"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मनसे ने किया लोकल ट्रेन चालू करने के लिए आंदोलन, उल्हासनगर में नए मरीज 44, एक्टिव 568, अंबरनाथ में नए मरीज 31, एक्टिव 343

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 44एक्टिव मरीज 568

कोरोना मुक्त 7860, मृत्यु 272, कुल संख्या 8700

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 31एक्टिव मरीज 343
कोरोना मुक्त 5289मृत्यु 216, कुल संख्या 5848

🔺 बदलापुर में नए मरीज 82एक्टिव मरीज 414
कोरोना मुक्त 5126, मृत्यु 76, कुल संख्या 5616

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 413एक्टिव 5148
कोरोना मुक्त 33,251, मृत्यु 773, कुल संख्या 39,172
युसूफ शेख । हीरो बोधा
अंबरनाथ में मनसे कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच धक्का बुक्की
अंबरनाथ। अंबरनाथ में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई की लाईफ लाईन लोकल ट्रेन शुरू करने के लिए कायदा भंग आंदोलन किया। पुलिस द्वारा मनसे कार्यकर्ताओं पर प्लेटफार्म तक जाने नहीं दिया गया, उन्हें शिवाजी चौक पर ही रोक दिया गया जिसके कारण पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झटापटी हो गई। 20 से 22 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम अनुसार कार्रवाई की है। ऐसी जानकारी एसीपी नरले ने दी है। गत 6 माह से लोकल ट्रेन बंद होने के कारण सामान्य व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस व अन्य सेवाएं शुरु हैं जिसमें खचाखच लोग भरकर जा रहे हैं। मुंबई तक जाने के लिए आम आदमी को पांच से 6 घंटे लग रहे हैं। रास्ते में रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है। इन सब परेशानियों को देखते हुए मनसे अंबरनाथ शहर के अध्यक्ष कुणाल भोईर, उल्हासनगर शहर के बंडू देशमुख, संदीप देशपांडे, सुरसे सर आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर घुसने का प्रयास किया लेकिन एसीपी, व.पु.नि. बग्गा के नेतृत्व में भारी भरम पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया ये कार्यकर्ता लोकल ट्रेन में सफर करना चाहते थे। कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। रेलवे हमारे हक की है नहीं है किसी के बाप की। उल्हासनगर मनसे कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल थे। आखिर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का बुक्की हुई। पुलिस ने 20 से 22 कार्यकर्तार्ओं को पकड़कर कार्रवाई की है। कल्याण स्टेशन पर भी मनसे कार्यकर्ताओं ने इसी तरह आंदोलन किया। जहां जिलाध्यक्ष उल्हासदादा भोईर, कौस्तुभदादा देसाई व अंकुश राजपूत ने गिरफ्तारियां दी।

भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 13 लोगों की मौत, 20 घायल

PM मोदी ने शोक व्यक्त किया

पालक मंत्री शिंदे ने मृतकों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

भिवंडी। भिवंडी के पटेल कंपाऊंड में सोमवार तड़के 3.40 को तीन मंजिला एक इमारत के गिर जाने से 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि यह इमारत आज तड़के गिर गई। ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों से भी अस्पताल में जाकर पूछताछ की। मृतकों के नाम १) झुबेर खुरेशी(पु/३० वर्ष) २)फायजा खुरेशी(पु/५वर्ष) ३)आयशा खुरेशी(स्री/७वर्ष) ४)बब्बू(पु/२७वर्ष) ५) फातमा जुबेर बबु (स्त्री/२वर्ष) ६) फातमा जुबेर कुरेशी (स्त्री/८वर्ष) ७) उजेब जुबेर (पु/६ वर्ष) ८) असका आबिद अन्सारी (पु/१४ वर्ष) ९) अन्सारी दानिश अलिद (पु/१२ वर्ष) १०) सिराज अहमद शेख (पु/२८ वर्ष) ११) नाजो अन्सारी (स्त्री/२६) १२) सनी मुल्ला शेख (पु/७५) 13)असलम अंसारी। ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मलबे से एक बच्चे को निकालते और उसे पानी पिलाते देखे गए। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एक नगर है। मनपा अधिकारी ने बताया कि धमनकर नाका के पास नरपोली में पटेल परिसर स्थित इमारत तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर गिर गई। हादसे के समय उसमें रहने वाले लोग सोये हुए थे। उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाले करीब 20 लोग घायल हुए हैं।। पीएम मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना। बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।' 

उल्हासनगर में अब तक कोरोना मुक्त 7860
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 44 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8700 हो गई है। आज कोरोना से दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है। आज 18 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 7860 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत कम होकर 90.34 बताया गया है। वहीं 568 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 152, होम आयसोलेशन में 140 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 पार हो गई है। वहीं लाॅकडाऊन फिरसे लगने की भी चर्चा ने जोर पकड़ा है। मनपा प्रभाग समिति द्वारा पिछले कुछ दिनों से शहर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों से 500 रुपए दंड वसूला गया।
अंबरनाथ में अब तक कोरोना मुक्त 5289
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 31 नए कोरोना रोगी मिले हैं। कुल संख्या 5848 हो गई है। आज शहर पूर्व में 22 और पश्चिम में 9 रोगी मिले हैं। आज तक 5289 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। एक्टिव रोगी अब 343 हैं। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 99 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 20,141 पहुंच गई है। आज 323 ने टेस्ट कराया है। जिसमें 292 नेगेटिव और 31 पाॅजिटीव हैं। आज 200 एंटीजन हुए हैं। जिसमें 22 पाॅजिटीव पाए गए हैं एंटीजन टेस्ट में पाॅजिटीव कम आ रहे हैं। मृतकों की कुल संख्या 216 है।
बदलापुर में आज 82 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में आज 82 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 5616 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.35 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 76 हो गई है। आज एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। यहां पर 91.27 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 5126 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 7.37 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 414 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 8055 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज स्वेब की रिपोर्ट में 58 नेगेटिव और 82 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 413 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 413 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 39,172 तक जा पहुची है इनमें 5148 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 33,251 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 5 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हो गयी है 588 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 79, कल्याण पश्चिम में 114, डोंबिवली पूर्व में 121, डोंबिवली पश्चिम में 76, मांडा टिटवाला में 16, तथा मोहना में 6 व पिसवली में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
Corporation CORONA Press Note 



[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.