"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

नाईट कर्फ्यू में होटलों का धंधा हुआ ठप्प, शादी समारोह पर भी पड़ा असर, उल्हासनगर में नए मरीज 14, एक्टिव 320, अंबरनाथ में नए मरीज 12, एक्टिव 103

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 14एक्टिव मरीज 320

कोरोना मुक्त 10,599, मृत्यु 360, कुल संख्या 11,279

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 103
कोरोना मुक्त 7795मृत्यु 299, कुल संख्या 8197

🔺 बदलापुर में नए मरीज 13एक्टिव मरीज 119
कोरोना मुक्त 8500, मृत्यु 117, कुल संख्या 8736

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 118, एक्टिव 1077
कोरोना मुक्त 54,696, मृत्यु 1094, कुल संख्या 56,867
युसूफ शेख / हीरो बोधा
कर्फ्यू में अत्यावश्यक सेवाएं जारी रहेंगी 
उल्हासनगर। महाराष्ट्र में नाईट कर्फ्यू लागू होने के बाद २२ दिसंबर की रात उल्हासनगर और अंबरनाथ की पुलिस ने शहर में ११ बजे के बाद गश्त किया और इस दौरान कर्फ्यू  का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, फेरीवालों, होटलों और अन्य संस्थानों पर सख्ती से कार्रवाई की। लाॅकडाऊन से ऊभरे होटल चालक व मालकों का धंधा पटरी पर आया ही था कि क्रिसमस और नव वर्ष पर लगाए गए कर्फ्यू के साए ने उनके धंधे को ठप्प कर दिया। क्योंकि होटलों का धंधा रात में ही होता है जो अब चौपट हो गया है। वहीं पहले से ही तय शादी समारोहों में भी मेहमानों की तादाद कम देखी जा रही है। हालांकि शादी समारोह कर्फ्यू के दिनों में हो रहे हैं लेकिन उत्साह में कमी देखी जा रही है। पुलिस के कड़क नाईट कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं।
बता दें कि उल्हासनगर शहर स्थित गोल मैदान व नेताजी परिसर में २२ दिसंबर की रात से ही पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है और इस परिसर में ११ बजे के बाद खुली दुकानों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसे बंद करवा दिया। यह उल्हासनगर की चौपाटी माना जाता है आगामी कुछ दिनों में क्रिसमस का त्यौहार और नए वर्ष का आगमन हो रहा है। इन त्यौहार पर अनावश्यक भीड़ न इकट्ठा हो इसलिए पुलिस ने विशेष इंतजाम कर रखा है। पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय में 11 बजे से 6 बजे के बीच कोरोना के नए प्रकोप की पृष्ठभूमि पर कफ्र्यू लगाया है, जो यूके और पूर्वी इंग्लैंड में कोरोना वायरस की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक घातक है। आदेश में यह भी कहा गया है कि धारा 188 के तहत इस अवधि के दौरान बिना किसी कारण घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत 22 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी, 2021 तक नाईट कफ्र्यू लगाया है। इस मद्देनजर पुलिस आयुक्त फणसलकर ने 22 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, भिवंडी, कल्याण और ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के वागले एस्टेट में कर्फ्यू लगा दिया है। 
कर्फ्यू में क्या प्रतिबंधित होगा
इस अवधि के दौरान किसी भी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर कर्फ्यू  जारी रहेगा। इमारत, समाज के साथ-साथ सार्वजनिक गतिविधियों, निजी समारोहों, खेल प्रतियोगिताओं, होटल और इमारत की छत पर मनाए जाने वाले उत्सव पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजकों को इस दौरान धार्मिक त्योहारों या आयोजनों को मनाने के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन से विशेष अनुमति लेनी होगी।
क्या रहेगा जारी 
चिकित्सा सेवाएं, आवश्यक सेवाएं, परिवहन और दूध और सब्जियों की आपूर्ति प्रदान करने वाले प्रतिष्ठान भी जारी रहेंगे। आयुक्त ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि कर्फ्यू आदेश के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ठाणे के विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।
उल्हासनगर में आज 18 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 14 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,279 हो गई है। मृतकों की संख्या 360 हो गई है। आज 18 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,599 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.97 बताया गया है। वहीं 320 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 152, होम आयसोलेशन में 133 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7795 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 12 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8197 हो गई है। आज शहर पूर्व में 11 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.09 प्रतिशत के साथ आज तक 7795 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 103 हैं। मृतकों की कुल संख्या 299 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 08 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,561 पहुंच गई है। आज 107 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 95 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 13 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 13 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8736 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। यहां पर 97.29 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8500 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.36 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 119 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,182 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 70 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 118 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 118 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56,867 तक जा पहुची है इनमें 1077 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,696 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1094 तक पहुंच गई है। 98 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 16, कल्याण पश्चिम में 34, डोंबिवली पूर्व में 33, डोंबिवली पश्चिम में 27, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.