January 2021

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 05एक्टिव मरीज 78

कोरोना मुक्त 11,170, मृत्यु 367, कुल संख्या 11,615

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 06, एक्टिव मरीज 74
कोरोना मुक्त 8176मृत्यु 312, कुल संख्या 8562

🔺 बदलापुर में नए मरीज 18एक्टिव मरीज 139
कोरोना मुक्त 9097, मृत्यु 123, कुल संख्या 9359

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 64, एक्टिव 754
कोरोना मुक्त 58,200, मृत्यु 1139, कुल संख्या 60,093
युसूफ शेख / हीरो बोधा
प्रक्रिया बिना पानी नदी में छोड़ रहे थे कारखाने
कारखाना चलाने वाले नेताओं पर कब कार्रवाई?
अंबरनाथ। अंबरनाथ शहर में एमपीसीबी और नपा प्रशासन ने पांच जीन्स कारखानों पर कार्रवाई की है। इन कारखानों से किसी भी प्रक्रिया ना करते हुए केमिकल युक्त पानी नदी में डाला जा रहा था। शहर पूर्व में लोकनगरी, शिवाजी नगर, एमआयडीसी रोड, पेट्रोल पंप के पास और शहर पश्चिम में दीपक नगर इन पांच कारखानों में चोरी छुपे तरीके से बिना परवाना जीन्स वॉश कई महिनों से चल रहा था। हमारी जानकारी के अनुसार इन कारखानों को कुछ नेता संरक्षण दे रहे हैं। इन नेताओं पर कब कार्रवाई की जाएगी ऐसा प्रश्न लोग कर रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद ये जीन्स वॉश कारखाने दोबारा शुरू किए जाने के आसार हैं। कैम्प 5 में भी एक स्थानीय नेता नगरसेवक द्वारा इस तरह से दुकान भाडे पर चलाकर गैरकानूनी कार्य करते हुए पाए जा रहे हैं। 
गत कुछ दिनों से ये देखा जा रहा है कि वालधूनी नदी के रसायनीक पानी से जल और वायु प्रदूषण बढ़ गया है। कई शिकायतें जाने के बाद एक कंपनी पर एमपीसीबी ने अपराध दाखिल किया है और अब पांच जीन्स कारखानों पर कार्राई की गई है। कंपनियों को नोटीस दिए हुए 15 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी वालधुनी नदी में उग्र केमिकल युक्त रसायन छोड़े जा रहे हैं। शहर पूर्व में छुपे तौर पर और कई जीन्स वॉश कारखाने चल रहे हैं। शहर पश्चिम का भी यही हाल है। उल्हासनगर में गत दो वर्षों से बंद जीन्स वॉश कारखाने धड़ल्ले से अंबरनाथ में चलाए जा रहे हैं। बुधवार को मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत रसाल के आदेश के बाद उपमुख्याधिकारी धीरज चव्हाण, नरेंद्र संखे और एमपीसीबी के कर्मचारियों ने पांच जीन्स वॉश कारखानों पर कार्रवाई की है जो कि धड़ल्ले से बिना परवाना चल रहे थे। दीपक नगर में तो लोगों के बीच में जीन्स वॉश किया जा रहा था।
उल्हासनगर में आज 8 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,615 हो गई है। मृतकों की संख्या 367 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,170 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.17 बताया गया है। वहीं 78 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 29, होम आयसोलेशन में 34 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 8176 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 6 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8562 हो गई है। आज शहर पूर्व में 4 और पश्चिम में 2 रोगी मिले हैं। 95.49 प्रतिशत के साथ आज तक 8176 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.86 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 74 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 8 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 39,951 पहुंच गई है। आज 133 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 127 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 18 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 18 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9359 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 123 हो गई है।यहां पर 97.20 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9097 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.48 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 139 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,319 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 60 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 64 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 64 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,093 तक जा पहुची है इनमें 754 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,200 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1139 तक पहुंच गई है। 81 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 10, कल्याण पश्चिम में 24, डोंबिवली पूर्व में 26, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

 

मुंबई। आर एस एस के क्षेत्र प्रचारक अनिल को एक करोड़ 21 लाख 11हजार 1सौ 11 रुपए का चेक सौपते  हुए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह  श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं की सूची में समर्पण करने वालों की सूची में मुंबई से उत्तर भारतीय समाज के जाने-माने प्रतिष्ठित उद्योगपति समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल व प्रांत कार्यवाह. मुरली पाल को धनराशि का चेक सौंपा। बुधवार को राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा मां दुर्गा विद्यालय तारापुर परिसर में श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान की टोली की बैठक की इसमें क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी रामधनु बज रही है इस मौके पर धनराशि देने वाले जाने-माने समाज सेवक ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम के नाम से ही हमारा भारत जाना जाता है प्रभु राम की इच्छा से समर्पण और बढ़ेगा. जिस रामलला के भव्य मंदिर देखने के लिए भारत के करोड़ों हिंदुओं की आंखें तरस रही थी. कई सदियों बाद अब वह दिन आया है प्रभु श्री राम का मंदिर जल्द बनकर तैयार होगा जो विश्व में पहला ऐसा मंदिर होगा भगवान राम हमारे भारत के हर नागरिकों के दिलों में बसते हैं यह हमारा सौभाग्य है कि  इनके मंदिर निर्माण में हमें .एक छोटी मोटी राशि सहयोग करने का सौभाग्य मिला आगे हमसे जो बनेगा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करते रहेंगे अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए इतनी बड़ी धनराशि देने वाले महाराष्ट्र व मुंबई में रह रहे पूर्वांचल के लोगों में सबसे बड़े नाम के रूप में उभर कर निकले हैं. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे ज्ञान प्रकाश सिंह ने भगवान श्रीराम में अपनी आस्था बताते हुए कहा कि आगे भी हमें मंदिर निर्माण में सहयोग करने का मौका मिलेगा तो हम प्रभु राम के मंदिर निर्माण में पीछे नहीं हटेंगे।

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 04एक्टिव मरीज 81

कोरोना मुक्त 11,162, मृत्यु 367, कुल संख्या 11,610

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 06, एक्टिव मरीज 72
कोरोना मुक्त 8172मृत्यु 312, कुल संख्या 8556

🔺 बदलापुर में नए मरीज 15एक्टिव मरीज 138
कोरोना मुक्त 9080, मृत्यु 123, कुल संख्या 9341

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 75, एक्टिव 773
कोरोना मुक्त 58,119, मृत्यु 1137, कुल संख्या 60,029
युसूफ शेख / हीरो बोधा
1 फरवरी से आम लोगों के लिए शुरू हुई लाईफ लाईन 
मुंबई। लोकल ट्रेन सेवा 1 फरवरी से शुरू हो रही है जिसे लेकर तैयारी चल रही है। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि हमने कई टीमें बनाई हैं, ट्रेन के कैबिनों और यात्रियों के बैठने की जगह को साफ किया जा रहा है। प्रवेश और निकास बिंदुओं और टिकट बुकिंग काउंटर की संख्‍या बढ़ा दी गई है। भीड़ को विनियमित करने के लिए हमारे कर्मचारी उपलब्‍ध रहेंगे। वहीं लाखों यात्रियों में सीमित टाईमिंग दिए जाने से भारी आक्रोश है उनका कहना है कि हम भूखमरी झेल रहे हैं पिछले 9-10 माह से लोकल बंद होने से हमारा काम धंधा बंद हो गया, नौकरी छूट गई है और अब इतने इंतजार के बाद टाईमिंग सीमित होने से मिलने वाली नौकरी भी नहीं मिलेगी। सरकार जल्द से जल्द नियमित लोकल शुरू करें ताकि लोकल की तरह आम लोगों की जिंदगी भी पटरी पर आ सके। आम लोगों को सीमित टाईमिंग से फायदा होने वाला नहीं है। नौकरी पेशा नौकरी पर नहीं जा सकेगा इस सीमित अवधि में नियमों का खुलकर उल्लंघन होगा इससे बेहतर है कि नियमित ही शुरू हो वरना ना हो।
मुंबई की लाइफलाइन कहीं जाने वाले मुंबई लोकल यहां के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यात्रा का एक बेहतर जरिया है जो समय से उन्‍हें उनके गंतव्‍य तक पहुंचाता है। हालांकि आम लोगों के लिए ट्रेन के टाइम को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन की पहली सेवा से सुबह 7 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से आखिरी ट्रेन तक उपलब्‍ध होगी। शेष समय ट्रेन केवल जरूरी सेवाओं-जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्‍थ केयरवर्कर्स और अन्‍य के लिए होगी उपलब्‍ध रहेगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के सबसे अधिक केस महानगर मुंबई और महाराष्‍ट्र में ही सामने आ रहे थे जिसे देखते हुए रेल सेवा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे खोला जा रहा है जिससे आम नागरिकों को सुविधा प्रदान की जा सके। कोरोना महामारी को देखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अक्‍टूबर 2020  में  मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की छूट दी थी। जबकि इससे पहले, लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सेवाकर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को यात्रा की अनुमति दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर 2020 को रेलवे से गुजारिश की थी कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की इजाजत दे दी जाए। 
उल्हासनगर में आज 10 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,610 हो गई है। मृतकों की संख्या 367 हो गई है। आज 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,162 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.14 बताया गया है। वहीं 81 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 30, होम आयसोलेशन में 37 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में फ्रंट लाईन वारियर्स को वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 29 जनवरी को कैम्प 3 आयटीआय कोविड केंद्र में 79 तो कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 54 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक 965 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
अंबरनाथ में 8172 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 6 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8556 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 3 रोगी मिले हैं। 95.51 प्रतिशत के साथ आज तक 8172 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.84 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 72 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 5 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 39,828 पहुंच गई है। आज 85 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 79 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव हैं।  
बदलापुर में आज 15 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 15 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9341 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 123 हो गई है।यहां पर 97.20 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9080 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.47 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 138 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,236 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 74 नेगेटिव और 15 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 75 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 75 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,029 तक जा पहुची है इनमें 773 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,119 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, एक मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1137 तक पहुंच गई है। 73 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 10, कल्याण पश्चिम में 26, डोंबिवली पूर्व में 18, डोंबिवली पश्चिम में 16, मांडा टिटवाला में 4, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 07एक्टिव मरीज 90

कोरोना मुक्त 11,143, मृत्यु 367, कुल संख्या 11,600

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 05, एक्टिव मरीज 60
कोरोना मुक्त 8164मृत्यु 312, कुल संख्या 8536

🔺 बदलापुर में नए मरीज 10एक्टिव मरीज 111
कोरोना मुक्त 9067, मृत्यु 122, कुल संख्या 9300

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 96, एक्टिव 756
कोरोना मुक्त 57,991, मृत्यु 1135, कुल संख्या 59,892
युसूफ शेख / हीरो बोधा
कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद चुनाव 
किसी भी समय घोषित होने की संभावना  
बदलापुर। दो महीने पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की एक महिला पदाधिकारी शिवसेना पार्टी में शामिल हुई थी। अब बदलापुर से पूर्व वार्ड नंबर 40 में शिवसेना के पूर्व नगरसेवक मुकुंद भोईर और राकांपा के युवा अध्यक्ष संतोष कदम के बीच जंग छिड़ गई है। घटना के बाद बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में एक दूसरे के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। जबकि राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्थानीय स्तर पर महाविकास आघाड़ी के प्रतिबिंब को जमीनी स्तर पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, तस्वीर यह है कि शिवसेना और एनसीपी के पदाधिकारियों के बीच कोई आगे नहीं आया है। बदलापुर में कुछ दिनों पहले शिवसेना में एनसीपी की महिला पदाधिकारियों के प्रवेश को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। जैसे ही वरिष्ठों को इस बारे में पता चला, वरिष्ठों ने शिवसेना के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया। इसके तुरंत बाद, अगले दिन, राकांपा की महिला पदाधिकारियों को वापस भेज दिया गया। शनिवार को शिवसेना ने बदलापुर से पूर्व वार्ड नंबर 40 में क्रिकेट मैचों का आयोजन किया था। शिवसेना के पूर्व नगरसेवक मुकुंद भोईर और राकांपा के युवा अध्यक्ष संतोष कदम कार्यकर्ताओं के साथ आमने-सामने आ गए। संतोष कदम ने मुकुंद भोईर पर अपने कार्यकर्ताओं को गाली देने और पीटने का आरोप लगाया है। भोईर ने आरोप लगाया है कि संतोष कदम हमारे स्थल पर गाली-गलौज कर रहे थे। इस संबंध में बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में एक दूसरे के खिलाफ एक अनसुलझा मामला दर्ज किया गया है। कुलगाँव-बदलापुर नगरपालिका चुनाव किसी भी समय घोषित होने की संभावना है। इसलिए राजनीतिक दल मतदाताओं तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहां से, उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में कार्यक्रम आयोजित करना शुरू कर दिया है। कहा जाता है कि विवाद एक ही उतार-चढ़ाव से शुरू हुआ था। हालांकि, जबकि राकांपा और शिवसेना राज्य में एक साथ हैं, लेकिन दोनों दलों की ओर से आग की कोई तस्वीर नहीं है। जब शिवसेना के महापौर वामन म्हात्रे से इस बारे में पूछा गया, तो कोई सवाल नहीं है कि गठबंधन विफल हो गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर, एनसीपी गठबंधन की घोषणा से पहले ही मौजूदा शिवसेना नगरसेवकों के वार्डों में प्रचार कर रही है। अगर हमारे मौजूदा नगरसेवक प्रचार कर रहे हैं, तो एक बहस है, उन्होंने कहा। इस बारे में संपर्क करने पर एनसीपी के शहर अध्यक्ष आशीष दामले ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
उल्हासनगर में आज 12 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,600 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 367 हो गई है।आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,143 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.06 बताया गया है। वहीं 90 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 29, होम आयसोलेशन में 43 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में फ्रंट लाईन वारियर्स को वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 27 जनवरी को 97 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक 705 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
अंबरनाथ में 8164 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8536 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 2 रोगी मिले हैं। 95.64 प्रतिशत के साथ आज तक 8164 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.70 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 60 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 4 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 39,649 पहुंच गई है। आज 90 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 85 नेगेटिव और 5 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 10 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 10 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9300 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 122 हो गई है।यहां पर 97.49 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9067 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 111 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,066 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 55 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 96 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 96 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 59,892 तक जा पहुची है इनमें 756 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 57,991 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, एक मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1135 तक पहुंच गई है। 49 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 21, कल्याण पश्चिम में 33, डोंबिवली पूर्व में 27, डोंबिवली पश्चिम में 10, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.