"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

कांग्रेस के 2 मंत्री हो सकते हैं बाहर!, उल्हासनगर में नए मरीज 14 एक्टिव 103, अंबरनाथ में नए मरीज 22 एक्टिव 178, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 141

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 103

कोरोना मुक्त 20,271, मृत्यु 533, कुल संख्या 20,907

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 178

कोरोना मुक्त 19,248, मृत्यु 521, कुल संख्या 19,947

💥 बदलापुर में नए मरीज 26, एक्टिव मरीज 192

कोरोना मुक्त 20,861, मृत्यु 350, कुल संख्या 21,403

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 141, एक्टिव 1203

कोरोना मुक्त 1,34,026, मृत्यु 2203, कुल 1,37,827

हीरो बोधा / करण बोधा
महाराष्ट्र कैबिनेट में उद्धव ठाकरे करेंगे बदलाव
मुंबई महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। यह बदलाव खासकर कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर होगा। एआईसीसी ने कांग्रेस कैबिनेट सदस्यों को बदलने का प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कैबिनेट से दो सदस्यों को हटाकर उनकी जगह दो नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के एक मंत्री ने कहा कि एआईसीसी ने हाल ही में कांग्रेस के सभी कैबिनेट सदस्यों के प्रदर्शन की समीक्षा की और महसूस किया कि नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों को हटाने का समय है।
निष्क्रिय मंत्रियों की बनाई गई सूची
मंत्री ने कहा कि यह महसूस किया गया कि कुछ कांग्रेस कैबिनेट सदस्य महामारी के दौरान दिखाई नहीं दे रहे थे। जिन मंत्रियों को बाहर किया जाएगा, उनकी सूची कांग्रेस ने पहले ही तैयार कर ली है। सब कुछ अब सीएम और राज्यपाल की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई चर्चा
मंत्री ने कहा कि वहीं एआईसीसी जल्द ही स्पीकर के पद के चुनाव कराए जाने की भी उत्सुक है। स्पीकर का पद पहले कांग्रेस के नाना पटोले के पास था, जिन्हें अब महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। मंत्री ने कहा कि पटोले चाहते हैं कि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। महाराष्ट्र में बदलाव को लेकर मुंबई आए एआईसीसी के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे और एच के पाटिल से भी चर्चा की गई है।
हाथ उठाकर कराया जाएंगे स्पीकर का चुनाव
मंत्री ने कहा कि यह प्रस्तावित किया गया है कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए गुप्त मतदान के बजाय हाथ उठाकर चुनाव कराया जाए, ताकि क्रॉस वोटिंग की कोई गुंजाइश न रहे।
उल्हासनगर में 14 नए मरीज3 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,907 हो गई है। आज 3 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 533 हो गई है। आज 06 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,271 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.96 बताया गया है। वहीं 103 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 10, होम आयसोलेशन में 62 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 9 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6320 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3236 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 12,456 तथा 45 वर्ष से अधिक 64,265 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। उल्हासनगर मनपा ने प्रेस नोट जारी करके बताया है कि गुरुवार को वैक्सीन किसी भी सेंटर पर उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी 6 सेंटर बंद रहेंगे। 
अंबरनाथ में 22 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 22 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,947 हो गई है। 96.49 प्रतिशत के साथ आज तक 19,248 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.89 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 168 हैं। मृतकों की कुल संख्या 521 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,04,492 पहुंच गई है। आज 238 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 216 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,860 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 7167 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 26 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 26 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,403 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 350 हो गई है। यहां पर 97.46 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,861 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.89 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 192 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 59,965 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 303 नेगेटिव और 26 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 141 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 141 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,37,827 तक जा पहुंची है इनमें 1203 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,34,026 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2203 तक पहुंच गई है। 65 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 14, कल्याण पश्चिम में 30, डोंबिवली पूर्व में 51, डोंबिवली पश्चिम में 25, मांडा टिटवाला में 11, पिसवली में 2 तथा मोहना में 8 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.