"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में कोरोना का आकड़ा 300 पार, बदलापुर में 273 तो कल्याण में 1328 कोरोना ग्रस्त

* आज मिले 17 नए मरीज, कुल संख्या 304, एक्टिव मरीज 176
* शनिवार से अंबरनाथ की दुकानें सुबह 7 से 12 बजे तक खुली रहेंगी
* जिलाधिकारी का अंबरनाथ का दौरा, तीन अस्पताल हुए बंद
अंबरनाथ। युसूफ शेख
   अंबरनाथ में कोरोना संक्रमण ने 300 का आकड़ा पार कर लिया है। आज शुक्रवार को 17 बाधित मिले हैं। शहर में कुल मरीजों की संख्या 304 हो गई है। 121 कोरोना मुक्त के बाद अब 176 एक्टिव मरीज अपना ईलाज करवा रहे हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 7 है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण नपा मुख्याधिकारी ने व्यापारियों के लिए नया आदेश जारी किया है जिसके अनुसार दुकानें सुबह 7 से 12 बजे तक खुली रहेंगी। शुक्रवार को 17 नए मरीजों में से 11 मरीज शहर पश्चिम से तो 6 शहर पूर्व से मिले हैं। पश्चिम में दीपक नगर, शिवनगर से दो-दो, मेटल नगर, नालंदा नगर, लादी नाका, नया भेंडीपाड़ा, चिंचपाड़ा, शंकर हाईट्स से एक-एक, शहर पूर्व में बी केबिन रोड से चार, वर्धमान नगर, विश्वजीत पलेनेट से एक-एक पेंशट मिले हैं। दो फीवर क्लिनिक से हैं। आज 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आयी है। जिनमें 17 पाॅजिटीव और 19 नेगेटिव आए हैं। अंबरनाथ में स्वेब कलेक्शन 1189 लोगों का लिया गया है। जोकि बदलापुर के मुकाबले दुगना है। 765 लोग नेगेटिव पाए गए हैं। 560 को क्वारनटाईन किया गया है। 105 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिटी अस्पताल में 22 का उपचार चल रहा है। कोरोना पाॅजिटीव रिपोर्ट आने के बाद मरीज को घर में ही रखा जा रहा है और ये कोरोना मरीज सड़कों पर सरेआम घूम रहे हैं। ये बातें शहर में कोरोना के फैलाव में मदद कर रही है। शासन को चाहिए कि सभी को अस्पताल में रखकर उपचार करें। तीन डाॅक्टरों के कोरोना पाॅजिटीव होने के बाद एक डाॅक्टर के मरने की अफवाह शहर में फैल गई थी हमने जांच की तो पता चला कि वह डाॅक्टर ठीक है। कल जो 73 मरीज शहर में मिले हैं। उसके कारण शहरवासियों में काफी घबराहट देखी जा रही है। शहर में कई झूठी अफवाहें भी फैलाई जा रही है।
   अंबरनाथ में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने शहर का दौरा करके अधिकारियों के साथ चर्चा की। गुरुवार को कोरोना के 73 रोगी मिले हैं। उन सबकों घरों में ही क्वारनटाईन किया गया है। चिंचपाड़ा में दो कोरोना पाॅजिटीव मरीजों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया था लेकिन वह खुलेआम घूमते देखे गए जोकि बड़ा ही खतरनाक है। दोनों को अस्पताल में क्वारनटाईन करने की मांग की गई है। कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है। ये सातों शहर पश्चिम के हैं। कल जो 73 मरीज मिले हैं उनमें 60 शहर पश्चिम से हैँ। शहर पश्चिम में कोरोना रोगियों की संख्या ज्यादा है। चिंता की बात यह है कि शहर पश्चिम के तीन अस्पताल के मुख्य डाॅक्टरों को कोरोना हो जाने के कारण ये तीनों अस्पताल बंद कर दिए गए हैं। ये तीनों डाॅक्टर अपना उपचार करवा रहे हैं। अब ये अस्पताल 14 दिन तक बंद रहेंगे। शहर में बढ़ते संक्रमण को देकते हुए मुख्याधिकारी पाटणकर ने अंबरनाथ व्यापारी संघ को एक नोटीस जारी किया है कि दुकानदार दो ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेन्सींग का ख्याल नहीं रख रहे हैं अगर ऐसा चलता रहा तो दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए जाएंगे। शहर के हालात को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी नार्वेकर अंबरनाथ आए। उन्होंने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें प्रांत अधिकारी गिरासे, एसीपी नरले, तहसीलदार देशमुख, डाॅ. नितीन राठोड़, व.पु.नि. धुमाल, विधायक किणीकर उपस्थित थे। किणीकर और सुनील चौधरी ने जिलाधिकारी से मांग की कि बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए तीन दिन कड़क लाॅकडाऊन की घोषणा की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं दी हैं।
बदलापुर में कोरोना की रफ्तार हुई कम
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद परिसर से कोरोना का जोर कम होता जा रहा है। आज शुक्रवार को यहां 7 कोरोना बाधित पाए गए हैं। कुल संख्या 273 हो गई है। बदलापुर में 147 मरीज ठीक हुए हैं। यहां पर 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैँ। ये एक अच्छी खबर है। यहां 8 लोगों की मौत हुई है। 118 बाधित विविध अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। यहां पर स्वेब कलेक्शन कम लिया गया है। 580 कलेक्शन लिए गए हैँ। आज 7 की रिपोर्ट पाॅजिटीव आयी है। 37 की रिपोर्ट आना बाकी है। केवल 86 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है। आज जो 7 मरीज मिले हैं उनमें एक नायर अस्पताल की स्टाफ नर्स है तो दूसरा फोर्टिस अस्पताल में कार्यरित है। एक मुंबई मनपा का अग्निशमक दल के कर्मचारी है। बदलापुर में 62 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं।
कल्याण में मिले आज 52 नए मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर में कोरोना के मामलों में कमी आने का नाम नही ले रहा है शुक्रवार को यहां पर 52 कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1328 तक जा पहुची है इनमें 665 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 628 लोग डिस्चार्ज हो चुके है । इन आकड़ो में आज भी सबसे अधिक कल्याण पूर्व में कोरोना संक्रमित पाये गए है । आज कुल 52 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है इनमें डोम्बिवली पश्चिम के 2 पुरुष, डोम्बिवली पूर्व के 3 पुरुष व 5 महिला, कल्याण पश्चिम के 7 पुरूष व 8 महिला, कल्याण पूर्व के 11 पुरुष व 12 महिला, टिटवाला के 1 पुरुष व 1 महिला एवम अंबिवली के 2 पुरुष कोरोना संक्रमित पाये गए है । इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 439, कल्याण पश्चिम में 255, डोंबिवली पूर्व में 282, डोंबिवली पश्चिम में 230, मांडा टिटवाळा में 71, अंबिवाली में 26, शहद में 7, ठाकुर्ली में 10 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है।



[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.