"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

नए साल के मौके पर तैनात होंगे 35000 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर, उल्हासनगर में नए मरीज 09, एक्टिव 320, अंबरनाथ में नए मरीज 13, एक्टिव 098

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 09एक्टिव मरीज 320

कोरोना मुक्त 10,633, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,314

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 098
कोरोना मुक्त 7829मृत्यु 300, कुल संख्या 8227

🔺 बदलापुर में नए मरीज 14एक्टिव मरीज 134
कोरोना मुक्त 8533, मृत्यु 117, कुल संख्या 8784

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 107, एक्टिव 1100
कोरोना मुक्त 54,976, मृत्यु 1097, कुल संख्या 57,173
युसूफ शेख / हीरो बोधा
फाॅर्म हाऊस चलन चल पड़ा 
उल्हासनगर। नए साल की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई की सड़कों पर करीब 35000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिए हैं और पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांग्रे पाटिल ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर कड़ी निगरानी रखने के लिए मुंबई पुलिस के करीब 35000 कर्मी सड़कों पर होंगे। अधिकारी ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए नए साल का जश्न रात 11 बजे से पहले आयोजित किया जा सकता है, लेकिन उसके बाद निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों को 11 बजे अपने शटर बंद करने के लिए कहा गया है और मानकों का उल्लंघन करने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पाटिल ने कहा कि कर्फ्यू आदेशों के अनुसार पांच से अधिक लोगों का जमा होना मना है।

उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों के बावजूद लोग गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगौम चौपाटी, जुहू, गोराई और मड आईलैंड क्षेत्रों में शाम से चार से कम व्यक्तियों के छोटे समूहों में इकट्ठा हो सकते हैं, लेकिन पुलिस इन स्थानों पर भीड़ की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा रहेगी। नावों और छतों पर पार्टियों की भी अनुमति नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर छेड़छाड़ निरोधी दस्ते मौजूद रहेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हर साल की तरह यातायात पुलिस भी, नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय में भी इसी तरह की योजना पुलिस ने बनाई है लेकिन युवाओं की पहली पसंद अब फाॅर्म हाऊस सेलिब्रेशन हो गई है जिसका चलन इन दिनों सबसे अधिक चल रहा है। जो इस नव वर्ष में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पुलिस नववर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है। लोग बेसब्री से 2020 को बाॅय बाय कहेंगे।

उल्हासनगर में आज 07 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 09 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,314 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 07 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,633 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.98 बताया गया है। वहीं 320 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 151, होम आयसोलेशन में 127 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7829 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 13 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8227 हो गई है। आज शहर पूर्व में 9 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.16 प्रतिशत के साथ आज तक 7829 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 98 हैं। मृतकों की कुल संख्या 300 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 05 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,895 पहुंच गई है। आज 122 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 109 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 14 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 14 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8784 हो गई है। मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। यहां पर 97.14 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8533 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.52 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 117 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,446 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 65 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 107 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 107 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,173 तक जा पहुची है इनमें 1100 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 54,976 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1097 तक पहुंच गई है। 79 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 16, कल्याण पश्चिम में 28, डोंबिवली पूर्व में 38, डोंबिवली पश्चिम में 16, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.