November 2020

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 21एक्टिव मरीज 264

कोरोना मुक्त 10,220, मृत्यु 355, कुल संख्या 10,839

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 153
कोरोना मुक्त 7427मृत्यु 289, कुल संख्या 7869

🔺 बदलापुर में नए मरीज 20एक्टिव मरीज 201
कोरोना मुक्त 7765, मृत्यु 98, कुल संख्या 8064

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 83, एक्टिव 1704
कोरोना मुक्त 51,276, मृत्यु 1060, कुल संख्या 54,040
युसूफ शेख / हीरो बोधा

मुंबई। मीरा-भयंदर व वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय सीमा में संपत्तियों को किराये पर देने को लेकर निषेधात्मक आदेशों को लागू कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस लोगों की मदद के लिए जा सकती है और अपराध के मामलों में अपराधियों को पकड़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र, देश के अन्य भागों और विदेशों से बड़ी संख्या में लोग एमबीवीवी में रहने और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आते हैं और पुलिस के पास उनका विवरण होना आवश्यक है। आयुक्तालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसलिए एमबीवीवी क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है जो 27 नवम्बर से प्रभावी हो गई है। आदेश के अनुसार एजेंटों सहित जो लोग किराए पर संपत्ति देते हैं या लेते हैं, उन्हें सौदे या समझौते के 24 घंटे के भीतर पुलिस को अपनी जानकारी प्रदान करनी होगी। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने पहले ही अपनी संपत्तियां किराए पर दे दी हैं, उन्हें भी पुलिस को तुरंत अपना विवरण देना चाहिए।
उल्हासनगर में आज 17 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 21 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,839 हो गई है। मृतकों की संख्या 355 हो गई है। आज 17 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,220 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.29 बताया गया है। वहीं 264 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 91, होम आयसोलेशन में 72 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में अब तक 7427 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7869 हो गई है। आज शहर पूर्व में 6 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 94.38 प्रतिशत के साथ आज तक 7427 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 153 हैं। एक मरीज की मौत के बाद 3.67 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 289 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 32,727 पहुंच गई है। आज 79 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 69 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 20 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 20 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8064 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.21 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.29 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7765 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.49 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 201 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,789 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 38 नेगेटिव और 20 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 83 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 83 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54,040 तक जा पहुची है इनमें 1704 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 51,276 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1060 तक पहुंच गई है। 175 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 03, कल्याण पश्चिम में 18, डोंबिवली पूर्व में 31, डोंबिवली पश्चिम में 24, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 42एक्टिव मरीज 260

कोरोना मुक्त 10,203, मृत्यु 355, कुल संख्या 10,818

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 21, एक्टिव मरीज 167
कोरोना मुक्त 7404मृत्यु 288, कुल संख्या 7859

🔺 बदलापुर में नए मरीज 40एक्टिव मरीज 181
कोरोना मुक्त 7765, मृत्यु 98, कुल संख्या 8044

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 197, एक्टिव 1757
कोरोना मुक्त 51,141, मृत्यु 1059, कुल संख्या 53,957
युसूफ शेख / हीरो बोधा

मुंबई। धारावी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। लिफ्ट में हुई इस दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बच्चा अपने ही घर के लिफ्ट में जा रहा था।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मोहम्मद हुजैफा शेख अपने भाई-बहनों के साथ लिफ्ट में मौजूद था। वह लिफ्ट में लगे लकड़ी के दरवाजे और बाहरी ग्रिल के बीच फंस गया और लिफ्ट ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ गयी। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह लिफ्ट से चौथे मंजिल पर  जूद अपने घर जा रहा था और लिफ्ट से बाहर निकलते समय ही यह घटना हो गई। अधिकारी ने बताया कि उसे एक निकटतम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना धारावी के पालवाडी के कोजी शेल्टर इमारत में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आस-पास हुई।
उल्हासनगर में आज 23 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज कोरोना मरीजों में उछाल आया है आज 42 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,818 हो गई है। आज एक की मौत के बाद मृतकों की संख्या 355 हो गई है। आज 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,203 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.23 बताया गया है। वहीं 260 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 85, होम आयसोलेशन में 66 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। आज मरीजों की संख्या में वृद्धि के चलते लोगों में चिंता बढ़ गई है।
अंबरनाथ में अब तक 7404 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 21 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7859 हो गई है। आज शहर पूर्व में 18 और पश्चिम में 3 रोगी मिले हैं। 94.21 प्रतिशत के साथ आज तक 7404 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 167 हैं। 3.66 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 288 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 32,635 पहुंच गई है। आज 180 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 159 नेगेटिव और 21 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 40 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 40 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8044 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.21 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.53 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7765 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 181 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,703 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 25 नेगेटिव और 40 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 197 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 197 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 53,957 तक जा पहुची है इनमें 1757 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 51,141 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1059 तक पहुंच गई है। 175 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 32, कल्याण पश्चिम में 59, डोंबिवली पूर्व में 59, डोंबिवली पश्चिम में 37, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 26एक्टिव मरीज 242

कोरोना मुक्त 10,180, मृत्यु 354, कुल संख्या 10,776

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 175
कोरोना मुक्त 7350मृत्यु 285, कुल संख्या 7810

🔺 बदलापुर में नए मरीज 41एक्टिव मरीज 183
कोरोना मुक्त 7723, मृत्यु 98, कुल संख्या 8001

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 175, एक्टिव 1546
कोरोना मुक्त 50,751, मृत्यु 1053, कुल संख्या 53,760
युसूफ शेख / हीरो बोधा

लोगों को मिलेगी राहत

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में पुणे को छोड़कर बाकी अन्य स्थानों पर एक दिसंबर से दो पालियों में उसके साथ साथ जिला सत्र एवं मजिस्ट्रेट अदालतों में कामकाज सामान्य रूप से बहाल हो जाएगा। उच्च न्यायालय हर दूसरे दिन व्यक्तिगत तौर पर एक महीने तक प्रायोगिक रूप में सुनवाई करेगा।

उच्च न्यायालय के महापंजीयक एस जी दिगे ने बताया कि सभी अधीनस्थ अदालतों के न्यायाधीश और कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता संख्या के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजकर तीस मिनट तक काम करेंगे।

हाई कोर्ट की ओर से जारी एक अन्य नोटिस में बताया गया कि खंड पीठों और एकल पीठों के दो समूह एक एक दिन के अंतराल में दिन में चार घंटे के लिए जमा होंगे और व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई करेंगे। फिलहाल अभी उच्च न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई हो रही है।

नोटिस में बताया गया कि मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता व्यक्तिगत तौर पर ऑनलाइन माध्यम से मामलों की सुनवाई करेंगे। नोटिस में बताया गया कि पुणे न्यायिक जिले की अदालतों को छोड़कर बाकी सभी अदालतों में एक दिसंबर से दो पालियों में सामान्य रूप से कामकाज शुरू होगा। 

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और प्रशासनिक कमेटी के अन्य न्यायाधीशों द्वारा राज्य में कोविड-19 की स्थिति को नजर में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। वहीं इसमें यह भी कहा गया कि अगर महामारी की स्थिति बिगड़ती है तो जिला प्रधान न्यायाधीश इस संबंध में उच्च न्यायालय से दिशानिर्देश ले सकते हैं।  
उल्हासनगर में आज 22 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 26 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,776 हो गई है। मृतकों की संख्या 354 हो गई है। आज 22 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,180 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.47 बताया गया है। वहीं 242 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 73, होम आयसोलेशन में 58 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में अब तक 7382 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 17 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7838 हो गई है। आज शहर पूर्व में 13 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 94.18 प्रतिशत के साथ आज तक 7382 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.14 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 168 हैं। 3.67 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 288 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 14 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 32,475 पहुंच गई है। आज 174 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 157 नेगेटिव और 17 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 41 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 41 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8004 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.23 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.06 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7723 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.31 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 183 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,614 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 25 नेगेटिव और 41 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 203 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 203 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 53,760 तक जा पहुची है इनमें 1737 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 50,933 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 3 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1057 तक पहुंच गई है। 103 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 23, कल्याण पश्चिम में 58, डोंबिवली पूर्व में 66, डोंबिवली पश्चिम में 45, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 1 तथा मोहना में 8 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 20एक्टिव मरीज 215

कोरोना मुक्त 10,139, मृत्यु 354, कुल संख्या 10,708

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 175
कोरोना मुक्त 7350मृत्यु 285, कुल संख्या 7810

🔺 बदलापुर में नए मरीज 31एक्टिव मरीज 203
कोरोना मुक्त 7630, मृत्यु 98, कुल संख्या 7931

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 175, एक्टिव 1546
कोरोना मुक्त 50,751, मृत्यु 1053, कुल संख्या 53,350
युसूफ शेख / हीरो बोधा

अफवाहों पर ध्यान न दें

अंबरनाथ। लॉकडाऊन और कर्फ्यू के बारे में शहर में अफवाहों का बाजार गरम है आम नागरिक हो, व्यापारी अथवा फेरीवालों सभी की जुबान पर एक ही बात है कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ३० तारीख से लॉकडाऊन हो रहा है। कर्फ्यू भी लगने वाला है। ऐसी अफवाहों उड़ाई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि कोरोना का जोर बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लाट आने वाली है। जितना मुंह उतनी तरह तरह की बातें की जा रही है। इसका एक कारण ये हैं कि खबरों में दिल्ली, गुजरात के अनेक शहरों में कफ्र्यू लगाये जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी ये घोषणा की है कि गोवा, दिल्ली से आने वालों को कोरोना का नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट बताना होगा। लॉक डाउन और कफ्र्यू की के बारे में भी बताया गया है कि महाराष्ट्र सरकार अभी इस बारे में सोच भी नहीं रही है। अंबरनाथ, बदलापूर, उल्हासनगर में ऐसी बेबुनियाद अफवाह कौन फैला रहा है। उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है क्योंकि इन अफवाहों से लोग डरे सहमे हुए हैं। कोरोना की पहली लाट में गत छह महीने तक लोगों ने लॉकडाउन और कर्फ्यू का दौर देखा है। आर्थिक स्थिति से लोगों की कमर टूट गई है। अब लोग नहीं चाहते के दोबारा लॉक डाउन हो या कर्फ्यू  लगे शहरवासियों से अपील की जा रही है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें।  
उल्हासनगर में आज 24 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 20 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,708 हो गई है। मृतकों की संख्या 354 हो गई है। आज 24 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,139 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.69 बताया गया है। वहीं 215 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 52, होम आयसोलेशन में 45 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में अब तक 7350 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 19 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7810 हो गई है। आज शहर पूर्व में 9 और पश्चिम में 10 रोगी मिले हैं। 94.11 प्रतिशत के साथ आज तक 7350 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.24 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 175 हैं। 3.64 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 285 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 18 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 32,163 पहुंच गई है। आज 150 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 131 नेगेटिव और 19 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 31 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 31 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7931 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.23 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.32 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7630 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.55 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 203 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,541 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 20 नेगेटिव और 31 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 175 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 175 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 53,350 तक जा पहुची है इनमें 1546 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 50,751 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 3 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1053 तक पहुंच गई है। 54 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 21, कल्याण पश्चिम में 70, डोंबिवली पूर्व में 48, डोंबिवली पश्चिम में 25, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.