🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 319
कोरोना मुक्त 10,549, मृत्यु 360, कुल संख्या 11,228
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 97
कोरोना मुक्त 7755, मृत्यु 297, कुल संख्या 8149
🔺 बदलापुर में नए मरीज 31, एक्टिव मरीज 149
कोरोना मुक्त 8388, मृत्यु 113, कुल संख्या 8650
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 103, एक्टिव 1142
कोरोना मुक्त 54,227, मृत्यु 1089, कुल संख्या 56,458
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में अगले छह महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यह घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की। उद्धव आरे, कोरोना वायरस, मेट्रो शेड आदि मुद्दे पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक्सपर्ट्स नाइट कर्फ्यू लगाने के पक्ष में हैं, लेकिन वे इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि, पूरी तरीके से नहीं।महाराष्ट्र में शनिवार को 3,940 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। यह देश में शनिवार को सामने आए नए मामलों में दूसरे स्थान पर है। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस की स्थिति में काफी तेजी से सुधार आया है। हालांकि, अभी भी हालात पूरी तरह से सुधरे नहीं हैं। नवंबर में राज्य सरकार ने अधिकारियों को एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सुधार के बाद भी अधिकारी कोई लापरवाही न बरतें और टेस्टिंग में कमी न लाएं। आशंका है कि महाराष्ट्र में जनवरी-फरवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरीके की दूसरी लहर ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों में आई है, उस तरह की भारत में आने की आशंकाएं कम हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''रोकथाम इलाज से बेहतर है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना कम से कम छह महीने के लिए एक आदत बना लेनी चाहिए।'' महा विकास अघाड़ी सरकार के पहले एक साल को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि 28 नवंबर को राज्य सरकार ने अपना पहला साल पूरा कर लिया। कई लोगों को उम्मीद थी कि यह सरकार गिर जाएगी, लेकिन सरकार ने न सिर्फ अपना पहला साल पूरा किया, बल्कि सबसे कठिन स्थिति का भी सामना किया।
उल्हासनगर में आज 21 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 08 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,228 हो गई है। मृतकों की संख्या 360 हो गई है। आज 21 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,549 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.95 बताया गया है। वहीं 319 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 143, होम आयसोलेशन में 136 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7755 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 12 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8149 हो गई है। आज शहर पूर्व में 8 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.16 प्रतिशत के साथ आज तक 7755 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 97 हैं। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 297 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 07 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,159 पहुंच गई है। आज 113 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 101 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 31 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 31 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8650 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 113 है। यहां पर 97.97 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8388 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.72 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 149 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 13,842 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 24 नेगेटिव और 31 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 103 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 103 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56,458 तक जा पहुची है इनमें 1142 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,227 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1089 तक पहुंच गई है। 139 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 09, कल्याण पश्चिम में 29, डोंबिवली पूर्व में 38, डोंबिवली पश्चिम में 17, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 5 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal