Latest Post

मुंबई। बाजार नियामक सेबी ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियम कुछ आसान बनाए हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआइ) अब डेट बाजार में सीधे पैसा लगा सकेंगे। फिलहाल विदेशी निवेशक घरेलू ब्रोकर्स के जरिए ही डेट मार्केट में निवेश कर सकते हैं।
डेट मार्केट में एफपीआइ के पैन नियमों में ढील भी दी गई है। धोखाधड़ी करने में लिप्त सलाहकारों पर रोक लगाने के लिए बल्क एसएमएस व ईमेल के जरिये ट्रेडिंग टिप्स देने पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसले लिए गए।
रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआइटी) और इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के नियम भी आसान बनाए गए हैं। अब आरईआइटी के स्पांसरों की संख्या तीन भी हो सकती है। इसमें होटल और हॉस्पिटल एसेट्स भी शामिल कर लिए गए हैं।

बॉलीवुड में अगली रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म में एक नाम 'एमएस : द अनटोल्ड स्टोरी' का भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर केंद्रीत इस फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।
फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े विजय सिंह (सीईओ, फॉक्स स्टार स्टूडियो) ने बताया 'इस फिल्म को भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े स्तर पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। तमिल और तेलुगू वर्जन में भी इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। चूंकि समय की कमी होने के कारण पंजाबी और मराठी वर्जन में फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा है।'
सिंह ने बताया 'फिल्म को 60 देशों में रिलीज किया जाएगा।' फिल्म के को-प्रोड्यूसर अरुण पांडे ने कहा 'यह पहला मौका होगा जब फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। समय की कमी के कारण हम फिल्म को सारी भाषाओं में डब नहीं कर पाए हैं।'

हैदराबाद। मारुति सुजुकी इंडिया ने "एमएस धोनी इंस्पायर्ड" स्पेशल एडीशन की आल्टो कार लांच की है।
कंपनी के सहयोग से जल्दी ही आने वाली फिल्म एमएस धोनी- दि अनटोल्ड स्टोरी से जुड़ाव के रूप में आल्टो 800 और आल्टोके10 कारों का स्पेशल एडीशन पेश किया गया है। यह फिल्म क्रिकेटर एम. एस. धोनी पर बन रही है।
स्पेशल एडीशन की कारें अक्टूबर के पहले सप्ताह से मारुति सुजुकी के डीलरों के यहां बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
मारुति सुजुकी इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) आर. एस. कलसी ने कहा कि फिल्म के साथ आल्टो का संबंध धोनी के लोकप्रियता पर आधारित है।
इससे देश में कार पर विश्वसनीयता बढ़ेगी। यहां एक कार्यक्रम में फिल्म स्टार धोनी और कलसी दोनों ने स्पेशल एडीशन की दोनों कारों का अनावरण किया।

पूरे विश्व में चल रहे अनुमानों पर 21 सितंब को विराम लग गया जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने का फैसला लिया। यह माना जा रहा था कि इस पॉलिसी मीटिंग में अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसके कारण वैश्विक कमोडिटी बाजार भारी दबाव में काम कर रहा था। जब ब्याज दरों में बिना कोई बदलाव से वैश्विक वित्तीय बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। कमोडिटी बाजार में सोना, चांदी, मेटल और कच्चे तेल में अच्छा सुधार देखने को मिला है।
फेड की बैठक के पूर्व सोना कॉमेक्स वायदा 1315 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था और घरेलू वायदा में 30100 प्रति 10 ग्राम भाव चल रहा था। दोनों ही सोने के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर हैं॥ अब ब्याज दरों में बना बदलाव से सोना एक बार फिर 1360 से 1375 डॉलर प्रति औंस की और जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं भारतीय बाजारों में सोना 31,500 से 31700 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दिखा सकता है।
आने वाले दिनों में देश में त्यौहारी ग्राहकी निकलने से भी सोने की मांग में बढ़त देखने को मिल सकती है। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनैतिक गतिरोध भी कीमतों को सहारा दे सकते हैं। निवेशक सोने में 31100-31000 के स्तरों पर खरीदारी की रणनीति रख सकते हैं। निवेशकों को 30800 पर स्टॉपलास जरूर रखना चाहिए। आने वाले 1 से 2 महीने में सोना 31500-31700 तक के स्तर दिखाने मे कामयाब हो सकता है।


उल्हासनगर:- अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारीच्या मुख्य खबरीला ठाणे खंडणी पथकाने केली अटक, राजेश भीमराव पाटील40 असे नाव असून उल्हासनगर मध्ये टेलरिंग चा करायचं काम, दोन महिन्यापूर्वी सुरेश पुजारीच्या हस्तकांनी उद्योगपती सुमित चक्रवर्ती यांचा कार्यालयावर केली होती गोळीबार, या प्रकरणी खंडणी पथकाने अटक करून कोर्टात हजर केले असता 7 दिवसाची पोलीस कोठडी मिळाली, अधिक तपास ठाणे खंडणी पथक करीत आहे.

रियो डी जेनेरियो। स्‍पेन की कैरोलीन मारिन ने भारत की सुपर गर्ल पीवी सिंधु को रियो ओलंपिक में बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि सिंधु ने सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया। मारिन ने 19-21, 21-12, 21 15 से मुकाबला जीता।
यहां पर मुकाबले का आंखों देखा हाल
तीसरा गेम
शाम 8.59 बजेः मारिन तीसरा गेम 21-15 से जीता
शाम 8.53 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, 16-13 से आगे
शाम 8.46 बजेः मारिन ने लगातार तीन प्वाइंट जीते, 14-11 से आगे
शाम 8.46 बजेः मारिन 11-10 से आगे
शाम 8.44 बजेः सिंधु ने दो प्वाइंट लगातार जीते, स्कोर 10-10 से बराबर
शाम 8.40 बजेः सिंधु ने तीन प्वाइंट लगातार जीते, मारिन 9-7 से आगे
शाम 8.39 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, स्कोर 9-4
शाम 8.37 बजेः सिंधु ने प्वाइंट जीता, मारिन 7-3 से आगे
शाम 8.33 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, स्कोर 6-1
शाम 8.29 बजेः मारिन ने प्वाइंट जीता, स्कोर 4-1
शाम 8.29 बजेः मारिन ने पहला प्वाइंट जीता
दूसरा गेम
शाम 8.24 बजेः मारिन ने दूसरा गेम 21-12 से जीता
शाम 8.24 बजेः मारिन 18-11 से आगे
शाम 8.09 बजेः मारिन 18-9 से आगे
शाम 8.22 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, मारिन 17-9 से आगे
शाम 8.19 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, मारिन 14-7 से आगे
शाम 8.18 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, मारिन 13-6 से आगे
शाम 8.09 बजेः मारिन 9-4 से आगे
शाम 8.09 बजेः मारिन 7-2 से आगे
शाम 8.09 बजेः सिंधु ने प्वाइंट हासिल किया, मारिन 6-2 से आगे
शाम 8.07 बजेः मारिन ने लगातर तीन प्वाइंट जीते, स्कोर 3-0
पहला गेम
शाम 8.04 बजेः सिंधु ने लगातार प्वाइंट जीतकर पहला गेम 21-19 से जीता
शाम 8.02 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, स्कोर 19-19
शाम 8.01 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 19-18 से आगे
शाम 08.00 बजेः पहले गेम में मारिन 19-16 से आगे
शाम 7.58 बजेः पहले गेम में लंबी रैली के बाद सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 17-16 से आगे
शाम 7.55 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 16-15 से आगे
शाम 7.54 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 16-13 से आगे
शाम 7.50 बजेः पहले गेम में मारिन 14-11 से आगे
शाम 7.50 बजेः पहले गेम में सिंधु को मिला प्वाइंट, मारिन 13-9 से आगे
शाम 7.49 बजेः पहले गेम में मारिन 12-6 से आगे
शाम 7.46 बजेः पहले गेम में मारिन 10-6 से आगे
शाम 7.43 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, स्कोर 7-4
शाम 7.43 बजेः मारिन 7-3 से आगे
शाम 7.42 बजेः सिंधु ने हासिल किया प्वाइंट, स्कोर 5-3
शाम 7.41 बजेः मारिन पहले सेट में 5-2 से आगे
शाम 7.41 बजेः मारिन 4-2 से आगे
शाम 7.40 बजेः मारिन 3-2 से आगे
शाम 7.39 बजेः सिंधु ने 2-2 से स्कोर बराबर किया
शाम 7.38 बजेः मारिन ने पहला प्वाइंट जीता
शाम 7.37 बजेः भारत की पीवी सिंधु और स्पेन की कारोलिना मारिन के बीच मुकाबला शुरू
शाम 7.00 बजेः भारत की पीवी सिंधु और स्पेन की कारोलिना मारिन के बीच मुकाबला शुरू होने में देरी

भारत को रियो ओलिंपिक में बुधवार देर रात जब पहला मेडल हासिल हुआ, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी. गुरुवार रात देश को एक बार फिर मेडल पक्का होने की खबर मिली, जब एक और भारतीय बेटी ने कमाल कर दिया. हम बात कर रहे हैं, देश की नई बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु की. सिंधु ने ओलिंपिक इतिहास में बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय होने का गौरव हासिल कर लिया. उन्होंने सेमीफाइनल में छठी रैंकिंग वाली जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे सेटों में 21-19 और 21-10 से हराया. इसके साथ ही उनका सिल्वर पक्का हो गया है और अब वह गोल्ड के लिए जान लड़ाएंगी, जिसमें उनका मुकाबला स्पेन की वर्ल्ड नंबर वन कैरोलिना मारिन से शुक्रवार शाम 7.30 बजे होगा...

दूसरा गेम : 10 के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा
दूसरे गेम में पीवी सिंधु ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और पहले 2 मिनट में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस बीच उनके स्मैश देखने लायक रहे. उन्होंने नोजोमी की कमजोरी के देखते हुए लंबी रैली जारी रखी और बीच-बीच में नेट पर भी खूबसूरत खेल दिखाया. चौथे मिनट में नोजोमी ने भी कोशिश की और लगातर दो अंक हासिल कर लिए (स्कोर- 3-2). नोजोमी ने 2 अंक लेकर स्कोर 3-4 कर लिया. फिर स्कोर 4-5 भी हो गया, तभी सिंधु ने जोरदार स्मैश से वापसी की (स्कोर- 5-5), लेकिन वह बढ़त नहीं बना पाईं. एक बार फिर नौवें मिनट में स्कोर बराबर (7-7) हो गया. 12वें मिनट में सिंधु ने एक बार फिर बढ़त का मौका खो दिया. उनकी सर्विस आउट हो गई. 12वें मिनट में सिंधु को बढ़त मिली. 14वें मिनट में ब्रेक हुआ. सिंधु 11-10 से आगे. कोच पुलेला गोपीचंद उन्हें गलतियों से बचने की सलाह देते नजर आए. 16वें मिनट में 1वीं रैंकिंग वाली पीवी सिंधु ने करारा शॉर्ट स्मैश खेला, जिसका 6ठी रैंकिंग वाली नोजोमी के पास कोई जवाब नहीं था (स्कोर- 14-10). सिंधु ने इसके बाद अपनी बढ़त को 5 अंक आगे कर लिया (स्कोर- 16-10). इसके बाद तो सिंधु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साइना नेहवाल के बाहर हो जाने की कमी को पूरा करते हुए शानदार खेल दिखाया (स्कोर- 19-10). अंतिम दो पॉइंट उन्होंने पलक झपकते ही हासिल कर लिए और फाइनल में प्रवेश कर गईं...यह सेट 22 मिनट चला...
.
पहला गेम : कड़ा मुकाबला, सिंधु 21-19 से जीतीं
पहले गेम में सिंधु ने अपने फॉर्म के अनुरूप शुरुआत की है और नोजोमी पर बढ़त बना ली. हालांकि जापान की खिलाड़ी ने बीच-बीच में सर्विस ब्रेक करते हुए पॉइंट हासिल किए. 7वें मिनट तक के खेल में सिंधु अपनी लीड को 4 अंक आगे ले जाते हुए स्कोर 8-4 कर दिया. इसके बाद नोजोमी ने वापसी की और लगातार 2 अंक हासिल कर लिए. सिंधु ने एक बार फिर सर्विस ब्रेक की और बढ़त को 9-6 कर लिया. सिंधु ने पहले गेम में पूरे समय लंबी रैली खिलाई और नोजोमी को नेट के पास आकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिसके लिए वह कोशिश कर रहीं थी.
 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.