"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

पुलिस की मंजूरी के बिना संपत्तियां किराए पर नहीं दी जा सकती, उल्हासनगर में नए मरीज 21, एक्टिव 264, अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव 153

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 21एक्टिव मरीज 264

कोरोना मुक्त 10,220, मृत्यु 355, कुल संख्या 10,839

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 153
कोरोना मुक्त 7427मृत्यु 289, कुल संख्या 7869

🔺 बदलापुर में नए मरीज 20एक्टिव मरीज 201
कोरोना मुक्त 7765, मृत्यु 98, कुल संख्या 8064

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 83, एक्टिव 1704
कोरोना मुक्त 51,276, मृत्यु 1060, कुल संख्या 54,040
युसूफ शेख / हीरो बोधा

मुंबई। मीरा-भयंदर व वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय सीमा में संपत्तियों को किराये पर देने को लेकर निषेधात्मक आदेशों को लागू कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस लोगों की मदद के लिए जा सकती है और अपराध के मामलों में अपराधियों को पकड़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र, देश के अन्य भागों और विदेशों से बड़ी संख्या में लोग एमबीवीवी में रहने और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आते हैं और पुलिस के पास उनका विवरण होना आवश्यक है। आयुक्तालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसलिए एमबीवीवी क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है जो 27 नवम्बर से प्रभावी हो गई है। आदेश के अनुसार एजेंटों सहित जो लोग किराए पर संपत्ति देते हैं या लेते हैं, उन्हें सौदे या समझौते के 24 घंटे के भीतर पुलिस को अपनी जानकारी प्रदान करनी होगी। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने पहले ही अपनी संपत्तियां किराए पर दे दी हैं, उन्हें भी पुलिस को तुरंत अपना विवरण देना चाहिए।
उल्हासनगर में आज 17 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 21 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,839 हो गई है। मृतकों की संख्या 355 हो गई है। आज 17 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,220 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.29 बताया गया है। वहीं 264 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 91, होम आयसोलेशन में 72 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में अब तक 7427 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7869 हो गई है। आज शहर पूर्व में 6 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 94.38 प्रतिशत के साथ आज तक 7427 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 153 हैं। एक मरीज की मौत के बाद 3.67 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 289 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 32,727 पहुंच गई है। आज 79 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 69 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 20 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 20 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8064 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.21 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.29 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7765 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.49 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 201 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,789 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 38 नेगेटिव और 20 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 83 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 83 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54,040 तक जा पहुची है इनमें 1704 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 51,276 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1060 तक पहुंच गई है। 175 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 03, कल्याण पश्चिम में 18, डोंबिवली पूर्व में 31, डोंबिवली पश्चिम में 24, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.