"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

महाराष्ट्र के सभी शहरी इलाकों में कलसे नाईट कर्फ्यू, उल्हासनगर में नए मरीज 09, एक्टिव 319, अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव 102

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 09एक्टिव मरीज 319

कोरोना मुक्त 10,558, मृत्यु 360, कुल संख्या 11,237

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 102
कोरोना मुक्त 7764मृत्यु 297, कुल संख्या 8163

🔺 बदलापुर में नए मरीज 27एक्टिव मरीज 146
कोरोना मुक्त 8418, मृत्यु 113, कुल संख्या 8677

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 067, एक्टिव 1096
कोरोना मुक्त 54,339, मृत्यु 1090, कुल संख्या 56,525
युसूफ शेख / हीरो बोधा
22 दिसंबर से 5 जनवरी तक 
रात 11 से सुबह 6 बजे तक
क्रिसमस व नया वर्ष होगा फीका
मुंबई। महाराष्ट्र में क्रिसमस और नववर्ष का उत्साह इस बार फीका रहेगा क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने शहरी इलाकों महानगरपालिका क्षेत्रों में 22 दिसंबर से 5 जनवरी 2021 तक नाईट कर्फ्यू रोजाना रात 11 से सुबह 6 बजे तक लगाने की घोषणा कर दी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए खतरे ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. आने वाले खतरे और त्योहारी मौसम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात का कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया है. राज्य में 5 जनवरी तक के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने यूरोपीय देश या मध्य एशिया से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है. 25 दिसंबर को क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार पहले से ही अलर्ट पर है. हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे किसी भी तरह के कर्फ्यू और लॉकडाउन से मना करते रहे हैं, लेकिन अचानक कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए सरकार को रात में कर्फ्यू का फैसला लेना पड़ा। उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य के कई बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने की घोषणा कर दी है। राज्य की सभी महानगरपालिकाओं में 5 जनवरी तक रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। 
उल्हासनगर में आज 09 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 09 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,237 हो गई है। मृतकों की संख्या 360 हो गई है। आज 09 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,558 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.96 बताया गया है। वहीं 319 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 143, होम आयसोलेशन में 136 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7764 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8163 हो गई है। आज शहर पूर्व में 10 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.11 प्रतिशत के साथ आज तक 7764 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.24 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 102 हैं। मृतकों की कुल संख्या 297 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 10 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,225 पहुंच गई है। आज 61 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 47 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 27 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 27 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8677 हो गई है। मृतकों का 1.30 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 113 है। यहां पर 97.01 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8418 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.68 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 146 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,878 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 14 नेगेटिव और 27 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 067 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 067 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56,525 तक जा पहुची है इनमें 1096 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,339 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1090 तक पहुंच गई है। 112 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 16, कल्याण पश्चिम में 17, डोंबिवली पूर्व में 23, डोंबिवली पश्चिम में 09, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.