"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर की राजनीति में सशक्त नेता के रूप में उभरे भारत गंगोत्री, उल्हासनगर में नए मरीज 11, एक्टिव 332, अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव 97

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 11एक्टिव मरीज 332

कोरोना मुक्त 10,528, मृत्यु 360, कुल संख्या 11,220

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 97
कोरोना मुक्त 7744मृत्यु 296, कुल संख्या 8137

🔺 बदलापुर में नए मरीज 34एक्टिव मरीज 143
कोरोना मुक्त 8363, मृत्यु 113, कुल संख्या 8619

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 112, एक्टिव 1179
कोरोना मुक्त 54,088, मृत्यु 1088, कुल संख्या 56,355
युसूफ शेख / हीरो बोधा
अपने जन्मदिन पर करते हैं रक्तदान
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर की राजनीति में अगर राकांपा को किसीने जिंदा रखा है तो वो है भारत राजवानी (गंगोत्री) उन्होंने डूबती हुई पार्टी को न केवल जिंदा रखा बल्कि आज शहर में पक्ष को नया जीवन देकर हजारों कार्यकर्ताओं को एक परिवार के रूप में अपना मजबूत नेतृत्व शहर को दिया। यह एक ऐसे सक्षम सशक्त नेतृत्व के धनी है जिन्होंने अपने दम पर पैनल 17 में राकांपा के सभी उम्मीदवारों को जीत दिलाई थी जो कालानी ने पक्ष को छोड़ दिया था। वार्डवासियों का यह तक कहना है कि वो किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो भी हम उन्हीं को अपना समर्थन देंगे। जिसके फलस्वरूप उन्होंने शहर की राजनीति में अपनी अलग ही छाप छोड़ी हुई है और एक सशक्त नेता के रूप में उभरकर आज मनपा की सत्ता में सभागृह नेता बनकर शहर विकास का कार्य कर रहे हैं। जहां कोरोना महामारी के दौरान शहर के नेता दुबकर अपने घरों में बैठे थे ऐसे वो श्री राजवानी जरूरतमंदों को दिन-रात सेवा देने में व्यस्त थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ लॉकडाऊन के सभी दिनों में हजारों लोगों तक खाना पहुंचाया, राशन दिया और कई अन्य सहायता शहर में दी। उन्होंने समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करके जनसेवा भी की है। हमेशा की तरह आज भी अपने जन्मदिन पर उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन राकांपा मुख्यालय में किया और हमेशा की तरह रक्तदान करके श्री राजवानी ने अपना जन्मदिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। उन्हें बधाई देने राकांपा के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। उल्हासनगर शहर में राकांपा ऐसी पहली पार्टी है जहां आज भी रोजाना कार्यकर्ताओं का पक्ष प्रवेश जारी है। उन्होंने आगामी महानगरपालिका चुनाव 2022 में हर वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारने की ठान ली है। उन्होंने कहा है कि अब शहर के लोग पुराने नेताओं और उनके कार्यों से ऊभ चुके हैं अब शहरवासियों को काम की जरूरत है। श्री भारत राजवानी गंगोत्री ने कहा है कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा विशेष फंड शहर को मिलेगा जिससे शहर विकास के कार्य होंगे। शहर के इतिहास में यह पहली बार होगा कि शहर का कोई नगरसेवक राज्य सरकार से विशेष फंड ला रहा हो जबकि अब तक कोई भी विधायक अथवा नगरसेवक एवं महापौर इस तरह का विशेष फंड लाने में सफल नहीं हुए हैं। इसके अलावा शहर के दो प्रमुख हॉटस्पॉट पर कैमरे लगेगी जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
उल्हासनगर में आज 36 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 11 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,220 हो गई है। मृतकों की संख्या 360 हो गई है। आज 36 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,528 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.83 बताया गया है। वहीं 332 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 143, होम आयसोलेशन में 139 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7744 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 04 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8137 हो गई है। आज शहर पूर्व में 4 और पश्चिम में 0 रोगी मिले हैं। 95.17 प्रतिशत के साथ आज तक 7744 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 97 हैं। मृतकों की कुल संख्या 296 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 09 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 34,055 पहुंच गई है। आज 185 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 181 नेगेटिव और 04 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 34 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 34 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8619 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 113 है। यहां पर 97.02 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8363 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.65 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 143 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,727 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 26 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 112 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 112 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56,355 तक जा पहुची है इनमें 1179 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,088 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1088 तक पहुंच गई है। 142 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 12, कल्याण पश्चिम में 39, डोंबिवली पूर्व में 31, डोंबिवली पश्चिम में 23, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.