Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 42

कोरोना मुक्त 21,234, मृत्यु 648, कुल संख्या 21,924

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 19

कोरोना मुक्त 20,449, मृत्यु 558, कुल संख्या 21,035

💥 बदलापुर में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 21

कोरोना मुक्त 22,605, मृत्यु 378, कुल संख्या 23,004

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 26, एक्टिव 231

कोरोना मुक्त 1,42,411, मृत्यु 2339, कुल 1,45,459

हीरो बोधा / करण बोधा
30 लाख बच्चों को दी जाएगी वैक्सीन
मुंबई मुंबई में बच्चों के वैक्सीनेशन (Child vaccination in mumbai) के लिए प्लान तैयार है. प्राप्त जानकारियों के मुताबिक मुंबई में 30 लाख छोटे बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन दी जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को संबोधित करते हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज (Booster Dose) के संबंध में अहम ऐलान किया. ऐसे में सबकी नजरें अब मुंबई की ओर हैं. मुंबई में बच्चों की अच्छी-खासी तादाद है. एक अच्छी बात यह है कि छोटे बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर मुंबई का प्लान तैयार है.
केंद्र सरकार की गाइडलाइंस आते ही दो-तीन दिनों में छोटे बच्चों के वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा. प्रसूति गृह, बच्चों के अस्पतालों और महानगरपालिका के 350 वैक्सीनेशन सेंटरों में बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी. वैक्सीन देने के लिए सिरिंज और नीडल वगैरह शायद अलग तरह के हो सकते हैं. नीडल की साइज क्या होगी, इस बारे में फिलहाल स्थिति साफ नहीं है. इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइंस आनी बाकी है. 
बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए मुंबई की ये हैं तैयारियां
मुंबई में वैक्सीन के स्टॉक को संभाल कर रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था अच्छी है. लेकिन छोटे बच्चों की वैक्सीन के लिए अलग तापमान की जरूरत पड़ेगी क्या, इस बारे में गाइडलाइंस आने पर ही पता चलेगा. एक बार गाइडलाइंस आ जाए उसके बाद बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए 1500 लोगों के स्टाफ को वैक्सीन देने की खास तौर से ट्रेनिंग दी जाएगी. प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स को भी ट्रेनिंग देने की योजना है.
छोटे बच्चों को वैक्सीन देने के बाद अगर कोई रिएक्शन होता हुआ दिखाई दे तो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तैयार किए गए पेडिएट्रिक वॉर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा और वहां ऐसे बच्चों को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा. मुंबई महानगरपालिका बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी.
प्रयोग के वक्त बच्चों में किसी तरह के रिएक्शन की बात सामने नहीं आई
इस बीच बता दें कि बच्चों के वैक्सीन की जब टेस्टिंग चल रही थी तब प्रयोग के दौरान किसी भी बच्चे में किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था. वैक्सीनेशन के बाद हल्का फीवर जो वैक्सीने लेने के बाद स्वाभाविक तौर पर आता है, अमूमन यही असर दिखाई दिया था.
उल्हासनगर में 3 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 3 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,924 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,234 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.85 बताया गया है। वहीं 42 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 12, होम आयसोलेशन में 28 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।20,282 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,94,264 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,88,434 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 2 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 2 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,035 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,449 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 19 हैं। मृतकों की कुल संख्या 559 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,33,042 पहुंच गई है। आज 199 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 197 नेगेटिव और 2 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,16,162 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 2 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 2 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,006 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 378 हो गई है। यहां पर 98.26 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,607 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.09 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 21 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,007 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 112 नेगेटिव और 2 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 26 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,459 तक जा पहुंची है इनमें 231 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,411 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2339 तक पहुंच गई है। 12 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 5, कल्याण पश्चिम में 6, डोंबिवली पूर्व में 12, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 41

कोरोना मुक्त 21,232, मृत्यु 648, कुल संख्या 21,921

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 19

कोरोना मुक्त 20,447, मृत्यु 558, कुल संख्या 21,037

💥 बदलापुर में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 21

कोरोना मुक्त 22,605, मृत्यु 378, कुल संख्या 23,004

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 38, एक्टिव 217

कोरोना मुक्त 1,42,399, मृत्यु 2339, कुल 1,45,433

हीरो बोधा / करण बोधा
ओमिक्रॉन खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू
मुंबई महाराष्ट्र में थर्टी फर्स्ट और न्यू इयर के स्वागत की तैयारियों के जोश को झटका लगा है. राज्य में ओमिक्रॉन (Omicron in Maharashtra) का खतरा बढ़ा है. देश में ओमिक्रॉन के 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 108 केस सामने आए हैं. इस बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने नए प्रतिबंध लागू किए हैं. शुक्रवार आधी रात से ये प्रतिबंध लागू हो चुके हैं. इन नए नियमों के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक ठिकानों पर 5 सेअधिक लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकेंगे. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है वरना आगे और कठोर प्रतिबंधों के लिए तैयार रहने को कहा है. नए नियमों के मुताबिक सार्वजनिक सामारोहों के लिए हॉल या ऑडिटोरियम में क्षमता से 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गई है. जहां सीटों की क्षमता निश्चित नहीं है वहां 25 फीसदी लोगों की मौजूदगी की इजाजत है. अगर किसी खुली जगह में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो 25 फीसदी लोगों की उपस्थिति की ही इजाजत होगी. 
शादी के कार्यक्रमों के लिए नियम और शर्तें
शादी के कार्यक्रमों के लिए एक समय में हॉल में 100 लोगों तक की मौजूदगी की इजाजत दी गई है. अगर किसी खुली जगह में कार्यक्रम हो तो 250 या तय की हुई जगह की कुल क्षमता से 25 फीसदी, इनमें से जो संख्या कम होगी, उतने ही लोगों की मौजूदगी की इजाजत होगी. अन्य सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी लोगों की मौजूदगी के लिए यही शर्तें लागू होंगी.
रेस्टोरेंट्स, जिम, स्पा, थिएटरों में 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की इजाजत
नई गाइडलाइंस के मुताबिक रेस्टोरेंट्स, होटल, जिम, स्पा, सिनेमा हॉल, थिएटरों में सीटों की क्षमता से 50 फीसदी लोगों को मौजूदगी को इजाजत दी गई है. इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन विभाग को जरूरत के मुताबिक प्रतिबंधों को कड़े करने का अधिकार दिया गया है. क्रिसमस, शादियों का सीजन, नए साल की तैयारियों के दौरान कोरोना- ओमिक्रॉन के संक्रमण में तेजी आने की आशंकाओं को देखते हुए कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं.
खेल-कूद के आयोजनों से संबंधित नियम
खेल-कूद के आयोजनों और इनसे जुड़े प्रतियोगिताओं से संबंधित नियम भी जारी किए गए हैं. ऐसे आयोजनों में कार्यक्रम स्थल की सीटों की क्षमता से 25 फीसदी तक लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गई है. इन सबके अलावा किसी भी तरह के कार्यक्रमों में लोगों की मौजूदगी से जुड़े नियमों और शर्तों से संबंधित फैसले का अधिकार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास होगा.
संसदीय कामकाज मंत्री अनिल परब ने विधानसभा में इन नए नियमों की जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने सभी राज्यों को संक्रमण रोकने के लिए प्रतिबंधों को लगाने, योजनाएं लागू करने से संबंधित निर्देश दिए हैं. इन्हीं निर्देशों के आधार पर राज्य ने प्राथमिक स्तर पर ये प्रतिबंध लागू कर दिए हैं. इन प्रतिबंधों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर ये प्रतिबंध अभी नहीं लगाए जाते हैं तो भविष्य में और कड़े प्रतिबंधों को लागू करने की नौबत आ सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के फैलाव को देखते हुए आगे और कड़े प्रतिबंधों को लगाना जरूरी हुआ तो वे लगाए जाएंगे. इसलिए संक्रमण को नहीं बढ़ने देना सबकी जिम्मेदारी है. सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और कोरोना से जुड़े नियमों का पालन सख्ती से करें.
उल्हासनगर में 10 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,921 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,232 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.86 बताया गया है। वहीं 41 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 11, होम आयसोलेशन में 27 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 3, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 3 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।20,281 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,93,030 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,87,974 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 6 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 6 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,037 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,447 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 19 हैं। मृतकों की कुल संख्या 559 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,32,580 पहुंच गई है। आज 151 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 146 नेगेटिव और 5 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,16,162 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 6 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 6 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,004 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 378 हो गई है। यहां पर 98.26 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,605 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.09 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 21 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 85,893 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 116 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 38 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 38 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,433 तक जा पहुंची है इनमें 217 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,399 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2339 तक पहुंच गई है। 20 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 5, कल्याण पश्चिम में 12, डोंबिवली पूर्व में 14, डोंबिवली पश्चिम में 5, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 33

कोरोना मुक्त 21,227, मृत्यु 648, कुल संख्या 21,908

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 19

कोरोना मुक्त 20,447, मृत्यु 558, कुल संख्या 21,022

💥 बदलापुर में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 18

कोरोना मुक्त 22,599, मृत्यु 378, कुल संख्या 22,995

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 32, एक्टिव 196

कोरोना मुक्त 1,42,366, मृत्यु 2338, कुल 1,45,378

हीरो बोधा / करण बोधा
सिंधी समाज के इष्ट देव साईं झुलेलाल पर की थी खेदजनक टिप्पणी
उल्हासनगर। अमृतवेला ट्रस्ट के प्रमुख गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू द्वारा अपने सत्संग में सिंधी समुदाय तथा उनके इष्ट देव भगवान साई झुलेलाल के लिए खेद जनक टिप्पणी की थी जिस कारण देश-विदेश में बसे सिंधी समाज ने भारी रोष प्रकट किया है। इसके विरोध में गुरुवार 23 दिसंबर को उल्हासनगर शहर के सभी सिंधी समाज के एनजीओ द्वारा उल्हासनगर परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त श्री प्रशांत मोहिते से मिलकर उपरोक्त मामले में सिंधी समाज की भावना को ठेस पहुंचाने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पर एफआईआर दर्ज करने का निवेदन पत्र दिया है। डीसीपी ने कहा कि कानूनी पहलुओं पर विचार करके एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। वहीं सिंधी काउंसिल आफ इंडिया व भारतीय सिंधू सभा के महेश सुखरामानी ने पुरजोर से मांग की है कि शहर में अशांति फैलने से पहले रिंकू पर कानूनी कार्रवाई हो और आर्टिकल 153ए और धारा 295 के अंतर्गत मामला दर्ज हो अगर पुलिस ही साथ नहीं देगी तो हालत काबू के बाहर होने की जिम्मेदारी पुलिस को लेनी होगी। निवेदन पत्र देते समय भारतीय सिंधु सभा के उल्हासनगर अध्यक्ष एडवोकेट दीपक वाटवानी, जय झुलेलाल संघर्ष सेवा समिति के दीपक मंगतानी रंगीला, समाजसेवी सरिता खानचंदानी, ताराचंद झामनानी, गुलशन लुल्ला, कपिल ताराचंदानी, दिलीप आहूजा, बंटी सुखेजा, मोती लुधवानी, खुशी पमनानी भी मौजूद रहे। पुलिस उपायुक्त ने शिष्टमंडल की बात पर गौर करते हुए विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने को इस मामले की जांच के तुरंत आदेश दिए। रिंकू के बयान पर सिंधी समाज में भारी रोष देखा गया है। ज्ञात हो कि गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू ने बुधवार की रात को एक वीडियो जारी करके अपने तरीके से माफी मांगी है लेकिन अब सिंधी समाज कानूनी कार्रवाई चाहता है।
उल्हासनगर में 3 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 3 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,908 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 0 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,227 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.89 बताया गया है। वहीं 33 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 9, होम आयसोलेशन में 22 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।20,275 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,87,714 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,86,039 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 1 नए मरीज1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 1 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,022 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,447 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 19 हैं। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 558 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,32,580 पहुंच गई है। आज 140 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 139 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 1,29,875 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 82,931 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 2 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 2 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,995 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 378 हो गई है। यहां पर 98.28 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,599 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 18 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 85,672 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 118 नेगेटिव और 2 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 32 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,378 तक जा पहुंची है इनमें 196 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,366 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2338 तक पहुंच गई है। 17 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 3, कल्याण पश्चिम में 16, डोंबिवली पूर्व में 5, डोंबिवली पश्चिम में 8, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.