"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 459, बदलापुर में 354 और कल्याण में कुल 1644 बाधित

अंबरनाथ। युसूफ शेख

   अंबरनाथ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। बुधवार को शहर में 22 नए मरीज मिले हैं जिससे अब शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 459 हो गई है।  बुधवार को कोहोजगांव के पनवलेकर गार्डन की एक इमारत से 6 कोरोना बाधित मिले हैं। 22 में से शहर पूर्व से 6 और पश्चिम से 16 नए रोगी मिले हैं। शिवनगर निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। 184 एक्टिव मरीज हैं जिनका उपचार सिटी अस्पताल के अलावा विविध अस्पतालों में चल रहा है। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 500 के पार जाएगी क्योंकि 228 लोगों के स्वेब कलेक्शन की रिपोर्ट आना शेष है। बुधवार को 46 की रिपोर्ट आयी है जिसमें 22 नेगेटिव, 22 पॉजिटीव हैं। घरों में होम क्वारनटाईन रहकर 78 लोग उपचार करवा रहे हैं। अब तक 1606 के स्वेब कलेक्शन लिए गए हैं। जिसमें से 903 के नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। बुधवार को 116 लोगों के स्वेब कलेक्शन लिए गए हैं। बुधवार को बुवापाड़ा, दीपक नगर, विम्को नाका, गांवदेवी, भवानी चौक खुंटवली से एक-एक, शिवनगर से दो एवं शहर पूर्व वडवलीसे दो, शिवाजी नगर से 2, कानसाई नवरे नगर से एक-एक बाधित मिले हैं। शहर में कोरोना के रोगियों में बढ़ोत्तरी होने के कारण शहर के लोगों नेताओं में चिंता की लहर है। कुछ लोगों ने अभी तक मास्क लगाना सीखा नहीं है। भाजी खरीदारी के लिए भीड़ ज्यादा हो रही है।
  बदलापुर में बुधवार को 12 नए कोरोना बाधित मिले हैं। यहां मरीजों की कुल संख्या 354 हो गई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 8 नेगेटिव और 12 पॉजिटीव रोगी पाए गए हैं। 171 का उपचार चल रहा है। 174 कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। 63 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है। अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। 57 स्वेब कलेक्शन की रिपोर्ट आना बाकी है। बदलापुर में कुल 69 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। बदलापुर में बनाए गए सोनीवली कोविड सेंटर में 95 बाधित उपचार करवा रहे हैं। बुधवार तक 690 का स्वेब कलेक्शन लिया गया है।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली में बुधवार को 79 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1644 तक जा पहुची है इनमें 727 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 862 लोग डिस्चार्ज हो चुके है वही आज भी दो लोगों की मौत हो गयी मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है। जिनमें 2 और मृतक पूर्व में संक्रमित पाए गए थे इस तरह आज कुल 4 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को डोम्बिवली पश्चिम में 7 पुरुष(1की मौत) व 5 महिला, डोम्बिवली पूर्व में 8 पुरुष व 5 महिला, कल्याण पश्चिम में 9 पुरूष व 14 महिला (1की मौत), कल्याण पूर्व में 11 पुरुष व 11 महिला, अंबिवली में 1 पुरुष व 1 महिला, जेतवन नगर में 2 पुरुष व 3 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है आज के पाये गए आकड़ो में डोम्बिवली पश्चिम में सबसे अधिक मरीज पाये गए है । इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 516, कल्याण पश्चिम में 331, डोंबिवली पूर्व में 343, डोंबिवली पश्चिम में 303, मांडा टिटवाला में 86, अंबिवाली में 39, शहद में 7, ठाकुर्ली में 11, जेतवन नगर में 6 तथा पिसवली में 4 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है।

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.