Latest Post

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 262, एक्टिव मरीज 1300

कोरोना मुक्त 21,290, मृत्यु 648, कुल संख्या 23,238

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 251, एक्टिव मरीज 901

कोरोना मुक्त 20,564, मृत्यु 565, कुल संख्या 22,030

💥 बदलापुर में नए मरीज 187, एक्टिव मरीज 820

कोरोना मुक्त 22,699, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,899

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 1672, एक्टिव 6858

कोरोना मुक्त 1,42,790, मृत्यु 2342, कुल 1,52,471

हीरो बोधा / करण बोधा
लेकिन व्यापारियों, दुकानदारों और धार्मिक स्थलों को छोड़ दिया गया
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नियमों और प्रतिबंधों की नई नियमावली (Maharashtra new corona guidelines) जारी की है. इसके तहत शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स, होटल और रेस्टोरेंट्स, हेयर सलून, जिम और ब्यूटी पार्लर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई है.  रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक रेस्टोरेंट बंद रखने को कहा गया है, सिर्फ होम डिलिवरी को 24 घंटे तक खुले रखने की इजाजत दी गई है. लेकिन शनिवार रात को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के आदेश से जारी किए गए और रविवार से लागू इस मिनी लॉकडाउन (Mini lockdown in maharashtra) से जुड़े नए नियमों और प्रतिबंधों में ना तो मंदिरों और धार्मिक स्थलों का कोई जिक्र किया गया है और ना ही दुकानदारों और व्यापारियों के लिए किसी नए नियम का उल्लेख है. दुकानदारों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को नई गाइडलाइंस के प्रतिबंधों से छूट दी गई है. इसकी वजह क्या है? इसकी वजह कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी होने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए निर्देशों में स्पष्ट है. नई गाइडलाइंस जारी करने के बाद सीएम ने शनिवार रात ही अपना एक खास मैसेज जारी किया. उन्होंने इस संदेश में लिखा, “हम लॉकडाउन लगा कर सबकुछ ठप करना नहीं चाहते हैं. रोजी-रोटी बंद करना नहीं चाहते हैं. जिंदगी की रफ्तारा को रोकना हमारा मकसद नहीं है. लेकिन कुछ नियमों और प्रतिबंधों का पालन करते हुए राज्य को कोरोना वायरस से हमेशा के लिए मुक्त करना है. नियमों का पालन ना करने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी विभागों और पुलिस को दे दिया है. इधर-उधर बेवजह घुमते हुए कोरोना दूत ना बनें.” 
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में व्यापारियों की कमर टूट गई थी
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के वक्त जो लॉकडाउन से जुड़े प्रतिबंध लगे थे, उनसे व्यापारियों की कमर टूट गई थी. मंदिर और धार्मिक स्थल भी बंद किए जाने की वजह से संबंधित रोजगार पर भी संकट आया था. इसी तजुर्बे को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस बार व्यापारियों और दुकानदारों को राहत दी है और उन्हें कड़े प्रतिबंधों से दूर रखा है. 
मंदिरों और धार्मिक स्थलों को प्रतिबंधों से इसलिए छूट दी गई
बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र भर में मंदिर खोलो आंदोलन किया गया था. इस बात की खिल्ली उड़ाई गई थी कि राज्य में दारू चालू है, लेकिन दर्शन बंद है. राज्य सरकार को शराबियों की चिंता है लेकिन श्रद्धालुओं की नहीं. यही वजह है कि इस बार ठाकरे सरकार ने नए प्रतिबंधों से जुड़ी गाइडलाइंस में मंदिरों और धार्मिक स्थलों का उल्लेख तक नहीं किया. इतना जरूर कहा गया है कि आने वाले वक्त में अगर लोग कोरोना संबंधित नियमों का सख्ती से पालन नहीं करेंगे तो राज्य सरकार सख्ती बढ़ा देगी. तब शायद दुकानें और मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लागू किए जाएंगे.
उल्हासनगर में 262 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 262 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 23,238 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,290 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 91.62 बताया गया है। वहीं 1300 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 134, होम आयसोलेशन में 1039 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 59, उल्हासनगर-2 में 26, उल्हासनगर-3 में 52, उल्हासनगर-4 में 84 और उल्हासनगर-5 में 41 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 49,404 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,316 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,23,969 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,98,638 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 6481 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 251 नए मरीज, 2 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 251 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,030 हो गई है। 93.34 प्रतिशत के साथ आज तक 20,564 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 901 हैं। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 565 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,36,683 पहुंच गई है। आज 693 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 442 नेगेटिव और 251 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,33,317 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 187 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 187 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,899 हो गई है। मृतकों का 1.60 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 95.68 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,699 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.71 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 820 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 88,653 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 216 नेगेटिव और 187 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 1672 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 1672 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,52,471 तक जा पहुंची है इनमें 6858 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,790 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2342 तक पहुंच गई है। 72 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 259, कल्याण पश्चिम में 584, डोंबिवली पूर्व में 576, डोंबिवली पश्चिम में 173, मांडा टिटवाला में 55, पिसवली में 9 तथा मोहना में 16 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 236, एक्टिव मरीज 613

कोरोना मुक्त 21,280, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,541

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 172, एक्टिव मरीज 363

कोरोना मुक्त 20,493, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,419

💥 बदलापुर में नए मरीज 161, एक्टिव मरीज 214

कोरोना मुक्त 22,637, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,394

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 1172, एक्टिव 3068

कोरोना मुक्त 1,42,641, मृत्यु 2341, कुल 1,48,531

हीरो बोधा / करण बोधा
नहीं बंद होंगे सिनेमा हाॅल और माॅल
मुंबई देश में कोरोना महामारी के प्रकोप मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी सर्वाधिक हैं। इस महासंकट के बीच राज्य के स्वास्थ्य महकमे ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन पर तब विचार किया जाएगा जब ऑक्सीजन की मांग 800 मीट्रिक टन प्रतिदिन से ज्यादा होगी। विभाग ने आगे कहा कि जब अस्पतालों में 40 प्रतिशत से अधिक कोरोना बेड हो जाएंगे तो लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों पर विचार किया जाएगा। हालांकि अभी ऐसी स्थिति नहीं है। गुरुवार को एएनआई से बात करते हुए महाराष्ट्र के चिकित्सा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि कोरोना के मामले फरवरी के मध्य तक चरम पर जा सकते हैं और मार्च के मध्य तक कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मॉल और सिनेमा हॉल को बंद करने की योजना अभी नहीं बनाई जा रही है, लेकिन अगर बड़े फैसले की आवश्यकता होती है, तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही अंतिम निर्णय लेंगे। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड​​​​-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2,630 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से 797 मामले अकेले महाराष्ट्र से सामने आए हैं, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद नई दिल्ली में 465 मामले सामने दर्ज हुए हैं। वहीं, भारत ने पिछले 24 घंटों में 90,928 नए कोविड​​​​-19 मामले दर्ज किए। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 6.43 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.47 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 325 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 4,82,876 हो गया है। इसके साथ, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,85,401 हो गए हैं।
उल्हासनगर में 236 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 236 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,541 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,280 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.41 बताया गया है। वहीं 613 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 54, होम आयसोलेशन में 506 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 65, उल्हासनगर-2 में 20, उल्हासनगर-3 में 44, उल्हासनगर-4 में 76 और उल्हासनगर-5 में 31 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 34,215 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,308 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,14,856 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,95,949 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 3102 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 172 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 172 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,419 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,493 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 363 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,35,149 पहुंच गई है। आज 455 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 283 नेगेटिव और 172 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,33,317 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 161 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 161 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,394 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,637 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 138 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,787 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 151 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 1172 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 1172 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,48,531 तक जा पहुंची है इनमें 3068 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,641 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 30 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 189, कल्याण पश्चिम में 351, डोंबिवली पूर्व में 390, डोंबिवली पश्चिम में 169, मांडा टिटवाला में 41, पिसवली में 5 तथा मोहना में 27 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 122, एक्टिव मरीज 384

कोरोना मुक्त 21,273, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,305

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 54, एक्टिव मरीज 198

कोरोना मुक्त 20,486, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,247

💥 बदलापुर में नए मरीज 78, एक्टिव मरीज 214

कोरोना मुक्त 22,637, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,233

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 619, एक्टिव 1926

कोरोना मुक्त 1,42,611, मृत्यु 2341, कुल 1,47,359

हीरो बोधा / करण बोधा
स्वास्थय मंत्री ने दिए प्रतिबंधों के संकेत
काॅलेज 15 फरवरी तक बंद
मुंबई उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में आज (5 जनवरी, बुधवार) को मुंबई में कोरोना टास्क फोर्स और स्वास्थ्य मंत्री के बीच एक अहम बैठक हुई. सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को 15 फरवरी तक बंद रहेंगे. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला किया गया है. बुधवार को एक अहम मीटिंग के बाद उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने इसकी घोषणा की. क्या राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है? लेकिन महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था का पहिया बड़ी मुश्किल से पटरी पर आया है. ऐस में कोई भी सरकार इतना बड़ा रिस्क नहीं उठाएगी. लेकिन इतना तय है कि आज शाम को कुछ नए कठोर प्रतिबंधों की घोषणा हो सकती है और नई नियमावली आएगी. देखना यह है कि मुख्यमंत्री मिनी लॉकडाउन जैसी कोई घोषणा करते हैं या उनके कठोर प्रतिबंधों में सिर्फ अत्यधिक कोरोना संक्रमित इलाकों को प्रतिबंधित करने की बात आती है. उप मुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में आज को मुंबई में कोरोना टास्क फोर्स और स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों  के बीच  एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में करीब एक घंटे तक चर्चा हुई. इस चर्चा में जो बातें सामने आईं और बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन संक्रमण से निपटने के लिए जो उपाय और प्रतिबंध लाने के सुझाव आए उन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास विचार के लिए भेजा गया है. मीटिंग से बाहर आकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने चर्चा में लाए गए उन सुझावों की जानकारियां दीं जिन सुझावों के आधार पर आज मुख्यमंत्री फैसले लेंगे.
स्वास्थ्य मंत्री ने मीटिंग के बाद कहा, 100 फीसदी लॉकडाउन की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि, ‘फिलहाल पूरी तरह लॉकडाउन लगाए जाने की बात नहीं हुई. लेकिन जिस तरह से संख्या बढ़ रही है वो निश्चित रूप से चिंता बढ़ी है. आज की बैठक में आईईसी (IEC) पर जोर दिया गया है. यानी इन्फॉरमेशन एजूकेशन और कम्यूनिकेशन के माध्यम से जनता में यह जागरुकता बढ़ाई जाएगी कि उन्हें इस बढ़ते संक्रमण से खुद को कैसे बचाना है.’
‘कोरोना केस बढ़ कर प्रतिदिन 30 हजार का आंकड़ा पार कर सकते हैं’
आगे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, ‘ मीटिंग में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की बात हुई. कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन 30 हजार तक पहुंचने की आशंका है. प्रत्येक का RT-PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा. डेढ़ से पौने दौ लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हर रोज करवाना होगा. साथ ही केवल आरटीपीसीआर ही नहीं एंटिजेन टेस्ट पर भी जोर दिया जाएगा. ‘
90 फीसदी कोरोना केस में सौम्य लक्षण, 7 दिनों के क्वारंटाइन का नया नियम
राजेश टोपे ने आगे कहा कि,’ नए कोरोना केस जो सामने आ रहे हैं उनमें से 90 फीसदी लोगों में सौम्य लक्षण पाए जा रही हैं. वैक्सीनेशन की वजह से उनमें सौम्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं और संक्रमण उन पर घातक असर नहीं डाल रहा है. इसलिए वैक्सीनेशन को और तेज किए जाने की जरूरत है. नए कोरोना केस जो सामने आ रहे हैं उनके क्वारंटाइन के नियमों में भी तब्दीली हो सकती है.अब क्वारंटाइन में 7 दिनों तक रहना होगा.’
राज्य में ये नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं
फिलहाल जो जानकारियां सामने आ रही हैं उनके मुताबिक लॉकडाउन की बजाए कुछ ये नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं- * वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है.
*वीकेंड लॉकडाउन के तहत गार्डन, चौपाटी और धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है.
*वीकेंड लॉकडाउन में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में पूरी तरह से पाबंदी लगाई जा सकती है. *सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक संचारबंदी (कर्फ्यू) लागू किया जा सकता है. फिलहाल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जमावबंदी (धारा 144) लागू है. *स्कूल, कॉलेज और पर्यटनस्थलों में धारा 144 लागू हो सकती है.*भीड़ बढ़ाने पर धारा 144 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
मुंबई में कोरोना ने विस्फोटक रूप ले लिया है. बुधवार को मुंबई में 15 हजार 166 नए केस सामने आए हैं. मंगलवार को 10 हजार 860 केस सामने आए थे. यानी एक ही दिन में मुंबई में 5000 केस बढ़ गए. इसके अलावा बुधवार को मुंबई में कोरोना से 3 मौत भी हुई है. फिलहाल मुंबई में कोरोना के सक्रिय केस 61 हजार 923 हैं. 714 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं.
उल्हासनगर में 122 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 122 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,305 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 11 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,273 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.37 बताया गया है। वहीं 384 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 49, होम आयसोलेशन में 304 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 29, उल्हासनगर-2 में 14, उल्हासनगर-3 में 34, उल्हासनगर-4 में 31 और उल्हासनगर-5 में 14 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 23,948 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,302 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,11,359 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,95,021 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 1546 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 54 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 54 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,247 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,486 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 198 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,34,650 पहुंच गई है। आज 223 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 169 नेगेटिव और 54 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,33,317 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 78 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 78 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,233 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,637 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 138 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,787 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 151 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 619 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 619 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,47,359 तक जा पहुंची है इनमें 1926 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,611 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 21 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 86, कल्याण पश्चिम में 155, डोंबिवली पूर्व में 224, डोंबिवली पश्चिम में 131, मांडा टिटवाला में 16, पिसवली में 2 तथा मोहना में 5 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.