"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर आरपीआई में फूट की संभावना, मलाईदार पद पर आसीन रहे भाजपा नेता पक्ष छोड़ने की फिराक में, उल्हासनगर में नए मरीज 20, एक्टिव 393, अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव 101

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 20एक्टिव मरीज 393

कोरोना मुक्त 10,441, मृत्यु 360, कुल संख्या 11,194

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 101
कोरोना मुक्त 7715मृत्यु 295, कुल संख्या 8111

🔺 बदलापुर में नए मरीज 30एक्टिव मरीज 149
कोरोना मुक्त 8286, मृत्यु 110, कुल संख्या 8545

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 123, एक्टिव 1232
कोरोना मुक्त 53,723, मृत्यु 1084, कुल संख्या 56,039
युसूफ शेख / हीरो बोधा
उपमहापौर भगवान भालेराव की भूमिका पर सवालिया निशान
भाजपा नेता के पास है अवैध निर्माण करने वालों की फौज
उल्हासनगर। देश सहित राज्य में आरपीआई आठवले गुट की भाजपा के साथ गठबंधन होते हुए भी उल्हासनगर महापालिका में पार्टी के शहराध्यक्ष एवं उपमहापौर भगवान भालेराव शिवसेना महाआघाडी के साथ हैं। दो दिन पूर्व इस तरह की पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा के साथ आगामी महापालिका चुनाव को लेकर चर्चा किए जाने से अंतर्गत विवाद चरम पर पहुंच गया है और पार्टी में फूट पडऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है। उल्हासनगर महापालिका में आरपीआई आठवले गुट भाजपा के बदले शिवसेना महाआघाडी के साथ है। आरपीआय भालेराव की देखरेख में पक्ष कमजोर हुआ है। महापालिका में भाजपा का स्पष्ट बहुमत होते हुए भी भाजपा की ओमी कालानी टीम समर्थक नगरसेवकों ने महापौर में क्रमश: शिवसेना के लीलाबाई आशान एवं आरपीआई के भगवान भालेराव को मतदान किए जाने से वे चुनकर आए। स्थायी समिति सभापति चुनाव में शिवसेना ने भाजपा के बागी समिति सदस्य विजय पाटिल को सूचक अनुमोदन दिया। एक भाजपा सदस्य द्वारा समिति सदस्य पद का इस्तीफा दिए जाने से पाटिल सभापति पद पर चुनकर आए। शिवसेना महाआघाडी में रिपाई होते हुए भी पार्टी के अनेक लोगों द्वारा आगामी महापालिका चुनाव के मद्देनजर भाजपा के साथ चर्चा किए जाने से आरपीआई का विवाद चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी, महेश सुखरामानी, विधायक कुमार आयलानी, किशोर वनवारी, मनोज लासी, अजित सिंह लबाना, राजेश वधरिया, मनू खेमचंदानी, राजू जग्यासी ने पालिका चुनाव के मद्देनजर आरपीआय के प्रदेश सचिव नाना पवार, पूर्व अध्यक्ष राजू सोनावने, पूर्ण नगरसेवक शांताराम निकम, पार्टी के नेता अरुण कांबले, महेंद्र बच्छाव, गौरव धावरे तुकाराम सोनावणे आदि के साथ चर्चा की। 
वहीं उल्हासनगर में यह भी चर्चा जोरों पर चल रही है कि मनपा में कई मलाईदार पद्दों पर आसीन रहे भाजपा नेता जल्द ही पार्टी से गद्दारी कर अन्य पक्ष में प्रवेश का प्रयास कर रहे हैं ताकि आगामी मनपा चुनाव में उनकी सीट कायम रहे उनके पास अवैध निर्माण करने वाले ठेकेदारों की फौज है जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा। हाल ही संपन्न हुए मलाईदार पद के चुनाव में लाखों की हार से वो परेशान चल रहे हैं।
उल्हासनगर में आज 14 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 20 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,194 हो गई है। मृतकों की संख्या 360 हो गई है। आज 14 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,441 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.27 बताया गया है। वहीं 393 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 176, होम आयसोलेशन में 158 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में अब तक 7715 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 08 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8111 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 5 रोगी मिले हैं। 95.11 प्रतिशत के साथ आज तक 7715 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.24 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 101 हैं। मृतकों की कुल संख्या 295 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 09 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 34,611 पहुंच गई है। आज 77 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 69 नेगेटिव और 08 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 30 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 30 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8545 हो गई है। मृतकों का 1.29 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 110 है। यहां पर 96.96 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8286 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.74 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 149 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,587 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 20 नेगेटिव और 30 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 123 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 123 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56,039 तक जा पहुची है इनमें 1232 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 53,723 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1084 तक पहुंच गई है। 115 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 19, कल्याण पश्चिम में 52, डोंबिवली पूर्व में 27, डोंबिवली पश्चिम में 13, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 1 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.