Latest Post

* नागिरकों को घरों में रहने की अपील
* पालक मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग से ठाणे जिला को सतर्क किया
* रातभर तूफानी बारिश के चलते बिजली रही ठप्प, कई पेड़ गिरे
अंबरनाथ - उल्हासनगर।युसूफ शेख - हीरो बोधा
   
   पहले कोरोना संकट और आज निसर्ग तूफान के कहर की आशंका ने ठाणे जिले के लोगों एवं अधिकारियों की नींद हराम कर दी है। कल रात से अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर में हवाओं के साथ बारिश हो रही है। ठाणे जिले से निसर्ग तूफान दोपहर 11 से 2 बजे तक टकराकर तबाही मचा सकता है। ये तूफान 90 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से मुंबई व ठाणे की ओर बढ़ रहा है। अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर को अलर्ट करके लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। जोरदार हवाओं के साथ तूफानी बारिश के आसार बताए गए हैं। तूफान से झाड़, बिजली के खंभे, कच्चे घरों के गिरने के आसार हैं। घरों के गैलेरी बालकनी में ज्यादा सामान ना रखने, तूफान के समय घरों की खिड़की दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है। अनेक भागों में अतिवृष्टी का अनुमान बताया गया है। मंगलवार रात से बिजली चमक के चलते लाईट रात भर बंद रही जिससे लोग सो नहीं पाए कई ईलाकों में बिजली सुबह आ गई थी कई इलाकों में सुबह तक भी बिजली नहीं आयी थी। वाॅटप पम्प में भी पाॅवर फेल्यूर के कारण उल्हासनगर-1,2 व 3 में पानी आपूर्ति नहीं का संदेश आया है।
  मुंबई में आर्मी, नेवी, एयरफोर्स एवं एनडीआरएफ की टुकड़ियां तैनात करके सतर्क कर दी गई है। लाॅकडाऊन में जो राहत दी थी उसे तूफान के कारण रद्द कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वह सावधानी बरते, खतरे से दूर रहेष घरों में ही रहे। बिजली गुल हो सकती है। मोबाईल, इनवटर आदि चार्ज करके रखे। पानी का कम इस्तेमाल करें। मंगलवार रात में पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के सभी अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा चर्चा करके उन्हें सतर्कता बरतने के लिए कहा है। ये तूफान बड़ी तबाही मचा सकता है। हम सभी से आवाहन करते हैं कि घर में ही रहे। बिजली के खंभे, झाड के नीचे ना खडे रहे, अपना ख्याल रखे। प्रशासन सज्ज है। यंत्रणा पूरी तरह तैयार हैं। फायर ब्रिगेड, जीआरटी टीम, इमरजेंसी फोर्स को तैयार रखा गया है। निसर्ग तूफान कहां तबाही मचाएगा कहां नहीं जा सकता इसलिए सतर्क रहे। मंगलवार शाम को जब खबर आयी कि यह तूफान मुंबई सहित ठाणे जिले के भी कई शहरों में तबाही मचा सकता है ऐसे में अंबरनाथ व उल्हासनगर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। उल्हासनगर मनपा के अग्निशमन व आपत्ती व्यवस्थापन के अधिकारी श्री नेटके ने बताया है कि आयुक्त के आदेश पर निसर्ग आपदा हेतु हमारी टीम तैयार है।


* अंबरनाथ में 7 एसआरपीएफ जवान बाधित, आज मिले 20 नए मरीज
* बदलापुर में कोरोना कंट्रोल में, आज मिले केवल 3 नए मरीज
* कल्याण-डोंबिवली में कोरोना आऊट आफ कंट्रोल आज मिले 71 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ में मंगलवार को कोरोना ने दोहरा शतक पार कर लिया है। यहां पर मरीजों की कुल संख्या 208 हो गई है। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में तैनात 7 एसआरपीएफ के जवानों को कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। कल यहां से दो एसआरपीएफ जवान कोरोना बाधित पाए गए थे। शहर पश्चिम दीपक नगर से पांच कोरोना मरीज मिले हैं, नया भेंडीपाड़ा, शिवधाम काम्पलेक्स, मोहन पूरम कानसई, खुंटवली से एक-एक, बी कैबिन रोड से 2 कोरोना बाधित मिले हैं। अंबरनाथ में अभी तक 1076 स्वेब कलेक्शन लिए गए हैं जिसमें से 665 नेगेटिव 180 रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। 563 लोग क्वारनटाईन किए गए हैं। ज्यादा तर मरीज बाधितों के संपर्क में आए परिवार के सदस्य हैं। यहां 67 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं मरने वालों की संख्या अब तक 5 है। 136 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में डेंटल कोरोना अस्पताल के काम में तेजी
सिटी अस्पताल में मरीजों को रखने के लिए जगह नहीं है इसलिए डेंटल काॅलेज में 500 बेड के कोरोना कोविड 19 अस्पताल के कार्य को पूरा करने के लिए भाग दौड़ शुरू हो गई है। सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को अंबरनाथ डेंटल काॅलेज अस्पताल का दौरा करके मुख्याधिकारी से अस्पताल के काम में तेजी लाने को कहा उनके साथ विधायक किणीकर, शिवसेना प्रमुख अरविंद वालेकर, सुनील चौधरी आदि थे। मुख्याधिकारी पाटणकर ने कहा है कि काम तेजी से शुरू है। बहुत जल्द कोरोना मरीजों के लिए ये अस्पताल खोल दिया जाएगा। यहां पर मरीजों को आक्सीजन भी दिए जाएंगे।
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर में कोरोना संक्रमण का जोर कम होता जा रहा है यहां पर मंगलवार शाम तक केवल 3 मामले सामने आए हैं। ये कहा जा सकता है कि यहां पर कोरोना अब कंट्रोल में है। कुल संख्या 232 हो गई है। 106 लोगों का विविध अस्पतालों में उपचार चल रहा है। एक्टिव केसेस 106 हैं। यहां पर कोरोना को मात देकर घर पहुंचाने वालों की संख्या 119 है। आज 3 पाॅजिटीव रिपोर्ट में मुंबई का पुलिस कर्मी है। यहां पर अब तक 7 की मृत्यु हो गई है। कुल 61 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। बदलापुर में 56 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है। बदलापुर से जो रिपोर्ट आ रही है उससे लगता है कि यहां पर कोरोना संक्रमण कंट्रोल में आता जा रहा है। 
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है आज कुल 71 कोरोना मरीजो की पुष्टि की गई है जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1167 तक जा पहुची है इनमें 568 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 565 लोग डिस्चार्ज हो चुके है मरनेवालों की संख्या में आज दो और शामिल हो गए यह संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। आज कुल 71 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है इनमें डोम्बिवली पश्चिम के 5 पुरुष(1की मौत) व 5 महिला, डोम्बिवली पूर्व के 10 पुरुष व 3 महिला, कल्याण पश्चिम के 13 पुरूष व 7 महिला, कल्याण पूर्व के 13 पुरुष व 9 महिला(1की मौत), मांडा टिटवाला के 2 पुरुष व 1 महिला, अंबिवली के 2 पुरुष, ठाकुर्ली के 1पुरुष कोरोना संक्रमित पाये गए है। इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 376, कल्याण पश्चिम में 218, डोंबिवली पूर्व में 251, डोंबिवली पश्चिम में 216, मांडा टिटवाळा में 60, अंबिवाली में 23, शहद में 6, ठाकुर्ली में 9 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है।


* मंगलवार को कोरोना के रिकार्ड 32 नए मरीज मिले कुल 412 रोगी
* कोरोना से 13वीं मौत, 152 कोरोना मुक्त, 247 एक्टिव मरीज
* 3 जून से प्लंबिंग-इलेक्ट्रानिक्स सहित मानसून संबंधित दुकानें खुलेंगी
* 5 जून से पी1-पी2 के तहत सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
उल्हासनगर। हीरो बोधा
उल्हासनगर महानगरपालिका ने आज 2 जून को महाराष्ट्र शासन द्वारा मिशन बिगेन अगेन के अंतर्गत उल्हासनगर के दुकानों को खोलने का आदेश दिया है। इस आदेश से दुकानदारों व व्यापारियों को बड़ी राहत है। 3 जून से शहर में प्लंबिंग व इलेक्ट्रानिक्स सहित मानसून संबंधित दुकानें खोली जाएंगी वहीं 5 जून से सभी बाजारों को खोलने का आदेश मनपा ने जारी किया है। मास्क व सामाजिक दूरी अनिवार्य है अन्यथा दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या बंद रहेगा?
धार्मिक स्थल, सिनेमा हाॅल, जिम, स्कूल, काॅलेज, क्लासेस, स्विमिंग पुल, सभागृह, बार, ब्यूटीपार्लर, माॅल, होटल, रेस्टारेंट, सपा, सलून स्पोर्ट्स काम्पलेक्स
कंटेनमेंट झोन में क्या खुलेगा?
उल्हासनगर के कंटेनमेंट झोन में केवल अत्यावश्यक दुकानें खुली रहेंगी जिसमें दूध, बेकरी, किराणा, मेडिकल व सब्जी का समावेश है। यह दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक नियमों के पालन के साथ खुली रहेंगी। जहां कोरोना के मरीज मिले हैं और मनपा द्वारा बनाए गए कंटेनमेंट झोन में यह लागू होगा।
3 जून से क्या खुलेगा?
उल्हासनगर में प्रथम चरण का अनलाॅक 3 जून से शुरू होगा इसमें प्लंबिंग, इलेक्ट्रीशियन, हार्डवेयर, बिल्डिंग मटेरियल, ताल पत्री, छत्री, रेनकोट, दुकानों व मकानों की मरम्मत हेतु सामग्री जो मानसून उपयोगी है वो खोले जाएंगे।
5 जून से क्या खुलेगा?
दूसरे चरण के अनलाॅक में 5 जून से सभी बाजारें माॅल को छोड़कर पी-1 व पी-2 के आधार पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोले जाएंगे। 
नाईट कफर्यू
कोरोना महामारी के दौरान रात 9 से सुबह 5 बजे रात्रि कफर्यू जारी रहेगा और उसका पालन न करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती व बच्चे घर पर ही रहे
कोरोना महामारी के चलते मनपा ने वरिष्ठ नागरिकों यानी 65 से ज्यादा आयु के लोग, गर्भवती महिलाएं तथा 10 वर्षीय आयु से कम के बच्चों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
  उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में मंगलवार को रिकार्ड 32 नए कोरोना के मरीज मिले हैं जिसमें उल्हासनगर-5 गायकवाड़ पाड़ा के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। शहर में कोरोना से यह 13वीं मौत है। इसी के साथ कोरोना ने शहर में 400 का आकड़ा पार कर दिया है अब तक कुल 412 कोरोना ग्रस्त रह चुके हैं जिनमें से 247 एक्टिव मरीज हैं वहीं राहत यह है कि 152 कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। 
मंगलवार को कहां यहां मिले मरीजः
उल्हासनगर-3 के हिराघाट परिसर से 14 कोरोना ग्रस्त मिले हैं इसके अलावा कैम्प 3 से ही लक्ष्मीधाम अपार्टमेंट से 1 एक वर्षीय बच्चा, धर्मदास दरबार के पास ओटी सेक्शन से 2 तथा चोपड़ा कोर्ट के पास लवकुश अपार्टमेंट से 1, उल्हासनगर-5 प्रभात गार्डन के पास से 3, सेक्शन 37 से 1, उल्हासनगर-4 सुभाष टेकड़ी से 3, शिवनेरी अस्पताल के पास से एक, उल्हासनगर-2 रमाबाई आंबेडकर नगर से 2, उल्हासनगर-1 कलाकेतन अपार्टमेंट से 1, बैरक नं. 409 से 1, महादेव मंदिर परिसर से 1 का समावेश है। मंगलवार को 32 नए मरीजों में से एक की मौत भी हुई है। हमारे पास कई फोन आ रहे हैं कि मरीजों की विस्तृत जानकारी अथवा संपूर्ण पत्ता नहीं दिए जाने से लोगों की पूरी जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन शासन नियमानुसार कोरोना रोगी की पूरी जानकारी प्रतिबंधित है। जो शासन के प्रेस नोट से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है उसी को हम पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
अस्पताल में 247 मरीजों का ईलाज जारी
उल्हासनगर में 247 एक्टिव मरीजों का ईलाज उल्हासनगर-4 के कोविड अस्पताल में 64, कामगार अस्पताल में 70, टेऊराम केयर में 7, आंबेडकर अभ्यासिका में 76 यहां साफ सफाई का अभाव है, सायन मुंबई में 1, ठाणे में 4, कल्याण में 3, भिवंडी में 1, कामा मुंबई में 3, रिलायंस में 8 और सेंट्रल पार्क में 10 कोरोना ग्रस्त मरीजों का ईलाज चल रहा है। एक मरीज वेंटीलेटर पर है, आयसीयु में 18, आक्सिजन पर 6, 207 मरीजों में कोरोना के लक्षण कम है वहीं 15 में अधिक बताए गए हैं। कोविड केयर सेंटर में साफ सफाई का अभाव है और मरीजों को खान-पान भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही यहां पूरी तरह देखने को मिल रही है। 152 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौट गए हैं जो राहत की बात है।  



* सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी
* सोमवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी
* नियमों का पालन नहीं किया तो कार्रवाई
अंबरनाथ। युसूफ शेख
  दुकानें खुली रखने के संबंध में आज मंगलवार 2 जून को अंबरनाथ नपा मुख्याधिकारी श्रीधर पाटणकर ने एक नया सुधारित आदेश जारी करके अंबरनाथ व्यापारी संघ को एक अधिकृत प्रति भी है। आज 2 जून से आत्यवश्यक सेवा की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगी। ग्रुप एक और ग्रुप 2 के अनुसार दुकानों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। मंगलवार को मुख्याधिकारी के साथ चर्चा के समय अध्यक्ष खानजी धल और उपाध्यक्ष युसूफ शेख उपस्थित थे। पहले के आदेश में कुछ दुकानों को नामों का समावेश नहीं था उसे समावेश कर लिया गया है। पहले रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेश थे उसे बदलकर अब सोमवार कर दिया गया है। 2 जून के आदेशानुसार अब सभी दुकानें सोमवार को बंद रहेंगी। ग्रुप एक की दुकानें रविवार, बुधवार और शुक्रवार को खुली रहेंगी। ग्रुप दो की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुली रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि अगर किसी भी दुकानदार ने नियमों का उल्लंघन किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
  लाॅकडाऊन और नियमों का पालन नहीं किया गया और दुकानें के सामने ज्यादा गर्दी की गई तो दुकान को तुरंत बंद करके दंड मारा जाएगा। आपत्ती व्यवस्था अधिनियम व भा.द.स. के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसा पत्र में कहा गया है। अध्यक्ष खानजी धल ने दुकानदारों से अपील की है कि स्वतः मास्क लगाएं, ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए कहेंष सेनिटाईजर रखें और शासन के नियमों का पालन करें। शहर में कोरोना रोग का ज्यादा फैलाव ना हो इसके लिए नियमों का सभी व्यापारियों को पालन करना अनिवार्य है ऐसा आवाहन मुख्याधिकारी ने किया है।

अंबरनाथ में मिले 22 नए मरीज, अब तक 6 की मौत, 116 एक्टिव मरीज 
बदलापुर में मिले 4 नए मरीज, अब तक 7 की मौत, 105 एक्टिव मरीज 
कल्याण में मिले 62 नए मरीज, अब तक 31 की मौत, 681 एक्टिव मरीज
 
अंबरनाथ। अंबरनाथ में आज सोमवार को भी कोरोना के ज्यादा मरीज मिले हैं। 22 नए कोरोना ग्रस्त मरीज विभिन्न क्षेत्रों से पाए गए हैं जिससे शहर में मरीजों की कुल संख्या 188 हो गई है। गत दो दिनों से अंबरनाथ नपा द्वारा मृतकों का आंकड़ा 3 दिया जा रहा था जबकि हम मरने वालों की संख्या 5 बता रहे थे जोकि आज नपा ने कबूल करते हुए आज के प्रेस नोट में मृतकों की संख्या 5 बताई गई है। आज अंबरनाथ के एक सामाजिक कार्यकर्ता का कोरोना से निधन होने पर उलनचाल परिसर में शोक का वातावरण है। 116 एक्टिव मरीज हैं। आज एक खुशखबरी ये आयी है कि सिटी अस्पताल से 12 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। कुल 67 मरीज ठीक हुए हैं। आज 102 लोगों को स्वेब कलेक्शन किया गया है। अब तक 994 लोगों का स्वेब कलेक्शन किया गया है। 636 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। 155 रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। 518 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है। आज उलनचाल से 2, वडवली शहर पूर्व से 6, सर्वादय नगर से 2, खुंटवली, बुवापाडा, न्यू भेंडीपाड़ा, महालक्ष्मी नगर, कमलाकर नगर से एक-एक, अंबरनाथ पुलिस स्टेशन एसआरपीएफ के दो जवान कोरोना बाधित पाए गए हैं। आज 62 रिपोर्ट आयी है जिसमें 22 कोरोना संक्रमित हैं।
   बदलापुर। बदलापुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, आज सोमवार को चार नए मरीज मिले हैं। यहां कुल कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 229 हो गई है। चार कोरोना पाॅजिटीव में एक बाम्बे अस्पताल का कर्मचारी और एक बस कंडक्टर है। 117 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। 105 एक्टिव मरीज हैं जिनका विविध अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बदलापुर नपा ने अब तक 543 लोगों का स्वेब लिया है। 49 के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है तो इतने ही लोगों को क्वारनटाईन भी किया गया है। अब तक यहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
  कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर में कोरोना संक्रमितों के मरीजो में तेजी पाई गई आज कुल 62 कोरोना मरीजो की पुष्टि की गई है जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1096 तक जा पहुची है इनमें 681 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 383 लोग डिस्चार्ज हो चुके है मरने वालों की संख्या में आज दो और शामिल हो गए यह संख्या बढ़कर 31 हो गयी है। आज कुल 54 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है इनमें डोम्बिवली पश्चिम के 11 पुरुष व 4 महिला, डोम्बिवली पूर्व के 6 पुरुष व 4 महिला, कल्याण पश्चिम के 17 पुरूष(1 की मौत) व 7 महिला, कल्याण पूर्व के 4 पुरुष व 7 महिला, मांडा टिटवाला के 2 महिला(1की मौत) कोरोना संक्रमित पाये गए है । इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 354, कल्याण पश्चिम में 198, डोंबिवली पूर्व में 238, डोंबिवली पश्चिम में 206, मांडा टिटवाळा में 57, अंबिवाली में 21, शहद में 6, ठाकुर्ली में 8 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है ।


* उल्हासनगर में कोरोना के एक्टिव मरीज 222, 
कोरोना मुक्त 146
* सोमवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले
* 3 जून से खुल सकती है शहर की दुकानें
उल्हासनगर। करण हीरो बोधा
   
  उल्हासनगर शहर में कोरोना महामारी की रोकथाम में प्रशासन का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को उल्हासनगर शहर में कोरोना से 12वीं मौत से शहर के हालात खराब होते जा रहे हैं। सोमवार को कैम्प 2 के रमाबाई आंबेडकर नगर निवासी एक 55 वर्षीय महिला की मौत की जानकारी मिली है। वहीं सोमवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं इसी के साथ शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 380 हो गई है। राहत की खबर यह है कि अब तक कुल 146 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर गए हैं अब 222 कोरोना मरीजों का ईलाज अस्पतालों में चल रहा है। कोविड अस्पताल में 65, कामगार अस्पताल 76. टेऊराम सेंटर में 5, आंबेडकर अभ्यासिका में 53, ठाणे सिविल में 4, कल्याण में 2, भिवंडी में 1, कामा मुंबई में 3, रिलायंस अस्पताल वाशी में 8, सेंट्रल पार्क सेंटर में 5 मरीजों का ईलाज चल रहा है। आयसीयू में 18 मरीज है जबकि आक्सीजन पर 5 मरीज, 178 मरीजों में कोरोना के कम लक्ष्ण हैं तो 21 में अधिक लक्ष्ण है। यह जानकारी मनपा आरोग्य अधिकारी ने दी है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सोमवार को उल्हासनगर-3 आंबेडकर नगर से 3 मरीज मिले हैं, कैम्प 2 खेमानी परिसर से चार, कैम्प 1 अमृत पार्क अपार्टमेंट से 1, कैम्प 3 आनंद नगर फस्ट गेट से 1, कैम्प 2 से रमाबाई आंबेडकर नगर से 5 जिसमें एक की मौत, उल्हासनगर-3 ओटी सेक्शन हनुमान मंदिर से 1, चोपड़ा कोर्ट परिरसर से 1, उल्हासनगर-1 राम जपो आश्रम परिसर से 1, कैम्प 2 हिरा मैरेज हाॅल परिसर से 1, उल्हासनगर-1 व 2 से दो महिलाएं कोरोना बाधित हुए हैं। इस तरह सोमवार को 20 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई है। शहर में कोरोना के मामले तो बढ़ रहे हैं लेकिन उस परिसर को सैनेटाईजिंग अब नहीं किया जा रहा है। ऐसे परिसर के लोगों ने बताया है। शहर के बेपरवाह लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण यह रोग अब तेजी से हर कैम्प में बढ़ रहा है। प्रशासन भी कई लापरवाहियां कर चुका है। कोरोना पाॅजिटीव मरीज का शव परिजनों को देकर कई नए रोगी हुए हैं। अब इसे रोकने में प्रशासन का ही हाल बेहाल हो गया है।
   उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों व दुकानदारों में उत्सुकता है। ऐसे में सोमवार को भाजपा शिष्टमंडल ने मनपा आयुक्त से मुलाकात की जहां उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 3 जून को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पी-1 व पी-2 के तहत दुकानों को खोलने की गाईड लाईन जारी की जाएगी। जल्द ही मनपा आयुक्त आदेश निकालेंगे। यह दुकानदारों के लिए राहत की खबर है। शिष्टमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी, महेश सुखरामानी, राजेश टेकचंदानी, राजेश वधरिया, प्रकाश माखीजा, अजित सिंह लबाना आदि थे। अब कुछ ही दिनों में मानसून शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कई लोगों को मरम्मत करने का समय भी मिल जाएगा। वहीं शहर की सड़कों के मरम्मत डांबरीकरण न किए जाने से खड्ढे देखने को मिले हैं जो आने वाले दिनों में बड़ी समस्या होगी। नाला सफाई भी ठीक ढंग से नहीं हुई है, वालधुनी नदी की सफाई न होने से निचले इलाकों में बाढ़ के संकेत बढ़ गए हैं।



पुलिस नाकाबंदी खत्म, अंबरनाथ राम भरोसे
अंबरनाथ। युसूफ शेख
   अंबरनाथ नपा प्रशासन एवं पुलिस विभाग कोरोना संक्रमण से लड़ते लड़ते हार गया है ऐसे हालात शहर में दिखाई दे रहे है। यही कारण है कि शहर में कोरोना का रोग अपना पैर तेजी से फैलता जा रहा है। पहले जहां कहीं भी रोगी मिलता था तो उस परिसर को सील कर दिया जाता था। लोगों को सतर्क कर दिया जाता था लेकिन आज दस दिनों से प्रशासन ने ये सब करना छोड़ दिया है। हाॅटस्पाॅट इलाके कैलाश नगर, संजय नगर, वांद्रापाड़ा, नया भेंडीपाड़ा, महालक्ष्मी नगर, शिव नगर में कई रोगी मिले हैं लेकिन इस परिसर को ना सील किया गया है और ना ही पूरे परिसर को सेनीटाईज किया गया है। ये सब घनी आबादी वाले इलाके हैं। यह सलम्स एरिया है यहां लोग घूम रहे हैं दुकानें खुली हैं ये सब कोरोना संक्रमण को दावत दे रहे हैं। सिटी अस्पताल पूरी तरह हाऊस फूल हो गया है। मरीजों को कहा रखे। उपचार कहां करें। ये प्रशासन के सामने समस्या है। डेंटल काॅलेज में 500 बैड के अस्पताल का काम धीमी रफ्तार से शुरू है। ये अस्पताल कब शुरू होगा कहा नहीं जा सकता। कल एक पुलिस कर्मी की कोरोना से मौत हो गई उसका शव तीन घंटे तक अंबरनाथ श्मशान भूमि में पड़ा रहा कारण ये बताया गया कि डिजल शवदाहिनी बंद है। ठेकेदार ने शवदाहिनी को बंद रखा था। पुलिस द्वारा दम देने पर चालू किया गया। ऐसा ढिला कारोबार यहां चल रहा है। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के कुछ पुलिस कर्मी कोरोना ग्रस्त होने के कारण पुलिस ने मुख्य चौक से नाकाबंदी हटा ली है। मुख्य रास्तों के बैरीगेट हटा दिए गए हैं। गली कूचे वाले रास्तों पर अब पुलिस आती नहीं है। पुलिस ने लोगों पर सख्ती करना बंद कर दिया। पुलिस का डर हट गया है। लोग समझ ही नहीं रहे हैं कि कोरोना बढ़ रहा है, मौत के आकड़े बढ़ रहे हैं। अब तो अंबरनाथ शहर का अल्लाह निगेहबान है राम भरोसे पर सब छोड़ दिया गया है जोकि घातक सिध्द हो रहा है।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.