December 2020

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 11एक्टिव मरीज 233

कोरोना मुक्त 10,750, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,344

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 084
कोरोना मुक्त 7864मृत्यु 302, कुल संख्या 8250

🔺 बदलापुर में नए मरीज 13एक्टिव मरीज 142
कोरोना मुक्त 8605, मृत्यु 119, कुल संख्या 8866

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 084, एक्टिव 1025
कोरोना मुक्त 55,356, मृत्यु 1102, कुल संख्या 57,403
युसूफ शेख / हीरो बोधा
सादगी से हो रहा नए वर्ष 2021 का स्वागत 
उल्हासनगर। कोरोना वायरस ने इस बार नए साल के जश्न में भंग डाल दिया है। हर राज्य में पार्टी करने वाले लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए पुलिस ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। कोई नियम उल्लंघन न करे इसके लिए भी प्रशासन ने कमर कस ली है। मुंबई व ठाणे जिले में भी आज विशेष तौर पर सख्ती से नाइट कर्फ्यू का पालन करने का आदेश दिया है। यहां रेस्ट्रॉन्ट, पब, बार, समुद्र तटों पर किसी भी तरह की पार्टी पर रोक रहेगी और पुलिस हर वक्त ड्रोन से निगरानी करेगी। मुंबई व ठाणे पुलिस ने आदेश जारी किया है कि धारा 144 लगाई है जिसमें 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। रात 11 बजे तक उत्सव मना सकते हैं। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू है। 11 बजे के बाद रेस्टोरेंट, बार, पब, बीच या छत पर पार्टी की अनुमति नहीं है।' उन्होंने आगे बताया, 'हम ड्रोन से नज़र रखेंगे। कोई शराब पिया मिलेगा तो उस पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले भी दर्ज़ किए जाएंगे। हम ब्लड सैंपल लेकर लोगों में ब्लड अल्कोहल कंटेंट पता करेंगे।' पार्टी करने वाले कई लोग शहर से बाहर गोवा अथवा फाॅर्म हाऊस पर चले गए हैं। 2020 में जिस कोरोना महामारी से लोग विचलित हुए हैं अब वैक्सीन से आने वाले 2021 में राहत की खबर आज प्रधानमंत्री मोदी ने दी है।
उल्हासनगर में आज 34 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 11 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,344 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 34 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,750 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.76 बताया गया है। वहीं 233 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 106, होम आयसोलेशन में 88 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
सत्य साईं प्लेटेनियम अस्पताल के घोटाले का होगा पर्दाफाश
उल्हासनगर शहर के अस्पतालों में केवल 37 मरीज होने के बावजूद सत्य साईं प्लेटेनियम को करीब 25 लाख रुपए मनपा क्यों दे रही है इस बात की चर्चा शहर में जोरों पर हैं। सरकारी बनाए गए कोविड सेंटर व अस्पतालों को छोड़कर आखिर क्यों निजी अस्पताल को बिना कारण लाखों रुपए मिल रहे हैं इस तरह के घोटाले का जल्द होगा पर्दाफाश।
अंबरनाथ में 7864 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 04 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8250 हो गई है। आज शहर पूर्व में 2 और पश्चिम में 2 रोगी मिले हैं। 95.32 प्रतिशत के साथ आज तक 7864 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.01 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 84 हैं। मृतकों की कुल संख्या 302 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 04 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 36,297 पहुंच गई है। आज 96 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 92 नेगेटिव और 04 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 13 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 13 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8866 हो गई है। मृतकों का 1.34 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 119 हो गई है। यहां पर 97.05 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8605 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.60 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 142 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,778 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 75 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 084 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 084 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,403 तक जा पहुची है इनमें 1025 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 55,356 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1102 तक पहुंच गई है। 67 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 12, कल्याण पश्चिम में 34, डोंबिवली पूर्व में 15, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 07एक्टिव मरीज 256

कोरोना मुक्त 10,716, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,333

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 087
कोरोना मुक्त 7857मृत्यु 302, कुल संख्या 8246

🔺 बदलापुर में नए मरीज 29एक्टिव मरीज 144
कोरोना मुक्त 8590, मृत्यु 119, कुल संख्या 8853

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 101, एक्टिव 1009
कोरोना मुक्त 55,289, मृत्यु 1101, कुल संख्या 57,399
युसूफ शेख / हीरो बोधा
31 नाईट पर पुलिस का सख्त पहरा 
उल्हासनगर। पिछले कुछ दिनों से शहर में यह अफवाह चल रही है कि 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से कर्फ्यू लगाया जा रहा है इस पर सरकार ने खुलासा किया है कि 31 दिसंबर की नाईट को कोई राहत नहीं है और रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इस खबर से होटल धारकों और पार्टी धारकों में मायूसी छा गई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य में होटल, रेस्तरां, पब और बार 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक ही खुले रहेंगे। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर 5 या उससे ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन (रात्रि कर्फ्यू के मद्देनजर रात में 11 बजे के बाद) दवा खरीदने और रिश्तेदारों, दोस्तों के घर जाने के लिए बाहर निकलने पर पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर महामारी संबंधी पाबंदियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है क्योंकि नववर्ष पर बड़ी संख्या में वहां लोग आ सकते हैं। देशमुख ने लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा, ''होटल, रेस्तरां, पब और बार कल (31 दिसंबर) रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। (11 बजे के बाद) दवा खरीदने या दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए घर से निकलने पर रोक नहीं होगी। सार्वजनिक स्थानों पर पांच या ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा।

नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया था। एक सवाल पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के तहत अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में ईडी ने हाल में शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन किया था। देशमुख ने कहा, ''भाजपा और (केंद्र) सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को ईडी के नोटिस मिल रहे हैं। यह गंभीर मामला है।''

उल्हासनगर में आज 31 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 07 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,333 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 31 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,716 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.56 बताया गया है। वहीं 256 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 112, होम आयसोलेशन में 103 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7857 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 04 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8246 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.28 प्रतिशत के साथ आज तक 7847 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.05 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 87 हैं। मृतकों की कुल संख्या 302 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 04 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 36,201 पहुंच गई है। आज 123 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 119 नेगेटिव और 04 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 29 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 29 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8853 हो गई है। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों का 1.34 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 119 हो गई है। यहां पर 97.02 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8590 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.62 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 144 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,690 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 79 नेगेटिव और 29 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 101 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 101 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,399 तक जा पहुची है इनमें 1009 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 55,289 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1101 तक पहुंच गई है। 91 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 10, कल्याण पश्चिम में 29, डोंबिवली पूर्व में 34, डोंबिवली पश्चिम में 23, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

 🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 08एक्टिव मरीज 280

कोरोना मुक्त 10,685, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,326

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 093
कोरोना मुक्त 7847मृत्यु 302, कुल संख्या 8242

🔺 बदलापुर में नए मरीज 24एक्टिव मरीज 132
कोरोना मुक्त 8574, मृत्यु 118, कुल संख्या 8824

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 78, एक्टिव 1000
कोरोना मुक्त 55,198, मृत्यु 1100, कुल संख्या 57,298
युसूफ शेख / हीरो बोधा
भारत में स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले 
उल्हासनगर। लंदन से उल्हासनगर आई सात वर्षीय एक लडक़ी को कोरोना संक्रमण होने का पता चला है और एहतियात के तौर पर लडक़ी और उसके परिवार को घर में ही क्वारांटन कर दिया गया है। यह जानकारी महापालिका जनसंपर्क अधिकारी युवराज भदाणे ने दी। ज्ञात हो कि ठाणे जिले में ब्रिटेन से कई यात्री आए हुए हैं जिनमें से ठाणे में 134, कल्याण-डोंबिवली में 55, वसई-विरार में 42 और उल्हासनगर में 13 यात्रियों का समावेश है। ठाणे व पालघर जिले में कुल 369 यात्री ब्रिटेन से आए हुए हैं।
बता दें कि पिछले सप्ताह लंदन से उल्हासनगर शहर में कुल 13 यात्री आए। इन 13 यात्रियों की सूची सरकार ने महापालिका प्रशासन को देकर सतर्क रहने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी 13 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया था और सभी के टेस्ट निगेटिव आने की जानकारी श्री भदाणे ने दी। साथ ही सभी को घर में ही रहने को कहा गया। यह भी बताया गया कि उनके स्वैब को दूसरे कोरोना परीक्षण के लिए पुणे भेजा गया है। श्री भदाणे ने बताया कि सात वर्षीय लडक़ी के अभिभावकों के अनुसार एक निजी लैब की रिपोर्ट में लडक़ी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  इसके पश्चात इस सात वर्षीय लडक़ी सहित उसके परिवार वालों को घर में क्वाइरांटन कर दिया गया है।
भारत को सतर्क रहने की सलाह
नए साल के जश्न से पहले कोरोना के मोर्चे पर चिंता की खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं। मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। यूनाइटेड किंगडम(यूके) से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांच गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है। यूके से लौटे रहे लोगों की जीनोम स्किववेंसिंग की गई थी जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया।
उल्हासनगर में आज 29 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 08 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,326 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 29 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,685 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.34 बताया गया है। वहीं 280 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 122, होम आयसोलेशन में 115 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7847 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 07 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8242 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.20 प्रतिशत के साथ आज तक 7847 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 93 हैं। आज दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 302 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 06 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 36,074 पहुंच गई है। आज 110 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 103 नेगेटिव और 07 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 24 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 24 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8824 हो गई है। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 118 हो गई है। यहां पर 97.16 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8574 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.49 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 132 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,582 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 80 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 78 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 78 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,298 तक जा पहुची है इनमें 1000 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 55,198 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1100 तक पहुंच गई है। 98 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 08, कल्याण पश्चिम में 27, डोंबिवली पूर्व में 21, डोंबिवली पश्चिम में 21, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.