Latest Post

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 04एक्टिव मरीज 301

कोरोना मुक्त 10,656, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,318

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 093
कोरोना मुक्त 7842मृत्यु 300, कुल संख्या 8235

🔺 बदलापुर में नए मरीज 16एक्टिव मरीज 132
कोरोना मुक्त 8551, मृत्यु 117, कुल संख्या 8800

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 47, एक्टिव 1022
कोरोना मुक्त 55,100, मृत्यु 1098, कुल संख्या 57,220
युसूफ शेख / हीरो बोधा
अपराधिक ग्राफ में हो रही तेजी 
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार पुलिस में सिपाही (Constable) व अन्य पदों की 12000 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। इसमें से 5295 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए जल्द ही भर्ती नोटिफिकेशन जारी होगा। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने यह भी बताया कि 2019 की तुलना में इस साल नागपुर शहर में अपराध भी तेजी से घटा है।

नागपुर जिले के कटोल विधानसभा से विधायक देशमुख ने कहा, "महाराष्ट्र पुलिस में कुल 12000 पदों को भरा जाना है। पहले चरण में सिपाहियों के 5295 पदों पर भर्ती होगी। इस संबंध में यूनिट कमांडर्स को जरूरी आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5295 कांसटेबलों की भर्ती बहुत ही जल्द शुरू की जाएगी।" गृहमंत्री देशमुख ने बताया कि नागपुर जिले में घुड़सवार पुलिस की एक टुकड़ी भी तैयार की जाएगी। नागपुर को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी कहा जाता है इसलिए मुंबई के नक्शेकदम पर यहां भी पुलिस टीमें होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को शरीर में पहनने वाले (body cameras) कैमरे भी दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र की जेलों से करीब 11000 कैदियों के जमानत पर बाहर रहने पर जब सवाल पूछा गया कि उन्हें दोबार से कब जेल में डाला जाएगा तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली साल की तुलना में नागपुर में अपराध काफी कम हुआ है।

2019 में नागपुर में 90 हत्याएं हुई थीं जो कि इस साल 88 दर्ज की गई हैं। वहीं पिछली साल की तुलना में इस साल 127 डकैती ही दर्ज हुई हैं। पहले इनकी संख्या 147 थी। पिछले साल 56 चेन झपटमारों को पकड़ा गया था जो कि इस साल 21 लोग ही पकड़े गए हैं। एनसीआरबी का यह डेटा 25 लाख आबादी पर आया है जबकि यहां की आबादी अब 30 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है।

पहले से ही स्टाॅक की गईं हैं 5 करोड़ खुराकें

पुणे। देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) प्रमुख अदार पूनावाला ने सोमवार को बताया है कि अभी एसआईआई के पास 4-5 करोड़ कोविशील्ड की खुराकें हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सरकार 'कोविशील्ड' को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे देगी। अदार पूनावाला ने कहा, ''हमारे पास पहले से ही कोविशील्ड की 4-5 करोड़ खुराकें हैं। एक बार हमें कुछ दिनों में रेग्युलेटरी अप्रूवल मिल जाएगी, तो उसके बाद सरकार के ऊपर यह जिम्मेदारी रहेगी कि वह कैसे और कितनी जल्दी इसे खरीदती है। हम जुलाई 2021 तक 30 करोड़ खुराक बना लेंगे।''

उन्होंने आगे कहा कि भारत 'कोवैक्स' का हिस्सा है। इस वजह से हम जो भी बनाएंगे, उसमें 50 फीसदी भारत और कोवैक्स देशों के लिए होगा। भारत एक बड़ी जनसंख्या वाला देश है और हो सकता है कि भारत को सबसे पहले 5 करोड़ खुराक दें। पूनावाला ने बताया कि साल 2021 के पहले छह महीनों में पूरी दुनिया में वैक्सीन की शॉर्टेज देखने को मिलेगी। कोई उसमें मदद नहीं कर सकता है। लेकिन अगस्त-सितंबर, 2021 में जब अन्य वैक्सीन निर्माता भी सप्लाई शुरू कर देंगे तो इसमें टीके के उपलब्ध होने में आसानी होगी।

'कोविशील्ड के डेटा का हो रहा मूल्यांकन'

यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के संबंध में कोई चिंता है, पूनावाला ने कहा, "नियामक डेटा का मूल्यांकन कर रहे हैं ... बहुत से लोग मुद्दों को उठाते रहते हैं। कोई चिंता की बात नहीं है। 92 से 95 फीसदी वैक्सीन प्रभावी है। ब्रिटेन में वैक्सीन का इमरजेंसी इस्तेमाल दिसंबर अंत या जनवरी में हो सकता है और यही हम भारत के लिए भी उम्मीद कर रहे हैं। हमें कुछ अच्छी खबरों के लिए इंतजार करना चाहिए।''

इस सप्ताह मिल सकती है कोविशील्ड को मंजूरी

केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसकेएससीओ) इस सप्ताह ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 'कोविशील्ड' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे सकती है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन का निर्माण और परीक्षण कर रहा है। पिछले सप्ताह राष्ट्रीय ड्रग्स नियामक को अतिरिक्त डेटा जमा किया था। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस सप्ताह विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक बुलाई जाने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली वाली पहली वैक्सीन हो सकती है।

उल्हासनगर में आज 23 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 04 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,318 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,656 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.15 बताया गया है। वहीं 301 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 141, होम आयसोलेशन में 119 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7842 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 08 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8235 हो गई है। आज शहर पूर्व में 5 और पश्चिम में 3 रोगी मिले हैं। 95.22 प्रतिशत के साथ आज तक 7842 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 93 हैं। मृतकों की कुल संख्या 300 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 05 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,974 पहुंच गई है। आज 67 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 59 नेगेटिव और 08 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8800 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। यहां पर 97.89 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8551 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.50 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 117 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,478 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 16 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 47 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 47 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,220 तक जा पहुची है इनमें 1022 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 55,100 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1098 तक पहुंच गई है। 124 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 04, कल्याण पश्चिम में 19, डोंबिवली पूर्व में 12, डोंबिवली पश्चिम में 12, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 09एक्टिव मरीज 320

कोरोना मुक्त 10,633, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,314

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 098
कोरोना मुक्त 7829मृत्यु 300, कुल संख्या 8227

🔺 बदलापुर में नए मरीज 14एक्टिव मरीज 134
कोरोना मुक्त 8533, मृत्यु 117, कुल संख्या 8784

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 107, एक्टिव 1100
कोरोना मुक्त 54,976, मृत्यु 1097, कुल संख्या 57,173
युसूफ शेख / हीरो बोधा
फाॅर्म हाऊस चलन चल पड़ा 
उल्हासनगर। नए साल की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई की सड़कों पर करीब 35000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिए हैं और पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांग्रे पाटिल ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर कड़ी निगरानी रखने के लिए मुंबई पुलिस के करीब 35000 कर्मी सड़कों पर होंगे। अधिकारी ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए नए साल का जश्न रात 11 बजे से पहले आयोजित किया जा सकता है, लेकिन उसके बाद निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों को 11 बजे अपने शटर बंद करने के लिए कहा गया है और मानकों का उल्लंघन करने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पाटिल ने कहा कि कर्फ्यू आदेशों के अनुसार पांच से अधिक लोगों का जमा होना मना है।

उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों के बावजूद लोग गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगौम चौपाटी, जुहू, गोराई और मड आईलैंड क्षेत्रों में शाम से चार से कम व्यक्तियों के छोटे समूहों में इकट्ठा हो सकते हैं, लेकिन पुलिस इन स्थानों पर भीड़ की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा रहेगी। नावों और छतों पर पार्टियों की भी अनुमति नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर छेड़छाड़ निरोधी दस्ते मौजूद रहेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हर साल की तरह यातायात पुलिस भी, नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय में भी इसी तरह की योजना पुलिस ने बनाई है लेकिन युवाओं की पहली पसंद अब फाॅर्म हाऊस सेलिब्रेशन हो गई है जिसका चलन इन दिनों सबसे अधिक चल रहा है। जो इस नव वर्ष में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पुलिस नववर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है। लोग बेसब्री से 2020 को बाॅय बाय कहेंगे।

उल्हासनगर में आज 07 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 09 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,314 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 07 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,633 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.98 बताया गया है। वहीं 320 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 151, होम आयसोलेशन में 127 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7829 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 13 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8227 हो गई है। आज शहर पूर्व में 9 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.16 प्रतिशत के साथ आज तक 7829 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 98 हैं। मृतकों की कुल संख्या 300 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 05 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,895 पहुंच गई है। आज 122 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 109 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 14 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 14 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8784 हो गई है। मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। यहां पर 97.14 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8533 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.52 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 117 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,446 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 65 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 107 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 107 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,173 तक जा पहुची है इनमें 1100 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,976 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1097 तक पहुंच गई है। 79 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 16, कल्याण पश्चिम में 28, डोंबिवली पूर्व में 38, डोंबिवली पश्चिम में 16, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 11एक्टिव मरीज 318

कोरोना मुक्त 10,626, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,305

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 093
कोरोना मुक्त 7821मृत्यु 300, कुल संख्या 8214

🔺 बदलापुर में नए मरीज 12एक्टिव मरीज 123
कोरोना मुक्त 8530, मृत्यु 117, कुल संख्या 8770

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 100, एक्टिव 1073
कोरोना मुक्त 54,897, मृत्यु 1096, कुल संख्या 57,066
युसूफ शेख / हीरो बोधा
संशोधित बुलेट साईलेंसर लगाने वालों को की नसीहत 
उल्हासनगर। हिराली फाउंडेशन के सहकार्य से उल्हासनगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुक्रवार 25 दिसंबर को बढ़ते ध्वनी प्रदूषण के चलते नो हाॅकिंग केम्पेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रैफिक एसीपी दत्ता तोतेवाड और उल्हासनगर ट्रैफिक पीआय श्रीकांत धरणे तथा हिराली फाउंडेशन की प्रमुख सरिता खानचंदानी की देखरेख में हुआ। जिसमें सांताक्वाज द्वारा बिना मास्क दुपहिया वाहनों पर घूम रहे चालकों में मास्क वितरित किए गए और बिना कारण हार्न न बजाने की अपील भी की गई। यह गांधीगिरी की मुहिम उल्हासनगर-1 ट्रैफिक कार्यालय के बाहर, गोल मैदान गेट तथा शिवाजी चौक पर की गई और वाहन चालकों में जागरुकता कर उन्हें नियमों से अवगत कराया गया। इसके अलावा बुलेट मोटर सायकल पर संशोधित साईंलेंसर लगाए हुए वाहन चालकों को भी नसीहत की गई कि कानून के तहत यह अपराध है और उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है अगर बुलेट में संशोधित सायलेंसर को हटाया नहीं गया तो ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। हिराली फाउंडेशन ने कहा कि अब यह मुहिम शहर भर में ट्रैफिक पुलिस को सख्ती से करनी चाहिए ताकि ध्वनि प्रदूषण न हो।
उल्हासनगर में आज 14 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 11 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,305 हो गई है। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 14 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,626 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.99 बताया गया है। वहीं 318 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 151, होम आयसोलेशन में 128 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7821 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 07 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8214 हो गई है। आज शहर पूर्व में 6 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.21 प्रतिशत के साथ आज तक 7821 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 93 हैं। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 300 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 05 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,797 पहुंच गई है। आज 116 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 109 नेगेटिव और 07 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 12 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 12 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8770 हो गई है। मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। यहां पर 97.26 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8530 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.40 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 123 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,363 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 71 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 100 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 100 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,066 तक जा पहुची है इनमें 1073 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,897 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1096 तक पहुंच गई है। 132 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 36, डोंबिवली पूर्व में 29, डोंबिवली पश्चिम में 20, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.