💥 उल्हासनगर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 1
कोरोना मुक्त 25,758, मृत्यु 655, कुल संख्या 26,414
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 1
कोरोना मुक्त 23,857, मृत्यु 580, कुल संख्या 24,438
💥 बदलापुर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 0
कोरोना मुक्त 25,203, मृत्यु 388, कुल संख्या 25,592
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 0, एक्टिव 3
कोरोना मुक्त 1,63,545, मृत्यु 2951, कुल 1,66,503
हीरो बोधा / करण बोधा
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इसके संक्रमण का पहला केस बुधवार को मुंबई में दर्ज किया गया है। कुल 376 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में एक मरीज में कोरोना के XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस वैरिएंट की शुरुआत युनाइटेड किंगडम से हुई थी। बीएमसी ने अपने ताजा सीरो सर्वे में बताया है कि शहर में XE वैरिएंट और कप्पा वैरिएंट के एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 230 लोगों की रिपोर्ट सीरो सर्वे के लिए भेजी गई थी। इनमें से 21 लोगों को अस्पातल में एडमिट कराया गया है। किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन या फिर गहन निगरानी की जरूरत नहीं पड़ी। XE वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो स्ट्रेन्स BA.1 और BA.2 को मिलाकर बना है। इसका पहला केस ब्रिटेन में पाया गया था और इसे XE वैरिएंट नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आशंका जताई है कि यह वैरिएंट सबसे तेजी से फैलने वाला साबित हो सकता है। भारत में कोरोना केसों में लगातार कमी देखी जा रही है और एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से कम होते हुए 15 हजार से कम रह गई है। ऐसे में अब XE वैरिएंट का पाया जाना चिंताएं बढ़ाने वाला है। इससे अब तक मिली सफलता पर पानी फिरने का भी खतरा पैदा हो गया है।
गौरतलब है कि चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में एक बार फिर से कोरोना सिर उठा रहा है। चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई में लॉकडाउन की स्थिति है और एक दिन में लाखों टेस्ट किए जा रहे हैं। आईआईटी कानपुर के अनुमान के मुताबिक भारत में भी जून, 2022 तक कोरोना संक्रमण की चौथी लहर दस्तक दे सकती है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में कोरोना की नई लहर के पहले की तरह घातक होने की आशंका नहीं है।
उल्हासनगर में 0 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 0 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,414 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 655 हो गई है। आज 0 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,758 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.52 बताया गया है। वहीं 1 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 0, होम आयसोलेशन में 1 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 0 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 71,500 लोगों ने वैक्सीन लगाई है।
अंबरनाथ में 0 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 0 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,438 हो गई है। 96.62 प्रतिशत के साथ आज तक 23,857 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.00 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 1 हैं। मृतकों की कुल संख्या 580 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,49,141 पहुंच गई है। आज 46 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 45 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,89,308 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 0 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 0 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,592 हो गई है। मृतकों का 1.51 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 388 हो गई है। यहां पर 98.44 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,203 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.04 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 0 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 95,565 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 44 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 0 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 0 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,503 तक जा पहुंची है इनमें 3 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,63,545 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2952 तक पहुंच गई है। 0 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 0, कल्याण पश्चिम में 0, डोंबिवली पूर्व में 0, डोंबिवली पश्चिम में 0, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।