Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 87, एक्टिव मरीज 1097

कोरोना मुक्त 24,125, मृत्यु 652, कुल संख्या 25,874

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 48, एक्टिव मरीज 678

कोरोना मुक्त 22,870, मृत्यु 571, कुल संख्या 24,119

💥 बदलापुर में नए मरीज 45, एक्टिव मरीज 413

कोरोना मुक्त 24,564, मृत्यु 380, कुल संख्या 25,360

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 259, एक्टिव 5559

कोरोना मुक्त 1,56,093, मृत्यु 2385, कुल 1,64,520

हीरो बोधा / करण बोधा
टूटा दस सालों का रिकॉर्ड
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई मुंबई (Mumbai) में ठंड का पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया है. भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक रविवार को मुंबई के सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया. यह पिछले दस सालों में मुंबई का सबसे कम अधिकतम तापमान है.आईएमडी द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मुंबई में करीब 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है. मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से ठंड (Cold Wave) प्रचंड रूप से बढ़ी है. मौसम विभाग ने आज (24 जनवरी, सोमवार) मध्य महाराष्ट्र(खास तौर से पुणे और नासिक) के उत्तरी भागों में तापमान और गिरने का अनुमान जताया है. इस प्रचंड ठंड के अलावा अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. मुंबई और पुणे के कई इलाकों में गाड़ियों पर सफेद रंग की धूल की चादरें (White powder layer) बिछ गई हैं. धूल और धुंध की इन चादरों ने शहर में विजिबिलिटी को कम कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान से गुजरात और अरब सागर होती हुई आई धूल से भरी हवाएं महाराष्ट्र पहुंच चुकी हैं. इसी वजह से मुंबई और पुणे में गाड़ियों पर सफेद धूल की चादरें बिछ गई हैं. यह सफेद पाउडर जैसी धूल बलूचिस्तान से आई हवाओं के साथ गुजरात के सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र में छा गई हैं. मुंबई, कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र में रविवार को हल्की बारिश भी हुई. इस तरह से मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं अचानक बेमौसम बरसात शुरू हो जाती है तो कहीं अचानक ठंड बढ़ रही है. 
मुंबई में ठंड बेहिसाब, सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड
मुंबई में पिछले चौबीस घंटे में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. यानी मुंबई में पिछले दस सालों में सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. कोलाबा और सांताक्रूज के आईएमडी सेंटर पर दिन के वक्त अधिकतम तापमान 24 और 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रात के वक्त यह 21.6 और 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. तापमान में यह करीब 5.8 और 6.8 सेल्सियस की गिरावट है. पिछले साल सबसे कम अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. 
मुंबई, कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र में हो सकती है आज बेमौसम बरसात
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक पाकिस्तान से आई धूल भरी हवाओं में नमी है. इन हवाओं की वजह से  महाराष्ट्र के मुंबई, कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम बरसात की आशंका जताई गई है.
उल्हासनगर में 87 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 87 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 25,874 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 652 हो गई है। आज 178 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 24,125 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.24 बताया गया है। वहीं 1097 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 82, होम आयसोलेशन में 942 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 9, उल्हासनगर-2 में 6, उल्हासनगर-3 में 26, उल्हासनगर-4 में 24 और उल्हासनगर-5 में 22 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 93,345 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,362 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,51,174 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,07,668 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 12,820 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 48 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 48 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,119 हो गई है। 94.82 प्रतिशत के साथ आज तक 22,870 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.81 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 678 हैं। मृतकों की कुल संख्या 571 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,42,927 पहुंच गई है। आज 197 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 149 नेगेटिव और 48 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,58,762 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 45 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 45 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,360 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 96.86 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 24,564 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.64 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 416 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 92,289 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 142 नेगेटिव और 45 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 259 नए पाॅजिटीव, 5 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 259 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,64,520 तक जा पहुंची है इनमें 5559 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,56,093 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 5 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2385 तक पहुंच गई है। 698 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 34, कल्याण पश्चिम में 85, डोंबिवली पूर्व में 82, डोंबिवली पश्चिम में 45, मांडा टिटवाला में 10, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 80, एक्टिव मरीज 1189

कोरोना मुक्त 23,947, मृत्यु 651, कुल संख्या 25,787

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 56, एक्टिव मरीज 778

कोरोना मुक्त 22,722, मृत्यु 571, कुल संख्या 24,071

💥 बदलापुर में नए मरीज 45, एक्टिव मरीज 413

कोरोना मुक्त 24,564, मृत्यु 380, कुल संख्या 25,360

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 255, एक्टिव 6003

कोरोना मुक्त 1,55,395, मृत्यु 2380, कुल 1,64,261

हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई-पुणे में गाड़ियों पर बिछी सफेद धूल की चादर
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई मुंबई पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार को तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं. भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनियों के मुताबिक मुंबई, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र के क्षेत्रों में बेमौसम बरसात (Unseasonal rain in maharashtra) का कहर शुरू है. उत्तरी कोकण और मध्य महाराष्ट्र में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. वातावरण में धुंध और धूल की परतें दिखाई दे रही हैं. पिछले महीने भर से कहीं ठंड प्रचंड हो रही है, तो कहीं रात-बेरात बेमौसम बरसात हो रही है. मौमस में इन बदलावों ने रविवार को एक नई परेशानी पैदा कर दी है. रविवार को पाकिस्तान से आई हुई धूल भरी आंधी गुजरात होते हुए अरब सागर से अब महाराष्ट्र पहुंच गई है. इस वजह से खास कर मुंबई और पुणे में हवाओं में बड़ी मात्रा में धूलकण (Mumbai Weather) समा गए हैं. इससे खास कर मुंबई में  पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर एक अजीब सफेद रंग की धूल की परत (White powder layer)  जम  गई है.
मुंबई में दोपहिए, चार चक्कों वाली गाड़ियां और घरों में इस सफेद धूल की चादरों का साम्राज्य छा गया है. पाकिस्तान से आने वाली धूल भरी आंधियों के महाराष्ट्र पहुंचने की बात अनौपचारिक रूप से तो कही जा रही है, लेकिन अभी तक भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि नहीं की है. भारतीय मौसम विभाग के विशेषज्ञ के.एस.होसालिकर ने ट्वीट कर यह तो बताया कि धूल भरी आंधियां चलेंगी, लेकिन वजह नहीं बताई है. इतना कहा गया है कि अगले 12 घंटे में अरब सागर से होते हुए उत्तरी कोंकण, मुंबई, ठाणे, पालघर के आस-पास तेज हवाएं और आंधी चलेंगी. मुंबईकरों को इसके कारणों के बारे में स्पष्ट तौर से कुछ पता नहीं है. चिंता की वजह यही है. 
मुंबई में छाई सफेद धूल की चादर, आसमान में छाए हैं बादल
फिलहाल सड़कों पर ना सिर्फ गाड़ियां चलाते वक्त सामने की चीजें देखने में परेशानी हो रही है, बल्कि सांस लेने में भी तकलीफें बढ़ गई हैं. आसमान में बादल लुका-छुपी कर रहे हैं. वे मौसम को और भी ज्यादा सुस्त बना रहे हैं. धूप की किरणें दिखाई नहीं देने और धूल की कणें फैली होने से विजिबिलिटी और भी कम हो गई है. 
बेमौसम बरसात हुई, तेज ठंडी हवाओं से सर्दी भी बढ़ गई
मुंबई के दादर, लोअर परेल, महालक्ष्मी और आसपास के इलाकों में रविवार को हल्की बारिश होने की वजह से मौसम में ठंड बढ़ गई. मुंबई, ठाणे, पालघर समेत उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार, धुले, नासिक, जलगांव के कुछ भागों में एक बार फिर बरसात हुई. साथ ही मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में ठंडी तेज हवाएं भी चल रही हैं. आम तौर पर मुंबई में सर्दी नहीं पड़ती है. लेकिन इन सभी वजहों से मुंबई में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है.
कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले में बेमौसम बरसात ने की हालत खराब
इधर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में कुडाल, सावंतवाडी, दोडामार्ग, वेगुर्ले तालुके में कई इलाकों में आज बेमौसम बरसात हुई है. इस बेमौसम बरसात ने आम और काजू उत्पादक किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
उल्हासनगर में 80 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 80 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 25,787 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 651 हो गई है। आज 197 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 23,947 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 92.86 बताया गया है। वहीं 1189 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 89, होम आयसोलेशन में 1023 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 16, उल्हासनगर-2 में 7, उल्हासनगर-3 में 10, उल्हासनगर-4 में 21 और उल्हासनगर-5 में 26 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 93,345 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,362 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,51,174 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,07,668 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 12,820 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 56 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 56 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,071 हो गई है। 94.39 प्रतिशत के साथ आज तक 22,722 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.23 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 778 हैं। मृतकों की कुल संख्या 571 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,42,723 पहुंच गई है। आज 258 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 202 नेगेटिव और 56 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,19,265 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 45 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 45 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,360 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 96.86 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 24,564 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.64 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 416 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 92,289 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 142 नेगेटिव और 45 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 255 नए पाॅजिटीव2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 255 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,64,261 तक जा पहुंची है इनमें 6003 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,55,395 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2380 तक पहुंच गई है। 847 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 30, कल्याण पश्चिम में 89, डोंबिवली पूर्व में 80, डोंबिवली पश्चिम में 24, मांडा टिटवाला में 7, पिसवली में 0 तथा मोहना में 25 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 132, एक्टिव मरीज 1306

कोरोना मुक्त 23,750, मृत्यु 651, कुल संख्या 25,707

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 80, एक्टिव मरीज 873

कोरोना मुक्त 22,571, मृत्यु 571, कुल संख्या 24,015

💥 बदलापुर में नए मरीज 40, एक्टिव मरीज 493

कोरोना मुक्त 24,442, मृत्यु 380, कुल संख्या 25,315

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 431, एक्टिव 6597

कोरोना मुक्त 1,54,548, मृत्यु 2378, कुल 1,64,006

हीरो बोधा / करण बोधा
पीएम मोदी ने दी निर्माण की मंजूरी
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
अमरावती दुनिया का सबसे लंबा स्काई वॉक महाराष्ट्र के अमरावती (World’s longest skywalk in amravati) जिले में बन रहा है. शीशे से बनने वाले इस स्काई वॉक के निर्माण के लिए मोदी सरकार (PM Narendra Modi) ने इजाजत दे दी है. अमरावती के चिखलदरा में तैयार होने वाला यह प्रस्तावित स्काईवॉक दुनिया का तीसरा और भारत का पहला कांच से बना स्काई वॉक होगा. यह 407 मीटर लंबा होगा. फिलहाल दुनिया का सबसे लंबा स्काई वॉक स्विट्जरलैंड में है. स्विट्जरलैंड का स्काई वॉक 397 मीटर लंबा है और चीन के स्काई वॉक की लंबाई 360 मीटर है. अमरावती के स्काई वॉक के निर्माण के प्रस्ताव को लेकर कुछ समय पहले समस्याएं सामने आ गई थीं. केंद्र सरकार ने इसके निर्माण को लेकर रेड सिग्नल दिया था. अब वह रेड सिग्नल ग्रीन सिग्नल में बदल गया है. अब केंद्र सरकार ने इस स्काई वॉक के निर्माण को मंजूरी दे दी है. केंद्र की मंजूरी के बाद इसके निर्माण के काम में अब तेजी आएगी. कुछ दिनों पहले पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और अमरावती की संरक्षक मंत्री यशोमति ठाकुर के बीच इसके निर्माण से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के लिए मीटिंग भी हुई थी. केंद्र सरकार की इजाजत मिलने के बाद सारी अड़चनें अब दूर हो गई हैं. यशोमति ठाकुर ने ट्ववीट कर मुश्किलों को दूर करने में सहायक होने के लिए आदित्य ठाकरे का आभार जताया है. उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए इस काम में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विशेष ध्यान दिए जाने की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी आभार जताया है. 
बाघों के संरक्षण को ध्यान में रख कर नहीं मिल रही थी मंजूरी
जिन इलाकों में यह स्काई वॉक तैयार हो रहा है, वहां घने जंगल हैं और बाघों का बसेरा है. बाघों और अन्य वन्य प्राणियों के संवर्धन और संरक्षण से जुड़े खतरों को देखते हुए मंजूरी मिलने में मुश्किलें पेश आ रही थीं. केंद्र की ओर से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी इकॉलॉजिकल स्टडी करने की बात कही गई थी. सवाल किया गया था कि कहीं इससे वाइल्ड लाइफ पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा? केंद्र की ओर से इससे संबंधित पत्र में  नैशनल और स्टेट बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ से प्रोजेक्ट पर राय लेने की सलाह दी गई थी. अब सारी मुश्किलें दूर हो गई हैं और प्रोजेक्ट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. कहा जा रहा है कि स्काई वॉक के बनने से राज्य के पर्यटन के विकास को रफ्तार मिलेगी.
उल्हासनगर में 132 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 132 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 25,707 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 651 हो गई है। आज 176 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 23,750 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 92.39 बताया गया है। वहीं 1306 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 95, होम आयसोलेशन में 1133 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 26, उल्हासनगर-2 में 10, उल्हासनगर-3 में 19, उल्हासनगर-4 में 43 और उल्हासनगर-5 में 34 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 90,801 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,355 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,49,483 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,07,089 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 12,709 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 80 नए मरीज, 2 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 80 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,015 हो गई है। 93.98 प्रतिशत के साथ आज तक 22,571 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.63 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 873 हैं। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 571 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,42,480 पहुंच गई है। आज 344 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 264 नेगेटिव और 80 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,19,265 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 40 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 40 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,315 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 96.55 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 24,442 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.94 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 493 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 92,102 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 95 नेगेटिव और 40 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 431 नए पाॅजिटीव, 5 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 431 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,64,006 तक जा पहुंची है इनमें 6597 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,54,548 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 5 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2378 तक पहुंच गई है। 1223 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 57, कल्याण पश्चिम में 147, डोंबिवली पूर्व में 141, डोंबिवली पश्चिम में 54, मांडा टिटवाला में 18, पिसवली में 0 तथा मोहना में 14 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.