उल्हासनगर से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक उल्हास विकास ठाणे जिले का ऐसा पहला अखबार है जिनके पाठकों की संख्या जिले में सबसे अधिक है। ठाणे जिले के उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर के साथ-साथ कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी, ठाणे शहर, नवी मुंबई, पनवेल आदि परिसर के शहरों व गांवों में यह पिछले 35 वर्षों से अधिक लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। दैनिक उल्हास विकास की स्थापनासंस्थापक संपादकस्व. श्री अशोक उकाराम बोधा ने सन् 1985 में की थी, उनके पिताजी पंडित श्री उकाराम परसराम बोधा जोकि एक लेखक, शिक्षक व मुंबई के स्कूल व कॉलेज में प्राध्यापक रह चुके हैं उन्होंनें सन 1950 में देशमित्र नामक सिंधी साप्ताहिक का प्रकाशन किया था। दै. उल्हास विकासका प्रकाशन
सिंधी भाषा में भी कई वर्षों तक किया गया था। अब उनकी तीसरी पीढ़ी प्रधान संपादकश्री हीरो अशोक बोधा जिन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है वोपिछले कई वर्षों सेदैनिकउल्हास विकासको सफलतापूर्वक चला रहे हैं। आज टेक्नोलॉजी के इस युग में सारी दुनिया मोबाईल व कम्प्यूटर में सिमटी हुई है ऐसे में उन्होंने अपने इस वेबसाईट के जरिए विश्व के कोने-कोने तक देश-विदेश की खबरों को अपने पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमें यह बताने में गर्व हो रहा है कि दैनिकउल्हास विकाससमाचार पत्र के विक्रेता का कार्य मुंबई के प्रसिध्ददांगट न्यूजपेपर एजेंसीके पास है जिनकी मदद से हम हर शहर के हर घर में पहुंचते हैं। सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं व शुभचिंतकों का दैनिकउल्हास विकासपरिवार की ओर से मनपूर्वक आभार। पाठकों को यह बताते हुए भी हमें खुशी हो रही है कि उल्हास विकास ठाणे जिले का ऐसा पहला अखबार है जिसने अपनी मोबाईल ऐप बनाकर नया र्कितीमान बनाया है।
भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय द्वारा रजिस्टर्ड वेब पोर्टल