"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ के विधायक किणीकर पाॅजिटीव, सांसद शिंदे ने दिए 5 एम्बूलैंस, उल्हासनगर में नए मरीज 20, एक्टिव 430, अंबरनाथ में नए मरीज 21, एक्टिव 315

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 20एक्टिव मरीज 430
कोरोना मुक्त 7468, मृत्यु 245, कुल संख्या 8143

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 21एक्टिव मरीज 315
कोरोना मुक्त 4838मृत्यु 201, कुल संख्या 5354

🔺 बदलापुर में नए मरीज 62एक्टिव मरीज 317
कोरोना मुक्त 4356, मृत्यु 73, कुल संख्या 4746

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 591, एक्टिव 4595
कोरोना मुक्त 28,217, मृत्यु 708, कुल संख्या 33,520
युसूफ शेख । हीरो बोधा

किणीकर मुंबई अस्पताल में दाखिल
अंबरनाथ। अंबरनाथ के लोकप्रिय विधायक डाॅ. बालाजी किणीकर को कोरोना पाॅजिटीव पाए जाने पर उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में उपचार शुरू किया गया है। जहां उनकी प्रकृति ठीक बताई गई है। विदित हो कि सोमवार और मंगलवार को अधिवेशन में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अधिवेशन में उन्होंने अध्यक्ष की भूमिका को भी अच्छा तरह से निभाया था। उसके बाद उनको बदन दर्द शुरू हुआ उन्होंने केईएम अस्पताल में कोविड 19 का चेकअप कराया तो वह कोरोना पाॅजिटीव पाए गए। विदित हो कि अधिवेशन शुरू होने से पूर्व सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें किणीकर नेगेटिव पाए गए थे लेकिन अधिवेशन समाप्त होने के बाद उन्होंने दोबारा केईएम अस्पताल में टेस्ट कराया तो उनका रिजल्ट पाॅजिटीव आने पर उन्हें उपचार हेतु बाम्बे अस्पताल में दाखिल किया गया है जहां उनकी प्रकृति ठीक बताई गई है। विदित हो कि विधायक किणीकर ने गत 6 माह तक अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जा जाकर कार्य किया है। उनके स्वस्थ होने के लिए शहर में प्रार्थना किए जा रहे हैँ।
अंबरनाथ को सांसद शिंदे ने दिए 5 एम्बूलैंस व 1 कार्डियक

अंबरनाथ। अनलाॅक की प्रक्रिया जबसे शुरू हुई है तबसे ठाणे जिले के सभी शहरों में कोविड 19 का प्रकोप बढ़ा है। अंबरनाथ के जनरल प्रेक्टीशनर डाॅक्टरों को भी रैपिड एंटीजन किट दो, मरीजों का टेस्ट होगा तो कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आएगी। ये उद्घार अंबरनाथ में सांसद एवं डाॅ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के श्रीकांत शिंदे ने किया है उनके फाउंडेशन द्वारा अंबरनाथ नगरपरिषद को पांच एम्बूलैंस और एक सुसज्ज कार्डीयाक एम्बूलैंस दिए गए हैं। लोकार्पण समारंभ में पूर्व नगराध्यक्ष मनिषा वालेकर, अरविंद वालेकर, अब्दुल शेख, मुख्याधिकारी प्रशांत रसाल, विजय पवार, कई पूर्व नगरसेवक, शिवसेना के पदाधिकारी, नपा अधिकारी उपस्थित थे। मुख्याधिकारी रसाल ने कहा कि हमारे पास ये पांच एम्बूलेंस मिलाकर कुल 18 एम्बूलैंस हो गए हैं। एम्बूलैंस एवं कार्डियक एम्बूलैंस होने से मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद होगी। उन्होंने सांसद का आभार व्यक्त किया। वालेकर ने कहा कि डाॅ. शिंदे और पालक मंत्री श्री शिंदे के कारण शहर को विकास मिला है। एक एम्बूलैंस शहर के डाॅक्टरों को भी देने की राय उन्होंने दी। उन्होंने लोगों से कहा है कि एंटीजन टेस्ट कराने में प्रशासन की सहायता करें। रोगी कम हो इसके लिए टेस्ट बढ़ाना जरूरी है। ऐसा उन्होंने कहा है। नगराध्यक्षा ने भी सांसद का आभार व्यक्त किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते समय सांसद ने बताया कि अंबरनाथ और बदलापुर के बीच दो वर्ष में चिखलोली स्टेशन शुरू हो जाएगा। कार्डियाक एम्बूलैंस में आयसीयु वार्ड की तरह तमाम सुविधाएं जैसे आक्सीजन, वेंटीलेटर आदि मौजूद हैं।
अंबरनाथ में चार चोर पकड़े गए,
रिक्शा, कपड़े, एक्टिवा बरामद
अंबरनाथ। अंबरनाथ पुलिस ने चार चारों को पकड़कर उनके पास से एक आटो रिक्शा, एक एक्टिवा, जीन्स पैंट, टीशर्ट आदि लाखों रुपयों का चोरी का माल बरामद किया है। अंबरनाथ पुलिस के जांच पथक स.पु.उपनि. दीपक जाधव, महाजन, सचिन जाधव, डोले, पगारे, निरगुडा, बडगंर, तायडे ने वपुनि संजय धुमाल के मार्गदर्शन में इन चोरों को पकड़ा है दुबई काॅलोनी निवासी चोर सचिन प्रजापति(19) और टकल्या उर्फ अनिल वाघे(18) महात्मा फुले नगर को पकड़कर दोनों के पास से एक लाख 15 हजार का चोरी का जीन्स, टी शर्ट, एक एक्टिवा बाईक बरामद किया है। इन दोनों चोरों पर बदलापुर पु. स्टेशन में अपराध दर्ज है। अन्य दो चोरों विट्ठल गायकवाड़(45) व अर्जुन गायकवाड़(65) दोनों निवासी महाराष्ट्र हाउंसिंग बोर्ड को गिरफ्तार करके उनके पास से एक रिक्शा एमएच05 बीजी 5505 और अन्य 20 हजार का चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 11 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। विदित हो कि इससे पूर्व अंबरनाथ पुलिस ने चोरों को पकड़कर उनके पास से चार चोरी की बाईक बरामद की है।
उल्हासनगर में अब तक 7468 कोरोना मुक्त
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 20 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8143 हो गई है। आज कोरोना से दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। आज 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 7468 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत कम होकर 91.71 बताया गया है। वहीं 430 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 113, होम आयसोलेशन में 61 व 266 मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। 
अंबरनाथ में अब तक 4838 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ में आज 21 नए बाधित मिले हैं। कुल संख्या अब 5354 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 201 हो गई है। एक्टिव मरीज 315 हैं। 4838 मरीज अब तक ठीक होकर घर गए हैं। आज पूर्व से 14 और पश्चिम से 7 रोगी मिले हैं। अब तक 16678 लोगों ने कोरोना का टेस्ट शहर में कराया है। आज 270 टेस्ट हुए हैं। जिसमें 249 नेगेटिव और 21 पाॅजिटीव हुए हैं। 
बदलापुर में आज 62 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में आज 62 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 4746 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.53 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 73 ही है। यहां पर 91.78 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 4356 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 6.67 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 317 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 6812 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज स्वेब की रिपोर्ट में 32 नेगेटिव और 62 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 591 मरीज
कल्याण।  कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में गुरुवार को कुल 591 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33,520 तक जा पहुची है इनमें 4595 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 28,217 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 9 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 708 हो गयी है 377 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 83, कल्याण पश्चिम में 178, डोंबिवली पूर्व में 195, डोंबिवली पश्चिम में 106, मांडा टिटवाला में 22, पिसवली में 3 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
Corporation CORONA Press Note 


[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.