"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में ब्रिटेन से आए 13 यात्री, एक बच्ची हुई पॉजिटीव, उल्हासनगर में नए मरीज 08, एक्टिव 280, अंबरनाथ में नए मरीज 07, एक्टिव 093

 🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 08एक्टिव मरीज 280

कोरोना मुक्त 10,685, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,326

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 093
कोरोना मुक्त 7847मृत्यु 302, कुल संख्या 8242

🔺 बदलापुर में नए मरीज 24एक्टिव मरीज 132
कोरोना मुक्त 8574, मृत्यु 118, कुल संख्या 8824

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 78, एक्टिव 1000
कोरोना मुक्त 55,198, मृत्यु 1100, कुल संख्या 57,298
युसूफ शेख / हीरो बोधा
भारत में स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले 
उल्हासनगर। लंदन से उल्हासनगर आई सात वर्षीय एक लडक़ी को कोरोना संक्रमण होने का पता चला है और एहतियात के तौर पर लडक़ी और उसके परिवार को घर में ही क्वारांटन कर दिया गया है। यह जानकारी महापालिका जनसंपर्क अधिकारी युवराज भदाणे ने दी। ज्ञात हो कि ठाणे जिले में ब्रिटेन से कई यात्री आए हुए हैं जिनमें से ठाणे में 134, कल्याण-डोंबिवली में 55, वसई-विरार में 42 और उल्हासनगर में 13 यात्रियों का समावेश है। ठाणे व पालघर जिले में कुल 369 यात्री ब्रिटेन से आए हुए हैं।
बता दें कि पिछले सप्ताह लंदन से उल्हासनगर शहर में कुल 13 यात्री आए। इन 13 यात्रियों की सूची सरकार ने महापालिका प्रशासन को देकर सतर्क रहने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी 13 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया था और सभी के टेस्ट निगेटिव आने की जानकारी श्री भदाणे ने दी। साथ ही सभी को घर में ही रहने को कहा गया। यह भी बताया गया कि उनके स्वैब को दूसरे कोरोना परीक्षण के लिए पुणे भेजा गया है। श्री भदाणे ने बताया कि सात वर्षीय लडक़ी के अभिभावकों के अनुसार एक निजी लैब की रिपोर्ट में लडक़ी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  इसके पश्चात इस सात वर्षीय लडक़ी सहित उसके परिवार वालों को घर में क्वाइरांटन कर दिया गया है।
भारत को सतर्क रहने की सलाह
नए साल के जश्न से पहले कोरोना के मोर्चे पर चिंता की खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं। मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। यूनाइटेड किंगडम(यूके) से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांच गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है। यूके से लौटे रहे लोगों की जीनोम स्किववेंसिंग की गई थी जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया।
उल्हासनगर में आज 29 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 08 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,326 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 29 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,685 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.34 बताया गया है। वहीं 280 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 122, होम आयसोलेशन में 115 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7847 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 07 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8242 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.20 प्रतिशत के साथ आज तक 7847 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 93 हैं। आज दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 302 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 06 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 36,074 पहुंच गई है। आज 110 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 103 नेगेटिव और 07 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 24 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 24 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8824 हो गई है। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 118 हो गई है। यहां पर 97.16 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8574 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.49 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 132 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,582 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 80 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 78 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 78 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,298 तक जा पहुची है इनमें 1000 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 55,198 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1100 तक पहुंच गई है। 98 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 08, कल्याण पश्चिम में 27, डोंबिवली पूर्व में 21, डोंबिवली पश्चिम में 21, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.