"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

पांच राज्यों में 30 फीसदी से ज्यादा महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार, उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव 387, अंबरनाथ में नए मरीज 11, एक्टिव 112

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 10एक्टिव मरीज 387

कोरोना मुक्त 10,427, मृत्यु 360, कुल संख्या 11,174

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 11, एक्टिव मरीज 112
कोरोना मुक्त 7697मृत्यु 294, कुल संख्या 8103

🔺 बदलापुर में नए मरीज 34एक्टिव मरीज 149
कोरोना मुक्त 8256, मृत्यु 110, कुल संख्या 8515

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 78, एक्टिव 1225
कोरोना मुक्त 53,608, मृत्यु 1083, कुल संख्या 55,916
युसूफ शेख / हीरो बोधा
कोरोना काल में घट रही घटनाएं
मुंबई। देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के मुताबिक, पांच राज्यों की 30 फीसदी से अधिक महिलाएं अपने पति द्वारा शारीरिक और यौन हिंसा की शिकार हुई हैं। एनएफएचएस के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में सबसे बुरा हाल कर्नाटक, असम, मिजोरम, तेलंगाना और बिहार में है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऐसी घटनाओं में वृद्धि की आशंका जताई है।

इस सर्वेक्षण में देश भर के 6.1 लाख घरों को शामिल किया गया। इसमें साक्षात्कार के जरिए आबादी, स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और पोषण संबंधी मानकों के संबंध में सूचनाएं इकठ्ठा की गईं। एनएफएचएस-5 सर्वेक्षण के मुताबिक, कर्नाटक में 18 से 49 आयु वर्ग की करीब 44.4 फीसदी महिलाओं को अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है। जबकि 2015-2016 के सर्वेक्षण के दौरान राज्य में ऐसी महिलाओं की संख्या करीब 20.6 फीसदी थी।

बिहार में 40 फीसदी महिलाएं हिंसा की शिकार
एनएफएचएस के सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में तकरीबन 40 फीसदी महिलाओं को उनके पति द्वारा शारीरिक और यौन हिंसा झेलनी पड़ी। वहीं मणिपुर में 39 फीसदी, तेलंगाना में 36.9 फीसदी, असम में 32 फीसदी और आंध्र प्रदेश में 30 फीसदी महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हुईं। इस सर्वेक्षण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले एनएफएचएस सर्वेक्षण की तुलना में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। इनमें असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा नौ राज्यों और केंद्र शासित में 18 से 29 वर्ष आयु की लड़कियों और महिलाओं के उत्पीड़न के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। इनका कहना था कि उन्हें 18 साल की उम्र तक यौन हिंसा का सामना करना पड़ा। इनमें असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।

घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्ती जरूरी
इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एनजीओ ने घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि के लिए कम साक्षरता दर और शराब का सेवन समेत अन्य कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ पूनम मुतरेजा ने कहा कि बड़े राज्यों में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है, क्योंकि यह सभी क्षेत्रों में प्रचलित हिंसा की संस्कृति को दर्शाता है। महिला अधिकार कार्यकर्ता शमीना शफीक ने कहा कि सरकार को घरेलू हिंसा को लेकर सख्ती से पेश आने की जरूरत है।

कोरोना काल में बढ़ गईं घटनाएं

इस साल कोरोनावायरस के प्रसार ने घरेलू हिंसा की घटनाओं में खासी वृद्धि की है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और कार्यकारी निदेशक पूनम मुतरेजा ने कहा कि भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को घरेलू हिंसा को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के रूप में देखना चाहिए और तत्काल आधार पर इसका जवाब देना चाहिए। हमें केवल सबूतों को देखकर प्रतिक्रिया देने के अलावा अब इस संबंध में कार्य करने की जरूरत है। 
उल्हासनगर में आज 12 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,174 हो गई है। मृतकों की संख्या 360 हो गई है। आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,427 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.31 बताया गया है। वहीं 387 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 172, होम आयसोलेशन में 156 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में अब तक 7687 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 11 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8103 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 8 रोगी मिले हैं। 94.98 प्रतिशत के साथ आज तक 7697 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.38 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 112 हैं। मृतकों की कुल संख्या 294 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 09 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 34,519 पहुंच गई है। आज 124 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 113 नेगेटिव और 11 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 34 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 34 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8515 हो गई है। मृतकों का 1.29 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 110 है। यहां पर 96.95 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8256 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.74 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 149 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,537 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 25 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 78 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 78 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 55,916 तक जा पहुची है इनमें 1225 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 53,608 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1083 तक पहुंच गई है। 176 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 14, कल्याण पश्चिम में 30, डोंबिवली पूर्व में 24, डोंबिवली पश्चिम में 09, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.