"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ शिवमंदिर के लिए 43 करोड़ रुपए नगरविकास विभाग ने मंजूर किए, उल्हासनगर में नए मरीज 37, एक्टिव 379, अंबरनाथ में नए मरीज 20, एक्टिव 142

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 37एक्टिव मरीज 379

कोरोना मुक्त 10,280, मृत्यु 357, कुल संख्या 11,016

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 20, एक्टिव मरीज 142
कोरोना मुक्त 7551मृत्यु 290, कुल संख्या 7983

🔺 बदलापुर में नए मरीज 33एक्टिव मरीज 191
कोरोना मुक्त 7928, मृत्यु 106, कुल संख्या 8225

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 169, एक्टिव 1644
कोरोना मुक्त 52,042, मृत्यु 1067, कुल संख्या 54,753
युसूफ शेख / हीरो बोधा
सांसद शिंदे के प्रयास हुआ कार्य
अंबरनाथ।  अंबरनाथ के ऐतिहासिक शिवमंदिर सुशोभिकरण के लिए राज्य के नगरविकास विभाग ने ४३ करोड़ रुपयों की निधि मंजूर की है। जिससे प्राचीन शिवमंदिर परिसर को जल्द ही एक नया रूप मिलेगा। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे कई वर्षों से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। अंबरनाथ के प्राचीन शिवमंदिर का वल्र्ड हेरिटेज यादी में समावेश है। ये मंदिर ९६० वर्ष पुराना है। इस मंदिर के परिसर का विकास मंदिर वास्तू का जतन करने के लिए सांसद शिंदे जब से सांसद बने हैं उस समय से प्रयत्न कर रहे थे। आखिर उनकी कोशिशें रंग लाई नगरविकास विभाग ने मंदिर परिसर विकास और सुशोभिकरण के लिए ४३ करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। विकास काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में २० करोड़ रुपये तो दूसरे में २३ करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। ऐसी जानकारी सांसद शिंदे ने दी है। पहले चरण में प्रवेश द्वार, कमान, बस स्टॉप, जंतर-मंतर पार्क, भव्य पार्किंग, दो नये टेनसाई सस्पेंडेड ब्रिज, वालधूनी नदी संबर्धन, प्राचीन कुंड का नूतनीकरण एम्फी थिएटर, फूल मार्केट बनाये जाएंगे। दूसरे चरण में खेल का मैदान विकसीत करना, टेनसाईल रुफ, मत्सयालय संग्रहलय, वालधूनी नदी किनारे का सुशोभिकरण, नदी का घाट बांधना और शिवमंदिर का पौराणिक भवशेषों का प्रदर्शन बनाना ये काम किये जाएंगे। 
उल्हासनगर में आज 13 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर एक बार वृद्धि हो रही है।आज 37 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 11 हजार पार होकर 11,016 हो गई है। मृतकों की संख्या 357 हो गई है। आज 13 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,280 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.32 बताया गया है। वहीं 379 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 164, होम आयसोलेशन में 112 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में डिस्चार्ज से ज्यादा अब नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है यह शहर के लिए अच्छे संकेत नहीं है। डाॅक्टरों के पास भीड़ देखी जा रही है।
अंबरनाथ में अब तक 7551 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 20 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7983 हो गई है। आज शहर पूर्व में 15 और पश्चिम में 5 रोगी मिले हैं। 94.58 प्रतिशत के साथ आज तक 7551 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.77 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 142 हैं। मृतकों की कुल संख्या 290 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 33,447 पहुंच गई है। आज 153 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 133 नेगेटिव और 20 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 33 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 33 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8225 हो गई है। आज 2 की मौत के बाद यहां पर मृतकों का 1.28 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 106 है। यहां पर 96.38 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7928 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 191 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,081 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 16 नेगेटिव और 33 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 169 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 169 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54,753 तक जा पहुची है इनमें 1644 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 52,042 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1067 तक पहुंच गई है। 191 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 12, कल्याण पश्चिम में 52, डोंबिवली पूर्व में 68, डोंबिवली पश्चिम में 24, मांडा टिटवाला में 9, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.