"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 541, उल्हासनगर में 694, बदलापुर में 380 और कल्याण में 1731 कोरोना बाधित

उल्हासनगर में एक्टिव मरीज 335, कोरोना मुक्त 334, 25 की मौत
अंबरनाथ में एक ही दिन में मिले 82 बाधित, 6 की मौत
युसूफ शेख/हीरो बोधा
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार को 15 नए मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना ग्रस्त का आकड़ा 700 के करीब पहुंच चुका है। अब तक 694 कोरोना से संक्रमित शहर में हो चुके हैं। जबकि राहत की खबर यह है कि करीब आधे मरीज 334 ठीक होकर घर भी लौट गए हैं। मरने वालों की संख्या 25 हो गई है जो चिंता का विषय बना हुआ है। 335 एक्टिव मरीजों का ईलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर मनपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को जिन क्षेत्रों से 15 मरीज मिले हैं उनमें उल्हासनगर-1 से चरनदास दरबार के पास से 2 मरीज, उल्हासनगर-2 आजाद नगर से 2 मरीज, नेहरू चौक परिसर से 1 मरीज, गेहीमल बंगले के पास से 1 , उल्हासनगर-3 खानदेव पाड़ा सेक्शन 36 से 1, पंजाबी कॉलोनी से 1, स्केशन 35 से 1, ओटी सेक्शन गुलराज टॉवर से 1, सचदेव नगर, सेंचुरी कॉलोनी से 1, उल्हासनगर-4 पंचशीला नगर, सुभाष टेकड़ी से 2, आंबेडकर चौक, सुभाष टेकड़ी से 1 उल्हासनगर-5 कैलाश कॉलोनी से 1 कोरोना बाधित मिला है। सभी का ईलाज कोविड अस्पताल उल्हासनगर-4 में शुरू किया गया है। गुरुवार को 9 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर गए हैं। कोविड अस्पताल में 69, कामगार अस्पताल में 70, टेऊराम सेंटर में 11, आंबेडकर अभ्यासिका में 120, औद्योगिक प्रशिक्षण में 11, सेंट्रल पार्क में 30 और उल्हासनगर से बाहर 24 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिनमें 18 मरीज अभी भी आयसीयू में है, 13 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, 258 मरीजों में कोरोना के लक्ष्ण कम है जबकि 46 मरीजों में अधिक बताए गए हैं।
उल्हासनगर शहर में कोरोना के मामले बढऩे के संकेत दिए गए हैं क्योंकि क्वारनटाईन में अभी भी सैकड़ों लोग हैं। शहर में नाईट कफ्र्यू का पालन नहीं हो रहा है। दुकानों में भी भीड़ देखी जा रही है। अनलॉक का पूरी तरह उल्लंघन हो रहा है। बिना मास्क के देर रात तक भी लोग वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं  जो खतरे की निशानी है।
अंबरनाथ।  अंबरनाथ में गुरुवार को 82 कोरोना के नए बाधित मिले हैं जो अब तक का सबसे बड़ा आकड़ा है। यहां कोरोना बाधितों की कुल संख्या 541 हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है और सभी के दांतों में उंगली दबाकर बाप रे बाप निकल रहा है। वहीं गुरुवार को ही शहर में 6 कोरोना ग्रस्तों की मौत भी हुई है। इससे अब मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जैसा कि हम बार-बार लिख रहे हैं कि शहर पश्चिम का पूरा परिसर कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। गुरुवार को पश्चिम में सड़कों पर एम्बूलैंस का सायरन बज रहा था।  अंबरनाथ में गुरुवार की रात 8 बजे तक एक ही दिन में 100 मरीजों के मिलने की जानकारी मिली है।  गुरुवार को पश्चिम के शंकर हाईट्स से 13 मरीज मिले हैं, नया, जूना बालाजी नगर से 6, कैलाश नगर से 5, शिवनगर से 7, चिंचपाड़ा से 5, खुंटवली घाडगे नगर से 9, दीपक नगर से 3, कोहोजगांव से 3, नवरे नगर पूर्व से 2 संक्रमित मिले हैं। शहर में 1 से 11 जून तक 375 नए मरीज मिले हैं। यह बहुत बड़ा आकड़ा है और चिंता का विषय भी है जिसके कारण सबकी नींद उड़ी हुई है। एक ढाई माह और 7 माह की बच्ची को भी कोरोना हुआ है। 228 मरीजों का विविध अस्पतालों में और 110 मरीजों को होम क्वारनटाईन में ईलाज चल रहा है। 180 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। शहर में आज तक 1684 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। जिसमें 939 नेगेटिव हैं। 187 स्वेब रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। अंबरनाथ की तरफ महाराष्ट्र सरकार, विधायक, सांसद, पालक मंत्री को खास ध्यान देने की जरूरत है। लोगों की राय है कि अंबरनाथ में फिर से एक हफ्ते का कड़ा लॉकडाऊन व कफ्र्यू लगाना चाहिए ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
बदलापुर में फिरसे कोरोना बाधितों की संख्या में बढ़ोत्तरी होते जा रही है। यहां गुरुवार को 26 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कुल संख्या यहां 380 हो गई है। यहां पर भी रोजोना के स्वेब रिपोर्ट में नेगेटिव से ज्यादा पॉजिटीव के रिपोर्ट आ रहे हैं। गुरुवार को 37 में से 11 नेगेटिव और 26 पॉजिटीव आए हैं। यहां पर 197 एक्टिव मरीज हैं। 174 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 95 को क्वारनटाईन किया गया है। 48 स्वेब की रिपोर्ट आना बाकी है। बदलापुर में कुल 71 कंटेनमेंट झोन हैं। गुरुवार को बाधित मिले हैं उसमें एक बदलापुर पुलिस कर्मी, एक नर्स, एक आरपीएफ, एक सुरक्षा रक्षक है।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर में कोरोना के मरीजों में तेजी से वृद्धि होती जा रही है गुरुवार को यहां पर 87 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1731 तक जा पहुची है इनमें 794 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 877 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वहीं गुरुवार को 5 लोगों की मौत हो गयी जिनमें एक मरीज का पहले से उपचार चल रहा था इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। आज डोम्बिवली पश्चिम में 9 पुरुष व 4 महिला, डोम्बिवली पूर्व में 20 पुरुष(2की मौत) व 13 महिला, कल्याण पश्चिम में 15 पुरूष(1की मौत) व 7 महिला, कल्याण पूर्व में 10 पुरुष व 3 महिला, मांडा टिटवाला में 5 पुरुष (1की मौत) व 1 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है आज के पाये गए आकड़ो में डोम्बिवली पश्चिम में सबसे अधिक मरीज पाये गए है। इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 528, कल्याण पश्चिम में 353, डोंबिवली पूर्व में 376, डोंबिवली पश्चिम में 315, मांडा टिटवाळा में 92, अंबिवाली में 39, शहद में 7, ठाकुर्ली में 11, जेतवन नगर में 6 तथा पिसवली में 4 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है।
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.