"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

भारी बंदोबस्त के बीच हुआ गणपति विसर्जन, मोहर्रम पर गर्दी करने वालों पर अपराध दर्ज, उल्हासनगर में नए मरीज 28, एक्टिव 408, अंबरनाथ में नए मरीज 34, एक्टिव 283

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 28एक्टिव मरीज 408
कोरोना मुक्त 7197, मृत्यु 228कुल संख्या 7833

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 34एक्टिव मरीज 283
कोरोना मुक्त 4522मृत्यु 188, कुल संख्या 4993

🔺 बदलापुर में नए मरीज 56एक्टिव मरीज 265
कोरोना मुक्त 3850, मृत्यु 73, कुल संख्या 4188

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 205एक्टिव 2918
कोरोना मुक्त 25,664, मृत्यु 638, कुल संख्या 29,220
युसूफ शेख । हीरो बोधा
बिना ढोल ताशा के दस दिवसीय गणपति 
का हुआ विसर्जन पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ में अनंत चतुर्थी के उपलक्ष्य में बिना ढोल ताशों के तालाबों एवं कृत्रिम तालाबों में मंडलों द्वारा एवं घरगुति गणपति का विसर्जन किया गया। शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहा। शहर के कई सार्वजनिक मंडलों द्वारा सामाजिक दूरियों का ख्याल रखते हुए एवं हाथ को सेनीटाईजिंग करते हुए शांति के साथ विसर्जन किया। अंबरनाथ नगरपरिषद द्वारा विसर्जन स्थलों पर अच्छा प्रबंध किया गया था। रोशनी का भी अच्छा प्रबंध रहा। कोरोना पाशर्वभूमि को देखते हुए अनेकों ने इस वर्ष गणेशोत्सव नहीं मनाया। पांच, सात दिन के गणपति विसर्जन में निर्माल्य बहुत ही कम यानी 50 प्रतिशत तक नपा ने एकत्रित किया है। इस बार मंडलों ने थर्मोकोल का इस्तेमाल 100 प्रतिशत तक नहीं किया है। अंबरनाथ में गणेश भक्तों ने इस ओर ध्यान दिया है। शहर पश्चिम में चिंचपाड़ा खदान, बुवापाड़ा खदान के अलावा कृत्रिम तालाबों एवं पूर्व में शिवमंदिर के पास नेहरु गार्डन, ग्रीन सिटी के पास के कृत्रिम ताबालों, खानों पर दस दिवसीय गणेश के विसर्जन किए गए। विसर्जन स्थानों पर निर्माल्य कलक्ष रखे गए हैँ। जिसमें निर्माल्य डाले गए। कुछ ने गणपति घरों में ही विसर्जित किए। प्लास्टिक का इस्तेमाल भी इस वर्ष कम किया गया है। उल्हासनगर परिमंडल 4 में 101 सार्वजनिक गणपति और 6965 घरगुति निजी गणपति का विसर्जन हुआ। नपा द्वारा मूर्ति स्वीकृति केंद्र भी बनाए गए हैं। इस बार बिना ढोल ताशा, नाच गाना, लाऊड स्पीकर के बिना शांति के साथ विसर्जन संपन्न हुआ।
उल्हासनगर में भी हुआ अंतिम दिन का विसर्जन
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में यूं तो गणेशोत्सव धूमधाम और शोर शराबे के साथ मनाया जाता है। विभिन्न सार्वजनिक मंडलों द्वारा अनंत चतुर्थी के बाद भी विसर्जन किया जाता है लेकिन इस बार सार्वजनिक मित्र मंडलों द्वारा स्थापित नियमों का पालन करते हुए विसर्जन किया गया। पुलिस व प्रशासन का अच्छा प्रबंध देखा गया। उल्हासनगर-2 गोल मैदान स्थित विघ्नहर्ता मित्र मंडल के भावेश खत्री व तक्की ने सामाजिक दूरी के साथ लोगों में प्रसाद बांटा। युवा मंडल के गणेश भक्तों ने शहर से कोरोना के खात्मे की दुआएं मांगी।
अंबरनाथ के वरिष्ठ निरीक्षक ने किया गणपति का विसर्जन
अंबरनाथ। अंबरनाथ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल ने गांवदेवी खुंटवली के शिवनेरी मित्र मंडल के सार्व.गणेशोत्सव मंडल द्वारा बिठाए गए दस दिवसीय गणेश का विसर्जन मंडल द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाब में किया। उस समय परिसर के लोग गणेश भक्तों एवं पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वालुंज ने बताया कि मंडल द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाब में डेढ़, तीन, पांच, सात दिन के गणपति विसर्जन किए गए हैं। आज उनके मंडल द्वारा तालाब के बाजू में ही बिठाए गए गणेश का विसर्जन व.पु.नि. धुमाल के हाथों हुआ है। यहां पर कृत्रिम तालाब को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। गणेश विसर्जन के बाद संजय धुमाल ने शहर के सभी मंडलों, नेताओं, नगरसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्वक हुए विसर्जन पर सबको बधाई दी। मंडल के सदस्यों के अलावा सारीका वालुंज भी उपस्थित थी।
अंबरनाथ मस्जिद में मोहर्रम पर गर्दी 
करने वाले 40 से 45 पर अपराध दर्ज
अंबरनाथ। अंबरनाथ जामा मस्जिद में मोहर्रम त्यौहार पर गर्दी करने वाले 40 से 45 लोगों पर अंबरनाथ पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम व आपत्ती व्यवस्थापन कायदा के कलम अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। विशेष बात ये है कि अंबरनाथ मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष सलीम चौधरी, दो ट्रस्टी असलम खान व सिकंंदर पटेल एवं जामा मस्जिद के मौलाना अमिन व युसूफ पठाण एवं अन्य पर अपराध दर्ज हुआ है। 
विदित हो कि गत दो दिनों से शहर में किसी ने वीडियो वायरल कर दिया था जिसमें जामा मस्जिद के अंदर कई लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस के अनुसार मोहर्रम सन के लिए नौ लोगों ने 30 से 35 लोगों की गर्दी जमा किया। मुंह पर मास्क ना लगाते हुए। सोशल डिस्टेनसिंग का ख्याल ना रखते हुए कोविड 19 इस ससंर्गजन्य महामारी रोग फैलाने के जैसा धोका दायक कृति किया। शासन ने कोरोना विषाणु का प्रादुर्भाव रोकने के लिए शासन द्वारा तैयार किए गए नियमों का एवं आदेशों का उल्लंघन किया। मा. जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए मनाई आदेश एवं ठाणे जिले में लागू संचार बंदी को भंग किया इसलिए उपरोक्त लोगों के साथ अनवर शेख, मुनीर शेख, अबिद शेख, इमरान शेख व अन्य 30 से 35 लोगों पर भादवि कलम 188, 269, 270 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के कलम 37(3) 135 व आपत्ती व्यवस्थापन कायदा 2005 के कलम 51(ब) के अनुसार गुन्हा रजि. 472-2020 पर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच पु.उपनि. टीके सावंत कर रहे हैं। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना पर भी पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किए जाने पर शहर के मुसलमानों में रोष देखा जा रहा है।
अंबरनाथ के श्रीक्रिडा मंडल द्वारा डाॅ. अकील शेख का 
सत्कार, कोरोना काल में लगातार चार महिने दी सेवा
अंबरनाथ। अंबरनाथ पश्चिम में भवानी चौक खुंटवली में डाॅ. अकील शेख गत 25 वर्षों से अपना दवाखाना चला रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण आस पास के कई डाॅक्टर अपना दवाखाना बंद करके कोरोना के डर से घर में आराम कर रहे थे लेकिन डाॅ. अकील शेख जोकि कल्याण निवासी हैं। रोजाना चार माह तक कल्याण से अंबरनाथ आकर दवाखाना खोलकर मरीजों का उपचार करते और उन्हें दवाईयां दे रहे थे। इस कोरोना योद्धा डाॅक्टर की आस पास के लोगों एवं सामाजिक मंडलों ने प्रशंसा की है। श्री क्रिडा मंडल भवानी चौक की ओर से उनका सोमवार को शाल श्रीफल हार देकर डोंबिवली पुलिस स्टेशन के उपनि. नितिन मुदगुणे के हाथों उनका सत्कार किया गया। इस मंडल द्वारा हर वर्ष गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष सोमवार जो सत्यनारायण की पूजा के बाद सत्कार समारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष राजाराम लोटे ने बताया कि डाॅ. अकील ने कोरना महामारी से ना घबराते हुए परिसर के लोगों की सेवा की है। वरना यहां पर सर्दी, जुकाम के मरीज वाले को भी बड़े बड़े अस्पताल के डाॅक्टर उपचार नहीं कर रहे थे उस समय उन्होंने सबका उपचार किया। इस लिए मंडल द्वारा उनका सत्कार किया गया है। लोटे ने उनका आभार व्यक्त किया है। सत्कार के समय परिसर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्हासनगरः आज कोरोना से 2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार को 28 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7833 हो गई है। आज कोरोना के दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। आज 24 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 7197 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत कम होकर 91.88 बताया गया है। वहीं 408 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 117, होम आयसोलेशन में 65 व 226 मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 से 2, उल्हासनगर-2 से 2, उल्हासनगर-3 से 4, उल्हासनगर-4 से 14 तथा उल्हासनगर-5 से 6 मरीज मिले हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर बनने से प्रशासन के लिए चिंता का विषय बताया गया है।
अंबरनाथ में कोरोना मुक्त अब तक 4522
अंबरनाथ। आज अंबरनाथ में 34 नए कोरोना बाधित मिले हैं। अब तक कुल संख्या 4993 हो गई है। शहर में कोरोना से मरने वालों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज फिर दो कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। मृतकों की कुल संख्या 188 हो गई है। 34 नए बाधितों में से 25 शहर पूर्व से और पश्चिम से 9 रोगी मिले हैं। एक्टिव मरीज 283 है। अब तक 4522 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। आज तक 14442 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया है। आज 143 की रिपोर्ट आयी है जिसमें 109 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव है। नपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 74 एक्टिव रोगी उपचार ले रहे हैं। केवल 10 नागरिकों की स्वेब रिपोर्ट आना शेष है। शहर पूर्व में बी कैबिन परिसर और नवरे नगर से और शहर पश्चिम में चिखलोली परिसर से ज्यादा नए रोगी मिले हैं। शहर में लोग ये समझ रहे हैं कि कोरोना महामारी अब खत्म हो गई है। इसलिए ज्यादा तर लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है एवं हाथों को सेनीटाईज भी नहीं किया जा रहा है। ये लक्षण ठीक नहीं है इससे कोरोना का प्रभाव फिर से बढ़ सकता है। विसर्जन के बाद नपा प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर मोहिम को तेज करना होगा।
बदलापुर में आज 56 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में मंगलवार 56 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 4188 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.74 प्रतिशत के साथ कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। आज दो मरीजों की मौत हुई है। यहां पर 91.92 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 3850 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 6.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 265 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 6034 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 56 स्वेब की रिपोर्ट में 00 नेगेटिव और 56 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 205 मरीज
कल्याण।  कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में मंगलवार को कुल 205 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 29,220 तक जा पहुची है इनमें 2918 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 25,664 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 8 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 638 हो गयी है।
Download Ulhasnagar Municipal 
Corporation CORONA Press Note 

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.