Latest Post

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 24, एक्टिव मरीज 170

कोरोना मुक्त 11,362, मृत्यु 371, कुल संख्या 11,903

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 170
कोरोना मुक्त 8385, मृत्यु 315, कुल संख्या 8870

🔺 बदलापुर में नए मरीज 39, एक्टिव मरीज 143
कोरोना मुक्त 9747, मृत्यु 127, कुल संख्या 10,017

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 241, एक्टिव 1780
कोरोना मुक्त 60,736, मृत्यु 1174, कुल संख्या 63,710
हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई। बंबई हाईकोर्ट ने टॉल प्लाजा पर सभी वाहनों के लिए इलेक्ट्रोनिक पथकर संग्रहण चिप (फास्टैग) को अनिवार्य बनाने के निर्णय को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को एक हलफनामा दाखिल करने का बुधवार को निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त एवं न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ अर्जुन खानापूरा की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ता ने पिछले सप्ताह याचिका दायर करके देशभर में टॉल प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से टॉल भुगतान का प्रावधान करने के निर्णय को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया एवं मामले की अगली सुनवाई की तारीख 17 मार्च तय की। याचिकाकर्ता ने अदालत ने अनुरोध किया है कि वह सरकार को टॉल प्लाजा पर आम लोगों के लिए नकद काउंटर की व्यवस्था जारी रखने का निर्देश दे। याचिका में दावा किया गया है कि यदि कोई वाहन मालिक नकद में टॉल का भुगतान करना चाहता है तो 15 फरवरी 2021 से अधिकारी मनमाने तरीके से वास्तविक राशि का दोगुना वसूलते हैं। 
उल्हासनगर में आज 9 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 24 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,903 हो गई है। मृतकों की संख्या 371 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,362 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.45 बताया गया है। वहीं 170 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 28, होम आयसोलेशन में 61 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 2 मार्च को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व दूसरे चरण हेतु 32 लोगों को तथा 4 वरिष्ठ नागिरकों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 19 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है व दूसरे चरण हेतु 4 लोगों को तथा 28 वरिष्ठ नागिरकों को वैक्सीन लगाई गई अब तक कुल 3145 व दूसरे चरण में 824 तो अब तक 62 वरिष्ठ नागिरकों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है। 
अंबरनाथ में 8385 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 22 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8870 हो गई है। आज शहर पूर्व में 14 और पश्चिम में 8 रोगी मिले हैं। 93.85 प्रतिशत के साथ आज तक 8385 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.91 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 170 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 20 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 43,132 पहुंच गई है। आज 113 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 91 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 39 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 39 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,017 हो गई है। मृतकों का 1.26 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 127 हो गई है। यहां पर 97.30 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9747 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.42 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 143 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 19,482 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 41 नेगेटिव और 39 पाॅजिटीव पाए गए हैं।  
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 241 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 241 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,710 तक जा पहुची है इनमें 1780 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 60,736 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1174 तक पहुंच गई है। 152 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 28, कल्याण पश्चिम में 78, डोंबिवली पूर्व में 81, डोंबिवली पश्चिम में 33, मांडा टिटवाला में 15, पिसवली में 0 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 21, एक्टिव मरीज 155

कोरोना मुक्त 11,353, मृत्यु 371, कुल संख्या 11,879

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 18, एक्टिव मरीज 159
कोरोना मुक्त 8374, मृत्यु 315, कुल संख्या 8848

🔺 बदलापुर में नए मरीज 25, एक्टिव मरीज 169
कोरोना मुक्त 9682, मृत्यु 127, कुल संख्या 9978

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 158, एक्टिव 1692
कोरोना मुक्त 60,584, मृत्यु 1173, कुल संख्या 63,469
हीरो बोधा / करण बोधा
कोरोना काल में लोगों को आए थे बेहिसाब बिल
मुंबई। भाजपा के आक्रामक रुख को देखते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि जब तक बिजली बिल पर चर्चा नहीं होगी तब तक कृषि एवं घरेलू बिजली कनेक्शन काटने का काम रोका जाएगा। विधानसभा में विपक्ष नेता देवेंद्र फडवणीस ने बिजली बिल का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की वजह से राज्य के नागरिकों की आर्थित हालात खराब है। कोरोना काल में किसानों एवं घरेलू ग्राहकों को बढ़ा हुआ बिल भेजा गया अब बिजली का कनेक्शन काटा जा रहा है। जिस पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि कनेक्शन काटने का रोकने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिया जाएगा। 
उल्हासनगर में आज 5 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 21 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,879 हो गई है। मृतकों की संख्या 371 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,353 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.57 बताया गया है। वहीं 155 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 21, होम आयसोलेशन में 54 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 1 मार्च को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 36 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व दूसरे चरण हेतु 14 लोगों को तथा 5 वरिष्ठ नागिरकों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 24 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है व दूसरे चरण हेतु 8 लोगों को तथा 25 वरिष्ठ नागिरकों को वैक्सीन लगाई गई अब तक कुल 3116 व दूसरे चरण में 788 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है। 
अंबरनाथ में 8374 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 18 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8848 हो गई है। आज शहर पूर्व में 13 और पश्चिम में 5 रोगी मिले हैं। 94.64 प्रतिशत के साथ आज तक 8374 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.79 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 159 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 14 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 43,013 पहुंच गई है। आज 115 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 97 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 25 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 25 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9978 हो गई है। मृतकों का 1.27 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 127 हो गई है।यहां पर 97.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9682 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.69 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 169 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 19,411 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 40 नेगेटिव और 25 पाॅजिटीव पाए गए हैं।  
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 158 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,469 तक जा पहुची है इनमें 1692 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 60,584 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1173 तक पहुंच गई है। 138 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 20, कल्याण पश्चिम में 49, डोंबिवली पूर्व में 59, डोंबिवली पश्चिम में 22, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 139

कोरोना मुक्त 11,348, मृत्यु 371, कुल संख्या 11,858

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 145
कोरोना मुक्त 8370, मृत्यु 315, कुल संख्या 8830

🔺 बदलापुर में नए मरीज 24, एक्टिव मरीज 178
कोरोना मुक्त 9648, मृत्यु 127, कुल संख्या 9953

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 173, एक्टिव 1678
कोरोना मुक्त 60,441, मृत्यु 1172, कुल संख्या 63,311
हीरो बोधा / करण बोधा
* 40 डिग्री पारा चढ़ा * पानी व बिजली की समस्या भी बढ़ी
उल्हासनगर। रविवार को गर्मी एकदम से बढ़ जाने के कारण लोग घरों से दोपहर में कम निकले, दोपहर 12 बजे से चार बजे तक पारा बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि और दो दिनों तक गर्मी इसी तरह बरकरार रहेगी। पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था ऐसे लग रहा था जैसे अप्रैल-मई महिने की गर्मी में हम पहुंच गए हो। गर्म हवाओं चलना शुरू हो गई थी। होली से पूर्व मौसम में बदलाव आया है। वहीं इसी गर्मी के चलते उल्हासनगर व अंबरनाथ में बिजली घंटों तक बंद रहती है और पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। फरवरी माह के आखिर तक ठंडी का मौसम होता है लेकिन फरवरी में ही गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि अगर अभी से पारा इतना गर्म हो गया तो अप्रैल, मई व जून में कितना गर्म पारा चढ़ेगा। धूप के चटके लग रहे थे। लोगों ने अपनी प्यास बुझाने के लिए ठंडे शरबत, नारियल पानी, ठंडे पानी का सहारा लिया। गर्म ज्यादा होने के कारण दोपहर में खेलने के लिए घर से निकलने वाले बच्चा पार्टी ने घर में ही रहना पसंद किया। घरों, दुकानों में ठंड रहने के लिए एसी को ऑन कर दिया गया ये गर्मी और कुछ दिन रहेगी ऐसा बताया गया है। कुछ ने तो गर्म चटके से बचने के लिए छत्री का सहारा लिया। इन गर्मी के दिनों में शहरवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी बिजली व पानी की होती है। महावितरण विभाग द्वारा बिना कोई सूचना दिए कोई भी समय पर बिजली बंद कर दी जाती है और घंटों तक लोग बिजली का इंतजार करते हैं। शुक्रवार तो 8 घंटे बिजली ठप्प रहती है। शहर में पानी आपूर्ति भी शुक्रवार बंद रहती है शनिवार और रविवार को कम दबाव से पानी आता है। अभी तो यह गर्मी के शुरुवात है इन चार महिनों में इस तरह की गर्मी और क्या-क्या परेशानी दिखाती है यह देखना अभी बाकी है।
उल्हासनगर में आज 7 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 19 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,858 हो गई है। मृतकों की संख्या 371 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,348 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.70 बताया गया है। वहीं 139 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 16, होम आयसोलेशन में 49 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 8370 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 16 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8830 हो गई है। आज शहर पूर्व में 13 और पश्चिम में 3 रोगी मिले हैं। 94.79 प्रतिशत के साथ आज तक 8370 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.50 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 145 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 42,881 पहुंच गई है। आज 156 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 140 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 24 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 24 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9953 हो गई है। मृतकों का 1.27 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 127 हो गई है।यहां पर 96.96 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9648 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.75 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 178 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 19,347 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 20 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 173 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 173 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,311 तक जा पहुची है इनमें 1678 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 60,441 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1172 तक पहुंच गई है। 138 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 34, कल्याण पश्चिम में 58, डोंबिवली पूर्व में 48, डोंबिवली पश्चिम में 21, मांडा टिटवाला में 10, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.