"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

वन्यजीवों की खाल की तस्करी करने वाले 4 गिरफ्तार, उल्हासनगर में नए मरीज 180 एक्टिव 1988, अंबरनाथ में नए मरीज 236 एक्टिव 2549, कल्याण-डोंबिवली में 1670 नए मरीज

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 180एक्टिव मरीज 1988

कोरोना मुक्त 15,477, मृत्यु 401, कुल संख्या 17,866

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 236, एक्टिव मरीज 2549

कोरोना मुक्त 13,280मृत्यु 351, कुल संख्या 16,180

🔺 बदलापुर में नए मरीज 249एक्टिव मरीज 1548
कोरोना मुक्त 15,441, मृत्यु 157, कुल संख्या 17,146

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1670, एक्टिव 14,251
कोरोना मुक्त 96,003, मृत्यु 1321, कुल संख्या 1,11,575
हीरो बोधा / करण बोधा
कल्याण कल्याण ग्रामीण पुलिस ने वन्यजीवों की खाल, पंजे औऱ नाखून की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़  करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और आगे की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही हैं। कोंन गाँव पुलिस को जनकरी मिली कि  मुंबई-नासिक राजमार्ग पर बाघ की खाल और पंजे को बेचने के लिए बांसुरी होटल ठाकुर पड़ा के पास अज्ञात व्यक्ति वन्यजीवों की खाल नाखून बेचने आने वाले हैं। जानकारी मिलते ही  वन विभाग के कर्मचारियों के साथ इंस्पेक्टर गणपत राव पिंगले और वॉर रेस्क्यू फाउंडेशन के वाइल्डलाइफ सर्जन सुहास पवार और योगेश कांबले, पुलिस के सहायक निरीक्षक अभिजीत पाटिल और उनकी टीम ने बाँसुरी होटल के पास जाल बिछाकर प्रशांत सुशील कुमार सिंह (21), चेतन मंजी गौड़ा (21) आर्यन मिलिंद कदम (उम्र 25) वडाला , मुंबई और अनिकेत अच्युत कदम (उम्र 24)  सायन कोलीवाड़ा निवासी,  कुल 4 आरोपियों को खाल,पंजे और नाखून के साथ  गिरफ्तार कर लिया।, इस कार्रवाई के दौरान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे के मार्गदर्शन में, पुलिस उपायुक्त  योगेश चव्हाण, पुलिस सहायक निरीक्षक अभिजीत, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले और कोंनगाँव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले, पुलिस निरीक्षक (गुंथे) राजेंद्र पवार पाटिल, सहायक उप-निरीक्षक वामन सूर्यवंशी, पुलिस कांस्टेबल राजेश शिंदे, संतोष मोरे, पुलिस नायक विनायक मासरे, संतोष पवार, पुलिस कांस्टेबल अविनाश पाटिल, अशोक धवले, कृष्णा महाले और गणेश चोरगे ने की आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
उल्हासनगर में आज 180 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 180 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 17,866 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 401 हो गई है। आज 193 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 15,477 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 86.42 बताया गया है। वहीं 1988 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 229, होम आयसोलेशन में 1289 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 27, उल्हासनगर-2 में 24, उल्हासनगर-3 में 36, उल्हासनगर-4 में 70 और उल्हासनगर-5 में 23 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मीरा एनएक्स, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4939 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2207 लोगों ने लिया है। 45 वर्षीय से आगे कुल 21704 व 771 अन्य लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है। उल्हासनगर-4 में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है
अंबरनाथ में आज 236 नए मरीज, आज की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 236 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 16,180 हो गई है। 82.07 प्रतिशत के साथ आज तक 13,280 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 15.75 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 2549 हैं। आज 1 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 351 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 490 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 68,277 पहुंच गई है। आज 863 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 627 नेगेटिव और 236 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 13,337 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 2275 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में आज 249 नए पाॅजिटीव, आज 4 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 249 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 17,146 हो गई है। आज 4 मरिजों की मौत के बाद मृतकों का 0.91 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 157 हो गई है। यहां पर 90.05 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 15,441 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 9.02 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1548 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 32,726 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 156 नेगेटिव और 249 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1670 पाॅजिटीव, आज की मौत
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1670 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,575 तक जा पहुची है इनमें 14,251 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 96,003 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 9 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1321 तक पहुंच गई है। 1650 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 367, कल्याण पश्चिम में 513, डोंबिवली पूर्व में 460, डोंबिवली पश्चिम में 197, मांडा टिटवाला में 106, पिसवली में 6 तथा मोहना में 21 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.