Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 101

कोरोना मुक्त 20,232, मृत्यु 521, कुल संख्या 20,854

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 30, एक्टिव मरीज 148

कोरोना मुक्त 19,196, मृत्यु 517, कुल संख्या 19,861

💥 बदलापुर में नए मरीज 24, एक्टिव मरीज 216

कोरोना मुक्त 20,711, मृत्यु 347, कुल संख्या 21,274

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 135, एक्टिव 1185

कोरोना मुक्त 1,33,456, मृत्यु 2198, कुल 1,37,226

हीरो बोधा / करण बोधा
एंटी करप्शन विभाग ने की कार्रवाई
अंबरनाथ अंबरनाथ राशनिंग कार्यालय में गुरुवार को एंंटी करप्शन ब्यूरो ठाणे के अधिकारियों ने रिश्वत लेते हुए रंंगे हाथ 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. लिपिक सुनिता हिंदळे और लिपिक प्रताप ब्रह्मनात को पकड़ा गया है. मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत लेने वाली महिला सुनिता हिंदळे ने नए बनाए गए राशन कार्ड देने के लिए 1 हजार रुपए रिश्वत ली और लिपिक प्रताप ने 5 राशन कार्ड आनलाइन करने के लिए 500 रुपए रिश्वत लिया. एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है. ठाणे एसीबी के निरीक्षक उत्तम माने की निगरानी में ये कार्रवाई की गई है. अंबरनाथ राशनिंग कार्यालय पर शहर पश्चिम में केबी मुख्य सड़क, शास्त्री हिंदी विद्यालय के पास है. गत कई महीनों से राशनिंग कार्यालय के बारे में ये खबर सुनने को मिल रही थी कि यहां पर रिश्वत लिए बिना लोगों का काम नहीं होता. कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी ये जानकारी थी, लेकिन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसीबी से मदद ली गई. इस कार्रवाई के बाद राशनिंग कार्यालय में हड़कम्प मच गया है. ये रिश्वत की रकम छोटे कर्मचारी किस-किसको पहुंचाते थे, इसकी भी जांंच एसीबी ने करना चाहिए ताकि इस कार्यालय से रिश्वत का खात्मा हो सके. रात में अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में एसीबी के अधिकारी दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करा रहे थे.
उल्हासनगर में 12 नए मरीज3 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 12 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,854 हो गई है। आज 3 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 521 हो गई है। आज 06 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,232 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.02 बताया गया है। वहीं 101 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 8, होम आयसोलेशन में 55 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 10 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6311 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3221 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 10,567 तथा 45 वर्ष से अधिक 62,481 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 30 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 30 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,861 हो गई है। 96.65 प्रतिशत के साथ आज तक 19,196 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.74 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 148 हैं। मृतकों की कुल संख्या 517 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,02,989 पहुंच गई है। आज 268 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 238 नेगेटिव और 30 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,860 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6516 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 24 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 24 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,274 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 347 हो गई है। यहां पर 97.35 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,711 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.04 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 216 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 58,180 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 360 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 135 नए पाॅजिटीव2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 135 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,37,226 तक जा पहुंची है इनमें 1185 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,456 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2198 तक पहुंच गई है। 70 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 31, कल्याण पश्चिम में 23, डोंबिवली पूर्व में 55, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 11, एक्टिव मरीज 98

कोरोना मुक्त 20,226, मृत्यु 518, कुल संख्या 20,842

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 25, एक्टिव मरीज 135

कोरोना मुक्त 19,179, मृत्यु 517, कुल संख्या 19,831

💥 बदलापुर में नए मरीज 21, एक्टिव मरीज 226

कोरोना मुक्त 20,677, मृत्यु 347, कुल संख्या 21,250

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 199, एक्टिव 1122

कोरोना मुक्त 1,33,386, मृत्यु 2196, कुल 1,37,091

हीरो बोधा / करण बोधा
लोग मजबूरन बिना टिकट सफर को मजबूर
एक लाख से ज्यादा लोगों पर हुई कार्रवाई
अंबरनाथ लोकल ट्रेनों में कोरोना के कारण आम नागरिकों को अभी तक सफर करने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण सैकड़ों लोग बिना टिकट तो सैकड़ों लोग नकल पहचान पत्र के साथ सपर कर रहे हैं. नकली पहचान पत्र वालों को ज्यादा से ज्यादा 500 रुपए जुर्माना किया जा रहा है. इसके बावजूद लोग मजबूरी में लोकल में सफर कर रहे हैं. क्योंकि अगर वे बस का सहारा लें तो समय पर ड्यूटी पर नहींं पहुंच पाते हैं. जिससे नुकसान होता है. इसलिए हिम्मत करके वह बिना टिकट सफर करते हैं. कभी-कभी पकड़े जाते हैं, वरना सफर शुरू रहता है. मध्य रेलवे में अप्रैल में 28 हजार 910 प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ये संंख्या मई में बढ़कर 32 हजार 910 हो गई. मई में 32 हजार 960 और जून में 40 हजार 525 हो गई थी. पश्चिम रेलवे में अप्रैल में 8 हजार 828, मई में 9599 और जून में 11 हजार 728 हो गई थी. अब तक मध्य रेलवे में इन तीन महीने में एक लाख 2 हजार 342 लोगों को बिना टिकट पकड़कर जुर्माना वसूल किया गया है. अत्यावश्क सेवा के यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति है. मध्य रेलवे ने अब तक 3300 नकली पहचान पत्र जब्त किए हैं और पश्चिम रेलवे ने अब तक 740 नकली पहचान पत्र जब्त किए हैं. लोगों ने सरकार से कई बार मांग की है कि वह आम नागरिकों को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दे, लेकिन सरकार का मानना है कि लोकल ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से कोरोना रोग का फैलाव बढ़ेगा. अब तीसरी लहर की आशंका है. इसलिए सरकार और रेलवे प्रशासन फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है. अब तो ये भी मांग की जा रही है कि जिसने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं, उन्हें लोकल ट्रेन में सफर  की अनुमति दी जाए. सरकार को इस मांग की तरफ ध्यान देने की जरूरत है. कोरोना का जोर कम हो रहा है. इसलिए आम लोगों को भी लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति दे देना चाहिए. एेसा कहा जा रहा है.
उल्हासनगर में 11 नए मरीज2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 11 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,842 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 518 हो गई है। आज 04 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,226 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.04 बताया गया है। वहीं 98 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 9, होम आयसोलेशन में 55 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 8 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6311 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3216 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 9848 तथा 45 वर्ष से अधिक 61,725 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 25 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 25 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,831 हो गई है। 96.71 प्रतिशत के साथ आज तक 19,179 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.68 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 135 हैं। मृतकों की कुल संख्या 517 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,02,707 पहुंच गई है। आज 280 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 255 नेगेटिव और 25 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,456 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6516 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 21 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 21 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,250 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 347 हो गई है। यहां पर 97.30 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,677 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.16 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 226 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 57,799 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 271 नेगेटिव और 21 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 199 नए पाॅजिटीव2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 199 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,37,091 तक जा पहुंची है इनमें 1122 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,386 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2196 तक पहुंच गई है। 102 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 43, डोंबिवली पूर्व में 84, डोंबिवली पश्चिम में 53, मांडा टिटवाला में 4, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 93

कोरोना मुक्त 20,222, मृत्यु 516, कुल संख्या 20,831

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 125

कोरोना मुक्त 19,164, मृत्यु 517, कुल संख्या 19,806

💥 बदलापुर में नए मरीज 18, एक्टिव मरीज 234

कोरोना मुक्त 20,648, मृत्यु 347, कुल संख्या 21,229

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 88, एक्टिव 1027

कोरोना मुक्त 1,33,284, मृत्यु 2194, कुल 1,36,892

हीरो बोधा / करण बोधा
बारिश रूठी, जलसंकट गहराने के आसार
अंबरनाथ गत कई दिनों से बारिश हम से रूठ गई है. बरसात के रूठने से जलसंकट के आसार दिखाई देने लगे हैं. महाराष्ट्र औद्योगिक महामंडल के अनुसार 4 जुलाई तक बारवी डैम में 40 प्रतिशत पानी रह गया है. डैम में 340 एमसीएम पानी भर जाने से डैम ओवर फ्लो हो जाता है, जबकि अभी डैम में 140 एमसीएम पानी जमा है. गत कुछ दिनों से डैम परिसर में भी अच्छी बरसात हुई है. हर वर्ष डैम अगस्त के पहले से दूसरे हफ्ते तक पूरी तरह भर कर ओवर फ्लो हो जाता है. अभी तक सामान्य से कम बरसात हुई है. 7 जुलाई तक मानसून को एक महीना पूरा हो जाता है. मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र में सामान्य से कम बरसात होगी, एेसा कहा है. बरसात ना होने से गरमी भी बढ़ गई है. जिसके कारण पानी का उपयोग बढ़ गया है. डैम में पानी कम होते जा रहा है, जो अच्छा संकेत नहीं है.
कई इलाकों को होती है जलापूर्ति
विदित हो कि बारवी डैम से अंबरनाथ, बदलापुर, उल्हासनगर   के अलावा मीरा भायंदर एवं ठाणे जिला के अनेक शहरों के अलावा नई मुंबई को भी जलापूर्त की जाती है. जनसंख्या भी बढ़ गई है. लेकिन डैम नहीं बनाए गए हैं. गगनचुंबी इमारतों के निर्माण को अनुमति दी जा रही है. लाखों करोड़ों में फ्लैट बेचे जा रहे हैं. लेकिन इन इमारतों को पीने का पानी कहां से मिलेगा इसके बारे में बिल्कुल भी सोचा नहीं जा रहा है. आने वाले दिनों में ये परेशानी का कारण बन सकता है. अंबरनाथ, बदलापुर में पानी के डैम हैं. अंबरनाथ नपा ने चिखलोली डैम का निर्माण किया है. एेसे डैम के निर्माण के बारे में उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका को भी विचार करना होगा. वरना बढ़ती जनसंख्या, पानी की कमी हम सब के लिए मुसीबत का कारण बन सकती है. पानी का इस्तेमाल कम करें बरना हम बूंद-बूंद पानी को तरस जाएंगे.
उल्हासनगर में 10 नए मरीज2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,831 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 516 हो गई है। आज 04 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,222 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.08 बताया गया है। वहीं 93 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 9, होम आयसोलेशन में 53 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 8 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6309 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3216 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 9649 तथा 45 वर्ष से अधिक 61,599 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 13 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 13 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,806 हो गई है। 96.75 प्रतिशत के साथ आज तक 19,164 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.63 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 125 हैं। मृतकों की कुल संख्या 517 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,02,411 पहुंच गई है। आज 228 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 215 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,456 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6116 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 18 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 18 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,229 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 347 हो गई है। यहां पर 97.26 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,648 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.10 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 234 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 57,510 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 291 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 88 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 88 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,36,892 तक जा पहुंची है इनमें 1027 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,284 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2194 तक पहुंच गई है। 89 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 18, कल्याण पश्चिम में 23, डोंबिवली पूर्व में 29, डोंबिवली पश्चिम में 10, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 1 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 89

कोरोना मुक्त 20,218, मृत्यु 514, कुल संख्या 20,821

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 18, एक्टिव मरीज 130

कोरोना मुक्त 19,146, मृत्यु 517, कुल संख्या 19,793

💥 बदलापुर में नए मरीज 28, एक्टिव मरीज 219

कोरोना मुक्त 20,645, मृत्यु 347, कुल संख्या 21,211

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 116, एक्टिव 1029

कोरोना मुक्त 1,33,195, मृत्यु 2193, कुल 1,36,804

हीरो बोधा / करण बोधा
स्पीकर को गाली देने का आरोप
मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। सभी विधायकों पर सदन में हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी के जिन 12 विधायकों को सदन से निलंबित किया गया है, उनमें संजय कुटे, आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, पराग अलवानी, विजय कुमार रावल,  अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, हरीश पिंपले, राम सातपुते, योगेश सागर, नारायण कुचे, कीर्ति कुमार बंगड़िया का नाम शामिल है। महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज अफरा-तफरी के साथ शुरू हो गया। सदन ने अध्यक्ष को गाली देने और बदसलूकी करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर कहा कि ये झूठे आरोप हैं। फडणवीस ने मीडिया से कहा, "ये झूठे आरोप हैं। एक कहानी बनाई जा रही है। भाजपा के किसी विधायक ने गाली नहीं दी है।" उन्होंने आगे कहा, "ओबीसी आरक्षण के लिए हम 12 से अधिक विधायकों को त्यागने के लिए तैयार हैं।" आपको बता दें कि विधानसभा में आज विपक्ष ने ओबीसी मुद्दे को लेकर हंगामा किया। इस दौरान आरोप लगाया कि अध्यक्ष भास्कर जाधव ने उन्हें बोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मामला और बढ़ गया। स्पीकर जाधव ने मीडिया से कहा, "विपक्षी नेता मेरे केबिन में आए और देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल के सामने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए मुझे गालियां दीं। कुछ नेताओं ने मेरे साथ मारपीट भी की।" विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने उनसे मिलने गए नेताओं को गालियां भी दीं। जाधव ने तब राज्य के संसदीय कार्य मंत्री से इस मुद्दे की जांच करने को कहा। इसके बाद 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित करने का फैसला लिया गया है। इस सूची में संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, पराग अलावनी, हरीश पिंपले, राम सतपुते, विजय कुमार रावल, योगेश सागर, नारायण कुचे, कीर्तिकुमार बांगड़िया शामिल हैं। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा, "यह ठाकरे सरकार तालिबान की तरह काम कर रही है। मैं कार्रवाई की निंदा करता हूं। न तो मैंने और न ही किसी अन्य विधायक ने भास्कर जाधव को गाली दी।" उन्होंने कहा, "भाजपा के किसी भी सदस्य ने केबिन में अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने उनसे माफी भी मांगी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने निलंबित कर दिया।"
उल्हासनगर में 6 नए मरीज2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 6 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,821 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 514 हो गई है। आज 02 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,218 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.10 बताया गया है। वहीं 89 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 6, होम आयसोलेशन में 48 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 3 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6308 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3216 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 9444 तथा 45 वर्ष से अधिक 61,450 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 18 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 18 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,793 हो गई है। 96.73 प्रतिशत के साथ आज तक 19,146 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.65 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 130 हैं। मृतकों की कुल संख्या 517 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,02,193 पहुंच गई है। आज 210 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 192 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,456 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6116 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 28 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 28 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,211 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 347 हो गई है। यहां पर 97.33 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,645 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.03 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 219 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 57,199 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 321 नेगेटिव और 28 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 116 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 116 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,36,804 तक जा पहुंची है इनमें 1029 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,195 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2193 तक पहुंच गई है। 105 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 26, कल्याण पश्चिम में 38, डोंबिवली पूर्व में 34, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 4, पिसवली में 1 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.