💥 उल्हासनगर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 26
कोरोना मुक्त 21,153, मृत्यु 646, कुल संख्या 21,825
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 52
कोरोना मुक्त 20,320, मृत्यु 555, कुल संख्या 20,927
💥 बदलापुर में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 32
कोरोना मुक्त 22,487, मृत्यु 375, कुल संख्या 22,894
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 25, एक्टिव 289
कोरोना मुक्त 1,41,608, मृत्यु 2330, कुल 1,44,691
हीरो बोधा / करण बोधा
सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज पर रोक
पुणे। त्रिपुरा में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा के बाद पुणे में धारा 144 लागू कर दिया गया है। अक्टूबर के अंत में त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के दौरान शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती, नांदेड़, मालेगांव (नासिक), वाशिम और यवतमाल में विभिन्न स्थानों पर पथराव हुआ था। एक अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर राजेश देशमुख की ओर से जारी आदेश में लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसा मैसेज पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी गई है जो समूहों के बीच सांप्रदायिक दरार पैदा कर सकता है। जिले में 14 नवंबर की मध्य रात्रि से 20 नवंबर तक धारा 144 लागू रहेगा। इस दौरान एक समय पर एक जगह पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने या फिर मीटिंग करने, होर्डिंग और पोस्टर लगाने प्रतिबंधित रहेगा जो सांप्रदायिक तनाव पैद कर सकता है।
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट नहीं डालने की हिदायत
आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश आदि फैलाना, जो समाज में सांप्रदायिक दरार पैदा कर सकता है, प्रतिबंधित है। अधिकारी ने कहा कि अधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
पुलिस ने 35 लोगों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कुछ दिन पहले तोड़फोड-पथराव की घटना के बाद पुलिस ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नांदेड़ में स्थिति शांतिपूर्ण है। वहां शुक्रवार को पुलिस वाहन पर पथराव की घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसा वजीराबाद इलाके और देगलुर नाका में हुई। पुलिस अधिकारी ने एक लाख रुपए की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया है।
उल्हासनगर में 3 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 3 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,825 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 646 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,153 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.92 बताया गया है। वहीं 26 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 5, होम आयसोलेशन में 19 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,05,220 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,56,011 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 7 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 7 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,927 हो गई है। 97.09 प्रतिशत के साथ आज तक 20,320 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.24 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 52 हैं। मृतकों की कुल संख्या 555 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,26,958 पहुंच गई है। आज 131 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 124 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 72,243 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 38,940 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 2 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 2 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,894 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 375 हो गई है। यहां पर 98.22 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,487 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 32 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 81,127 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 170 नेगेटिव और 2 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 25 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,691 तक जा पहुंची है इनमें 289 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,41,608 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2330 तक पहुंच गई है। 36 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 1, कल्याण पश्चिम में 15, डोंबिवली पूर्व में 6, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇