाण का दावा है कि इससे वैक्सीनेशन की मुहिम में रफ्तार आएगी.
फिलहाल महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन की स्थिति
बता दें कि सबसे तेज वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र देश में दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है. उत्तर प्रदेश में अब तक 15 करोड़ साढ़े 9 लाख के करीब लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. महाराष्ट्र में अब तक 10 करोड़ साढ़े 81 लाख के करीब लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. प्रति दिन सर्वाधिक वैक्सीनेशन के औसत के मामले में भी महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम के तहत अब वैक्सीनेशन की मुहिम को और तेज करने की कोशिश की जा रही है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अब 11 से 18 साल के बच्चों के लिए पहली डोज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर डोज तेजी से देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है. क्योंकि स्कूल खुलने के 21 दिनों के भीतर 1100 से अधिक बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. फिलहाल कोरोना संक्रमण कम है, कोरोना  के मरीजों की तादाद कम होने से स्वास्थ्य विभाग पर दबाव थोड़ा कम हुआ है. इसलिए वैक्सीनेशन मुहिम के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवाएं लेकर वैक्सीनेशन मुहिम की रफ्तार तेज की जा सकती है. इससे कोरोना की तीसरी लहर अगर आई तो उसके असर को कम से कम किया जा सके.
उल्हासनगर में 0 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 0 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,843 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 646 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,170 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.92 बताया गया है। वहीं 27 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 3, होम आयसोलेशन में 19 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,21,844 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,61,645 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 1 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 1 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,964 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,363 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 41 हैं। मृतकों की कुल संख्या 557 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,28,258 पहुंच गई है। आज 144 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 143 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 74,581 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 45,106 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 8 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 8 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,931 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 377 हो गई है। यहां पर 98.21 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,522 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 32 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 82,233 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 83 नेगेटिव और 8 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 21 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,911 तक जा पहुंची है इनमें 234 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,41,873 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2332 तक पहुंच गई है। 31 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 6, कल्याण पश्चिम में 9, डोंबिवली पूर्व में 4, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 29

कोरोना मुक्त 21,168, मृत्यु 646, कुल संख्या 21,843

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 41

कोरोना मुक्त 20,360, मृत्यु 557, कुल संख्या 20,964

💥 बदलापुर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 28

कोरोना मुक्त 22,518, मृत्यु 377, कुल संख्या 22,923

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 21, एक्टिव 244

कोरोना मुक्त 1,41,842, मृत्यु 2332, कुल 1,44,890

हीरो बोधा / करण बोधा
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने चिंता जताई
मुंबई कोरोनारोधी वैक्सीनेशन को लेकर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आज एक अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि कोविड के खतरे को देखते हुए छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन तत्काल शुरू किए जाने की ज़रूरत है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके वरिष्ठ नागरिकों को भी बूस्टर डोज दिए जाने की ज़रूरत है. वे यह भी कह रहे थे कि उन्होंंने इस बारे में अपनी चिंता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के सामने भी दोहराई है. राज्य में कोविड की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. कोरोना की दूसरी लहर का असर काफी कम हो गया है. औसत कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज़ 600 से कम है. इसके बावजूद कोरोना की तीसरी लहर का डर बना हुआ है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आज वैक्सीनेशन को लेकर कोई बड़ा कदम उठाए जाने का स्पष्ट संकेत दिया. स्वास्थ्य मंत्री का ज्यादा जोर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के वैक्सीनेशन पर है. 
11 से 18 साल की उम्र के 1 हजार 711 बच्चों को कोरोना
राज्य में स्कूल खुले हुए अभी 20 दिन ही हुए हैं. लेकिन इस बीच आपस में संपर्क बढ़ने की वजह से 11 से 18 साल की उम्र के 1 हजार 711 बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. हालांकि इन बच्चों में कोरोना के सौम्य लक्षण पाए गए हैं. लेकिन ये स्प्रेडर का काम कर सकते हैं. इस वजह से सतर्कता और सावधानी बरतनी जरूरी है. साथ ही बच्चों का वैक्सीनेशन तेज गति से किया जाना जरूरी है. राजेश टोपे ने कहा कि राज्य के टास्क फोर्स के विशेषज्ञों की भी यही राय है.
पहली से चौथी कक्षा के लिए स्कूल खोलने का अंतिम निर्णय सीएम लेंगे
राजेश टोपे ने कहा कि, ‘दिवाली के बाद स्कूलों में लगभग सभी वर्ग की कक्षाएं शुरू करने की मांग की जा रही है. इसको ध्यान में रखते हुए पहली से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है. लेकिन आखिरी फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे.’ राज्य में चिकनगुनिया का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है. इसको लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे संबंधित उपायों और योजनाओं को अमल में लाने का आदेश स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संस्थाओं को दे दिया गया है.
उल्हासनगर में 0 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 0 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,843 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 646 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,168 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.91 बताया गया है। वहीं 29 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 4, होम आयसोलेशन में 25 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,19,674 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,60,970 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,964 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,360 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 41 हैं। मृतकों की कुल संख्या 557 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,28,115 पहुंच गई है। आज 115 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 111 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 74,581 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 45,106 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 0 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 0 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,923 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 377 हो गई है। यहां पर 98.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,518 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 28 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 82,142 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 84 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 21 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,890 तक जा पहुंची है इनमें 244 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,41,842 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2332 तक पहुंच गई है। 28 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 3, कल्याण पश्चिम में 6, डोंबिवली पूर्व में 7, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 32

कोरोना मुक्त 21,165, मृत्यु 646, कुल संख्या 21,843

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 49

कोरोना मुक्त 20,354, मृत्यु 557, कुल संख्या 20,960

💥 बदलापुर में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 28

कोरोना मुक्त 22,518, मृत्यु 377, कुल संख्या 22,923

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 15, एक्टिव 251

कोरोना मुक्त 1,41,814, मृत्यु 2332, कुल 1,44,869

हीरो बोधा / करण बोधा
सर्जरी के बाद हो रही फिजियोथेरेपी
मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इस महीने की शुरुआत में यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में सफल 'सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी' के बाद फिजियोथेरेपी की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की स्थिति वर्तमान में ''बहुत स्थिर'' है और उन्हें उचित समय पर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सीएमओ ने एक बयान में कहा, ''मुख्यमंत्री की रीढ़ की सफल सर्जरी हुई है और एच एन रिलायंस अस्पताल में उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। सीएमओ ने कहा कि उनकी स्थिति वर्तमान में बहुत स्थिर है और उन्हें तय समय में छुट्टी मिल जाएगी। इससे पहले रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे से फोन पर बात की थी। इस दौरान राजनाथ सिंह ने ठाकरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। गौरतलब है कि सीएम ठाकरे रीढ़ की हड्डी में रक्त के थक्के जमने की वजह से डॉक्टर्स को उनकी एक बार फिर से सर्जरी करनी पड़ी। जिससे रक्त के थक्के हटाए जा सकें। सीएम उद्धव ठाकरे की दूसरी सर्जरी गुरुवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की 18वीं मंजिल पर एक विशेष ऑपरेटिंग थियेटर में की गई। उनकी नई सर्जरी शिवसेना प्रमुख की स्पाइन सर्जर डॉ. शेखर भोजराज और हार्ट डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. अजीत देसाई के नेतृत्व में हुई। बता दें की सीएम उद्धव ठाकरे कई दिनों से गर्दन और पीठ के दर्द से जूझ रहे थे।
उल्हासनगर में 4 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 4 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,843 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 646 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,165 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.90 बताया गया है। वहीं 32 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 5, होम आयसोलेशन में 24 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 2, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,17,479 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,60,173 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 1 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 1 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,960 हो गई है। 97.10 प्रतिशत के साथ आज तक 20,354 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.23 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 49 हैं। मृतकों की कुल संख्या 557 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,28,001 पहुंच गई है। आज 77 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 76 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 74,581 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 45,106 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 4 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 4 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,923 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 377 हो गई है। यहां पर 98.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,518 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 28 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 82,058 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 137 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 15 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,869 तक जा पहुंची है इनमें 251 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,41,814 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2332 तक पहुंच गई है। 23 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 2, कल्याण पश्चिम में 5, डोंबिवली पूर्व में 3, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.