🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 05, एक्टिव मरीज 399
कोरोना मुक्त 10,398, मृत्यु 359, कुल संख्या 11,156
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 128
कोरोना मुक्त 7664, मृत्यु 294, कुल संख्या 8086
🔺 बदलापुर में नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 150
कोरोना मुक्त 8193, मृत्यु 110, कुल संख्या 8453
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 108, एक्टिव 1357
कोरोना मुक्त 53,313, मृत्यु 1081, कुल संख्या 55,751
अंबरनाथ। अंबरनाथ में एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार की रात में लोकल ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ही शहर पश्चिम के खुंटवली निवासी है। प्रेमी का नाम योगेश बेडांरी (३०) है तो प्रेमिका का नाम दिप्ती (२३) (नाम बदला हुआ) है। दोनों अपने घ से पैदल निकल कर मोरीवली गांव से होकर रेलवे डाऊन ट्रैक खंबा नं. १६/२५ के पास सामने से आती हुई ट्रेन के नीचे एक साथ कूद गये। ये घटना शुक्रवार रात ८.३० बजे की है। ऐसा रेलवे की तरफ से बताया गया है। प्रेमी योगेश ने आत्महत्या से पूर्व अपना स्वत: का फोटो डालकर अपने वाट्स अप स्टेटस पर स्वत: को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी है और वीडियो डाला है जिसमें ये कहा गया है कि अभी मैं कभी नहीं आऊंगा। कैसी है ये अनहोनी। हर आंख हुई नम। छोड़ गया सोनू कैसे जिएंगे हम? ये वीडियो बता रह है कि योगेश अपने प्यार को लेकर कितना खुश था, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसके दोनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार भी थे। शुक्रवार रात में दोनों के शव को उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया था। शनिवार सुबह में दोनों का अंतिम संस्कार अंबरनाथ के श्मशानभूमि में किया गया।
उल्हासनगर में आज 06 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 05 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,156 हो गई है। मृतकों की संख्या 359 हो गई है। आज 06 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,398 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.21 बताया गया है। वहीं 399 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 174, होम आयसोलेशन में 158 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में अब तक 7664 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 16 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8086 हो गई है। आज शहर पूर्व में 7 और पश्चिम में 9 रोगी मिले हैं। 94.78 प्रतिशत के साथ आज तक 7664 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.58 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 128 हैं। मृतकों की कुल संख्या 294 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 10 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 34,296 पहुंच गई है। आज 139 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 123 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 22 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 22 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8453 हो गई है। मृतकों का 1.30 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 110 है। यहां पर 96.92 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8193 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.77 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 150 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,430 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 14 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 108 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 108 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 55,751 तक जा पहुची है इनमें 1357 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 53,313 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1081 तक पहुंच गई है। 130 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 14, कल्याण पश्चिम में 38, डोंबिवली पूर्व में 32, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 4, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal