"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में 1277, अंबरनाथ में 1406, बदलापुर में 618 व कल्याण में 4192 कोरोना ग्रस्त

हीरो बोधा-युसूफ शेख
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को 69 कोरोना के पॉजिटीव मरीज शहर के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। ज्यादातर मरीज कोरोना मरीजों के संपर्क में आए हुए बताए गए हैं। उल्हासनगर-3 ओटी सेक्शन सम्राट अशोक नगर जहां कोरोना मुक्त हुआ ही था कि यहां फिरसे मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। शहर में अब तक कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 1277 हो गई है। बुधवार को 38 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 727 बताई गई है। वहीं 514 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मरने वालों की संख्या अभी भी 36 ही है। बुधवार को नए आयुक्त डॉ. दयानिधी राजा के चार्ज लेने की संभावना थी क्योंकि वो गोंदिया में रहते हैं इस कारण ऐसा अनुमान है कि वो गुरुवार अथवा शुक्रवार को चार्ज लेंगे। आयुक्त समीर उन्हाले बुधवार को अपने कार्यालय में उपस्थित थे।
उल्हासनगर शहर में बुधवार को कैम्प 1 से 5 तक 69 मरीज इन इलाकों से मिले हैं:- उल्हासनगर-1 भाजी मार्केट से 1, कमला नेहरू नगर धोबीघाट से 8, अमन टॉकीज रोड से 4, उल्हासनगर-2 सेक्शन 19 से 1, ओटी सेक्शन से 1, सीरू चौक से 4, उल्हासनगर-3 सम्राट अशोक नगर से 3, राहुल नगर से 1, ओटी सेक्शन से 3, आनंद नगर से 1, पंजाबी कॉलोनी से 9, चोपड़ा कोर्ट से 4, शांतिनगर से 2, स्टेशन रोड से 1, उल्हासनगर-4 सुभाष टेकड़ी से 4, एकता नगर से 1, आदर्श नगर से 3, सेक्शन 32 से 1, भक्ती पीठ से 1, वीटीसी से 1, कृष्णा कॉलोनी से 1, गीता कॉलोनी से 1, गुजराती पाड़ा से 1, उल्हासनगर-5 सेक्शन 36 से 1, सरकार पाड़ा से 1, गायकवाड़ा पाड़ा से 3, आशेला गांव से 1, गांधी रोड से 3, तानाजी नगर से 1, हिरानंदानी पार्क से 1 व 1 अन्य क्षेत्र से मिला है। जब मरीजों की विस्तृत जानकारी हेतु आरोग्य अधिकारी डॉ. राजा रिजवानी से यह सवाल किया गया कि पत्रकारों को जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है? इस पर उन्होंने कहा कि शुक्र करें कि आप लोगों को इतनी जानकारी मिल रही है अब यह जानकारी भी बंद करके केवल आकड़े दिए जाएंगे। इससे यह जाहिर हो रहा है कि आरोग्य विभाग शहरवासियों को मरीजों की जानकारी नहीं देना चाहे रहे हैं जिससे दाल में कुछ काला लग रहा है। अन्यथा अंबरनाथ और बदलापुर नगरपालिका की तरह मरीजों की जानकारी के साथ स्वेब कलेक्शन व क्वारनटाईन लोगों की भी जानकारी दी जा रही है। आरोग्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। जिस तरह आरोग्य विभाग ने निजी अस्पताल के जरिए नगरसेवकों व निजी डॉक्टरों से मिलीभगत करके बंदर बांट शुरू किया गया है वो जल्द ही शहर के सामने आएगा। 
अंबरनाथ। अंबरनाथ में लॉकडाऊन के दूसरे दिन फिरसे कोरोना के मरीज बढ़ गए हैँ। बुधवार को 84 कोरोना संक्रमित पाए जाने से कुल संख्या अब 1406 हो गई है। बढ़ते कोरोना के ससंर्ग ने अंबरनाथ के मुख्याधिकारी का तबादला करा दिया है। आज तक 816 एक्टिव मरीज हैं। 34 की मौत हो गई है। आज 122 स्वेब की रिपोर्ट प्राप्त ुहई है जिसमें 38 नेगेटिव और 84 पॉजिटीव मिले हैं। डेंटल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 609 रोगी है और 207 को होम क्वारनटाईन किया गया है। 700 बेड का कोविड अस्पताल भी फूल हो रहा है। 556 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर गए हैं। ठीक होने वालों की संख्या 40 प्रतिशत से भी कम है। आज तक अंबरनाथ में 3164 लोगों के स्वेब कलेक्शन किए गए हैं जिसमें 1406 की रिपोर्ट नेगेटिव है। 320 के स्वेब रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। नपा के क्वारनटाईन सेंटर में 45 को रखा गया है। आज शहर पश्चिम के जावसाई गांव से 13, खुंटवली भवानी चौक से 7, शिव मार्केट बांगड़ी से 5, स्वामी नगर से 5, पूर्व में कानसाई से 4, मोतीराम पार्क और बीकबीन से भी बाधित मिले हैं।
बदलापुर। बदलापुर में बुधवार को 25 रोगी मिले हैं। यहां कुल संख्या 618 हो गई है। 289 एक्टीव मरीज हैं। 316 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। यहां पर ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है। 37 स्वेब रिपोर्ट की प्रतिक्षा है।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर में बुधवार 226 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4192 तक जा पहुची है इनमें 2419 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 1688 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 4 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 85 हो गयी है। लगातार हो रही मौते यहां के लिए गंभीर विषय बन गए है इस संदर्भ में सामान्य जनता का कहना है कि आखिरकार मनपा कर क्या रही है वह इसकी रोकथाम के लिए क्या उपाय कर रही है क्यो इन आकड़ो पर अंकुश नही लग पा रहा है उसे भिवंडी की तर्ज पर कडोमपा क्षेत्र में भी कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि यह आंकड़े कम हो जाये जिस तरह से रोजाना 200 के आंकड़े आ रहे है इससे मनपा की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है मरीजो की तेजी से बढ़ती संख्या से मनपा अस्पतालों में भी स्थान नही जाएगा ।




[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.