Latest Post

 💥 उल्हासनगर में नए मरीज 52, एक्टिव मरीज 273

कोरोना मुक्त 21,262, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,183

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 29, एक्टिव मरीज 165

कोरोना मुक्त 20,465, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,193

💥 बदलापुर में नए मरीज 42, एक्टिव मरीज 96

कोरोना मुक्त 22,637, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,155

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 422, एक्टिव 1328

कोरोना मुक्त 1,42,590, मृत्यु 2341, कुल 1,46,740

हीरो बोधा / करण बोधा
24 घंटे में 10,860 नए केस, दो की मौत
मुंबई देश में कोरोना की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली और मुंबई में कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं। मुंबई में मंगलवार को 10860 नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा दो मौतें दर्ज हुई। वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5481 नए कोरोना मामले दर्ज हुए।मुंबई में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई में कोरोना के 10860 नए केस दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत दर्ज हुई। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना के 47476 एक्टिव केस हो गए हैं।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई है. उन्होंने आज (4 नवंबर, मंगलवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मुंबई में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे है, उसके मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला बहुत सही समय पर लिया गया है. लोग भीड़ से बचें, यह बार – बार मुख्यमंत्री कह रहे हैं. सभी राजनीतिक दलों को कोरोना संक्रमण को रोकने की मुहिम में सरकार के साथ आना चाहिए. शादी – विवाह में लोग जाने से बचें. जो नियम बनाये गए हैं, लोग उसके हिसाब से ही शादी-विवाह का आयोजन करें. किशोरी पेडणेकर ने कहा कि,’अगर लॉकडाउन नहीं चाहिए, तो नियमों का पालन करें , मास्क लगाएं, भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें. जिस दिन शहर में 20 हज़ार से ज्यादा आंकड़ा पार होने लगा, उस दिन शहर में लॉकडाउन या फिर मिनी लॉकडाउन लगाने की जरूरत पड़ेगी. हमने यह भी निर्णय लिया है, कि जिस बिल्डिंग में 20 प्रतिशत से ज्यादा मरीज मिलेंगे उसे पूरी तरह से सील किया जाएगा.’
नई गाइडलाइन जारी
मुंबई में बढ़ते हुए कोरोना संकट को देखते हुए इस पर नियंत्रण लगाने के लिए मुंबई की हाउसिंग सोसाइटीज और इमारतों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई है। इसके मुताबिक किसी इमारत की किसी मंजिल में कोई कोरोना का सक्रिय मरीज पाया गया तो उस पूरी मंजिल को सील कर दिया जाएगा। अगर कोरोना के दस केस सामने आए या बड़ी सोसाइटियों और हाई राइज बिल्डिंगों में 20 फीसदी घरों में कोरोना के केस पाए गए तो पूरी इमारत सील कर दी जाएगी।
ठाणे, मुंबई, पुणे में स्कूल बंद
ठाणे, मुंबई व पुणे जिले में कक्षा 1 से 9 तक की शारीरिक कक्षाएं 31 जनवरी तक बंद रहेंगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का कहना है कि स्कूल की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में जारी रहेंगी। बता दें कि इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12160 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा संक्रमण से 10 लोगों की मौत भी हुई थी। जबकि सोमवार को अकेले मुंबई शहर में कोरोना के 8,082 नए मामले सामने आए जो पिछले साल 18 अप्रैल के बाद किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर रहा। बीमारी के कारण दो और मरीजों की मौत हुई थी।
उल्हासनगर में 52 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 52 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,183 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,262 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.85 बताया गया है। वहीं 273 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 32, होम आयसोलेशन में 219 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 9, उल्हासनगर-2 में 7, उल्हासनगर-3 में 15, उल्हासनगर-4 में 16 और उल्हासनगर-5 में 5 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 23,948 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,298 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,08,646 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,93,949 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 1050 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 29 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 29 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,193 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,465 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 165 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,34,392 पहुंच गई है। आज 136 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 107 नेगेटिव और 29 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,31,054 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 42 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 42 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,155 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,637 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 74 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,787 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 151 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 422 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 422 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,46,740 तक जा पहुंची है इनमें 1328 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,590 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 42 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 50, कल्याण पश्चिम में 110, डोंबिवली पूर्व में 170, डोंबिवली पश्चिम में 77, मांडा टिटवाला में 11, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 37, एक्टिव मरीज 223

कोरोना मुक्त 21,260, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,131

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 38, एक्टिव मरीज 142

कोरोना मुक्त 20,459, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,164

💥 बदलापुर में नए मरीज 25, एक्टिव मरीज 96

कोरोना मुक्त 22,637, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,113

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 205, एक्टिव 948

कोरोना मुक्त 1,42,548, मृत्यु 2341, कुल 1,46,318

हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई में बढ़ा कोरोना संकट
ठाणे जिले के स्कूल-काॅलेज 31 जनवरी तक बंद- जिलाधिकारी
मुंबई COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया। बीएमसी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खुले रहेंगे। मुंबई में स्कूल बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देश की इस आर्थिक राजधानी में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए थे। एक टीवी चैनल को दिए इंटर्व्यू में, मुंबई के नगर निगम के प्रमुख, चहल ने कहा कि मुंबई में कोविड के मामलों में तेजी के बीच, ग्रेड 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिजिकल स्कूल को फिर से शुरू करने का निर्णय 31 जनवरी, 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कक्षा 9 या उससे ऊपर के छात्र केवल टीकाकरण के उद्देश्य से स्कूल जा सकते हैं। भारत ने सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया है। बीएमसी को उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल के सभी 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। दो सप्ताह की अवधि में मुंबई में संक्रमण दर 1% से बढ़कर 17% हो गई है। रविवार को, मुंबई में 8,000 से अधिक दैनिक कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। 
मुंबई में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ
रविवार को मुंबई में कोविड के मामलों में दैनिक वृद्धि के साथ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी नागरिकों से 'अत्यधिक' कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से रिपोर्ट किए गए मामलों में वृद्धि के परिणामस्वरूप नवंबर के महीने की तुलना में दिसंबर में मुंबई में कोविड के मामलों में 252% की वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में दिसंबर में कुल 21,585 कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि पूरे नवंबर में केवल 6,125 मामले रिपोर्ट किए गए थे। गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार से अपने 15-18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। इस आयु वर्ग के लिए लगाई जाने वाली एकमात्र वैक्सीन भारत बायोटेक की स्वदेश निर्मित 'कोवैक्सिन' है।
उल्हासनगर में 37 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 37 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,131 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,260 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.06 बताया गया है। वहीं 223 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 27, होम आयसोलेशन में 180 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 6, उल्हासनगर-2 में 4, उल्हासनगर-3 में 8, उल्हासनगर-4 में 14 और उल्हासनगर-5 में 5 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 20,295 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,05,764 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,92,858 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 38 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 38 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,164 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,459 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 104 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,33,685 पहुंच गई है। आज 269 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 245 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,25,905 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 25 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 25 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,113 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,637 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 74 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,787 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 151 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 205 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 205 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,46,318 तक जा पहुंची है इनमें 948 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,548 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 13 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 47, कल्याण पश्चिम में 84, डोंबिवली पूर्व में 41, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 9, पिसवली में 0 तथा मोहना में 5 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 61, एक्टिव मरीज 189

कोरोना मुक्त 21,257, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,094

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 24, एक्टिव मरीज 104

कोरोना मुक्त 20,459, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,126

💥 बदलापुर में नए मरीज 34, एक्टिव मरीज 74

कोरोना मुक्त 22,634, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,088

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 214, एक्टिव 756

कोरोना मुक्त 1,42,535, मृत्यु 2341, कुल 1,46,113

हीरो बोधा / करण बोधा
खुद भी कर ली आत्महत्या
मुंबई महाराष्ट्र के जालना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अंबड तालुका के घुनगार्डे गांव में एक विवाहिता ने अपने चार बच्चों को कुएं में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी. इस तरह बच्चों की हत्या के बाद एक मां द्वारा आत्महत्या करने की यह घटना शुक्रवार को हुई है. मृतकों के नाम गंगासागर ज्ञानेश्वर अडाणी, भक्ति, ईश्वरी, अक्षरा और युवराज हैं. इन चार बच्चों में से तीन बेटियां और एक बेटा था. पुलिस की प्राथमिक जांच में पति द्वारा महिला के चरित्र पर शक करना और इस वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई है. शनिवार को इस मामले में आत्महत्या करने वाली महिला गंगासागर अडाणी की बहन ने गोंदी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने महिला के पति ज्ञानेश्वर अडानी के खिलाफ पत्नी के चरित्र पर शक करने, मानसिक और शारीरिक कष्ट पहुंचाने और आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी. 
एक मां ने यह क्या कर डाला, चार बच्चों को मार कर खुद को मार डाला
ज्ञानेश्वर अडाणी अपनी पत्नी गंगासागर, तीन बेटियां और एक बेटे के साथ रह रहा था. ज्ञानेश्वर नशे का आदी था. इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था. पत्नी के मोबाइल पर बातें करने पर ज्ञानेश्वर को आपत्ति थी. पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए ज्ञानेश्वर अक्सर गंगासागर को मारता-पीटता और ताने मारा करता था.  गंगासागर ने कई बार अपने पति ज्ञानेश्वर को समझाया कि वो अपने घरवालों से बात किया करती है, लेकिन ज्ञानेश्वर शक में ही घुलता रहता था. उसे लगता था कि गंगासागर उससे झूठ कहा करती है. वह गुप्त रूप से अपने किसी दोस्त से बातें किया करती है.
गुरुवार को दोपहर एक बजे के करीब दोनों में एक बार फिर इसी बात को लेकर जम कर बहसा-बहसी और लड़ाई हुई. इसके बाद गंगासागर काफी तनाव में थी. इस तनाव में उन्होंने बहुत बड़ा कदम उठाने की ठानी. वह अपनी तीनों बेटियों और एक बेटे को लेकर खेत गई. वहां उन्होंने अपने चारों बच्चों को कुएं में धकेल दिया और फिर खुद भी छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. 
उल्हासनगर में 61 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 61 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,094 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,257 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.21 बताया गया है। वहीं 189 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 24, होम आयसोलेशन में 153 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 15, उल्हासनगर-2 में 8, उल्हासनगर-3 में 16, उल्हासनगर-4 में 13 और उल्हासनगर-5 में 9 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 20,295 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,05,764 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,92,858 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 24 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 24 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,126 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,459 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 104 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,33,685 पहुंच गई है। आज 269 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 245 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,25,905 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 34 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 34 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,088 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,634 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 74 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,787 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 151 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 214 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 214 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,46,113 तक जा पहुंची है इनमें 756 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,535 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 38 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 19, कल्याण पश्चिम में 85, डोंबिवली पूर्व में 41, डोंबिवली पश्चिम में 47, मांडा टिटवाला में 16, पिसवली में 0 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 50, एक्टिव मरीज 130

कोरोना मुक्त 21,255, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,033

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 28, एक्टिव मरीज 80

कोरोना मुक्त 20,459, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,102

💥 बदलापुर में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 45

कोरोना मुक्त 22,629, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,054

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 151, एक्टिव 580

कोरोना मुक्त 1,42,497, मृत्यु 2341, कुल 1,45,899

हीरो बोधा / करण बोधा
जनवरी के तीसरे हफ्ते तक हो सकते हैं 80 लाख केस, 80 हजार मौतें
मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरुआती चरण में है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने आशंका जताई है कि जनवरी के तीसरी सप्ताह तक राज्य में कोरोना वायरस के 80 लाख मामले आ सकते हैं और 80 हजार लोगों की मौत हो सकती है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुातबिक, राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. प्रदीप व्यास ने सभी जिला कलेक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि तीसरी लहर में कोविड-19 संक्रमणों की संख्या बहुत बड़ी होने वाली है। डॉ व्यास के पत्र में कहा गया है 'अगर तीसरी लहर में 80 लाख कोविड मामले होते हैं, तो इसमें 1 फीसदी मौत का अनुमान मान लिया जाए तो 80 हजार मौतें देखने को मिल सकती है।' डॉ व्यास ने अधिकारियों से अपील की कि वो ओमिक्रॉन वैरिएंट को हल्का और कम घातक मानकर न चले। यह उन लोगों के लिए उतना ही घातक है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है और उन्हें कॉमरेडिटीज है। इसलिए टीकाकरण में तेजी लाएं और लोगों के जीवन को बचाएं। व्यास की ओर से पत्र को राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और जिला परिषदों के सीईओ को भेजा गया है। इससे पहले राज्य के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने लॉकडाउन लगाने का हिंट देते हुए कहा कि था कि राज्य इसके काफी नजदीक पहुंच गया है, लेकिन, इस पर फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे। उन्होंने कहा कि यात्राओं और स्कूल कॉलेजे पर फैसला साथ-साथ लिया जाएगा। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए थे, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक रहे। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई थी। भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 161 नए मामले सामने आने के बाद इस वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। ओमीक्रोन वैरिएंट के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं। 
उल्हासनगर में 50 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 50 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,033 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,255 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.47 बताया गया है। वहीं 130 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 18, होम आयसोलेशन में 104 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 8, उल्हासनगर-2 में 15, उल्हासनगर-3 में 8, उल्हासनगर-4 में 13 और उल्हासनगर-5 में 6 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 20,295 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,05,764 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,92,858 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 28 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 28 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,102 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,459 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 80 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,33,685 पहुंच गई है। आज 194 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 166 नेगेटिव और 28 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,25,905 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 12 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 12 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,054 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.15 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,629 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 45 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,602 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 111 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 151 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 151 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,899 तक जा पहुंची है इनमें 580 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,497 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 25 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 16, कल्याण पश्चिम में 40, डोंबिवली पूर्व में 56, डोंबिवली पश्चिम में 27, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.